मंगलवार, 1 अप्रैल 2014

चित्रा सिंह का चौहटन के सरहदी गाँवो का तूफानी दौरा

चित्रा सिंह का चौहटन के सरहदी गाँवो का तूफानी दौरा
बाड़मेर बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्र सिंह ने चौहटन विधानसभा के सरहदी गाँवों कोनरा..आलमसर.ईटादा..इब्रिम का तला..रबासर..बुरहान का तला..सांवा...सदराम की बेरी..कुन्दनपुरा..सेड़वा..भंवार...हरपालिया का तूफानी दौरा कर आम जन से जसवंत सिंह के लियए समर्थन माँगा। उनके साथ रतन सिंह बाखासर ,पदम् सिंह बावड़ी ,अशरफ अली ,सुरेन्द्र सिंह दहिया ,रघुवीर सिंह तामलोर ,छुग सिंह गिराब ,सहित सेकड़ो कि तादाद में जसवंत सिंह के समर्थक उपश्थित थे। चित्रा सिंह ने सभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीती में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला हें उन्होंने कहा कि भाजपा पुरानी वाली भाजपा नहीं रही ,भाजपा का कॉंग्रेस्सिकरण हो रहा हें। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह ने भाजपा कि स्थापना के साथ से भाजपा के प्रति निष्ठावान रहे मगर पार्टी के कुछ लोगो ने उनके साथ विश्वाश्घात कर एक कोंग्रेसी नेता को टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ भी विशवास घात लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वाभिमान और अस्तित्व का हें जिसे आप लोगो को बनाये रखना हें। सभा को सम्बोधित करते हुए रतन सिंह बाखासर ने कहा कि हैम हमेशा जसवंत सिंह के साथ रहे हें इस बार भी उनके साथ हें ,उन्होंने कहा कि जिन लोगो के कारन हम भाजपा में आये उन्ही लोगो को भाजपा में लाकर भाजपा के मूल कार्यकर्ताओ को चुनौती दी जा रही हें। अशरफ अली ने कहा कि दुनिआ कि सबसे बड़ी राजनितिक हस्ती जसवंत सिंह चुनाव लड़ रहे हें उन्होंने कहा पार्टी ने जसवंत सिंह का टिकट काट कर कार्यकर्ताओ को का अपमान किया हें इस अपमान का बदला सत्तरह अप्रैल को लेना हें ,उन्होंने कहा कि पार्टी का अस्तित्व कार्यकर्ताओ से से होता हें। कार्यकर्ताओ कि अनदेखी सहन नहीं कि जायेगी। सभाओ को कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया

कर्नल सोनाराम द्वारा नामांकन हलफनामे में दिए गलत तथ्य मुख्य निर्वाचन आयुक से कि शिकायत

कर्नल सोनाराम द्वारा नामांकन हलफनामे में दिए गलत तथ्य 

मुख्य निर्वाचन आयुक से कि शिकायत 


बाड़मेर बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी कर्नल सोनाराम द्वारा नामांकन पत्र के साथ रिटर्निंग अधिकारी को पेश हलफनामे में गलत तथ्य पेश कर चुनाव आयोग को गुमराह किया हें। इस आशय कि शिकायत कैलाश मेहता ने जिला निर्वाचन अधिकारी बाड़मेर को पेश कि। मेहता ने बताया कि भाजपा प्रत्यासी कर्नल सोनाराम द्वारा जो हलफनामा पेश किया गया उसमे कर्नल सोनाराम ने चल सम्पति जो कि एक करोड़ पचपन लाख सौलह हज़ार आठ सौ इकतालीस हें उसे एक करोड़ बावन लाख सौलह हज़ार आठ सौ इकतालीस लिखा गया हें। इस तरह से उन्होंने अपनी चल सम्पति तीन लाख कम बता कर चुनाव आयोग के दिशा निर्देशो कि धजिया उड़ाई हें। उन्होंने बताया कि कि उन्होंने अपने हलपनामे में अपनी और पत्नी कि अचल सम्पति का जो कि सीरियल नंबर 8 (v 1 ) नहीं बताया गया। जनता उनकी और उनकी पत्नी कि समस्त सम्पतियो का योग जानने में असमर्थ रही हेह। 

मेहता के अनुसार हलपनामे के पार्ट b में अचल सम्पति को दो भागो में विभाजित करना था स्व अर्जित और दूसरी विरासत में मिली सम्पति ,मगर उन्होंने कालम के आगे नील लिखा हें। मेहता के अनुसार एक जगह उन्होंने अपनी और अपनी पत्नी कि अचल सम्पति बताई हें जिसमे खुद कि अचल सम्पति उन्तीस लाख नब्बे हज़ार बताई हें जबकि वास्तविक योग दो करोड़ निन्यानवे लाख होता हें। इसी तरह अपनी पत्नी कि अचल सम्पति बरानवे लाख दस हज़ार बताई हें जबकि वास्तविक योग नौ करोड़ इक्कीस लाख होता हें.उन्होंने बताया कि हलपनाने के आधार पर विभिन समाचार पत्रो ने उनकी हैल्पनामे के योग के आधार पर जानकारिया प्रकाशित कि हें। मेहता ने बताया कि भाजपा प्रत्यासी और उनकी पत्नी पर देहली के पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता कि धारा 420 /४६७/४६८/४७१/120b के अनतर्गत फाईल किया जाना बताया हें ,इन्होने अपनी और दिए कथन में बताया कि यह प्राथमिकी इनके चचेरे भाई ने सम्पति विवाद के कारन दायर कि गयी हें वास्तव में सम्पति विवाद का निपटारा सिविल कोर्ट करती हैंऔर उसमे धाराएं लागू नहीं होती हें ,उनके खिलाफ फ़ाइल प्राथमिकी के तथ्यो को छुपाया गया हें उन्होंने बताया कि इनके हलपनामे को चौहटन के ऑथ कमिसनर द्वारा प्रमाणित किया गया हें। जबकि हलपनामा बाड़मेर में दस्तखत किया बताया गया हें। चौहटन का ऑथ कमिश्नर उसी क्षेत्र में दस्तखत किये हैल्पनामे को प्रमाणित कर सकता हें।

 ंएह्ता ने बताया कि इसी तरह हलपनामे के हेड शीर्ष पे जिस सदन के लिए चुनाव लड़ रहे हें उस पर पार्लियामेंट भरा हें जबकि लोकसभा भरा जाना चाहिए था ,कैलाश मेहता ने यह भी आरोप लगाया कि जिला कलेक्टर जो कि निर्वाचन अधिकारी भी हें ने हलपनामे में दर्ज गलतियों को सुधर करने का कम करना चाहिए था जो कि छबीस मार्च को तीन बजे तक प्रत्यासी को अवसर देकर हैल्पनामा कि गलतियों को सुधारा जाना चाहिए था ,मगर राज्य सरकार के दबाव में निर्वाचन अधिकारी ने न तो हलपनामे कि जांच नहीं कि। इस तरह कि चूक और छिपाये तथ्यो का निस्तारण नहीं किया। मेहता ने हलपनामा में पेश किये गलत तथ्यो कि जानकारी देने वाले भाजपा प्रत्यासी के खिलाफ कार्यवाही कर नामांकन निरस्त किया जाए ,

पिता के समर्थन मेंडा0रमन जुटे चुनाव प्रचार में।


पिता के समर्थन मेंडा0रमन जुटे चुनाव प्रचार में।

बाडमेर- लोकसभा बाडमेर जैसलमेर के भाजपा उम्मीदवार कर्नल सोनाराम चैधरी के पुत्र डा0 रमन चैधरी अपने पिता के समर्थन में चुनावी मैदान में उतर चुके है। युवा नेता रमन ने गागरिया, पांधी का पार, गरडिया, सेलाउ, भोजारिया , जैसार, रतासर, धारासर, धोनिया, चैहटन में सधन जनसम्पर्क किया इन्होने मुसलिम धर्म के नेता सैयद नुरअल्लाह शाह पीरपतमाई सेलाउसरीफ सहाब, भीलसमाज के मठाधीश महाराज बीजाराम, पूर्व विधायक हरिसिंह सौढा से आशीर्वाद प्राप्त किया एवं भाजपा के वरि0नेताओं से सम्पर्क कर वार्ताऐं की एवं सेलाउ में जनसभा केा सम्बाधित करते हुए चैधरी ने कहाॅ कि आज देश को स्वाभिमान प्रदान करने, भ्रष्टाचार एवं भय मुक्त शासन हेतु कुशल नेत्ृत्व की आवश्यकता है। इस हेतु निजीहित, जातिवाद, क्षेत्रवाद को छोड कर देश के नाम पर भाजपा केा वोट देकर कर्नल सोनाराम केा विजयी बनावे। समय की मांग को पहचाने, इनके साथ पूर्व विधायक हरिसिंह सोढा, पूर्व जिपस ढाकराराम, मोलवी नुरमोहम्मद जिला महामन्त्री भाजपा, असरफखां, मुबारकखां, रहमान खां, सुबे का पार कमरूदीन, आदि थे।

भाजपा प्रत्याशी कर्नल सोनाराम चैधरी ने आज जनसम्पर्क हेतु चैहटन एवं गुडामालानी विधानसभा क्षेत्र के गावों को दोरा किया। कर्नल सोनाराम चैधरी ने धोरीमन्ना, रामजी का गोल बाछडाउ , लीलसर, इंशरोल, तारातरा में जनसम्पर्क कर अपने पक्ष मंे मतदान की अपील की। धोरीमन्ना में जनसभा केा सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं आप लोगों के लिए नया चेहरा नही हूॅ। मैं राष्टवादी विचारधारा से ही फौज में गया था। देश की सेवा कि जन सेवा के उद्देश्य से राजनीति में आया। कुछ स्वहित पोषकों द्वारा पार्टी के सिद्यान्तों से समझोता कर गन्दी राजनीति करते है जो देश एवं जनता के हित में नहीं है। मैनें हमेशा संसद हो या विधानसभा या सदन के बहार जनता की मांग निडरता से रखा है। जनता के बीच रहा, और आगें भी आप लोगंेा बीच ही रहुूंूगा। यह विश्वास दिलाता हूॅ। गुडामालानी विधायक लादुराम विश्नोई ने कहाॅ की देश हीत में मिशन 272 प्लस एवं मिशन 25 केा ध्यान मे ंरखते हुए अटल, आडवाडी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने हेतु कर्नल सोनाराम चैधरी केा भारी मतो विजयी बनावें। रामजी का गोल में कर्नल सोनाराम का भव्य स्वागत किया गया। इनके साथ पूर्व प्रधान मूलाराम बेनीवाल, सरपंच सुखराम, जयकिशन, हरीराम मेधवााल, सावलाराम पटेल, मजदुर नेता लक्ष्मण वडेरा, केशाराम सुथार, बाबूलाल गौड, उमाराम जाखड, जोमताराम मेधवाल, ओम राठी, पुरूषोतम जैन, रधुवीर गुप्ता आदि सैकडों कार्यकर्ता थे।

बाड़मेर सरहद का कुख्यात तस्कर नबिया पकड़ा गया ,जाली नोटों का गौरख धंधा

बाड़मेर सरहद का कुख्यात तस्कर नबिया पकड़ा गया ,जाली नोटों का गौरख धंधा 


बाड़मेर जोधपुर के 
किला रोड पर चांदपोल क्षेत्र में अफीम के एक किलो दूध के बदले 98 हजार के नकली नोट देने के मामले में पुलिस ने सोमवार रात बाड़मेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से कुख्यात तस्कर नबिया  को गिरफ्तार कर लिया। आशंका है कि उसके पास जाली मुद्रा सीमा पार से आई थी। उधर, अदालत ने इस मामले में पहले से गिरफ्तार दो जनों को रिमाण्ड व महिला को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।


पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) हिंगलाजदान के अनुसार रामसर थानान्तर्गत गागरिया गांव निवासी नबिया उर्फ नवाब (58) पुत्र नीरू खां सिंधी को बाड़मेर पुलिस के सहयोग से सीमावर्ती क्षेत्र में पकड़ा गया। देर शाम उसे जोधपुर लाया गया। नबिया ने ही बाड़मेर के पचपदरा थानान्तर्गत भाण्डियावास निवासी किशनाराम विश्नोई  को 98 हजार के नकली नोट दिए थे।

अफीम के एक किलो दूध के बदले ये नोट वह चित्तौड़गढ़ में पारसोली थानान्तर्गत काठुंडा रोड निवासी सवाई गुर्जर (50) पुत्र चुन्नीलाल व उसकी पत्नी शांति (48) को दे रहा था। तीनों को एनडीपीएस एक्ट मामलात की अदालत में पेश करने पर शांति को जेल तथा शेष दोनों को पांच-पांच दिन की पुलिस अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए गए। सरदारपुरा थानाधिकारी इस्माइल खान को जांच सौंपी गई है।

कमीशन पर ली थी जाली मुद्रा


किशनाराम ने पांच प्रतिशत कमीशन के बदले जाली मुद्रा बाजार में चलाने के लिए ली थी। किशनाराम 98 हजार के ही जाली नोट लाने की जानकारी दे रहा है, जो पुलिस के गले नहीं उतर रही।

नबिया पहले भी नकली नोट के साथ हो चुका है गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) नाजिम अली ने बताया कि आरोपी नबिया वर्ष 2005 में पांच लाख के नकली नोट, चौदह किलो हेरोइन, दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार हो चुका है। उसके आरडीएक्स के साथ भी पकड़े जाने की सूचना है।उसे हत्या के मामले में सजा हो चुकी है, जबकि सवाई गुर्जर को दुष्कर्म के मामले में छह साल की सजा हो चुकी है। दोनों जमानत पर रिहा हैं। उसके खिलाफ चांदी की तस्करी का मामला भी दर्ज है।


नबिया की सीमा पार रिश्तेदारी है। ऎसे में आशंका है कि वह जाली मुद्रा सीमा पार या गुजरात के कच्छ-भुज से लाया होगा। उससे तीन मोबाइल व चार सिम भी मिली हैं। उसके खिलाफ गुजरात के कच्छ में भी जाली मुद्रा का मामला दर्ज होने की संभावना है। जिसकी तस्दीक की जा रही है।

एक माह पूर्व भी 55 हजार रूपए में लिया था दूध


सूरसागर थानाधिकारी मदनलाल बेनीवाल के अनुसार आरोपी किशनाराम ने एक माह पहले भी नबिया से 55 हजार रूपए लिए थे। जिससे उसने सवाई गुर्जर से ही अफीम का एक किलो दूध खरीदा था। हालांकि किशनाराम का कहना है कि वह राशि जाली नहीं थी। सवाई गुर्जर ने भी 55 हजार रूपए के जाली होने या न होने से अनभिज्ञता जाहिर की है।

अब मचेगी जैक्सन के नए गानों की धूम

पेरिस। किंग ऑफ पॉप के नाम से मशहूर माइकल जैक्सन भले ही आज इस दुनिया में नहीं हैं, मगर उनके फन का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। उनके गाए आठ गाने अब पहली बार लोगों के सामने आएंगे जो प्रशंसकों को रोमांचित करेंगे।Michael Jackson's new songs set for release
कई वर्षो तक लोगों के दिलों पर राज करने वाले जैक्सन ने यूं तो कई गानों को अपनी आवाज दी है, लेकिन कुछ गाने ऎसे भी हैं जो लोगों तक नहीं पहुंच पाए हैं। उन गानों को जनता के समक्ष लाने का बीड़ा उठाया है एपिक रिकॉड्र्स ने, जो 13 मई को जैक्सन द्वारा गाए आठ गानों को रिलीज करेगी। ये गाने अब तक रिलीज नहीं हो पाए थे।

जैक्सन के गानों के एल्बम में यह एक नई कड़ी होगी। इसे एक्सस्केप नाम दिया गया है। गौरतलब है कि पांच वर्ष पहले रहस्यमयी परिस्थितियों में पॉप सिंगिंग के इस बेताज बादशाह की मौत हो गई थी।