मंगलवार, 31 दिसंबर 2019

जैसलमेर,टिड्डी नियंत्रण के लिए सरकार का प्रभावी फैसला, अब किसानों को मुफ्त में मिलेंगे कीटनाशक, सहकारी समितियों से निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे इन्हें

जैसलमेर,टिड्डी नियंत्रण के लिए सरकार का प्रभावी फैसला,

अब किसानों को मुफ्त में मिलेंगे  कीटनाशक,

सहकारी समितियों से निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे इन्हें

जैसलमेर, 31 दिसम्बर/जैसलमेर जिले में टिड्डियों के भारी प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए सरकारी मशीनरी हाई अलर्ट पर है और हर क्षेत्र मेंं टिड्डी नियंत्रण के लिए युद्धस्तर पर सभी संभव ठोस उपाय किए जा रहे हैं। इसी बारे में सरकार ने  महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए किसानों के लिए मुफ्त में कीटनाशकों की पुख्ता व्यवस्था कर दी है।

जिला कलक्टर नमित मेहता ने बताया कि राज्य सरकार ने जिले में टिड्डी प्रकोप के नियंत्रण के लिए कारगर व्यवस्था की है। इसके अनुसार किसानों को उसकी आवश्यकता के अनुरूप टिड्डी नियंत्रण कीटनाशक अब मुफ्त में मिलेंंगे। अब किसानों को इनके लिए कोई राशि देनी नहीं पड़ेगी

उन्होंने बताया कि कृषक पौध संरक्षण रसायन, कृषि विस्तार कार्यकर्ताओं की सिफारिश पर निकटवर्ती क्रय-विक्रय सहकारी समिति/ग्राम सेवा सहकारी समिति से निःशुल्क  प्राप्त कर सकेेंगे। जिसके लिये कृषकों को इससे पूर्व इसकी कीमत अदा करनी पड़ती थी लेकिन अब राज्य सरकार के निर्देशानुसार आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर किसान दो हेक्टेयर क्षेत्र तक आवश्यक कीटनाशक निर्धारित मात्रा में निःशुल्क  प्राप्त कर सकेंगे।

जिला कलक्टर ने टिड्डी प्रभावित किसानों का आह्वान किया है कि वे अपनी नजदीकी ग्राम सेवा सहकारी समितियों से अनुदान पर पौध संरक्षण रसायन क्लोरोपॉयरीफॉस 20 ईसी ( 1200 एमएल प्रति हैक्टैयर) तथा 50 ईसी ( 480 एमएल प्रति हैक्टेयर) और मैलाथियोन 50 ईसी ( 1850 एमएल प्रति हैक्टेयर) प्राप्त कर 300 से 400 लीटर पानी में मिलाकर प्रति हैक्टयेर छिड़काव कर अपनी फसलों को टिड्डियों से बचाएं।

इन ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर उपलब्ध हैं पौध रसायन

ये पौध संरक्षण रसायन जैसलमेर उपभोक्ता भण्डार सहित चांधन, देवीकोट, सांगड़, सांकड़ा, लाठी, लोहारकी, रामगढ़, 2 पीटीएम, मोहनगढ़ एवं तेजपाला ग्राम सेवा सहकारी समितियों से प्राप्त कर सकते हैं। इन सभी पर पर्याप्त मात्रा में ये उपलब्ध हैं।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने लिया सरहद की सुरक्षा का जायजा, ठेठ सीमा पर पहुँचकर मिठाई वितरित कर दी सैनिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ

राज्यपाल कलराज मिश्र ने लिया सरहद की सुरक्षा का जायजा,

ठेठ सीमा पर पहुँचकर मिठाई वितरित कर दी सैनिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएँ


जैसलमेर ,31 दिसम्बर/राज्यपाल कलराज मिश्र ने वर्ष का अंतिम दिन नव वर्ष की पूर्व संध्या सरहद पर सैनिकों के साथ बिताई और उनकी पीठ थपथपाते हुए उत्साहवद्र्धन किया। राज्यपाल ने तनोट माता के दर्शन के उपरान्त तनोट से 20 किलोमीटर की दूर भारत-पाक सीमा पर सुरक्षा बल 139 वीं वाहिनी सीमा चौकी बबलियानवाला पहुंच कर सरहद की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



राज्यपाल ने सीमा पर तारबंदी व सुरक्षा के तमाम उपायों के बारे में जानकारी ली और सीमा सुरक्षा में जुटे सीमा सुरक्षा बल की खूब सराहना की।



सीमा सुरक्षा बल के डी.आई.जी. मुकेश कुमार सिंह, कमाडेण्ट डी.एस. अहलावत तथा नरेन्द्र कुमार यादव आदि अधिकारियों ने राज्यपाल को सरहद की सुरक्षा से सम्बन्धित तमाम उपायों एवं इनके लिये अपनाई जाने वाली नवीनतम सुरक्षा एवं संचार तकनीकों के उपयोग से अवगत करवाया।



राज्यपाल ने सीमा सुरक्षा में जुटे अधिकारियों, महिला व पुरुष कांस्टेबल तथा सीमा प्रहरियों को सम्बोधित किया और उनका हौंसला बढाया। राज्यपाल ने सभी का परिचय पाया और नव वर्ष की अग्रिम बधाई देते हुए शुभ कामनाएँ व्यक्त की एवं अपनी ओर से मिठाई खिला कर जवानों का मुँह मीठा किया।



राज्यपाल ने कठिन और विषम परिस्थितियों में सीमा की रक्षा करने वाले सैनिकों का उत्साहवद्र्धन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की और कहा कि हमारे जांबाज सैनिक हर चुनौती का मुँहतोड़ जवाब देने में पूर्ण समर्थ हैं। राज्यपाल ने इस दिशा में बी.एस.एफ. के योगदान को अतुलनीय बताते हुए प्रशंसा की।



राज्यपाल को सीमा क्षेत्र और चौकी का मुआयना कराते हुए बी.एस.एफ. के अधिकारियों ने संपूर्ण गतिविधियों का ब्यौरा दिया। राज्यपाल ने बी.एस.एफ के अधिकारियों के साथ चाय भी ली। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश बैरवा, उपखण्ड अधिकारी दिनेश विश्नोई आदि अधिकारी साथ थे।



---000---

जैसलमेर, राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार सुबह से शाम तक बितायी जांबाज सैनिकों के साथ,

जैसलमेर, राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार सुबह से शाम तक बितायी जांबाज सैनिकों के साथ,

सीमा पर तनोट माता के दर्शन किए, पूजा-अर्चना कर देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की

जैसलमेर, 31 दिसम्बर/राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने मंगलवार का पूरा दिन जांबाज सैनिकों के साथ बिताया और ठेठ सरहद पर पहंुच कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने सुबह से लेकर शाम तक का पूरा समय सैनिकों के संग बिताया।

राज्यपाल ने मंगलवार को प्रातः जैसलमेर-जोधपुर मार्ग स्थित वार म्यूजियम का अवलोकन किया, शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया तथा सैनिकों को नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर मुँह मीठा कराया। दिन में तनोट माता के दर्शन किए और अपराह्न में सीमा पर अवस्थित बबलियानवाला सीमा चौकी पहुँचकर काफी समय सैनिकों के साथ बिताया और उनसे संवाद करते हुए मिठाई वितरित  कर नव वर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए हौंसला अफजाही की। राज्यपाल को अपने बीच पाकर सैनिक भावविभोर हो उठे।

तनोट मैया के दर्शन, पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की खुशहाली की कामना की

राज्यपाल ने भारत-पाक युद्ध में भारतीय सैनिकों की रक्षा करने वाली तनोट माता के उस चमत्कारिक मन्दिर में दर्शन किए जहाँ पाक बम भी नाकारा साबित हुए। राज्यपाल ने सपत्नीक मन्दिर के गर्भगृह में तनोट मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और राजस्थान तथा देश की सर्वांगीण खुशहाली की कामना की। उन्होंने तनोट माता मन्दिर परिसर के रूमालों वाली देवी के नाम से प्रसिद्ध अन्य प्राचीन देवी मन्दिर  और शिवालय में भी दर्शन किए तथा तनोट माता मन्दिर परिसर में प्रदर्शित सैन्य महत्व की ऎतिहासिक सामग्री को देखा।

इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने राज्यपाल का अभिवादन किया। श्री मिश्र ने दोनों हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकारा। इससे पूर्व राज्यपाल के तनोट पहुंचने पर बीएसएफ के डीआईजी मुकेश कुमार सिंह व कमाण्डेण्ट दलवीरसिंह अहलावत आदि अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। श्री मिश्र ने तनोट मन्दिर परिसर में विजय स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित किया। इस दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आए बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शनार्थियों ने भारत माता की जय व बीएसएफ जिन्दाबाद के नारे लगा कर हर्ष व्यक्त किया। राज्यपाल ने बाद में बीएसएफ के विश्राम गृह ‘नारायणी’ में  नीम का पौधा भी लगाया।

---000---


राज्यपाल ने जैसलमेर वार म्यूजियम और आर्मी एरिया का अवलोकन किया

 राज्यपाल ने जैसलमेर वार म्यूजियम और आर्मी एरिया का अवलोकन किया

पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी

सैनिकों से बातचीत कर हौसला अफजाही की,

नए वर्ष की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी


जैसलमेर 31 दिसंबर/राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने जैसलमेर यात्रा के तीसरे दिन मंगलवार को भारतीय सेना के वार म्यूजियम का अवलोकन किया और सैनिकों का उत्साहवर्धन किया। राज्यपाल ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल को आर्मी की ओर से गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया और ब्रिगेडियर द्वारा आर्मी की कैप पहनाई गई।

राज्यपाल ने जवानों के बीच पहुंचकर उनसे बातचीत की और हालचाल जाने। राज्यपाल ने सैनिकों के मूल निवास स्थान प्रदेश और कामकाज की विधाओं के बारे में पूछा। आत्मीयता के साथ बातचीत कर राज्यपाल श्री मिश्र ने जवानों का दिल जीत लिया। राज्यपाल ने सैनिकों को अपनी ओर से मिठाई वितरित की और नव वर्ष की अग्रिम बधाई देते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की।

 राज्यपाल ने सैनिकों से सैन्य अनुभव के बारे में पूछा तथा अनुभव जाने

राज्यपाल को जवानों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण सैन्य अनुभव, टैंक संचालन और  विभिन्न तकनीकी पक्षों के बारे में अवगत कराया। खासकर अर्जुन टैंक सहित विभिन्न मोर्चो पर पराक्रम दिखाने वाले सैन्य उपकरण आदि से परिचित कराया और इनके संचालन से जुड़े अनुभवों के खास पहलुओं के बारे में जानकारी  दी।

 राज्यपाल ने सैनिकों के साथ अल्पाहार किया वह चाय ली

 राज्यपाल सैनिकों से अपनी समस्याओं और आवश्यकताओं के साथ ही सुझाव के बारे में पूछा। सैनिकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि राज्यपाल को अपने बीच पाकर सैनिक अत्यंत प्रफुल्लित एवं गदगद अनुभव कर रहे हैं। जवानों ने राज्यपाल से आग्रह किया की इसी तरह उनके बीच आकर हौसला बढ़ाते रहें। राज्यपाल के साथ सैनिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी उद्घोष लगाएं।

 राज्यपाल ने आर्मी एरिया का निरीक्षण किया। ब्रिगेडियर व सैन्य अधिकारियों ने राज्यपाल को जैसलमेर आर्मी एरिया से संबंधित गतिविधियों संसाधनों आदि के बारे में विस्तार से अवगत कराया।

 राज्यपाल श्री मिश्र ने वार म्यूजियम की विजिटर बुक में भी अपनी ये टिप्पणी अंकित की-

‘‘ वाॅर म्यूजियम ‘‘ को बेहतरीन तरीेके से व्यवस्थित किया गया है। भारतीय सेना के इतिहास को रेखांकित करने वाले इस म्यूजियम की अवधारणा ऐतिहासिक है। हमारी भावी पीढियां इस गौरवशाली धरोहर से राष्ट्र रक्षा के इतिहास को जान सकेंगी। राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को मैं नमन करता हॅू। राष्ट्र सर्वोपरि है। भारत की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाये रखने के लिए सीमा पर तैनात भारतीय सेना के सैनिकों को मैं सलाम करता हूँ। भारतीय सेना ने देश की सुरक्षा के लिए मजबूत व्यवस्था कर रखी है।

     मैं भारतीय सेना के जवानों को नव वर्ष 2020 की बधाई देता हॅू। नया साल हमारे देश की सुरक्षा, समृद्धि और खुशहाली के लिए सुखद रहे, ऐसी मैं कामना करता हॅूॅ

----000----

जैसलमेर - सर्दी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए जिले के समस्त स्कूलों में 4 जनवरी तक अवकाश घोषित

 जैसलमेर - सर्दी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए

जिले के समस्त स्कूलों में 4 जनवरी तक अवकाश घोषित

जैसलमेर 31 दिसंबर/मरुस्थलीय जिले में शीतलहर के प्रभाव एवं अत्यधिक सर्दी के प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलक्टर नमित मेहता ने एक आदेश जारी कर जिले की समस्त राजकीय एवं गैर राजकीय विद्यालयों में आगामी 4 जनवरी 2020 तक कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के स्कूली छात्रा-छात्राओं का अवकाश घोषित किया गया है।

जिला कलक्टर मेहता द्वारा जारी आदेशानुसार कक्षा 9 से 12 के लिए विद्यालय संचालन का समय प्रातः 11 से दोपहर 3ः30 तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कार्मिक विभागीय समयानुसार विद्यालय में अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे।