गुरुवार, 30 जून 2016

चुतर सिंह प्रकरण। बाड़मेर जैसलमेर में इंटरनेट सेवाएं बंद ,धारा 144 लागू

चुतर सिंह प्रकरण। बाड़मेर जैसलमेर में इंटरनेट सेवाएं बंद ,धारा  144 लागू 

बाड़मेर पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर जिले के मोकळा गांव में एक युवक की पुलिस की गोली से मौत के बाद मचे राजपूत समाज में बवाल और आक्रोश के चलते जिला कलेक्टर बाड़मेर जैसलमेर ने अपने अपने जिलों में आगामी अड़तालीस घंटो के लिए इंटरनेट सेवाएं बंद करने के आदेश जारी किये वहीँ  में द्वारा 144 तत्काल प्रभाव से लागू की गयी हैं ,जिला कलेक्टर सुधीर कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश में लिखा हे की गत दिनों जैसलमेर में घटित घटना के बाद असमाजिक तत्व सोसल मीडिया पर जातिगत एवं सांप्रदायिक सद्भावना बिगड़ने का प्रयास कर रहे हैं ,जिससे जिले की शांति व्यवस्था ,सामाजिक सदभाव  और कानून व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका के चलते जिले की समस्त इंटरनेट सुविधाए 4g ,3g ,2g ,फेसबुक ,ट्विटर ,व्हाट्सप्प पर द्वारा १९७३ की द्वारा 144 की प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए अगले अड़तालीस घंटो के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी ,जो निषेधाज्ञा उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्यवाही अम्ल में लायी जाएगी 

चीन महिला ने सरेआम की पति की गर्लफ्रेंड की धुनाई, भीड़ बनाती रही वीडियो

महिला ने सरेआम की पति की गर्लफ्रेंड की धुनाई, भीड़ बनाती रही वीडियो

इस दौरान दूसरी महिलाएं बीच-बचाव की कोशिश करती है, लेकिन झगड़ा नहीं रुकता।
चीन में एक महिला को सरेआम पीटने का वीडियो सामने आया है। घटना अन्हुई प्रॉविन्स के बोझोऊ की है। वीडियो में एक महिला अपने पति कथित प्रेमिका को पीटती दिख रही है। इस दौरान कई अन्य महिलाएं बीच-बचाव की कोशिश करती दिख रही हैं। भीड़ बनाती रही वीडियो...

- वीडियो में दिख रहा है कि महिला अपने पति की कथित प्रेमिका के कपड़े फाड़ देती है और उसकी जमकर पिटाई करती है।

- वो बाल पकड़कर उसे घसीटती है और लात-घूंसों से उसपर वार करती है।

- इस दौरान आसपास खड़े कई लोग घटना का वीडियो बनाते रहते हैं, लेकिन कोई भी विक्टिम की मदद नहीं करता।

- चाइनीज सोशल मीडिया साइट वीबो पर यूजर्स घटना की आलोचना कर रहे हैं।

- एक यूजर ने कहा कि अकेली महिला को दोष देना गलत है। पुरुष की भी पिटाई होनी चाहिए।

ससुर बोला- GF है तू, अब मेरी पत्नी बन जा, बहू ने मोबाइल में कैद की हरकतें

ससुर बोला- GF है तू, अब मेरी पत्नी बन जा, बहू ने मोबाइल में कैद की हरकतें
एसपी ऑफिस पहुंचकर महिला ने दर्ज कराई शिकायत।

होशंगाबाद। जिस ससुर को पिता समझकर मायका छोड़ा और पति संग ससुराल आई वही ससुर बहू के साथ अश्लील हरकतें करता है। इटारसी के भीलाखेड़ी के रंगीन मिजाज ससुर की मंगलवार को बहू ने एसपी से शिकायत की। बहू के मुताबिक, 50 वर्षीय वृद्ध ससुर उसके साथ न सिर्फ भ‌द‌्दी बातें करता है, बल्कि अश्लील प्रस्ताव भी रखता है। दो महीने पहले हुई थी शादी...




