रविवार, 30 अक्तूबर 2016

केरल में 6 महीने में बलात्कार के 910 मामले आए सामने

केरल में 6 महीने में बलात्कार के 910 मामले आए सामने


तिरूवनंपुरम: केरल में कड़े कानूनों एवं जागरूकता अभियानों के बावजूद इस साल पिछले 6 महीने में बलात्कार के 910 मामले सामने आए हैं जो राज्य में महिलाओं के विरूद्ध बढ़ते अत्याचार का संकेत है.

केरल में 6 महीने में बलात्कार के 910 मामले आए सामने


राज्य पुलिस के अपराध आंकड़ों के अनुसार जुलाई तक राज्य में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 7909 मामले सामने आए. उनमें बलात्कार के 910 मामलों के अलावा छेड़खानी के 2332 मामले और बाकी महिलाओं के विरूद्ध अपराध के अन्य मामले थे.




पिछले साल बलात्कार के 1263 मामले सामने आए थे.




इन आंकड़ों पर चिंता प्रकट करते हुए राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के सी रोसाककुट्टी ने कहा कि जागरूकता सेमिनार और कक्षाएं महिलाओं के विरूद्ध बढ़ते अत्याचार से निबटने के लिए काफी नहीं हैं. त्वरित अदालतों एवं सुनवाइयों की कमी बलात्कार के मामलों से निबटने के मार्ग में बड़ी चुनौतियां हैं.

पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ मनाई दीवाली

 
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ मनाई दीवाली
 32
         
पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश में जवानों के साथ मनाई दीवाली
नई दिल्ली: दीवाली मनाने के मामले में बाकी सभी प्रधानमंत्रियों से अलग परंपरा की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के किन्नौर के सुमडो में पहुंचकर ITBP, सेना और डोगरा स्काउट के साथ दिवाली मनाई. पीएम करीब एक घंटे तक जवानों के साथ रहे.

प्रधानमंत्री बनने के बाद लगातार तीसरी दीवाली सेना और अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ मनाने के लिए प्रधानमंत्री आज सुबह साढ़े सात बजे दिल्ली से रवाना हुए. साढे आठ बजे के करीब वो चंडीगढ पहुंचे. वहां से भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर के जरिये हिमाचल प्रदेश के किन्नौर पहुंचे. किन्नौर में उनका हेलिकॉप्टर सोमडु के पास उतरा, जहां से वो सुमडो के लिए रवाना हुए, जहां पर आईटीबीपी का कैंप था. रास्स्ते में चांगो गांव आया, जहां वो अपना काफिला रोककर गाड़ी से उतर पड़े और गांव वालों से मिले. इस दौरान पीएम मोदी ने गांव के सभी लोगों से मुलाकात की, जिसमें युवा, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे. गांव वालों के अनुरोध पर उन्होंने हिमाचली टोपी भी पहनी और साथ में फोटो भी खिचाये.



चांगो में करीब पंद्रह मिनट तक रुकने के बाद पीएम सुमडो के लिए रवाना हुए. साढे दस बजे के करीब वो सुमडो पहुंच गये, जहां आईटीबीपी का कैंप था. यही पर वो आईटीबीपी के साथ सेना के जवानों से मिले. करीब दो घंटे तक वो यहां रुके और इस दौरान न सिर्फ जवानों को उन्होंने मिठाई खिलाई, बल्कि खुद उनके हाथ से मिठाई भी खाई. सुमडो से प्रधानमंत्री साढे बारह बजे के करीब रवाना हुए. खास बात ये है कि जब देश के लोग रेडियो और टेलीविजन पर पीएम मोदी के मन की बात सुन रहे थे, उस वक्त मोदी खुद सुरक्षा बलों के बहादुर जवानों के बीच मौजूद थे.




ये पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीवाली के मौके पर जवानों के साथ सरहद पर जा रहे हैं. मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद अपनी पिछली दो दीवाली सेना के जवानों के साथ सरहद पर मना चुके हैं.प्रधानमंत्री ने पिछले साल दिवाली अमृतसर के खालसा स्थित डोगराई वॉर मेमोरियल में मनायी थी.. जबकि 2014 की दीवाली सियाचिन में सैनिकों के साथ मनायी थी.

बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक (BNT) पाठकों को दीपावली की शुभकामनाएं

बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक (BNT) पाठकों को दीपावली की शुभकामनाएं


"शुभ दीपावली "
दीपावली के दीप जले 
  या हो
 नववर्ष की शुप्रभात
 हम जुड़े रहे एक दूसरे से
 शुभकामनाओ 
के साथ 
बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक (BNT) के सभी पाठको, व सभी के परिवार जनों को बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक (BNT) की पूरी टीम तरफ से खुशियों व प्रकाश के पावन-पर्व दिपावली की हार्दिक शुभकामनाए , दिपावली का ये पावन पर्व आपके जीवन में नई उमंगें, खुशिया लेकर आये तथा देश में अमन व शान्ति बनी रहे, इन्ही शुभकामनाओं के साथ सभी को एक बार पुनः दिपावली की हार्दिक शुभकामनाए। 

शुभेछु :- बाड़मेर न्यूज़ ट्रैक की पूरी टीम 

diwali plain background के लिए चित्र परिणाम

BF की डिमांड पूरी नहीं कर सकी गर्लफ्रेंड, फेसबुक लव का ऐसे हुआ अंत

BF की डिमांड पूरी नहीं कर सकी गर्लफ्रेंड, फेसबुक लव का ऐसे हुआ अंत

सोशल मीडिया एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसके जरिए हम दूर बैठे किसी व्यक्ति को अपना दोस्त बना सकते हैं और आसानी से अपने मन की बात कह सकते हैं, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर दोस्ती करना मंहगा भी पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ ग्वालियर की लड़की के साथ, जिसने फेसबुक प्रोफाइल से प्रभावित होकर लड़के से दोस्ती तो कर ली अब इंसाफ के लिए भटक रही है।




लड़के ने भेजी लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट

जानकारी के अनुसार 17 साल की एक लड़की को कुछ महीने पहले करन नाम के लड़के ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़के ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को मल्टीनेशनल कंपनी में ऑफिसर बताया था। इस बात से लड़की ने प्रभावित होकर उसकी दोस्ती स्वीकार कर ली। दोनों के बीच में बातचीत हुई और बात प्यार तक बढ़ गई। एक दिन करन ने लड़की को अपने घर पर बुलाया, जहां वह अकेला था। इसके बाद करन ने लड़की को बहला-फुसलाकर संबंध कायम किए। इतना ही नहीं धोखे से उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। करन ने इन तस्वीरों के बल पर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।




लड़की को की बदनाम करने की धमकी

लड़की के मना करने पर वह उसे धमकी देने लग पड़ा कि वह इन तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर देगा। जब लड़की ने करन पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने बदनाम करने की धमकी दी और कहा कि वह उसकी पोर्न क्लिप बनाकर अपलोड कर देगा। जब बात हद से बढ़ गई तो लड़की ने अपने परिवार वालों को इस सारे मामले के बारे में बताया। परिजनों ने तुरंत इस घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लड़के की फेसबुक खंगाली तो उसकी फ्रेंड लिस्ट में ज्यादातर टीनेजर लड़कियां ही मिलीं। पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर रेप सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जांच में यह बात भी सामने आई है कि करन कोई मल्टीनेशनल कंपनी में ऑफिसर नहीं था बल्कि वह एक बेरोजगार था, जो लड़कियों को जाल में फंसाकर सिर्फ मजे लूटता था।

बॉयफ्रेंड के प्यार का सच जानने के लिए रचा एेसा खेल, भुगतना पड़ा ये अंजाम!

बॉयफ्रेंड के प्यार का सच जानने के लिए रचा एेसा खेल, भुगतना पड़ा ये अंजाम!


प्यार का रिश्ता विश्वास पर टिका हाेता है, अगर इस रिश्ते में विश्वास नहीं ताे अाप खुद काे और अपने पार्टनर काे धाेखा दे रहे हैं। अाजकल बहुत से लड़के या लड़किया अपने प्यार पर शक करने लगते हैं और सच जानने के लिए गलत कदम उठा बैठते है। अब जिनका शक सही साबित हाे जाता है, वह ताे ठीक है, लेकिन जाे गलत सबित हाेती है, उन्हें कई बार इसका खमियाजा भी भुगतना पड़ता है।




बॉयफ्रेंड का लॉयल्टी टेस्ट

एेसा ही कुछ इस लड़की के साथ भी हुअा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, इस लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के लॉयल्टी टेस्ट कराने का फैसला किया और अपने बॉयफ्रेंड के पास एक पोर्न स्टार को भेज दिया। पोर्न स्टार बीच सड़क लड़की के बॉयफ्रेंड को बार-बार अप्रोच करने की कोशिश करती है लेकिन बॉयफ्रेंड उसे मना कर देता है और वहां से चला जाता है। बॉयफ्रेंड की लॉयल्टी देखकर महिला बहुत खुश होती है।




सच जान बॉयफ्रेंड ने छाेड़ा

वह लड़के को कॉल करके इस पूरे लॉयल्टी टेस्ट के बारे में बताती है। लेकिन शायद लड़की को यह अंदाजा नहीं था कि एेसा करके वह अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मार लेगी। इसके बाद लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को उस पर शक करने के लिए छोड़ (Dump) देता है अब महिला के पास अपने किए पर पछताने के अलावा काेई चारा नहीं है।

बेटे ने बाप, पड़ोसी ने महिला को पीटा

बेटे ने बाप, पड़ोसी ने महिला को पीटा
बेटे ने बाप, पड़ोसी ने महिला को पीटा

नादौन: थाना क्षेत्र नादौन के तहत गौना ने एक आप्रवासी ने अपने बाप की पिटाई कर दी। पिटाई के कारण बाप को शारीरिक चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार गौना में एक आप्रवासी ने शराब के नशे में धुत्त होकर अपने बाप को बुरी तरह से पीट डाला। शोर-शराबे की आवाजें सुनकर स्थानीय लोगों ने बेटे के चंगुल से बाप को छुड़ाया तथा पुलिस को मामले की सूचना दी। थाना प्रभारी नादौन सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पिटाई में घायल बाप का मैडीकल करवाकर बेटे के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।



दूसरे मामले में रोहाल में जमीनी विवाद के चलते महिला से मारपीट करने का मामला नादौन थाने में दर्ज हुआ है। पीड़ित महिला चंचला देवी ने बताया कि उसके पड़ोसी प्रवीण कुमार ने जमीनी विवाद के चलते उससे मारपीट की है। वहीं प्रवीण कुमार ने भी मारपीट का मामला दर्ज करवाया है। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

भारत-पाक सीमा से BSF ने पकड़ी 40 करोड़ की हैरोइन

भारत-पाक सीमा से BSF ने पकड़ी 40 करोड़ की हैरोइन


फिरोजपुर(कुमार): भारत-पाक सीमा पर बी.एस.एफ. की 137 बटालियन ने 8 किलो हैरोइन पकड़ी जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ रुपए है। डी.आई.जी. आर.एस. कटारिया सीनियर पब्लिक रिलेशन अफसर बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर ने बताया कि दोना तेलू मल्ल पोस्ट एरिया में बी.एस.एफ. के जवानों ने गत मध्य रात्रि करीब 2 बजे पाकिस्तान की ओर से संदिग्ध गतिविधियां देखीं।


भारत-पाक सीमा से BSF ने पकड़ी 40 करोड़ की हैरोइन

ड्यूटी पर तैनात जवानों ने पाक की ओर से सामान फैंक रहे तस्करों को ललकारा और जब वे नहीं हटे तो जवानों ने गोली चलाई, तब पाक तस्कर वापस भाग गए। उन्होंने बताया कि प्रात: सर्च आप्रेशन करने पर वहां सरकंडे के नीचे से 8 किलो हैरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि 2 पैकेट एक-एक किलो वजन के हैं, जबकि 131 पैकेट 50-50 ग्राम के हैं।

दीपावली :- लक्ष्मी पूजन का ये है शुभ मुहूर्त

दीपावली  :- लक्ष्मी पूजन का ये है शुभ मुहूर्त
आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन चित्रा, स्वाती नक्षत्र के साथ प्रीति योग भी बन रहा है। प्रदोष काल, स्थिर लग्न तथा कुंभ का स्थिर नवांश होने से लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 6.50 से 7.05 बजे तक रहेगा। इस दिन चित्रा, स्वाति नक्षत्र के साथ प्रीतियोग रहेगा। सूर्य, चंद्रमा और बुध का तुला राशि में त्रिकोण होने से लक्ष्मीयोग निर्मित होगा, जो सुख, समृद्धि प्रदान करेगा। पूजा के मुहूर्त निम्न प्रकार रहेंगेः

lakshmi ganesh puja


ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चौघडि़या मुहूर्त में शुभ, अमृत व चर-सायं 5.42 बजे से रात्रि 10.34 बजे तक तथा लाभ का चौघडि़या मध्यरात्रि बाद 1.48 बजे से 3.25 बजे तक है। शुभ का चौघडि़या अंतरात 5.02 से प्रात: 6.40 बजे तक रहेगा। वृष लग्न में सायं 6.37 बजे से 8.34 बजे तक एवं सिंह लग्न मध्यरात्रि बाद 1.11 बजे से 3.27 बजे तक लक्ष्मी पूजन किया सकता है।




पूजन के लिए चार विशेष वृषभ, वृश्चिक, कुंभ और सिंह लग्न मुहूर्त होते हैं। इसमें सबसे ज्यादा पूजन वृषभ (स्थिर लग्न) में होते हैं, लेकिन सिंह लग्न में दीपावली का पूजन ज्यादा श्रेष्ठ माना जाता है।



लक्ष्मी पूजन लग्न अनुसार
वृश्चिक लग्न - प्रात: 7.47 बजे से 9.57 तक

कुंभ लग्न - दोपहर: 1.52 बजे से 3.22 तक

वृषभ लग्न - शाम: 6.32 बजे से 8.22 तक

सिंह लग्न - अर्द्ध रात्रि: 01.02 बजे से 3.12तक



चौघड़िया मुहूर्त
चर का चौघड़िया - सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक चर का

लाभ का चौघड़िया - सुबह 9 बजे से 10.30 तक लाभ का

अमृत का चौघड़िया - दोपहर 10.30 बजे से 12 बजे तक- अमृत का

शुभ का चौघड़िया - शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक

शुभ का चौघड़िया - 7.30 बजे से 9 बजे तक

अमृत का चौघड़िया - 9 बजे से 10.30 तक-चर का



ऐसे सजाएं पूजा की थाली
शास्त्रानुसार लक्ष्मी पूजन में तीन थालियां सजानी चाहिए। पहली थाली में 11 दीपक समान दूरी पर रख कर सजाएं। दूसरी थाली में पूजन सामग्री इस क्रम से सजाएं- सबसे पहले धानी (खील), बताशे, मिठाई, वस्त्र, आभूषण, चंदन का लेप, सिंदूर कुमकुम, सुपारी और थाली के बीच में पान रखें। तीसरी थाली में इस क्रम में सामग्री सजाएं- सबसे पहले फूल, दूर्वा, चावल, लौंग, इलाइची, केसर-कपूर, सुगंधित पदार्थ, धूप, अगरबत्ती, एक दीपक। इस तरह थाली सजा कर लक्ष्मी पूजन करें।

दीपावली :- बदलाव का असर ,वक्त के बदल रही है परंपराएं

दीपावली :- बदलाव का असर ,वक्त के बदल रही है परंपराएं


                                                         

बदलाव के लिए चित्र परिणामदीपावली पर्व को मनाने में दिखावा बढ़ गया है। अब औपचारिकता हावी हा़े गई है। वक्त के साथ बदलाव आना शुरू हो गया ,अब पहले की तरह दीपावली नहीं मनाई जाती। वैज्ञानिक अविष्कार और पाश्चात्यता के असर के कारण हमारे त्योहारों को मनाने के तरीकों में भी बदलाव नजर आने लगा है। नई पीढ़ी में युग और समय के साथ बदलाव आना स्वाभाविक है। पर हमें हमारे जीवन में शामिल पर्वों की परम्परा के पीछे छुपे मर्म और संस्कारों को बदलाव से बचाना चाहिए। दीपावली के मौके पर पहले एक दूसरे के घर जाकर बधाइयां दी जाती थी पर अब एेसा नहीं अब तो हर कोई मैसेज में बंध गया है। परम्परा में बदलाव लाना संस्कृति के लिए सही नहीं है। बदलाव की बयार का असर आम जन में नजर आने लगा है। हमने त्यौहारों को आधुनिक रंग में रंगकर उसे नया रूप दे दिया है जिससे हमारी संस्कृति पर खतरा मंडराने लगा है। हमें त्यौहारों को उनके मूल भावों के साथ ही मनाना चाहिए। समय के साथ बदलाव जरूरी है पर हम ये ध्यान रखे कि हमारी परंपराएं जो हमें सकारात्मक जीवन जीने का संदेश देती है उन्हें भूलना नहीं चाहिए।

शनिवार, 29 अक्तूबर 2016

अजमेर, शहर के लोगों को घर के पास मिलेगी चिकित्सा सुविधा -प्रो. देवनानी 29 लाख की लागत से बनेगी रामनगर डिस्पेंसरी



अजमेर, शहर के लोगों को घर के पास मिलेगी चिकित्सा सुविधा -प्रो. देवनानी

29 लाख की लागत से बनेगी रामनगर डिस्पेंसरी


पंचशील में 5 करोड़ की लागत से तैयार होगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, ज.ला.ने. अस्पताल में बढ़ेगी स्वास्थ्य सुविधाएं

अजमेर, 29 अक्टूबर। शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर शीघ्र ही चिकित्सा के क्षेत्रा में भी नये आयाम स्थापित करेगा। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा में आमजन को उनके घर के पास ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार करोड़ों रूपये खर्च कर रही है। आगामी एक साल में शहर की बड़ी आबादी घर के आसपास ही चिकित्सा सुविधाओं में कवर होगी । जवाहर लाल नेहरू अस्पताल को भी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए राज्य व केन्द्र स्तर पर करीब 194 करोड़ का बजट पास कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हंै।

शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने आज रामनगर, बी.के. कौल नगर एवं आसपास क्षेत्रा के लोगों को दीपावली का तोहफा देते हुए 29 लाख रूपये की लागत से बनने वाली रामनगर डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि अजमेर शहर को चिकित्सा सुविधा की दृष्टि से स्मार्ट बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। पिछले तीन सालों के बजट में अजमेर के लिए करीब 184 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा अजमेर के जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने के लिए 194 करोड़ रूपये के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हंै।

उन्होंने कहा कि आगामी एक साल में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्रा के ज्यादातर नागरिक घर के आसपास ही चिकित्सा सुविधा में कवर होंगे। राज्य सरकार ने पंचशील में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाने के लिए 5 करोड़ रूपये की स्वीकृति जारी की है। इसके तहत कार्य शीघ्र शुरू हो जाएंगे । इसी तरह कोटड़ा में 75 लाख रूपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बनकर तैयार है। यहां नागरिकों को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो रही है । इसी तरह वैशाली नगर में भी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 40 लाख रूपये खर्च किए जाएंगे। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में हमने विशेष प्रयास करके गेल से 2 करोड़ रूपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी है। इस राशि से अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजन के लिए सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।

शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे की सोच है कि राजस्थान स्वस्थ बने। इसी सोच के साथ चिकित्सा विभाग ने कई अभिनव पहल की हैं। भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना एक ऐतिहासिक योजना है। अब गरीब से गरीब व्यक्ति भी अपनी बीमारी का महंगा इलाज करा सकता है। जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में एमआरआई सुविधा भी शुरू कर दी गई है। इस सुविधा के तहत बीपीएल, स्टेट बीपीएल, वरिष्ठ नागरिक, गंभीर रूप से घायल नागरिक, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थी, विधवा, स्वतंत्राता सेनानी एवं दिव्यांग सहित कई अन्य वर्ग के लोग निशुल्क एमआरआई करवा सकेंगे।

इस अवसर पर महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, अध्यक्ष श्री अरविन्द यादव, पार्षद श्री ज्ञान सारस्वत, श्री जयकिशन पारवानी, श्री राजकुमार ललवानी, श्री राजू ढाबा, श्री दीपक शर्मा, श्री रमेश सोनी, श्री धनराज गौतम आदि उपस्थित थे।




आदर्श बना वार्ड पांच, प्रत्येक दस घर पर एक डस्टबीन

शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी एवं महापौर धर्मेन्द्र गहलोत ने किया शुभारम्भ, वार्ड में बनेगी नई सड़क

अजमेर, 29 अक्टूबर। स्मार्ट सिटी अजमेर में वार्ड संख्या पांच ने स्वच्छता की दृष्टि से नई मिसाल कायम की है। वार्ड में प्रत्येक दस घरों पर एक डस्टबीन रखा गया है। वार्ड के लोगों ने कचरा सड़क पर फैंकने के बजाए निर्धारित डस्टबीन में डालने का संकल्प लिया है। वार्ड के लोगों को शीघ्र ही नई सड़क भी मिल जाएगी।

शिक्षा राज्य मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी एवं महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने आज वार्ड संख्या पांच में इस अभिनव पहल का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारम्भ किया गया । कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रो. देवनानी ने कहा कि स्मार्ट सिटी अजमेर की नई पहचान बनने जा रही है। ऐसे में इस वार्ड ने सफाई का जो संदेश दिया है उसे पूरे शहर में लागू किया जाना चाहिए। प्रत्येक वार्ड इसी तरह स्वच्छ एवं सुन्दर बनें तो आगामी कुछ सालों में हम महानगरों की तर्ज पर विकास की ओर बढ़ जाएंगे।

शिक्षा राज्य मंत्राी ने कहा कि अजमेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए करीब 2 हजार करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे । इस राशि से शहर के विकास, सौन्दर्यकरण एवं पर्यटन को नये पंख लगेंगे। अजमेर शहर के सभी नागरिक केन्द्र व राज्य सरकार की इस योजना में कन्धे से कन्धा मिलाकर सहयोग करें।

महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने कहा कि वार्ड पांच में जिस तरह सफाई में पहल की है। वह अनुकरणीय है। यहां हर दस घर पर एक डस्टबीन रखा गया है। नागरिक निर्धारित स्थान पर कचरा फैंके तो नगर निगम को भी सहूलियत रहेगी। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद श्री कुन्दन वैष्णव सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित थे।

बाड़मेर हमें स्वच्छता को खाने और पानी से ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिये।उज्जवल








बाड़मेर हमें स्वच्छता को खाने और पानी से ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिये।उज्जवल



बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर द्वारा नगर परिषद बाड़मेर के तत्वाधान में धारा संसथान ,महिला मण्डल आगोर बाड़मेर ,किरण सेवा संसथान ,कृष्णा संसथान और इंदिरा नगर मोहल्ला विकास समिति के सहयोग से विशेष स्वच्छता अभियान के तहत इंदिरा नगर में जागरूकता शिविर का आयोजन पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश उज्जवल ,अतिरिक्त जिला कार्यक्रम समन्वयक सुरेश दाधीच ,समाज सेवी धन सिंह मौसेरी ,आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई और पार्षद अमर सिंह भाटी के आतिथ्य में आयोजित किया गया ,समारोह में लोक कलाकार जमाल खान एन्ड पार्टी ने स्वच्छता गीतों की शानदार प्रस्तुतियां देकर संबक दिल जीत लिया , कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ओमप्रकाश उज्जवल ने कहा की स्वच्छता हर एक की पहली और प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिये। सभी को ये समझना चाहिये कि खाने और पानी की तरह ही स्वच्छता भी बेहद आवश्यक है। बल्कि, हमें स्वच्छता को खाने और पानी से ज्यादा प्राथमिकता देनी चाहिये। हम केवल तभी स्वस्थ रह सकते है जब हम सब कुछ बहुत सफाई और स्वास्थ्यकर तरीके से लें। बचपन सभी के जीवन का सबसे अच्छा समय होता है जिसके दौरान स्वच्छता की आदत में कुशल हो सकते है जैसे चलना, बोलना, दौड़ना, पढ़ना, खाना आदि अभिभावक के नियमित निगरानी और सतर्कता के साये में हो।





उन्होंने कहा की स्वच्छता एक ऐसा कार्य नहीं है जो पैसा कमाने के लिये किया जाए बल्कि, ये एक अच्छी आदत है जिसे हमें अच्छे स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन के लिये अपनाना चाहिये। स्वच्छता सबसे पुण्य का कार्य है जिसे जीवन का स्तर बढ़ाने के लिये एक बङी जिम्मेदारी के रुप में हर एक को अनुकरण करना चाहिये। हमें अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता, पालतु जानवरों की स्वच्छता, पर्यावरण की स्वच्छता, अपने आस-पास की स्वच्छता, और कार्यस्थल की स्वच्छता आदि करनी चाहिये। हमें पेड़ों को नहीं काटना चाहिये और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिये पेड़ लगाना चाहिये।


येसुरेश कुमार दाधीच ने कहा की स्वच्छता हमें मानसिक, शारीरिक, समाजिक और बौद्धिक रुप से स्वस्थ रखता है। सभी के साथ मिलकर लिया गया कदम एक बड़े कदम के रुप में परिवर्तित हो सकता है। जब एक छोटा बच्चा सफलतापूर्वक चलना, बोलना, दौड़ना सीख सकता है, और यदि अभिभावक के द्वारा इसको बढ़ावा दिया जाए तो वो बहुत आसानी से स्वच्छता की आदत को बचपन से ग्रहण कर सकता है। तर्जनी के द्वारा माता-पिता अपने बच्चे को चलना सीखाते है क्योंकि ये पूरे जीवन को जीने के लिये बहुत जरुरी है। उन्हें जरुर समझना चाहिये कि स्वच्छता एक स्वस्थ जीवन और लंबी आयु के लिये भी बहुत जरुरी होता है इसलिये उन्हे अपने बच्चों में साफ-सफाई की आदत को डालना चाहिये। अपने बच्चों में स्वच्छता को लाना एक बड़ा कदम होगा। अत: अब पूर्ण स्वच्छता हमसे बहुत दूर नहीं है। ये केवल एक पीड़ी से 4 से 5 साल दूर है क्योंकि आधुनिक काल में हमारे छोटे से बच्चे बहुत समझदार है सभी चीजों को समझने के लिये।


आयुक्त श्रवण कुमार विश्नोई ने कहा की अपने भविष्य को चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिये हमें हमेशा खुद का और अपने आसपास के पर्यावरण का ख्याल रखना चाहिये। हमे साबुन से नहाना, नाखुनों को काटना, साफ और इस्त्री किये हुए कपड़े आदि कार्य रोज करना चाहिये। घर को कैसे स्वच्छ और शुद्ध बनाए ये हमें अपने माता-पिता से सीखना चाहिये। हमें अपने आसपास के वातावरण को साफ रखना चाहिये ताकि किसी प्रकार की बीमारी न फैले। कुछ खाने से पहले और खाने के बाद साबुन से हाथ धोना चाहिये। हमें पूरे दिन साफ और शुद्ध पानी पीना चाहिये, हमें बाहर के खाने से बचना चाहिये साथ ही ज्यादा मसालेदार और तैयार पेय पदार्थों से परहेज करना चाहिये।


समाज सेवी धन सिंह मौसेरी ने कहा की हमारे स्वस्थ जीवन शैली और जीवन के स्तर को बनाए रखने के लिये स्वच्छता बहुत जरुरी है। ये व्यक्ति को प्रसिद्ध बनाने में अहम रोल निभाती है। पूरे भारत में आमजन के बीच स्वच्छता को प्रचारित व प्रसारित करने के लिये भारत की सरकार द्वारा कई सारे कार्यक्रम और सामाजिक कानून बनाए गये और लागू किये गये है। हमें बचपन से स्वच्छता की आदत को अपनाना चाहिये और पूरे जीवन भर उनका पालन करना चाहिये। एक व्यक्ति अच्छी आदत के साथ अपने बुरे विचारों और इच्छाओं को खत्म कर सकता है।






कार्यक्रम संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने कहा की घर या अपने आसपास में संक्रमण फैलने से बचाने और गंदगी के पूर्ण निपटान के लिये हमें ध्यान रखना चाहिये कि गंदगी को केवल कूड़ेदान में ही डाले। साफ-सफाई केवल एक व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि ये घर, समाज, समुदाय, और देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें इसके महत्व और फायदो को समझना चाहिये। हमें भारत को स्वच्छ रखने की कसम खानी चाहिये कि न तो हम खुद से गंदगी करेंगे और किसी को करने देंगे।कार्यक्रम को महेश पनपालिया ,आदिल खान ,दलपत सिंह राठौड़ ,रमेश सिंह इंदा ,स्वरुप सिंह भाटी ,मैदान सिंह सिसोदिया ,ने भी संबोधित किया ,कार्यक्रम में पुलिस उप अधीक्षक ओमप्रकाश उज्जवल ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई ,इस अवसर परछगन सिंह चौहान , पुखराज गौड़ ,रावत सिंह सांखला ,जेठानंद खत्री ,जय श्री खत्री ,डॉ हितेश चौधरी ,जय परमार ,किशनदान ,सवाई सिंह जैसिंधर ,बाबु सिंह सांखला ,थानाराम चौधरी ,ओमनाथ ,रुगराज गौड़ ,सेवानंद खत्री ,जेठूदान चरण सहित सेकड़ो लोग उपस्थित थे ,

पाकिस्तान में मंदिर से लेकर सड़कों तक ऐसे मनाई जाती है दिवाली

पाकिस्तान में मंदिर से लेकर सड़कों तक ऐसे मनाई जाती है दिवालीPHOTOS: पाकिस्तान में मंदिर से लेकर सड़कों तक ऐसे मनाई जाती है दिवाली
.इस समय भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है। पाकिस्तान की ओर से भारतीय सीमाओं पर जमकर गोलीबारी की जा रही है, जिसका भारतीय जवान भी दोगुनी ताकत से जवाब दे रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो दिनों में पाकिस्तान के 15 रेंजर मारे गए हैं। वहीं, भारत का एक सैनिक शहीद हुआ है। पाकिस्तान के सिंध में बाजार सजे हुए हैं...

हालांकि, इसके बावजूद भी दोनों मुल्कों में दिवाली की तैयारियां जोरों पर हैं। पाकिस्तान के एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार, पाकिस्तान के हिंदू बहुल्य इलाके सिंध में बाजार सजे हुए हैं। पीएमएल-एन के हिंदू सांसद डॉ. रमेश कुमार वांकवान ने बताया कि हमेशा की तरह इस बार भी यहां दिवाली का जश्न दिखाई दे रहा है।

वांकवानी और पाकिस्तान में रह रहे हिन्दू कम्युनिटी के लोगों ने इस मौके पर दोनों देशों के बीच दोस्ताना रिश्ते की ख्वाहिश जाहिर की है। वांकवान आगे कहते हैं कि दीपावली का पर्व हमेशा सभी के खुशी का संदेश लेकर आता है। हमेशा विश्वास है कि जल्द ही दोनों देशों के बीच का तनाव खत्म हो जाएगा

यूरोप के इन बंजारों का है भारत से कनेक्शन, आज जी रहे ऐसी LIFE

यूरोप के इन बंजारों का है भारत से कनेक्शन, आज जी रहे ऐसी LIFE

यूरोप के इन बंजारों का है भारत से कनेक्शन, आज जी रहे ऐसी LIFE
यूरोप में एक ऐसी कम्युनिटी भी रह रही है जिसका कनेक्शन भारत से है। ये यहां का सबसे बड़ा माइनॉरिटी ग्रुप है और इन्हें रोमा समुदाय के नाम से जाना जाता है। इस ग्रुप के करीब एक करोड़ लोग यूरोप में रह रहे हैं। घुमक्कड़ होने की वजह से इन्हें जिप्सी भी कहा जाता है। ये पूरे यूरोप में फैले हैं और इतने दिनों बाद आज भी अपमान और भेदभाव के शिकार हो रहे हैं। इसे देखते हुए हाल ही में आयरलैंड के इक्वालिटी मिनिस्टर ने कहा कि वो चाहते हैं कि रोमा समुदाय के लोगों खुद को आयरिश सोसायटी का हिस्सा समझें। 1500 साल भारत से गए थे ईरान...

कौन हैं रोमा समुदाय के लोग?

रोमा समुदाय के लोग मूल रूप से भारत के हैं। इनके रीति-रिवाज, रहन-सहन और बोली-भाषा के देखते हुए इतिहासकारों का यही मानना रहा है कि उनके पूर्वज डेढ़ हजार साल पहले भारत के उन हिस्सों से चले थे, जिन्हें आज राजस्थान, सिंध और पंजाब के नाम से जाना जाता है। ये 15वीं सदी तक पूरे यूरोप में फैल गए।

रिसर्च में भारतीय होने की पुष्टि

- 'करंट बायोलॉजी' नाम की मैगजीन में छपी एक रिसर्च में भी ये कंफर्म किया गया है कि रोमा समुदाय का नाता भारत से है।

- ये भारत के उत्तर और उत्तर पश्चिम इलाके से संबंध रखते थे।

- ये 1500 साल पहले ईरान पहुंचे थे, फिर 15वीं सदी में ईरान के रास्ते यूरोप पहुंचे।

- 900 साल पहले यानी 11वीं-12वीं सदी में वे ग्रीस, रोमानिया, बुल्गारियास, यूगोस्लाविया के रास्ते यूरोप में फैलने लगे थे।

- अनुमान के मुताबिक, यूरोप में इनकी संख्या करीब 1 करोड़ से ज्यादा है।

- हालांकि, पूरे यूरोप में फैले होने की वजह से इनका डाटा कलेक्शन आसान नहीं है।

यूरोप के किन हिस्सों में रह रहे रोमा?

- ये सेंट्रल और ईस्टर्न यूरोप के स्वीडन, स्पेन, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, तुर्की, फ्रांस, ग्रीस, बुल्गारिया, यूगोस्लाविया, मैसेडोनिया, स्लोवाकिया, रोमानिया, सर्बिया और हंगरी में रहते हैं।

नहीं मिला बराबरी का दर्जा

- इतने साल से यूरोप में बसे होने के बाद भी इन्हें बराबरी का दर्जा नहीं मिला और ये भेदभाव का शिकार हो रहे हैं।

- इन्हें यहां पर भीख मांगने वाले और चोर का दर्जा दे दिया गया है।

- इनके साथ अछूतों का बर्ताव होता है। न इन्हें रहने के लिए घर मिलता है और न ही नौकरी।

- अपमान से परेशान होकर यूरोप के पूर्वी देशों के हजारों रोमा पश्चिमी यूरोप के जर्मनी, फ्रांस, नीदरलैंड और बेल्जियम जैसे देशों में शरण मांगने लगे थे।

अलग-अलग मजहब से जुड़े

- रोमा समुदाय के लोग मूल रूप से हिंदू धर्म को मानने वाले थे।

- भारत से ईरान के रास्ते यूरोप माइग्रेट होने के बाद इन्होंने अलग धर्म अपना लिए।

- रोमा समुदाय के कुछ लोग ईसाई और कुछ मुस्लिम धर्म का पालन कर रहे हैं।

- इनकी संस्कृति भी अलग-अलग मजहबों से प्रभावित है।

चाइल्ड मैरिज

रोमा समुदाय में चाइल्ड मैरिज बहुत सामान्य बात है। इस समुदाय की पांच साल की लड़की शादी का मामला सबसे ज्यादा मशहूर हुआ था। इस लड़की की शादी 11 साल के लड़के से कर दी गई थी।

नाजी दौर में झेला जुल्म

- रोमा समुदाय के लोगों ने यूरोप में अपने सेटलमेंट के दौरान बहुत जुल्म झेला है।

- नाजी दौर में भी नस्लीय तौर पर कम दर्जे का आंका जाता था और जबरन लेबर कैंप में धकेल दिया गया।

- इतिहासकारों के मुताबिक, इस दौरा करीब 220,000 से 500,000 रोमा लोगों ने नाजियों की प्रताड़ना के चलते जान गंवाई।

- हालांकि, इनकी मौत के आंकड़े कंफर्म नहीं हैं।

कैसिनो सर्विस के लिए गोवा से आईं लड़कियां, लगने वाली थी करोड़ों की बाजी

कैसिनो सर्विस के लिए गोवा से आईं लड़कियां, लगने वाली थी करोड़ों की बाजी
कैसिनो सर्विस के लिए गोवा से आईं लड़कियां, लगने वाली थी करोड़ों की बाजी

नई दिल्ली.दिवाली से पहले पुलिस ने हाईप्रोफाइल कैसिनो पर छापा मारकर 8 लोगों को अरेस्ट किया। इनमें 4 लड़कियां भी शामिल हैं। कस्टमर्स को लग्जरी सर्विस देने के लिए गोवा से लड़कियों को दिल्ली लाया गया था। यहां लाखों रुपए के टोकन और विदेशी शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, जिस फॉर्म हाउस में गैरकानूनी तरीके से कैसिनो चल रहा था, उसका मालिक एक पूर्व विधायक है। धनतेरस पर लगनी थी बाजियां...

- एडिशनल डीसीपी साउथ नुपूर प्रसाद ने बताया, ''नॉर्थ इंडिया में धनतेरस और दिपावली पर सट्टा खेलने का ट्रेंड है। इसीलिए कैसिनो की तैयारियां की गई थीं।''

- ''वसंतकुंज के कैसिनो में धनतेरस पर बड़ी बाजियां लगनी थीं। छापेमारी के दौरान 3 टेबल और 3000 टोकन बरामद किए गए। एक टोकन की कीमत 5000 रुपए तक है।''

- बता दें कि गोवा, सिक्किम और दमन को छोड़कर पूरे भारत में कैसिनो गैरकानूनी है।

फॉर्म हाउस में लड़कियां और शराब

- पुलिस के मुताबिक, ''कैसिनो मालिक गुलशन ने ढाई लाख रुपए महीने किराए पर फॉर्म हाउस लिया और कैसिनो को लग्जरी बनाया था।''

- ''प्लेयर्स को फैसिलिटी देने और गेम खिलाने के लिए गोवा के एक कैसिनों से 4 नेपाली लड़कियों को लाया गया था।''

- ''इस कैसिनो में ज्यादातर गुरूग्राम के बिजनेसमैन आते थे। विदेशी शराब की 85 बोतल अवैध रूप से लाई गई थीं।''

बीच सड़क लड़की के कपड़े फाड़कर चेहरे पर मारे ब्लेड, फिर दी ये धमकी

बीच सड़क लड़की के कपड़े फाड़कर चेहरे पर मारे ब्लेड, फिर दी ये धमकी

बीच सड़क लड़की के कपड़े फाड़कर चेहरे पर मारे ब्लेड, फिर दी ये धमकी
भोपाल. राजधानी में शाम को सब्जी लेकर लौट रही 19 साल की लड़की के गाल पर एक लड़के ने ब्लेड मार दी। लड़के ने धमकी दी कि अभी तो ब्लेड मारा है, यदि बात नहीं मानी तो चेहरे को तेजाब से जला दूंगा। क्या थी इस वहशत की वजह...




-बरखेड़ी में गुरुवार शाम सब्जी लेकर घर लौट रही 19 साल की पीड़िता रेशमा (परिवर्तित नाम) के साथ मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग ने छेड़छाड़ की।

-भरे बाजार उसका हाथ पकड़ लिया। रेशमा ने विरोध किया तो उसके कपड़े फाड़ने लगा।

-इस पर रेशमा ने उसे चांटा मार दिया। उस समय तो वह चला गया लेकिन कुछ देर बाद रेशमा के गाल पर ब्लेड मार दी।

चेहरे पर 10 टांके आए

-रेशमा की बहन ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

-धमकी कि पुलिस में शिकायत की तो चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा।

-रेशमा और उसकी बहन मदद के लिए चिल्लाती रही। लेकिन किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। बाद में वह थाने पहुंची।

-उसे काटजू अस्पताल ले जाया गया। उसके चेहरे पर 10 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई बोले, आरोपी के पुराने मामलों की जांच हो रही

-जहांगीराबाद टीआई पीएस ठाकुर ने बताया कि आरोपी के पुराने मामलों की जांच भी की जा रही है।

-वारदात के वक्त उसके साथ और कौन था। इसकी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उसको गिरफ्तार कर लिया गया है।