रविवार, 30 अक्तूबर 2016

BF की डिमांड पूरी नहीं कर सकी गर्लफ्रेंड, फेसबुक लव का ऐसे हुआ अंत

BF की डिमांड पूरी नहीं कर सकी गर्लफ्रेंड, फेसबुक लव का ऐसे हुआ अंत

सोशल मीडिया एक ऐसी आधुनिक तकनीक है जिसके जरिए हम दूर बैठे किसी व्यक्ति को अपना दोस्त बना सकते हैं और आसानी से अपने मन की बात कह सकते हैं, लेकिन कई बार सोशल मीडिया पर दोस्ती करना मंहगा भी पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही हुआ ग्वालियर की लड़की के साथ, जिसने फेसबुक प्रोफाइल से प्रभावित होकर लड़के से दोस्ती तो कर ली अब इंसाफ के लिए भटक रही है।




लड़के ने भेजी लड़की को फ्रेंड रिक्वेस्ट

जानकारी के अनुसार 17 साल की एक लड़की को कुछ महीने पहले करन नाम के लड़के ने फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। लड़के ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को मल्टीनेशनल कंपनी में ऑफिसर बताया था। इस बात से लड़की ने प्रभावित होकर उसकी दोस्ती स्वीकार कर ली। दोनों के बीच में बातचीत हुई और बात प्यार तक बढ़ गई। एक दिन करन ने लड़की को अपने घर पर बुलाया, जहां वह अकेला था। इसके बाद करन ने लड़की को बहला-फुसलाकर संबंध कायम किए। इतना ही नहीं धोखे से उसकी अश्लील फोटो भी खींच लिए। करन ने इन तस्वीरों के बल पर लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।




लड़की को की बदनाम करने की धमकी

लड़की के मना करने पर वह उसे धमकी देने लग पड़ा कि वह इन तस्वीरों को फेसबुक पर अपलोड कर देगा। जब लड़की ने करन पर शादी के लिए दबाव डाला तो उसने बदनाम करने की धमकी दी और कहा कि वह उसकी पोर्न क्लिप बनाकर अपलोड कर देगा। जब बात हद से बढ़ गई तो लड़की ने अपने परिवार वालों को इस सारे मामले के बारे में बताया। परिजनों ने तुरंत इस घटना की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने लड़के की फेसबुक खंगाली तो उसकी फ्रेंड लिस्ट में ज्यादातर टीनेजर लड़कियां ही मिलीं। पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर रेप सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। जांच में यह बात भी सामने आई है कि करन कोई मल्टीनेशनल कंपनी में ऑफिसर नहीं था बल्कि वह एक बेरोजगार था, जो लड़कियों को जाल में फंसाकर सिर्फ मजे लूटता था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें