रविवार, 20 अगस्त 2017

पति-पत्नी बन होटल में लिया रूम, रात में बेहोश मिली लड़की ने बताई ये स्टोरी

पति-पत्नी बन होटल में लिया रूम, रात में बेहोश मिली लड़की ने बताई ये स्टोरी

इंदौर। देवास के होटल में एक लड़के के साथ बेहोश मिली लड़की को होश आ गया है, जबकि लड़के की मौत हो गई है। पुलिस प्रेम-प्रसंग मानकर जांच कर रही है, जबकि लड़की उसे झांसे से यहां लाए जाने और शराब पिलाकर दुष्कर्म कर जबर्दस्ती मरने के लिए मजबूर करने की बात कह रही है। क्या है पूरा मामला...

पति-पत्नी बन होटल में लिया रूम, रात में बेहोश मिली लड़की ने बताई ये स्टोरी





- पुलिस को दिए बयान में लड़की ने कहा कि मृतक उसका रिश्ते का भाई था। वह उसे देवास टेकरी दर्शन के बहाने यहां लाया और फिर बस स्टैंड स्थित सुदर्शन लॉज में ले गया। यहां उसने उसे शराब पिलाई फिर दुष्कर्म किया। जब वह बाथरूम गया, तब उसने फोन करके अपने परिजनों को देवास में होने की सूचना दी।

- जब पुलिस ने उससे पूछा कि परिजनों को फोन करने के साथ ही उसने दरवाजा खोलकर भागने या शोर मचाने की कोशिश क्यों नहीं की। इसका वह कोई जवाब नहीं दे पाई। टीआई कोतवाली आरएस भदौरिया ने कहा- प्राथमिक तौर पर मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। लड़की के बयान दर्ज कर लिए हैं।




पति-पत्नी बताया और मतदाता परिचय पत्र दिखाकर रुके

- 17 अगस्त को इंदौर के केलाखेड़ी का मनीष परमार गांव की ही एक लड़की को लेकर देवास पहुंचा और यहां दर्शन के बाद बस स्टैंड में सुदर्शन लॉज में रुका। यहां दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया।

- युवक ने पहचान के रूप में वोटर आईडी दिया। शंका होने पर यहां मौजूद एक मुखबिर ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस रात में कमरे में पहुंची तो यहां युवक मृतावस्था में मिला, जबकि पास में ही लड़की अचेत पड़ी थी।

लड़की ने बताई होटल पहुंचने तक की ये कहानी...

- अस्पताल भर्ती लड़की ने कहा कि मनीष परमार को बहुत दिनों से जानती थी। रिश्ते में भाई लगता था और वाट्सअप पर दोस्ती हुई थी। बात होती रहती थी। इंदौर में रहकर बीएड कर रही हूं। रोजाना सुबह 8.30 बजे कोचिंग आती हूं, वहीं मनीष रोज मिलता था। 17 अगस्त को भी मिला और टेकरी दर्शन करने का कहकर यहां लाया। विश्वास में आ गई थी, वह यहां होटल में ले आया।

- सुबह 10.25 बजे कचौरी खिलाई, नाश्ता किया, वह पहले से ही नशे में लग रहा था। फिर शराब पी और मुझे भी पिलाई। मेरा मोबाइल रख लिया। मैने कहा कि मम्मी-पापा को पता नहीं है कि मैं देवास में यहां हूं। इस पर उसने कहा कि अगर तुम मेरे साथ रह नहीं सकती तो साथ में मर तो सकती हो।

- उसने मुझे फिर मारा और दुष्कर्म किया। वह ज्यादा नशे में हो गया था। जब वह बाथरूम गया तब मोबाइल पलंग पर छूट गया था, तब दोपहर तीन बज रहे थे। मैंने मनीष के मोबाइल से पापा को फोन कर देवास में होने की जानकारी दी और घटनाक्रम बताया। उसके बाद मुझे भी होश नहीं था कि क्या हुआ, वह कैसे मर गया। होश आया तब अस्पताल में थी।

भाई बोला, मुझे लड़की की बात पर यकीन नहीं, कुछ तो साजिश है...

- पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर से मृतक के परिजनाें से बातचीत की। यहां भाई संजय ने पुलिस से कहा कि मनीष की साजिश के तहत हत्या हुई है। उसने कहा कि लड़की जो कह रही है वो गलत है। मेरा भाई ऐसा नहीं है। उसने इस बात पर भी सवाल उठाए कि यदि भाई उसे जबरन यहां लेकर आया था तो उसने शोर क्यों नहीं मचाया।

-जब उसे परिजनों से बात करने का मौका मिला तो वह भागी क्यों नहीं। उसने लड़की पर ही इस पूरे मामले में शक जाहिर किया है। साथ ही उसने कहा कि भाई शराब पीता था, लेकिन उसको अकेला इंसान नहीं मार सकता, इसके पीछे बहुत बड़ी साजिश है। जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे।

शादी हुई थी पर टूट गई




- लड़की के पिता के अनुसार 5 मई 2011 को गांव के ही अंतिम लोहार से बेटी की शादी कर दी थी पर लड़का नशा करता था। इससे हमारी लड़की का संबंध खत्म हो गया। मेरा एक बेटा, एक बेटी है, बेटी बड़ी है। यह जो घटना हुई है इसका मुझे दुख है और मनीष ने ऐसा क्यों किया, इन दोनों के बीच क्या था मुझे जानकारी नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें