रविवार, 20 अगस्त 2017

दोस्ती टूटने से थी नाराज, ब्वॉयफ्रेंड की नई गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग में दिया साथ

दोस्ती टूटने से थी नाराज, ब्वॉयफ्रेंड की नई गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग में दिया साथ
दोस्ती टूटने से थी नाराज, ब्वॉयफ्रेंड की नई गर्लफ्रेंड की किडनैपिंग में दिया साथ

जोधपुर.चौहाबो थाना क्षेत्र स्थित उद्यान अपार्टमेंट में रहने वाली एक युवती के अपहरण में उसके ही प्रेमी की पूर्व प्रेमिका भी शामिल थी। युवती ने उसके खिलाफ भी अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। इधर अपहरणकर्ता पुलिस अधिकारी बन उसे उठा ले गए और पुलिस उन तक पहुंच नहीं पाई है। 13 अगस्त को अशोक उद्यान के पीछे अपार्टमेंट में रहने वाली युवती (19) अपनी मां के साथ घर में काम कर रही थी।
- इस दौरान एक अन्य युवती सहित तीन जने आए और उससे मारपीट कर उसे बोले कि वे मंडोर थाने से आए हैं। उनमें से एक अधेड़ ने कहा कि वह मंडोर थानाधिकारी है। उसे उसकी सहेली की गुमशुदगी के बारे पूछताछ करने के लिए ले जाने आए हैं।
- युवती को उसकी मां बचाने तो आई आरोपियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और बोले कि ज्यादा कुछ किया तो आपको भी गिरफ्तार कर ले थाने जाएंगे। इस पर युवती की मां घबरा गई और आरोपी युवती को उठाकर ले गए।
बॉयफ्रेंड ने धोखा दिया तो अपहरण की साजिश में हुई शामिल
- एफआईआर में नामजद युवती की भूमिका पर पुलिस की आरंभिक जांच में सामने आया कि यह युवती और परिवादी युवती का बॉयफ्रेंड लक्की ही है। आरोपी युवती से लक्की की चार साल दोस्ती रहने के बाद टूट गई। बाद में लक्की ने परिवादी से तीन-चार माह पूर्व दोस्ती कर ली। आरोपी युवती ने ही परिवादी को पकड़कर जीप में बिठाया और भदवासिया क्षेत्र में ले गए।
- यहां युवती के पिता सहित तीन व्यक्ति मिले। युवती के पिता ने परिवादी से उसके बारे में पूछा, उसने कहा कि उसे खुशबू के बारे में पता नहीं है। परिवादी युवती की मां मंडोर थाने गई तो पता चला कि यहां पर थानाधिकारी पुरुष नहीं, बल्कि महिला हैं। - इसके बाद परिवादी काे उसकी मां ने कॉल किया तो वह रोने लगी। इस पर अपहरणकर्ता घबरा गए और खेमसिंह ने युवती से राखी बंधवाने के बाद उसे को छोड़ दिया। आरोपियों ने महिमा को चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा था। खेमसिंह ने राखी बंधवाने के दौरान फोटो खिंचवाए और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग कर उसके बयान भी लिए।
नामजद आरोपियों को पकड़ पूछताछ करेंगे
अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है, लेकिन नामजद आरोपियों को पकड़कर उनसे पूछताछ की जाएगी। इसमें सबकी भूमिका के बारे में पता करेंगे। - जब्बर सिंह, थानाधिकारी, चौहाबो थाना

रात में यहां सो रहे थे पति-पत्नी, फिर चुपचाप पहुंचे छोटे भाई ने किया ये

रात में यहां सो रहे थे पति-पत्नी, फिर चुपचाप पहुंचे छोटे भाई ने किया ये


बस्सी।जयपुर जिले के बस्सी थाना क्षेत्र के धामस्या, हुरेला के पास देवडवालों की ढाणी में शनिवार देर रात एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही भाई-भाभी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले के बाद युवक स्वयं थाने में पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया।युवक ने ऐसे की भाई की हत्या...

रात में यहां सो रहे थे पति-पत्नी, फिर चुपचाप पहुंचे छोटे भाई ने किया ये

- देवडवालों की ढाणी में कैलाश मीणा का परिवार रात में खाना खा कर सो गया था। कैलाश मीणा अपने घर की छत पर सो रहा था। कैलाश के पास ही उसकी पत्नी छोटा देवी भी साे रही थी।

- देर रात कैलाश के छोटे भाई रामकरण मीणा ने अपने भाई और भाभी पर धारदार हथियार से हमाला कर दिया।

- छत पर चीखने की आवाजें सुनकर घर में नीचे सो रहे घरवाले ऊपर आए तो छत पर फैले खून को देखकर चौंक गए। पास ही घायल पड़े कैलाश और उसकी पत्नी को एसएमएस लेकर आए। मगर इस दौरान घायल कैलाश मीणा की रास्ते में ही मौत हो गई।

- इधर उसकी पत्नी छोटा देवी की हालात अभी गम्भीर बनी हुई है। वही वारदात का आरोपी रामकरण मीणा पुलिस कस्टडी में है।

-बस्सी थाने की पुलिस ने बताया कि संपत्ति विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया है़।

- वारदात के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी

फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी


मुंबई/पुणे: आज 'वर्ल्ड फोटोग्राफी डे' यानी दुनिया भर के फोटोग्राफरों के काम को सलाम करने का दिन है। इस मौके पर हम आपको रोमानियाई महिला फोटोग्राफर माएला नोरोस द्वारा 'इंडियन ब्यूटी' थीम पर खींची गई फोटो सीरीज दिखाने जा रहे हैं। इसमें पुणे से पुष्कर तक और मुंबई से दिल्ली तक की स्लम से लेकर बॉलीवुड की इंडियन लेडीज की नेचुरल ब्यूटी को दिखाया गया है। फोटो सीरिज में यह है खास...


फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी




- इस फोटो सीरीज में माएला नोरोस ने महिलाओं की रियल ब्यूटी को दिखाने का प्रयास किया है।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- इसमें स्लम एरिया में रहने वाली महिलाओं से लेकर बॉलीवुड की फीमेल स्टार्स को पेश किया गया है।

- नोरोस ने ये फोटोग्राफ मुंबई, पुणे, नासिक, दिल्ली, पुष्कर, अमृतसर और वाराणसी में खींची है।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- इस प्रोजेक्ट के लिए माएला तकरीबन 6 महीने तक इंडिया में रहीं और उन्होंने अलग-अलग फील्ड की 200 से ज्यादा महिलाओं की फोटो खींची।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- इसके बारे में नोरोस ने बताया कि, "इंडिया में अभी भी बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जिन्हें चुनौतियों और भेदभाव का सामना करना पड़ता है। इसी के साथ वे शक्ति और सौंदर्य का एक असाधारण उदाहरण हैं।"
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- "ये अपने ड्रीम को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत करती हैं, लेकिन दुनिया इन्हें जान नहीं पाती। इसके माध्यम से मैं दुनिया की ऐसी ही महिलाओं को सामने लेकर आई हूं, जिन्हें अपने सपने से सबसे ज्यादा प्यार है।"
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- इन तस्वीरों में भारतीय महिलाओं की इनर और आउटर ब्यूटी को दर्शाने का प्रयास किया गया है। माएला का यह प्रयास सोशल और इंटरनेट मीडिया में खूब सराहा जा रहा है।


फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी

कौन हैं माएला नोरोस

- रोमानिया के बुखारेस्ट की रहने वाली 30 साल की माएला नोरोस एक टूरिज्म फोटोग्राफर हैं।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- वे पिछले 3 साल से दुनिया के अलग-अलग देशों में टूर कर रही हैं।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- वे 17 साल की उम्र से फोटोग्राफी कर रही हैं। माएला के पिता एक पेंटर थे।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- अपने शौक को आगे बढ़ाने और अपना खर्च निकालने के लिए माएला ने अलग-अलग फील्ड में काम किया है।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- एक ट्रैवलर के रूप में दुनिया घूमते हुए माएला को इसकी विविधता के बारे में पता चला।
फोटोग्राफर ने दिखाई पुणे से पुष्कर, मुंबई से दिल्ली तक की इंडियन ब्यूटी
- 27 साल की उम्र में माएला को लगा की उन्हें अपनी आर्डिनरी लाइफ छोड़ कर ट्रेवलिंग और फोटोग्राफी को आगे बढ़ाना चाहिए।

2 महीने पहले हुई थी मैरिज, बहुत अजीब है इस कपल के सुसाइड की वजह

2 महीने पहले हुई थी मैरिज, बहुत अजीब है इस कपल के सुसाइड की वजह

जांजगीर।यहां एक आर्मी के जवान की डेड बॉडी रेलवे ट्रैक पर पाई गई है। इधर उसके बेडरूम में पत्नी का शव मिला है। 21 साल के इस जवान की शादी महज 2 महीने पहले हुई थी। जवान ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। इस घटना से इलाके में सभी शॉक्ड हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानिए पूरा मामला...


2 महीने पहले हुई थी मैरिज, बहुत अजीब है इस कपल के सुसाइड की वजह

- पामगढ़ थाना इलाके का रहने वाला 21 वर्षीय आकाश सिंह थल सेना में गनर था।

- ग्राम कसौंदी जिला जांजगीर की रहने वाली निकिता सिंह की शादी गांव कोड़ाभाट, थाना पामगढ़, जांजगीर के रहने वाले आकाश सिंह से 7 मई 2017 को हुई थी।

- जवान रक्षाबंधन की छुट्टी में घर आया था। बीती रात उसकी पत्नी के साथ कुछ विवाद हुआ था। फिर दोनों खाना खाया और और बेडरूम सोने चले गए।

- देर राम उसने पत्नी निकिता का गला घोंटा और घर से धीरे से इको कार से घर से करीब 30 किमी दूर अकलतरा रेलवे स्टेशन चला गया।

- यहां करीब 4 बजे वो गाड़ी स्टेशन के बाहर खड़ी करके प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर गया और आ रही मालगाड़ी के सामने ट्रैक पर अपना गला रख दिया।

- सुबह जब ट्रैक पर उसके शव को देखा गया तो लोगों ने जीआरपी को सूचित किया।

- जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। इधर घर पर जब लोगों उसके बेडरूम में बहू का शव पड़ा देखा तो चीखने लगे।

- मौके पर पुलिस आई और आकाश की तलाश होने लगी। इधर पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा रेलवे स्टेशन पर किसी पे सुसाइड किया है। पुलिस ने परिजनों को बताया कि आकाश ने भी सुसाइड कर लिया है।




सुसाइड नोट में लिखा ये सब




- मृतक आकाश ने सुसाइड नोट में लिखा कि वो और उसकी पत्नी स्वेच्छा से सुसाइड कर रहे हैं।

- सुसाइड नोट में जवान ने लिखा है कि पहले उसने पत्नी निकिता का गला दबाया फिर फिर खुद ये सब करने निकल पड़ा।

- जवान ने साफ किया है कि इसमें घरवालों का कोई दोष नहीं है। सुसाइड की वजह उसका आर्मी में होना है। चूंकि यहां बहुत कम छुट्टी मिलती है।

पति-पत्नी बन होटल में लिया रूम, रात में बेहोश मिली लड़की ने बताई ये स्टोरी

पति-पत्नी बन होटल में लिया रूम, रात में बेहोश मिली लड़की ने बताई ये स्टोरी

इंदौर। देवास के होटल में एक लड़के के साथ बेहोश मिली लड़की को होश आ गया है, जबकि लड़के की मौत हो गई है। पुलिस प्रेम-प्रसंग मानकर जांच कर रही है, जबकि लड़की उसे झांसे से यहां लाए जाने और शराब पिलाकर दुष्कर्म कर जबर्दस्ती मरने के लिए मजबूर करने की बात कह रही है। क्या है पूरा मामला...

पति-पत्नी बन होटल में लिया रूम, रात में बेहोश मिली लड़की ने बताई ये स्टोरी





- पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा कि मृतक उसका रिश्ते का भाई था। वह उसे देवास टेकरी दर्शन के बहाने यहां लाया और फिर बस स्टैंड स्थित सुदर्शन लॉज में ले गया। यहां उसने उसे शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। जब वह बाथरूम गया, तब उसने फोन करके अपने परिजनों को देवास में होने की सूचना दी।

- जब पुलिस ने उससे पूछा कि परिजनों को फोन करने के साथ ही उसने दरवाजा खोलकर भागने या शोर मचाने की कोशिश क्यों नहीं की। इसका वह कोई जवाब नहीं दे पाई। टीआई कोतवाली आरएस भदौरिया ने कहा- प्राथमिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लड़की के बयान दर्ज कर लिए हैं।




पति-पत्नी बताया और मतदाता परिचय पत्र दिखाकर रुके

- 17 अगस्त को इंदौर के केलाखेड़ी का मनीष परमार गांव की ही एक लड़की को लेकर देवास पहुंचा और यहां दर्शन के बाद बस स्टैंड में सुदर्शन लॉज में रुका। यहां दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया।

- युवक ने पहचान के रूप में वोटर आईडी दिया। शंका होने पर यहां मौजूद एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस रात में कमरे में पहुंची तो यहां युवक मृतावस्था में मिला, जबकि पास में ही लड़की अचेत पड़ी थी।

लड़की ने बताई होटल पहुंचने तक की ये कहानी...

- अस्पताल भर्ती लड़की ने कहा कि मनीष परमार को बहुत दिनों से जानती थी। रिश्ते में भाई लगता था और वाट्सअप पर दोस्ती हुई थी। बात होती रहती थी। इंदौर में रहकर बीएड कर रही हूं। रोजाना सुबह 8.30 बजे कोचिंग आती हूं, वहीं मनीष रोज मिलता था। 17 अगस्त को भी मिला और टेकरी दर्शन करने का कहकर यहां लाया। विश्वास में आ गई थी, वह यहां होटल में ले आया।

- सुबह 10.25 बजे कचौरी खिलाई, नाश्ता किया, वह पहले से ही नशे में लग रहा था। फिर शराब पी और मुझे भी पिलाई। मेरा मोबाइल रख लिया। मैने कहा कि मम्मी-पापा को पता नहीं है कि मैं देवास में यहां हूं। इस पर उसने कहा कि अगर तुम मेरे साथ रह नहीं सकती तो साथ में मर तो सकती हो।

- उसने मुझे फिर मारा और दुष्कर्म किया। वह ज्यादा नशे में हो गया था। जब वह बाथरूम गया तब मोबाइल पलंग पर छूट गया था, तब दोपहर तीन बज रहे थे। मैंने मनीष के मोबाइल से पापा को फोन कर देवास में होने की जानकारी दी और घटनाक्रम बताया। उसके बाद मुझे भी होश नहीं था कि क्या हुआ, वह कैसे मर गया। होश आया तब अस्पताल में थी।

भाई बोला, मुझे लड़की की बात पर यकीन नहीं, कुछ तो साजिश है...

- पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर से मृतक के परिजनाें से बातचीत की। यहां भाई संजय ने पुलिस से कहा कि मनीष की साजिश के तहत हत्या हुई है। उसने कहा कि लड़की जो कह रही है वो गलत है। मेरा भाई ऐसा नहीं है। उसने इस बात पर भी सवाल उठाए कि यदि भाई उसे जबरन यहां लेकर आया था तो उसने शोर क्यों नहीं मचाया।

-जब उसे परिजनों से बात करने का मौका मिला तो वह भागी क्यों नहीं। उसने लड़की पर ही इस पूरे मामले में शक जाहिर किया है। साथ ही उसने कहा कि भाई शराब पीता था, लेकिन उसको अकेला इंसान नहीं मार सकता, इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे।

शादी हुई थी पर टूट गई




- लड़की के पिता के अनुसार 5 मई 2011 को गांव के ही अंतिम लोहार से बेटी की शादी कर दी थी पर लड़का नशा करता था। इससे हमारी लड़की का संबंध खत्म हो गया। मेरा एक बेटा, एक बेटी है, बेटी बड़ी है। यह जो घटना हुई है इसका मुझे दुख है और मनीष ने ऐसा क्यों किया, इन दोनों के बीच क्या था मुझे जानकारी नहीं है।

बेटी के सामने मां को चाकुओं से गोदता रहा पिता, मां को तड़पता देख भागी

बेटी के सामने मां को चाकुओं से गोदता रहा पिता, मां को तड़पता देख भागी
बेटी के सामने मां को चाकुओं से गोदता रहा पिता, मां को तड़पता देख भागी

इंदौर। जावरा के ढोढर में एक युवक ने अपनी बेटी के सामने पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। महिला अपनी छोटी बहन से मिलने उसके घर आई थी, जहां पति ने वारदात को अंजाम दिया। मां को तड़पता देख बेटी चीखते हुए बाहर भागी तब लोगों को पता चला। महिला चार साल से पति से अलग उज्जैन के गोंदिया स्थित मायके में रह रही थी। आरोपी पति माननखेड़ा का रहने वाला है और उसने साली के घर पहुंचकर अपनी बेटी के सामने पत्नी की हत्या की और फरार हो गया। शनिवार को पीएम के बाद पुलिस ने उसका शव परिजनों को सौंप दिया।

- रिंगनोद थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने बताया गोंदिया (उज्जैन) निवासी शिवानी उर्फ शिवाबाई माली (42) की शादी माननखेड़ा निवासी दिव्यांग भेरूलाल माली से हुई थी। इनके तीन बच्चे हैं। पति द्वारा काम नहीं करने और घर नहीं बनाने से नाराज होकर पत्नी चार साल पहले मायके गोंदिया चली गई और वहीं रह रही थी।




- शुक्रवार को शिवानी गोंदिया से बेटी दुर्गा (8) के साथ माननखेड़ा में एक गमी कार्यक्रम में आई थी। वहां से शाम को छोटी बहन संजूबाला से मिलने उसके ससुराल ग्राम ढोढर आ गई। जब शिवानी ढोढर आई तब उसकी बहन संजू खेत पर थी और संजू का पति गोपाल स्कूल वाहन लेकर बाहर गया हुआ था।




- शिवानी की बेटी दुर्गा बहन की बेटी के साथ घर के बाहर खेल रही थी। तभी माननखेड़ा से शिवानी का पति भेरूलाल आया और उसने विवाद शुरू कर दिया। शोर सुनकर दुर्गा घर पहुंची, उसके सामने ही भेरूलाल ने चाकू से शिवानी के गले, हाथ व कमर पर कई वार किए। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घबराई दुर्गा रोते हुए घर से बाहर निकली तो आसपास वालों को घटना का पता चला। तब तक आरोपी पति भाग चुका था।

