सोमवार, 29 अगस्त 2011

समलैंगिक कहानी का दर्दनाक अंत



मोरबी।शहर में सजातीय संबंध रखने वाले दो मित्रों की कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। इनमें से एक युवक का विवाह हो गया था, इसलिए अब वह साथी से शारीरिक संबंध नहीं रखना चाहता था। लेकिन दूसरा साथी फिर भी उस पर संबंध बनाने के लिए दबाव डाला करता था। इससे तंग आकर पहले साथी ने चाकुओं से गोद कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरबी के एवेन्यू पार्क सोसायटी में रहने वाले दिनेश बावाला और पड़ोस में रहने वाले उत्तम जगदीशभाई के बीच पिछले काफी समय से समलैंगिक संबंध थे। इनमें से दिनेश का दो वर्ष पहले विवाह हो चुका था, जिसके बाद उसने जगदीश से समलैंगिक संबंध खत्म करने चाहे। लेकिन जगदीश लगातार दिनेश पर शारीरिक संबंध के लिए दबाव डाला करता था। जगदीश की इस हरकत से दिनेश तंग आ चुका था। दूसरी ओर अब जगदीश ने दिनेश की पत्नी पर भी बुरी नजर डालना शुरू कर दी थी, जो बात अब दिनेश के लिए असहनीय हो चुकी थी।


बीते दिन जब जगदीश ने उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात की तो योजना के तहत दिनेश ने उसे सुबह साढ़े 8 बजे ग्रीन चौक स्थित एक मकान में बुलाया। यहीं पर दिनेश ने जगदीश के शरीर पर चाकुओं से 20 से भी अधिक वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। दिनेश अपने दोस्त जगदीश की हत्या कर खून से लथपथ कपड़ों में ही सीधे पुलिस थाने जा पहुंचा और अपना जुर्म कुबूल कर पूरी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने जगदीश का शव जब्त कर जांच की कार्रवाई शुरू कर दी है।


मृतक की सगाई होने वाली थी:


पुलिस थाने पहुंचे दिनेश ने पुलिस को मृतक जगदीश के बारे में भी काफी बाते बताईं। दिनेश के अनुसार जगदीश अति विकृत मानसिकता का व्यक्ति था। वह हर समय शारीरिक संबंध बनाने की ही बात किया करता था। इसके अलावा मृतक जगदीश की कुछ दिन बाद ही सगाई भी होने वाली थी।

19 वर्षीय लड़की का कारनामा, 100 दिन में रट डाला 'कुरान'




दुबई। अमीना सईद को हमेशा से इस्लामिक शिक्षा हमेशा भाती थी। तभी तो इस 19 वर्षीय लड़की ने 100 दिन में पुरी कुरान याद कर ली।

ऐसा उसने एक इंटरनेशनल कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने के तहत किया और वह जीत गई। इसकी प्रेरणा अमीना को अपने 25 भाई-बहनों से मिली, जो हमेशा उसे उत्साहित करते थे।

शारजहां कॉलेज में शरिया व इस्लामिक स्टडीज की छात्रा अमीना ने पिछले दिनों जॉर्डन में इंटरनेशनल कुरान मेमोराइजेशन कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया।

वह जानती थी कि इस प्रतियोगिता में वह सबको हैरान कर देगी। पर उसे नहीं पता था कि 15 अन्य देशों से आए प्रतिभागियों को पीछे छोड़ पहले स्थान पर रहेगी। वैसे इससे पहले स्थानीय स्तर पर हुई ऐसी प्रतियोगिताओं में वह दूसरे और तीसरे स्थान पर रही थी।

पहले युवकों संग जमकर की मस्ती फिर रचा रेप का ड्रामा



चंडीगढ़.लुधियाना की एक महिला ने पहले तो पहचान के तीन युवकों के साथ मस्ती की और जब उसे युवक रास्ते में छोड़कर चले गए तो उसने घर पहुंचने के लिए रेप का ड्रामा किया।
पुलिस ने अस्पताल में महिला का मेडिकल करवाया जिसमें रेप की पुष्टि हुई लेकिन महिला ने कार्यवाही से मना कर दिया। उसने बताया कि घर पहुंचने के लिए ही उसने झूठी रेप की कहानी रची थी।
लुधियाना की 35 वर्षीय महिला तीन दिन पहले अपने किसी रिश्तेदार के पास बटलाना आई। सेक्टर 16 में उसकी एक सहेली और कुछ दोस्त रहते थे। यहां महिला सारा दिन उनके साथ शहर में घूमी और मस्ती की। रात एक बजे महिला के दोस्त उसे सेक्टर आठ में छोड़कर चले गए।
थोड़ी देर वह सड़क पर घूमती रही। सामने अन्ना के समर्थक बैठे थे। महिला उनके पास गई और उनको कहने लगी कि नौकरी दिलाने के बहाने तीन युवकों ने उसके साथ रेप किया है। एक महिला भी उनके साथ थी। समर्थकों ने उसे पानी पिलाया और फिर पूछा। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

और पेट्रोल छिड़ककर जला दिया नवविवाहिता को

जयपुर। मोती डूंगरी रोड पर आनंदपुरी में शनिवार मध्यरात्रि को एक नवविवाहिता को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने व्यवसायी पति तथा ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेश अग्रवाल (28) तथा कृष्ण मुरारी अग्रवाल (62) एमडी रोड पर आनंदपुरी में रहते हैं। योगेश का चांदपोल बाजार में कपड़े का व्यवसाय है। इस संबंध में सीकर हाउस चांदपोल गेट निवासी राजकुमार पोद्दार ने मोती डूंगरी थाने में मामला दर्ज कराया कि बेटी कामना की शादी योगेश से इस वर्ष 12 फरवरी को हुई थी। शादी के समय क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

रविवार तड़के करीब तीन बजे फोन आया कि कामना जल गई है। उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर वे एसएमएस अस्पताल पहुंचे। कामना 98 प्रतिशत जल चुकी थी। बोल नहीं पा रही थी। इस पर कामना ने इशारों से समझाया कि ससुर, पति तथा अन्य ससुराल वालों ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया। कुछ देर बाद कामना की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति तथा ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

और पेट्रोल छिड़ककर जला दिया नवविवाहिता को

जयपुर। मोती डूंगरी रोड पर आनंदपुरी में शनिवार मध्यरात्रि को एक नवविवाहिता को जलाकर मारने के आरोप में पुलिस ने व्यवसायी पति तथा ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेश अग्रवाल (28) तथा कृष्ण मुरारी अग्रवाल (62) एमडी रोड पर आनंदपुरी में रहते हैं। योगेश का चांदपोल बाजार में कपड़े का व्यवसाय है। इस संबंध में सीकर हाउस चांदपोल गेट निवासी राजकुमार पोद्दार ने मोती डूंगरी थाने में मामला दर्ज कराया कि बेटी कामना की शादी योगेश से इस वर्ष 12 फरवरी को हुई थी। शादी के समय क्षमता के अनुसार दहेज भी दिया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।

रविवार तड़के करीब तीन बजे फोन आया कि कामना जल गई है। उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पर वे एसएमएस अस्पताल पहुंचे। कामना 98 प्रतिशत जल चुकी थी। बोल नहीं पा रही थी। इस पर कामना ने इशारों से समझाया कि ससुर, पति तथा अन्य ससुराल वालों ने उस पर पेट्रोल डालकर जला दिया। कुछ देर बाद कामना की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति तथा ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

रविवार को डूबने से 11 लोगों की मौत



जयपुर। प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर रविवार को डूबने से 11 लोगों की मौत हो गई। बांसवाड़ा जिले के दानपुर क्षेत्र में रविवार सुबह नदी की पुलिया पार करते एक युवती टूटी सालर निवासी पीरू कुमारी (20) तेज बहाव के साथ बह गई। उसकी तलाश में शाम तक गोताखोर जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। बांसवाड़ा के कलिंजरा कस्बे के तालाब में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला। शव करीब दो दिन पुराना है। शव की शिनाख्त क्षेत्र के गांव चीरा महुड़ी के लालू (20) पुत्र वाला के रूप में हुई।

पानी पीने उतरे और धंस गए : बूंदी के खेराड़ क्षेत्र के खीण्या गांव में तलाई में पानी पीने उतरे एक ही परिवार के चार बच्चों लालाराम (8), सोनू (10), सांवरा (5) व नरेश (11) की दलदल में धंस से मौत हो गई।

भाई-बहन जोहड़ में डूबे : हनुमानगढ़ की टिब्बी तहसील के सहारणी गांव में बारिश के दौरान नहा रहे राहुल उर्फ भाला (9) व गीता (7) जोहड़ में डूब गए। इधर, चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया क्षेत्र में बिरला सीमेंट कॉलोनी के पीछे बेड़च नदी में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गई।

मृतकों की पहचान सूरत (गुजरात) हाल बिरला सीमेंट कॉलोनी निवासी निखिल (12) तथा महाराष्ट्र हाल बिरला सीमेंट कॉलोनी निवासी देव कुमार (11) के रूप में हुई। इसके अलावा पाली जिले के रायपुर मारवाड़ क्षेत्र के लक्की तालाब में डूबने से जहां एक किशोर की मौत हो गई। वहीं आबूरोड में बनास नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई।

२२ क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


२२ क्विंटल डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


झाब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए रविवार को ट्रक में भरा 22 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी अमरसिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर शाम 4 बजे सांचौर सीओ राज्यवद्र्धनसिंह के नेतृत्व में लियादरा और चौरा के बीच नाकाबंदी की गई। इधर, सांचौर थाना प्रभारी गोपसिंह मय जाब्ता ने अरणाय में भी नाकाबंदी की। कुछ ही देर बाद निंबाहेड़ा से वाया बिजरोल खेड़ा व लियादरा होते हुए एक ट्रक आता दिखाई दिया। जिसे रुकने का इशारा करने के बावजूद आरोपी नाकाबंदी तोड़कर फरार हो गए। ट्रक के आगे आगे एक जीप भी चल रही थी।

पुलिस ने ट्रक का पीछा कर उकारलाल पुत्र महादेव ब्राह्मण निवासी नपानिया (चितौडग़ढ़) व भागीरथ उर्फ पाताराम पुत्र धरमाराम जाणी निवासी पूनासा (भीनमाल) को पकड़ लिया गया। वहीं ट्रक में सवार सुखराम पुत्र गेनाराम मांजु निवासी गोगाबेरी रामजी की गोल (बाड़मेर) व चालक मौके से फरार हो गए। ट्रक की तलाशी के बाद उसमें कुल 22 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त बिना लाइसेंस के रखने व परिवहन करते पाए जाने पर भागीरथ व उकारलाल को गिरफ्तार किया। वहीं फरार आरोपी सुखराम व चालक की तलाश जारी है। मामले में ट्रक व उसके सहयोग में आगे चल रही बोलेरो जीप को जब्त किया गया है। पुलिस ने एनडीपीसी एक्ट के मामला दर्ज किया, जिसकी जांच सांचौर उप निरीक्षक गोपसिंह को सौंपी गई।

बलात्कार के बाद पुलिस ने की हत्या!

बलात्कार के बाद पुलिस ने की हत्या!

रायपुर। सरगुजा के बलरामपुर पुलिस जिले के चांदो थाना इलाके में रहने वाली 15 साल की मीना खलको पुलिस की गोलियों से मारी गई। इससे पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। इस मामले में पुलिस की भूमिका केवल संदिग्ध ही नहीं, बल्कि वह अपराध के दायरे में आ गई है। लेकिन, सरकार ने अब तक केवल जांच की घोषणा की है। यह जांच भी शुरू नहीं हो पाई है, पर पुलिस के खिलाफ साक्ष्य मिटाने के सुबूत मिल गए हैं। इतना ही नहीं, सरकार मानवाधिकार उल्लंघन के गम्भीर आरोप में भी घिर गई है।

यह कहना है स्वयंसेवी संगठन "छत्तीसगढ़ बचपन बचाओ आंदोलन" का। इस संगठन के छह सदस्यों की एक टीम ने मीना खलको प्रकरण की जांच करने के बाद एक रिपोर्ट तैयार की है। इस रिपोर्ट में कई महत्वपूर्ण साक्ष्यों के साथ ऎसे तथ्य पेश किए गए हैं, जो सरकारी जांच के दावों की पोल खोलते हैं। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल और नेता प्रतिपक्ष रविंद्र चौबे भी मीना के गांव में जाकर पड़ताल कर चुके हैं। कांग्रेस ने भी सरकार को कटघरे में खड़े करने वाले आरोप लगाए हैं।

मीना खलको के साथ दुष्कर्म और तीन गोलियों से मौत के बाद पुलिस ने दावा किया था कि वह माओवादियों की सहयोगी थी और उसकी मौत पुलिस मुठभेड़ में हुई है। बचपन बचाओ आंदोलन की जांच रिपोर्ट के मुताबिक यह दावा झूठा है। 5 और 6 जुलाई की दरम्यानी रात वह अपने घर से स्कर्ट और ब्लाउज पहनकर निकली थी।

बाद में गोलियों से घायल अवस्था में पुलिस जब उसे अस्पताल लेकर आई तो वह साड़ी पहने हुए थी। पुलिस की संदिग्ध भूमिका यहीं से प्रकाश में आई। पुलिस साक्ष्यों को मिटाने के आरोप में घिर गई है। यही नहीं, एसडीओपी स्तर के एक पुलिस अधिकारी ने गवाहों से कोरे कागज पर भी हस्ताक्षर लिए। मीना का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि मीना को नजदीक से गोली मारी गई और दुष्कर्म के सुबूत भी मिले हैं।

पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं
इस मामले में कार्रवाई के नाम पर सिर्फ यह हुआ है कि चांदो थाने का पूरा स्टाफ हटा दिया गया। किसी भी पुलिस कर्मी के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। जबकि, यह साफ है कि लड़की की हत्या हुई है। पीडित परिवार के लोग मुख्यमंत्री से मिलने रायपुर आए थे। इसके बाद दंडाधिकारी जांच की घोषणा की गई। यह जांच भी शुरू नहीं हुई है।

जांच के बाद तथ्य आएंगे
इस मामले की सीआईडी जांच के आदेश भी हो चुके हैं। केस उन्हें दिया जा चुका है। मामले की न्यायिक जांच के आदेश भी हो चुके हैं। जो भी तथ्य हैं इस जांच में सामने आ जाएंगे।
राजेश मिश्रा, आईजी, सरगुजा रेंज विधानसभा में उठाएंगे

आदिवासी युवती मीना खलखो को नक्सली बताकर फर्जी मुठभेड़ में मार डालने का मामला सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में जोर-शोर से उठाया जाएगा।
नंदकुमार पटेल, अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस

छोगे खां को अंतिम विदाई




छोगे खां को अंतिम विदाई


बांग्लादेश बोर्डर पर ड्यूटी के दौरान ह्दय गति रूकने से हुई मौत



बांग्लादेश बॉर्डर स्थित चांदाबोई सीमा चौकी पर ड्यूटी के दौरान ह्रदयगति रूक जाने के कारण चालक कांस्टेबल छोगे खां पुत्र भीखे खां की मौत हो गई। जवान को सीमा सुरक्षा बल की ओर से सहसम्मान पैतृक गांव झलारिया स्थित लालजी की ढाणी पहुंचाया गया। जहां से ग्रामीणों व सेना के जवानों ने अंतिम विदाई दी।

छोगे खां के मौत की खबर सुनते ही बाहरट का गांव व झलारिया में शोक की लहर छा गई। ग्रामीणों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखे तथा अंतिम विदाई देने के लिए शरीक हुए। सीमा सुरक्षा बल 33 के जवानों ने रविवार को दोपहर लगभग 4.45 बजे जैसे ही छोगे खां का के शव को गांव पहुंचाया गया वैसे ही ग्रामीण देखने के लिए उमड़े।

शव यात्रा को रश्मो रिवाज के बाद मुस्लिम कब्रिस्तान लाया गया। जहां पर सेना के जवानों ने हवा में फायर करते हुए छोगे खां को अंतिम सलामी दी। वहीं डीआईजी डॉ. बी.आर. मेघवाल ने श्रद्धांजलि देते ही पुष्पचक्र अर्पित किया। इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी अशोक चौधरी तथा डिप्टी कल्याणमल बंजारा ने उन्हें पुष्पचक्र भेंट कर अंतिम विदाई दी।