नवविवाहिता ने बताया- दो महीने पहले उसकी शादी भीलाखेड़ी के एक युवक से हुई। कुछ दिन बाद ससुर उसे बुरी नजर से देखने लगा। अश्लील बातें करने लगा। ससुर कहता है- तू मेरी गर्लफ्रेंड है, अब जल्दी पत्नी बन जा। पीड़ित ने बताया, शादी के कुछ दिन बाद ही ससुर की हरकतें शुरू हो गई। एक दो बार गलती समझकर सारी बातें नजरअंदाज की, लेकिन उनकी हरकतें बढ़ती गईं।

पिता और भाई के साथ पहुंची थाने




ससुर को रंगे हाथों पकड़ने के लिए नवविवाहिता ने उसकी अश्लील बातों का ऑडियो बनाया और पति को सुनाया। मंगलवार को महिला पिता और भाई के साथ एसपी आशुतोष प्रताप सिंह से मिली और शिकायत की। इसके बाद देहात थाने में आवेदन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




मोबाइल में कैद की, ससुर की अश्लील बातें




पीड़ित महिला की 22 अप्रैल को भीलाखेड़ी के युवक से शादी हुई। वह किसान है। महिला ने दो महीने तक सहन किया फिर जब अति हुई तो ऑडियो बनाकर पति को सुनाया। पति उलटा उसे कसूरवार ठहरा रहा है। बीते दिनों पति ने पत्नी को पीटा। इसके बाद महिला ने अपने मायके वालों को ससुराल बुलाया और सारी बात बताई।

बेटों को था मां के कैरेक्टर पर शक, कत्ल कर पिता को बोले- मम्मी को मार डाला

बेटों को था मां के कैरेक्टर पर शक, कत्ल कर पिता को बोले- मम्मी को मार डाला


लुधियाना/जगराओं।पंजाब के लुधियाना जिले में आने वाले जगराओं गांव में मां के कैरेक्टर पर शक के चलते मंगलवार देर रात दो बेटों ने तेजधार हथियारों से अपनी मां का बेरहमी से कत्ल कर दिया। पिछले तीन साल से उनके घर में विवाद चल रहा था। मंगलवार रात को भी झगड़ा हुआ तो गुस्से में दोनों बेटों ने आधी रात को ही मां को मौत के घाट उतार दिया। फिर आधी रात अपने पिता को फोन कर बताया कि हमने मम्मी को मार डाला। लाश के पास ही बिस्तर लगाकर सो गए...

- बताया जा रहा है कि आरोपी बेटों ने मां का कत्ल कर हथियार घर की छत पर फेंक दिए। इसके बाद दोनों लाश के पास ही बिस्तर लगाकर सो गए।




-सुबह होने पर दोनों ने खुद ही पुलिस थाने जाकर कत्ल के बारे में की जानकारी दी। महिला की पहचान कर्मजीत कौर के रूप में हुई है।

- पुलिस ने हत्या के आरोप में 19 साल के सुखपाल सिंह सुक्खा और उसके छोटे भाई 16 साल के जसवीर सिंह जस्सी पर मामला दर्ज कर लिया।

- थाना हठूर की पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।

दुबई में रहता है महिला का पति...

- पुलिस के अनुसार, मृतक कर्मजीत कौर की शादी जगराओं के भिंदर के साथ करीब 20 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों इसी गांव में रहते थे।

- करीब पांच साल पहले भिंदर दुबई की एक फैक्ट्री में काम करने चला गया। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।

- इसके चलते कर्मजीत घर छोड़ मौसी कुलवंत कौर के पास रहने चली गई थी।

पाकिस्तान: सिंध में मानसून की पहली बारिश में 10 की मौत

पाकिस्तान: सिंध में मानसून की पहली बारिश में 10 की मौत


कराची। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में मॉनसून की पहली बार बारिश के बाद इससे जुड़ी घटनाओं में कम-से-कम 10 लोगों की मौत हो गई। इससे अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई और प्रांतीय राजधानी और देश के आर्थिक केेन्द्र कराची में सामान्य जनजीवन पटरी से उतर गया।

अधिकारियों ने बताया कि कराची में बिजली का करंट लगने और मिट्टी के घर की छत गिर जाने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई और शेष छह लोगों की मौत थारपरकर, उमरकोट और बदीन इलाके में हो गई।

लगातार दूसरे दिन भारी बारिश से पाकिस्तान के आर्थिक और वित्तीय केन्द्र कराची में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई।

भीषण गर्मी और उमस से परेशान दो करोड़ लोगों को बेसब्री से बारिश का इंतजार था लेकिन यह उनके लिए बुरा सपना साबित हुआ क्योंकि लगातार बारिश के कारण सडक़ों और गलियों में पानी भर गया। कई इलाकों में लगातार बिजली कट रही है और सडक़ों पर जाम लगा हुआ है।

रमजान के महीने में इफ्तार से पहले घर पहुंचने के लिए लोग सडक़ों पर निकले लेकिन जाम में फंसे रहे। वहीं कई इलाकों के लोग लंबे समय तक बिजली कटने के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सडक़ों पर आ गए।

बुधवार, 29 जून 2016

बीजेपी की राजनीती ने चमकता चेहरा ठाकुर शिखा सिंह ,मोदी जी की माता जी से मिले

बीजेपी की राजनीती ने चमकता चेहरा ठाकुर शिखा सिंह ,मोदी जी की माता  जी से मिले


दिल्ली बीजेपी की राजनीती में उत्तर प्रदेश से चमकता चेहरा ठाकुर शिखा सिंह बंधू ,पिछले कुछ सालो में समाज सेवा के माध्यम से अपनी ख़ास पहचान बनाई हैं ,उन्होंने आज गांधी नगर गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता जी हीरा बेन से मुलाकात की ,शिखा सिंह से मिल के हीरा बेन काफी खुस हुई उन्होंने शिखा सिंह को मिठाई खिलाकर सफलता और उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया ,शिखा सिंह उत्तर प्रदेश के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र को को अपनी कर्मभूमि बना रही हैं ,इसी विधानसभा क्षेत्र के हापुड़ जनपद के अलीपुर की रहने वाली शिखा सिंह ने अपने तेज तर्रार व्यक्तित्व से खास पहचान बनाई व्ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर राजनीती में आई ,उनका कहना हे उत्तर प्रदेश में अगली सरकार बीजेपी की बनेगी ,बीजेपी के प्रति लोगो में विश्वास बढ़ा हैं ,हम अपने लोगो की सेवा के लिए राजनीती में आये हैं ,राजनीती को मिशन बना के काम करेंगे ,एक साल से शिखा सिंह अपने लोगो के बीच सेवा कर रही हैं ,लोगो को उनका साथ खूब भा रहा हैं ,दिनोदिन उनकी लोकप्रियता बढाती जा रही हैं,ऐसे में बीजेपी को एक नया चेहरा विधानसभा तक जाने के लिए आसानी से मिल जायेगा ,गढ़मुक्तेश्वर से ,आज उन्हें मोदी जी की मत जी का भी आशीर्वाद मिल गया 



बाड़मेर। चुतरसिंह हत्याकांड की सीबीआई जाँच नही होने तक आर-पार लड़ाई का एलान

बाड़मेर। चुतरसिंह हत्याकांड की सीबीआई जाँच नही होने तक आर-पार लड़ाई का एलान




बाड़मेर। जैसलमेर पुलिस द्वारा कानून के शासन को प्रजातंत्र की धज्जियां उड़ाई गई है। जिस तरिके से जैसलमर पुलिस ने चुतरसिंह को गोलियों से भून कर मारा है व दो अन्य को गोली बारी से घायल किया है उससे लगता है कि जैसलमेर पुलिस गैरकानूनी काम करने के नये रिकार्ड कायम कर रही है। यह बात चुतरसिंह हत्याकाण्ड संघर्ष समिति के बैनर तले आयोजित सभा में एडवोकेट स्वरूपसिंह राठौड़ ने कही। राठौड़ ने कहा कि जब तक इस प्रकरण की सी.बी.आई. जांच नहीं हो जाती तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। जिले के प्रत्येक तहसील मुख्यालय व पंचायत मुख्यालय तक इस आंदोलन को फैलाया जायेगा।



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे बाड़मेर रावत त्रिभुवन सिंह ने कहा कि अन्याय के खिलाफ हमको एक जूट होकर संघर्ष करना है और हम मुख्यमंत्री से सामुहिक मांग करते है कि इस प्रकरण की जांच सी.बी.आई. सौंप कर लोगों के आक्रोष को शांत करे व न्याय करे।

राजेन्द्र सिंह भियांड़ ने कहा कि जैसलमेर पुलिस का कृत्य लोकतंत्र कानून व सविंधान सभी की हत्या है। यह सरकार के उपर बहुत बड़ा कलंक है कि जैसलमेर पुलिस द्वारा निहत्थे नौजवानो के उपर गोलियां बरसाइ गई। दरअसल लोकतंत्र में इस तरह की हत्यायें कतेई सहनीय नहीं है। आज से हम राज्य व्यापी बड़े आन्दोलन का आगाज कर रहे है। जो सी.बी.आई. जांच तक जारी रहेगा।

पूर्व उपप्रधान जोगेन्द्र सिंह रामसर ने कहां कि जैसलमेर पुलिस अधीक्षक इस हत्या काण्ड में सीधे सीधे सामिल है। इनके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर इनकों शीघ्र गिरफ्तार किया जाये।

जिला परिषद् सदस्य गणतपसिंह तांणू ने कहा कि हम पुलिस के इस अन्याय को कतेई सहन नहीं करेंगे और बाड़मेर जिलेे के गांव-गांव व ढ़ाणी-ढ़ाणी से चुतरसिंह को न्याय दिलाने के लिए व आगामी आंदोलन के लिए शहीदी जत्थे निकलेंगे और इस संघर्ष को करेंगे।

क्षत्रीय युवक संघ के बाड़मेर प्रांत प्रमुख रामसिंह माडपुरा ने कहा कि यह पुलिस के अन्याय की पराकाष्ठा है और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक हम इस लड़ाई को राजस्थान के घर घर तक ले जायेंगे व इस हत्याकांड में शामिल पुलिस कर्मियों को भारत के कानून के हिसाब से पूरा दण्ड मिले तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए स्वरूपसिंह खारा ने कहा कि भारत की न्याय व्यवस्था व कानून व्यवस्था को ताक में रखकर जैसलमेर पुलिस द्वारा जो मौके पर न्याय करने का नया तरीका अपनाया गया है वह देष के लिए बहुत खतरनाक है। हम पश्चिमी सीमा के लोग देष भक्त है और देष के कानून तोड़ने वालो के अन्याय व जुर्म के खिलाफ लड़ते रहेंगे। इस हत्याकाण्ड की शीघ्र सी.बी.आई. जांच हो यह राजस्थान सरकार का फर्ज बनता है।

गिरधरसिंह कोटड़ा ने कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए कहा कि जैसलमेर पुलिस व एस.पी. द्वारा जो कानून हाथ मे लेकर हत्या की गई है उस हत्या के खिलाफ पूरा बाड़मेर जिला जब तक न्याय नहीं हो जाता है संघर्ष करता रहेगा। यह राजस्थान के इतिहास में ऐसी पहली घटना है।

प्रविण सिंह आगौर ने कहा कि आने वाले समय में हमें इस संघर्ष को ओर ज्यादा तेज करना होगा तभी पुलिस अत्याचार के खिलाफ चुतरसिंह हत्याकाण्ड में हमको न्याय मिल सकता है।

युवा नेता भोमसिंह बलाई ने युवाओं से आह्वान किया कि इस संघर्ष में युवा शक्ति को कंधे से कंधा मिलाकर आंदोलन खड़ा करना है। हमारे युवा साथी की पुलिस द्वारा की गई निर्मम हत्या के न्याय के लिए जब तक सी.बी.आई. जांच नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रखना है।

पूर्वछात्र संघ अध्यक्ष रघुवीरसिंह तामलोर ने कहा कि जैसलमेर पुलिस के इस कृत्य को राजस्थान का बच्चा - बच्चा गलत कह रहा है सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि तुरन्त सी.बी.आई. जांच का ऐलान करे और पूरे घटनाक्रम की सच्चाई को सामने लाये। तब तक संघर्ष जारी रहेगा।

छात्रनेता बांकसिंह महाबार ने कहा कि इस हत्याकाण्ड की जितनी निनदा की जाये उतनी कम है। हम सब एक जूट होकर लड़ेंगे तभी न्याय मिल पायेगा।

हंडवंत सिंह कवास ने कहा कि पुलिस ने पूरी साझिस के साथ इस हत्याकाण्ड को अंजाम दिया है। इतना बड़ा गैरकानूनी काम पुलिस द्वारा किया गया है। राजस्थान के सभ्य नागरिकों के सामने यह हत्याकाण्ड बड़ी चुनौती है कि देष में कानून का राज रहेगा या गुण्डगर्दी का। पुलिस की गुण्डगर्दी की निंदा करते है।

इस अवसर पर छात्रनेता लोकेन्द्रसिंह गोरड़िया, सांगसिंह लुणू, नारायणसिंह इन्द्राई ने भी सम्बोंधित किया।

कार्यक्रम का संचालन महेन्द्रसिंह तारातरा ने किया।
ये रहे उपस्थित:- उपप्रधान मगरसिंह खारा, महावीर सिंह चुली, आजाद सिंह राठौड़, श्यामसिंह रामसर, भीमसिंह बीजड़ियार, जामतसिंह हरसाणी, प्रविणसिंह सोढ़ा, स्वरूपसिंह आगौर, हठेसिंह रामदेरिया, नेपालसिंह तिबणियार, तनवीरसिंह फौगेरा, देवीसिंह इन्द्राई, रतनसिंह उत्तरलाई, जसवंतसिंह आगौर, वी.पी. सिंह आगौर, महेन्द्रसिंह आगौर, जबरसिंह तारातरा, लीलसिंह उण्डखा समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

सभा के पश्चात् उपस्थित सभी लोगों ने काली पट्टी बांधकर बाड़मेर शहर के मुख्य बाजार से कलेक्ट्रेट तक रेली निकाल कर पुलिस अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रकट किया। तत् पश्चात् ऐडवोकेट स्वरूपसिंह राठौड़ के नेतृत्व में प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री के नाम सी.बी.आई. जांच व पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग का ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. विष्नोई को सौंपा। और साथ ही 48 घंटे में कोई संतोष जनक कार्यवाहीं नही होने पर जिलाव्यापी उग्र आन्दोलन की चेतावनी दी।

भरतपुर। शीतला की प्रतिमा खंडित कर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास

भरतपुर। शीतला की प्रतिमा खंडित कर धार्मिक उन्माद फैलाने का प्रयास


भरतपुर। धार्मिक आस्था की प्रतीक शीतला माता की प्रतिमा को खंडित किए जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। प्रतिमा खंडित किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए आरोपियों की शीघ्र ही गिरफ्तारी की मांग की है। मामला कामा थाना क्षेत्र के गांव कुलवाना का है, जहां कल शाम एक समुदाय विशेष के युवकों ने शीतला माता की मूर्ति खंडित कर दी थी।


इसका पता उस समय चला, जब कल शाम को गांव के बच्चे वहां दूध चढ़ाने के लिए आए। इसके बाद आज सुबह ग्रामीण इकट्ठे हुए और पंचायत कर विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर सीओ राजपाल गोदारा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश के लिए प्रयास किया। बाद में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने और शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए।


ग्रामीणों के अनुसार उनका यह प्राचीन मंदिर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जंगल में स्थित है, जो उनकी आस्था का प्रतीक है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आरोपियों के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

बालोतरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत की जमानत याचिका खारिज,अगली सुनवाई 4 जुलाई को

बालोतरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत की जमानत याचिका खारिज,अगली सुनवाई 4 जुलाई को 



जोधपुर/ बालोतरा । बालोतरा के पूर्व विधायक मदन प्रजापत की ओर से दायर किये गए जमानत आवेदन पर उन्हें आज भी राहत नही मिल पाई और अब प्रजापत को सात दिन और जेल में रहना पड़ेगा। जस्टिस दीपक माहेश्वरी की अदालत में याचिका को सुनवाई के लिए रखा गया था। कल तो समयाभाव के चलते सुनवाई नहीं हो पाई थी, लेकिन आज सुनवाई के बाद जस्टिस ने केस डायरी पेश करने के आदेश दिये है। याचिका पर अगली सुनवाई अब चार जुलाई को होगी।
bail-plea-of-balotra-former-mla-madan-prajapat-rejected-64158

याचिकाकर्ता की ओर से पक्ष रखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज गर्ग ने कहा राजनीतिक रंजिश के चलते सब कुछ घटित हुआ है, ऐसे में जमानत दी जानी चाहिए। वहीं सरकार की ओर से पक्ष रखते ओंकारसिंह राजपुरोहित ने कहा कि जमानत आवेदन पर पहली बार सुनवाई की जा रही है, ऐसे में केस डायरी मंगवाकर सारे फैक्टस देखने आवश्यक है। कोर्ट ने चार जुलाई को अगली सुनवाई पर केस डायरी पेश करने के आदेश दिये है।


गौरतलब है कि बालोतरा के पूर्व एमएलए मदन प्रजापत के खिलाफ रीको की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने के समय उसका विरोध करने व रीको प्रबंधक को थप्पड मारने का आरोप लगाया गया था। बाद में हुए दंगों में जहां मैनेजर घायल हो गए तो उन पर आईपीसी की धारा 307 के तहत भी आरोप लगाया गया।