हत्या की वजह विवाद और मनमुटाव

सूचना पर ढोढर चौकी प्रभारी अमित सिंह कुशवाह बल के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने शव परीक्षण के बाद एम्बुलेंस से जावरा सिविल अस्पताल भिजवाया। शनिवार सुबह उसका पीएम हुआ और पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।




- टीआई मालवीय ने बताया आरोपी भेरूलाल व शिवानी के बीच अलग-अलग रहने से विवाद और मनमुटाव चल रहा था। संभवत: इसके चलते उसने हत्या की और भाग गया। उसके खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाने में सास ने दामाद को मारे 9 चाकू, साड़ी में छुपाकर लाई थी हथियार

थाने में सास ने दामाद को मारे 9 चाकू, साड़ी में छुपाकर लाई थी हथियार

इंदौर। बेटी के घर से भागकर लव मैरिज करने से गुस्साई मां ने थाने में दामाद पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिसकर्मी जब तक दामाद को बचाते तब तक आक्रोशित सास ने दामाद की पीठ, सिर और गर्दन पर चाकू से 9 वार कर दिए। पत्नी मेहंदी लगे हाथों से पति का खून रोकती रही। गंभीर हालत में वे उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने मां को हिरासत में लेकर उसके पास से एक बड़ा चाकू और खूखरी जब्त की है।

- घटना खरगोन कोतवाली थाने की है। टीआई एमपी वर्मा ने बताया कि दो दिन पहले सागर पिता संतोष धारे निवासी भावसार मोहल्ला और बावड़ी क्षेत्र की शानू उर्फ प्रेरणा महाजन ने घर से भागकर लव मैरिज कर ली।

थाने में सास ने दामाद को मारे 9 चाकू, साड़ी में छुपाकर लाई थी हथियार


- प्रेरणा के परिजनों ने बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुक्रवार शाम को सागर और प्रेरणा शादी करके खरगोन लौटे। शनिवार को सागर के साथ उसका भाई रवि और हरीश गोस्वामी आए थे।

- विवेचना अधिकारी सुरेश चौहान उनके बयान ले रहे थे। तभी प्रेरणा के माता-पिता और परिजन भी थाने पहुंच गए। इनकी शादी से प्रेरणा के पिता और भाई को कोईए एतराज नहीं था, सब कुछ सामान्य था। तभी अचानक प्रेरणा की मां सागर के साथ आए हरीश गोस्वामी से बात करने लगी।

- इसी दौरान सीमा ने कहा मेरे हाथ पैर में दर्द हो रहा है। इसके बाद वह कुर्सी पर बैठ गई। कुछ देर बाद सीमा बाथरूम गई। वहां से लौटी तो उसके हाथ में एक बड़ा चाकू था। जब तक कोई कुछ समझ पाता वह अचानक चाकू लेकर सागर पर टूट पड़ी। उसने सागर की पीठ, गर्दन और सिर पर एक के बाद एक 9 वार किए।

- ये सब कुछ इतना अचानक हुआ कि थाने पर मौजूद लोगों के होश उड़ गए। थाने पर मौजूद पुलिस जवान तत्काल उसकी तरफ दौड़े और सागर को बचाकर सीमा को साइड किया। वहीं कुछ पुलिसकर्मी और सागर के परिजनों ने उसे संभाला। इसके बाद सीमा को हिरासत में लेकर पुलिस और परिजन सागर को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।




सुहाग की मेहंदी के साथ लगा सुहाग का खून...

- इस घटना के बाद प्रेरणा बदहवास होकर रोने लगी। उसने बताया वह सागर के साथ अपनी मर्जी से गई थी और उन्होंने गुरुवार को इंदौर कोर्ट और आर्य मंदिर में शादी की है। शुक्रवार रात 9 बजे घर लौट आए थे।

- पुलिस की माने तो वह पहले से ही तय कर आई थी कि मुझे सागर को जान से मारना है। खुखरी पर एक-दो दिन पहले ही धार लगवाई है। संभवतः वह अपनी साड़ी में चाकू छिपाकर लाई थी। पुलिस ने खुखरी और चाकू बरामद कर लिया है।

- दो दिन पहले ही प्रेरणा ने हाथों में सुहाग की मेहंदी रचाई थी। मां सीमा के हमले के बाद पति सागर का खून बहता रहा। प्रेरणा ने खून से लथपथ पति को संभाला। उसके हाथों में मेहंदी और खून दोनों लगे थे। सागर को 16 टांके लगे हैं। प्रेरणा ने पुलिस को शिकायत की है। इसमें खुद और सागर के परिजनों की जान को खतरा बताते हुए अपनी ही मां सीमा पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शनिवार, 19 अगस्त 2017

बाड़मेर मंे 180 लोग आज देखेंगे टायलेट एक प्रेमकथा

बाड़मेर मंे 180 लोग आज देखेंगे टायलेट एक प्रेमकथा
-स्वच्छ भारत मिशन के तहत अधिकाधिक लोगांे की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दिखाई जाएगी टायलेट फिल्म।
बाड़मेर, 19 अगस्त। बाड़मेर जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते की पहल पर रविवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत जन प्रतिनिधियांे को प्रोत्साहित करने के लिए आंचल सिनेमा मंे 180 जन प्रतिनिधियांे एवं कार्मिकांे को स्वच्छता का संदेश देने वाली फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा दिखाई जाएगी।
जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने बताया कि रविवार को प्रत्येक पंचायत समिति के प्रधान, उपखंड अधिकारियांे, विकास अधिकारियांे, पंचायत प्रसार अधिकारियांे, सरपंचांे एवं ग्रामसेवकांे, बीआरजी को दोपहर 3 बजे टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म दिखाई जाएगी। इसके लिए संबंधित जन प्रतिनिधियांे एवं अधिकारियांे को सूचित किया गया है। उन्हांेने बताया कि यह फिल्म यह बताती है कि स्वच्छता मिशन को सफल बनाने के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधि, आम जनता सभी लोगों को एक साथ मिलकर काम करना होगा, तभी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का गांव-गांव को स्वच्छ बनाने का सपना साकार होगा। टायलेट एक प्रेम कथा मंे भरपूर हास्य और मनोरंजन के साथ स्वच्छता जैसा गंभीर संदेश दिया गया है। इस फिल्म के स्वच्छता के संदेश को देखते हुए जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने स्वच्छता से जुड़े विभिन्न जनप्रतिनिधियों व कार्मिकों को यह फिल्म सामूहिक तौर पर दिखाए जाने की पहल करते हुए इस संबंध में निर्देश जारी किए है। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एम.एल.नेहरा ने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देशन मंे हमारा प्रयास रहेगा कि फिल्म का संदेश जिले के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचे और लोग स्वच्छता के संदेश को ज्यादा बेहतरी के साथ ग्रहण करें।

महिलाओं ने कैमरे में कैद की अजमेर की खूबसूरती,



महिलाओं ने कैमरे में कैद की अजमेर की खूबसूरती,

सूचना केन्द्र में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता ‘‘चित्रांजलि’’ शुरू

आर्ट गैलरी के रूप में विकसित होगी सूचना केन्द्र की प्रदर्शनी दीर्घा

बड़ी संख्या में महिलाओं ने लिया प्रतियोगिता में भाग

अजमेर, 19 अगस्त। अरावली पर्वतमाला की तलहटी में बसा अजमेर और आसपास का क्षेत्रा कितना खूबसूरत है। महिलाओं की नजर से यह देखना है तो सूचना केन्द्र की प्रदर्शनी दीर्घा में चले आइये। यहां आपको अजमेर का कल्चर, नेचर, हैरिटेज, पशु-पक्षी, खानपान और हर वो नजारा मिलेगा जिसके लिए अजमेर जाना जाता है। प्रदर्शनी में अजमेर की खासियत से जुड़े कई अनछुए पहलू भी हैं, जिनसे अब तक बहुत ज्यादा लोग परिचित नहीं थे।

विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर आज सूचना केन्द्र की प्रदर्शनी दीर्घा में तीन दिवसीय प्रदर्शनी एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता चित्रांजलि का शुभारम्भ हुआ। जिला प्रशासन, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण तथा पृथ्वीराज फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा ने कहा कि इस तरह के आयोजन और कैमरे की नजर से अजमेर की खूबसूरती देखना अद्भुत अनुभव है। अजमेर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने जा रहा है। प्रकृति और प्रगति का यह सामंजस्य अजमेर को अनूठा रूप देता है। अजमेर में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजन नई ऊर्जा प्रदान करते है। अजमेर को महिलाओं के कैमरे की नजर से देखना और नए एंगल से शहर और आसपास के खूबसूरत नजारों का यह संगम अपने आप में अनूठा है। अजमेर एक ऐसा शहर है जहां विरासत के साथ ही विकास की भी विपुल संभावनाएं है। उन्होंने सूचना केन्द्र की प्रदर्शनी दीर्घा को आर्ट गैलेरी के रूप में विकसित करने की घोषणा करते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर को शीघ्र ही एक नई पहचान मिलेगी। स्मार्ट सिटी योजना के पब्लिक आर्ट एवं कल्चर प्रोग्राम के तहत सूचना केन्द्र प्रदर्शनी दीर्घा में लोक कलाओं को चित्रित किया जाएगा ताकि आमजन इनसे परिचित हो सके।

पृथ्वीराज फाउंडेशन के श्री दीपक शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रविष्टयां मिली है। अजमेर को हर एंगल से कवर किया गया है। यह प्रतियोगिता निश्चित रूप से महिला फोटोग्राफी के क्षेत्रा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने प्रतियोगिता के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी।

इससे पूर्व सभी अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया। अतिथियों ने प्रदर्शनी में लगाए गए फोटोज को गम्भीरता से देखा और प्रशंसा की। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव श्रीमती मेघना चैधरी, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के उप निदेशक श्री महेश चन्द्र शर्मा, सुरेश माथुर, अनुपम भटनागर, के.के.शर्मा, राजकुमार नाहर, महेन्द्र विक्रम सिंह, संदीप पाण्डे, गिरीराज माथुर, ऋषिराज सिंह, नदीम खान तथा राजेश कश्यप सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पृथ्वीराज फाउंडेशन की अध्यक्ष डाॅ. पूनम पाण्डे ने किया। अनिल जैन ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर लोक कला संस्थान के संजय कुमार सेठी ने खूबसूरत रंगोली बनाई व संजय शर्मा ने कैमरे की विकास यात्रा को दर्शाते हुए पुराने दुर्लभ कैमरे प्रदर्शित किए।

एक्सपर्ट ने जांचा फोटोग्राफ का महत्व और गुणवत्ता, सोमवार को घोषित होगा परिणाम

प्रदर्शनी से पूर्व फोटोग्राफी क्षेत्रा के एक्सपर्ट जयपुर से आए ख्यातनाम फोटोग्राफर श्री पुरूषोत्तम दिवाकर, श्रीमती श्वेता गोयल एवं श्रीमती मोनिका पंचोली ने 80 से अधिक महिला प्रतिभागियों की 600 से ज्यादा फोटोग्राफ को जांचा एवं परिणाम दिया। प्रतियोगिता के तहत अजमेर और पुष्कर की खूबसूरती, प्राकृतिक नजारे, नसियां, तारागढ़, ढ़ाई दिन का झोपड़ा, पुष्कर मेला, उर्स मेला, बादशाह की सवारी, अजमेर में मानसून, स्मार्ट सिटी, हवाई अड्डा, सूर्योदय और सूर्यास्त, डेली लाइफ, फूल एवं अन्य श्रेणियांे में 600 से ज्यादा फोटो मिले। इनमें से 300 फोटो प्रदर्शनी में लगाए गए है। इन फोटो में से विभिन्न श्रेणियों के फोटो को चयनित कर पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कारों की घोषणा प्रदर्शनी के अन्तिम दिन सोमवार को की जाएगी।







40 प्रतिशत से कम निःशक्तता वाले दिव्यांग भी करवाए पंजीयन- जिला कलक्टर

अजमेर, 19 अगस्त। पं. दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों के अन्तर्गत 40 प्रतिशत से कम निःशक्तता वाले दिव्यांगों द्वारा भी पंजीयन करवाया जाना आवश्यक है। जिला कलक्टर ने आह्वान किया कि समस्त जिलेवासी अपने आसपास के क्षेत्रा में किसी भी प्रकार की कम अथवा अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्तियों का पंजीयन करवाने में सहयोग प्रदान करें।

जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि सरकार द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय विशेष योग्यजन शिविरों में जिले के समस्त दिव्यांगों को पंजीकरण करके उन्हें लाभान्वित किया जाएगा। ऐसे दिव्यांग जिनका प्रमाण पत्रा 40 प्रतिशत अथवा इससे कम का बना हुआ है। उनका भी पंजीयन किया जाएगा। साथ ही विशेष योग्यजन होने की संभावना वाले निःशक्तजनों का भी पंजीयन करवना आवश्यक है। निःशक्तता प्रमाण पत्रा नही बने हुए दिव्यांग भी शिविर में अपना पंजीयन करवा सकते है।

उन्होंने बताया कि 5 प्रतिशत के दिव्यांग भी अपना पंजीयन करवा सकते हैै। अभियान के द्वितीय चरण में निःशक्तता प्रमाण पत्रा बनाए जाएंगे। पंजीयन से पूरे देश के दिव्यांगों का डाटाबेस तैयार हो जाएगा। दिव्यांगों को प्रमाण पत्रा एवं यूनिक आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। यह कार्ड केन्द्र एवं राज्य सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ दिव्यांग को दिलाने के लिए उपयोगी होगा। दिव्यांग के द्वारा विभिन्न लाभ प्राप्त करने के लिए अलग-अलग कार्यालयों में नही जाना पड़ेगा। यूनिक आई डी के माध्यम से उसे प्राप्त होने वाले लाभ पात्राता होने पर सीधे ही प्राप्त हो जांएगे।

उन्होंने बताया कि समस्त ई-मित्रा केन्द्रों का पंजीयन के लिए पाबंद किया गया है। ई मित्रा केन्द्र द्वारा सहयोग नहीं करने पर इनकी शिकायत स्थानीय विकास अधिकारी, उपखण्ड अधिकारी अथवा जिला प्रशासन से की जा सकती है। इसके आधार पर ई मित्रा केन्द्र संचालक के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। दिव्यांग भामाशाह कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा जाति एवं आय के स्व घोषणा पत्रा के द्वारा ई मित्रा केन्द्र अथवा शिविर स्थल पर पंजीयन करवा सकते है। आधार एवं भामाशाह कार्ड नहीं होने की स्थिति में चिन्हिकरण के उपरान्त सूचना एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा बनाया जाएगा। जिले में जनगणना आधारित आंकड़ों के अनुसार लगभग 58 हजार दिव्यांग होने का अनुमान है। शिविरों में इन समस्त दिव्यांगों को पंजीकृत करने का कार्य किया जाएगा। अरांई में 2 हजार 400, भिनाय में 2 हजार 900, जवाजा में 4 हजार 300, केकड़ी में 3 हजार 600, किशनगढ़ में 4 हजार, मसूदा में 4 हजार 300, पीसांगन में 6 हजार, सरवाड़ में 2 हजार 300, श्रीनगर में 5 हजार 100 दिव्यांगों का अनुमान ग्रामीण क्षेत्रों में लगाया गया है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में भी अजमेर में 12 हजार, ब्यावर में 3 हजार 400, केकड़ी में 900, किशनगढ़ में 3 हजार 400, नसीराबाद में एक हजार 100, सरवाड़ में 500, पुष्कर में 450, विजयनगर-मसूदा में 700 दिव्यांग अनुमानित है।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में 21 प्रकार की निःशक्तता को दिव्यांगता की श्रेणी में माना गया है। इनमें दृष्टि बाधित-रंग की पहचान में दिक्कत, अल्प दृष्टि- कम दिखे आसपास चलने फीरने में परेशानी, कुष्ठ रोग से अंगुलियों मे टेड़ापन, धब्बे, सुन्न अंग, विकृतता, सुनने में कठिनाई-70 डेसीबल तक नहीं सुनना, हाथ पैर में निःशक्तता- लकवा या पोलियोेें अथवा दुर्घटना, कद 147 सेमी से कम होना, असामान्य अंग, हमउम्र बच्चों के समान कार्य नहीं करना, मानसिक विमंदित, आंखे मिलाकर बात नहीं करना, अंग हिलाते रहना, सेरिब्रल पाल्सी-अंगों में जकड़न, विकृति, खुला मुंह, लार गिरना, मांसपेशियों में विकृति, पंजों के बल चलना, दौड़ने कूदने में परेशानी, दिमाग और स्पाइनकोड में असंतुलन, सीखने समझने की कमजोरी, कमजोर भाषा ज्ञान, ब्रेन डेमेज, स्पष्ट नहीं बोलना, तुतलाना, शब्दो में निरंतरता की कमी, हिमोग्लोबिन की विकृति, खून की कमी, हिमोफीलिया-घाव से खून गिरना बंद नहीं होना, सिकिल सेल बीमारी से खून की अत्यधिक कमी, अंग खराब होना, बहुविकलांगता, मूक, श्रवण, दृष्टि बाधित, तेजाब हमला पीड़ित, पार्किंसन से कमर झुकना, हाथों में कम्पन्न तथा कदमों में संतुलन नहीं रहना जैसे लक्षणों मे से कोई एक होना प्रमुख है।




प्रेस नोट

अजमेर, 19 अगस्त। भारत सरकार के श्रम मंत्रालय लेबर वेलफेयर आर्गेनाइजेशन अजमेर के अधीन बीड़ी श्रमिक कल्याण संगठन चिकित्सालय अजमेर द्वारा बीड़ी श्रमिकों की तिरंगा यात्रा 19 अगस्त को भजनगंज से राबड़िया मोहल्ला, गूजरधरती, झलकारी नगरव अलवरगेट तक निकाली गई। इस दौरान देशभक्ति, स्वच्छ भारत, भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के नारे लगाए गए। यात्रा में डाॅ. एस.एन मेहरा, सुशीला दास, संतोष कुमार गुप्ता, कैलाश चंद मीणा, किशनलाल शर्मा व सुभाष चंद भी श्रमिकों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। इस यात्रा में सीएफएआर संस्था का सहयोग प्राप्त हुआ।