सोमवार, 29 अगस्त 2011

छोगे खां को अंतिम विदाई




छोगे खां को अंतिम विदाई


बांग्लादेश बोर्डर पर ड्यूटी के दौरान ह्दय गति रूकने से हुई मौत



बांग्लादेश बॉर्डर स्थित चांदाबोई सीमा चौकी पर ड्यूटी के दौरान ह्रदयगति रूक जाने के कारण चालक कांस्टेबल छोगे खां पुत्र भीखे खां की मौत हो गई। जवान को सीमा सुरक्षा बल की ओर से सहसम्मान पैतृक गांव झलारिया स्थित लालजी की ढाणी पहुंचाया गया। जहां से ग्रामीणों व सेना के जवानों ने अंतिम विदाई दी।

छोगे खां के मौत की खबर सुनते ही बाहरट का गांव व झलारिया में शोक की लहर छा गई। ग्रामीणों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखे तथा अंतिम विदाई देने के लिए शरीक हुए। सीमा सुरक्षा बल 33 के जवानों ने रविवार को दोपहर लगभग 4.45 बजे जैसे ही छोगे खां का के शव को गांव पहुंचाया गया वैसे ही ग्रामीण देखने के लिए उमड़े।

शव यात्रा को रश्मो रिवाज के बाद मुस्लिम कब्रिस्तान लाया गया। जहां पर सेना के जवानों ने हवा में फायर करते हुए छोगे खां को अंतिम सलामी दी। वहीं डीआईजी डॉ. बी.आर. मेघवाल ने श्रद्धांजलि देते ही पुष्पचक्र अर्पित किया। इसी प्रकार उपखण्ड अधिकारी अशोक चौधरी तथा डिप्टी कल्याणमल बंजारा ने उन्हें पुष्पचक्र भेंट कर अंतिम विदाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें