रविवार, 30 अक्तूबर 2016

दीपावली :- लक्ष्मी पूजन का ये है शुभ मुहूर्त

दीपावली  :- लक्ष्मी पूजन का ये है शुभ मुहूर्त
आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। आज के दिन चित्रा, स्वाती नक्षत्र के साथ प्रीति योग भी बन रहा है। प्रदोष काल, स्थिर लग्न तथा कुंभ का स्थिर नवांश होने से लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ समय शाम 6.50 से 7.05 बजे तक रहेगा। इस दिन चित्रा, स्वाति नक्षत्र के साथ प्रीतियोग रहेगा। सूर्य, चंद्रमा और बुध का तुला राशि में त्रिकोण होने से लक्ष्मीयोग निर्मित होगा, जो सुख, समृद्धि प्रदान करेगा। पूजा के मुहूर्त निम्न प्रकार रहेंगेः

lakshmi ganesh puja


ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार चौघडि़या मुहूर्त में शुभ, अमृत व चर-सायं 5.42 बजे से रात्रि 10.34 बजे तक तथा लाभ का चौघडि़या मध्यरात्रि बाद 1.48 बजे से 3.25 बजे तक है। शुभ का चौघडि़या अंतरात 5.02 से प्रात: 6.40 बजे तक रहेगा। वृष लग्न में सायं 6.37 बजे से 8.34 बजे तक एवं सिंह लग्न मध्यरात्रि बाद 1.11 बजे से 3.27 बजे तक लक्ष्मी पूजन किया सकता है।




पूजन के लिए चार विशेष वृषभ, वृश्चिक, कुंभ और सिंह लग्न मुहूर्त होते हैं। इसमें सबसे ज्यादा पूजन वृषभ (स्थिर लग्न) में होते हैं, लेकिन सिंह लग्न में दीपावली का पूजन ज्यादा श्रेष्ठ माना जाता है।



लक्ष्मी पूजन लग्न अनुसार
वृश्चिक लग्न - प्रात: 7.47 बजे से 9.57 तक

कुंभ लग्न - दोपहर: 1.52 बजे से 3.22 तक

वृषभ लग्न - शाम: 6.32 बजे से 8.22 तक

सिंह लग्न - अर्द्ध रात्रि: 01.02 बजे से 3.12तक



चौघड़िया मुहूर्त
चर का चौघड़िया - सुबह 7.30 बजे से 9 बजे तक चर का

लाभ का चौघड़िया - सुबह 9 बजे से 10.30 तक लाभ का

अमृत का चौघड़िया - दोपहर 10.30 बजे से 12 बजे तक- अमृत का

शुभ का चौघड़िया - शाम 6 बजे से 7.30 बजे तक

शुभ का चौघड़िया - 7.30 बजे से 9 बजे तक

अमृत का चौघड़िया - 9 बजे से 10.30 तक-चर का



ऐसे सजाएं पूजा की थाली
शास्त्रानुसार लक्ष्मी पूजन में तीन थालियां सजानी चाहिए। पहली थाली में 11 दीपक समान दूरी पर रख कर सजाएं। दूसरी थाली में पूजन सामग्री इस क्रम से सजाएं- सबसे पहले धानी (खील), बताशे, मिठाई, वस्त्र, आभूषण, चंदन का लेप, सिंदूर कुमकुम, सुपारी और थाली के बीच में पान रखें। तीसरी थाली में इस क्रम में सामग्री सजाएं- सबसे पहले फूल, दूर्वा, चावल, लौंग, इलाइची, केसर-कपूर, सुगंधित पदार्थ, धूप, अगरबत्ती, एक दीपक। इस तरह थाली सजा कर लक्ष्मी पूजन करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें