शुक्रवार, 18 अगस्त 2017

रोज 30 लोगों को मेरे पास भेजा जाता था: जीबी रोड से भागी लड़की की आपबीती

रोज 30 लोगों को मेरे पास भेजा जाता था: जीबी रोड से भागी लड़की की आपबीती

नई दिल्ली.जीबी रोड के कोठे से भागकर एक नेपाली लड़की दिल्ली महिला आयोग (DCW) के पास पहुंची। इसके बाद पुलिस ने उसकी मदद से जिस्मफरोशी के धंधे में शामिल आरोपियों को पकड़ लिया। 22 साल की पिंकी (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि उसके पास एक दिन में 30-30 लोगों को भेजा जाता था। लड़की नौकरी के झांसे में भारत आई...


रोज 30 लोगों को मेरे पास भेजा जाता था: जीबी रोड से भागी लड़की की आपबीती

- डीसीडब्ल्यू चीफ स्वाति जयहिंद ने बताया कि एनजीओ रेस्क्यू फाउंडेशन ने कमीशन से कॉन्टैक्ट किया। लड़की ने हमें पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद पुलिस की मदद से कोठे पर रेड की गई। वहां से लड़कियों से देह व्यापार कराने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया।

- पिंकी ने बताया कि 5 महीने पहले एक महिला उसे दुबई में काम दिलवाने के बहाने नेपाल से भारत लाई और फिर जीबी रोड पर बेच दिया। तब से 64 नंबर कोठे पर उससे देह व्यापार करवाया जा रहा था। मना करने पर एक महिला उससे मारपीट करती थी। कई दिन तक भूखा भी रखा गया।

10 साल की रेप विक्टिम ने दिया बेटी को जन्म, पथरी का बहाना बनाकर एडमिट किया गया था

10 साल की रेप विक्टिम ने दिया बेटी को जन्म, पथरी का बहाना बनाकर एडमिट किया गया था

10 साल की रेप विक्टिम ने दिया बेटी को जन्म, पथरी का बहाना बनाकर एडमिट किया गया था
चंडीगढ़.यहां के एक हॉस्पिटल में 10 साल की रेप विक्टिम ने बेटी को जन्म दिया। गुरुवार को सर्जरी से डिलिवरी कराई गई। उसे साइकोलॉजिकल ट्रॉमा से बचाने के लिए पथरी का बहाना बताकर डिलिवरी के लिए एडमिट किया गया था। अब लड़की और नवजात की हालत खतरे से बाहर है, उन्हें स्पेशल केयर में रखा गया है। लड़की के मामा ने उसका सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था, जिससे वो प्रेग्नेंट हो गई। 32वें हफ्ते में सुप्रीम कोर्ट ने लड़की को अबॉर्शन की इजाजत देने से इनकार कर दिया था। लड़की को डिलिवरी का पता नहीं...

- जानकारी के मुताबिक, लड़की को पता नहीं है कि उसने बेटी को जन्म दिया, नवजात को उससे अलग रखा है। डिलिवरी से पहले विक्टिम से कहा गया कि उसके पेट में पथरी है, जिसे निकालने के लिए ऑपरेशन करना पड़ेगा।
- लड़की की डिलिवरी 35वें हफ्ते में कराई गई है, क्योंकि उसके पेट में पल रहे बच्चे का वजन 2.1 किलो से भी कम था। ऐसे में फुल टाइम नॉर्मल डिलिवरी के वक्त जान का खतरा रहता है।

अब आगे क्या होगा?

- नवजात को कुछ दिन तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा। इसके बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी उसकी देखरेख करेगी, क्योंकि विक्टिम की फैमिली उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सुपुर्द कर चुकी है। इसलिए नवजात 2 महीने तक कमेटी के पास रहेगी।

- कमेटी के चेयरपर्सन रॉबर्ट नील ने बताया कि हम नवजात को गोद दिए जाने की पूरी जानकारी विक्टिम की फैमिली को देंगे। इसके लिए उनकी सहमति जरूरी है। बाद में इसके लिए वेबसाइट पर डिलेट डाली जाएगी।

क्या है मामला?

- चंडीगढ़ में 10 साल की लड़की से मामा ने रेप किया था। लड़की के पेट में दर्द हुआ और उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। पता चला कि वो 3 महीने की प्रेग्नेंट थी।

- हॉस्पिटल में उसकी काउंसलिंग हुई तो पता चला कि उसके साथ मामा ने 6 से 7 बार रेप किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि लड़की को देखरेख के लिए हॉस्पिटल में ही रखा गया।

SC ने अबॉर्शन की इजाजत नहीं दी

- लड़की की फैमिली ने जुलाई महीने में अबॉर्शन के लिए चंडीगढ़ कोर्ट में अर्जी लगाई थी, लेकिन इसकी इजाजत नहीं मिली। बाद में फैमिली सुप्रीम कोर्ट गई, लेकिन 32 हफ्ते की प्रेग्नेंसी होने के चलते यहां भी निराशा ही हाथ लगी। बता दें कि 26 हफ्ते के बाद कोर्ट की इजाजत के बगैर अबॉर्शन गैरकानूनी है।

- पीजीआई के मेडिकल बोर्ड ने कोर्ट को सौंपी रिपोर्ट में कहा था कि अबॉर्शन से लड़की और उससे पेट में पल रहे बच्चे को खतरा हो सकता है। डॉक्टरों की देखरेख पर संतोष जाहिर करते हुए सीजेआई जस्टिस खेहर और जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की बेंच ने पिटीशन खारिज कर दी।

बाड़मेर क्रूड तेल चोरी प्रकरण में गिरफ्तार 26 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज



बाड़मेर क्रूड तेल चोरी प्रकरण में गिरफ्तार 26 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज

गिरफ्तार 7 आरोपियों को 21 तक रिमांड पर लिया

बाड़मेर क्रूडतेल चोरी प्रकरण में बुधवार को 26 आरोपियों की अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या 1 बाड़मेर एच एन सारस्वत ने गुरुवार को जमानत अर्जी खारिज कर दी। इधर, एसओजी पुलिस ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को 21 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर लिया है। इनसे पुलिस गहन पूछताछ कर रही है। सरकार की ओर से अपर लोक अभियोजक गणपत गुप्ता प्रार्थी पक्ष से करनाराम चौधरी, विष्णु चौधरी, राजेश विश्नोई ने पैरवी की। अपर जिला एवं सेशन संख्या 1 के न्यायाधीश एच एन सारस्वत ने दोनों पक्षों की बहस के बाद निर्णय सुनाते हुए आदेश में कहा कि सभी आरोपियों ने मिलकर षड़यंत्र रचकर केयर्न कंपनी के साथ धोखाधड़ी कर टैंकर में प्रोड्यूस वाटर की जगह क्रूड ऑयल भरकर बीच रास्ते में बेचान किया। केंद्र राज्य सरकार को भी हानि पहुंचाई है। आरोपियों के जमानत आवेदन स्वीकार करने योग्य नहीं है।

इन 7 को 21 तक रिमांड पर लिया: एसओजीएएसपी रामदेव जलवानिया ने बताया कि पूछताछ के लिए गिरफ्तार किए गए 7 आरोपियों को 21 अगस्त तक रिमांड पर लिया है। इनमें गौतम राजपुरोहित, सर्वेयर ओमप्रकाश, अनलोडिंग पॉइंट के प्रमोद, जीपीएस मॉनिटरिंग के परबतसिंह, आदूराम, हुकमाराम, टैंकर के मालिक रावताराम जाट को गुरुवार कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

इन 26 आरोपियों की जमानत खारिज: नरपतसिंहपुत्र दौलतसिंह राजपूत बूठ जेतमाल, जोगाराम पुत्र जुगताराम जाट मंडावला, प्रहलादराम पुत्र अचला राम जाट सांवलोर, जगदीश पुत्र वरिंगाराम विश्नोई चाडी, ओमप्रकाश पुत्र धीराराम नगर, खेताराम पुत्र मोहनलाल मेघवाल, सुरेश पुत्र बाबूलाल मेघवाल घांधलावास, रुखमणाराम पुत्र नानगाराम जाट धोलानाडा, मोहनराम पुत्र मोटाराम जाट हाथीतला, खेमाराम पुत्र भाणाराम जाट निवासी ढूंढा, प्रमोद महला पुत्र बनवारीलाल, शेखपुरा झुंझनु, प्रहलादपुरी पुत्र तेजपुरी गुड़ामालानी, भोडाराम पुत्र लाधूराम विश्नोई नगर, सुरेश कुमार पुत्र शंकराराम नाई गुड़ामालानी, पूनमाराम पुत्र नरसिंगाराम जाट माडपुरा बरवाला, बांकाराम पुत्र रामाराम जाट भुरटिया, मनोज पुत्र नगाराम कानासर, भंवराराम पुत्र तुलछाराम ईशरोल, खानूराम पुत्र आदूराम भील उड़ासर, जयप्रकाश पुत्र तोलाराम भूरटिया, श्रीजीत पुत्र रामदास पुडुसेरी, पप्पूराम पुत्र हनुमानराम घोनरी नाडी, सताराम पुत्र रुपाराम जाट रतासर, धर्माराम पुत्र प्रहलादराम जाट कोसरिया, हुकमाराम पुत्र पूनमाराम जाट, पर्वतसिंह पुत्र फतेहसिंह राजपूत कोशलू, उकाराम पुत्र मावाराम देवासी निवासी सड़ा की जमानत खारिज की गई।

| बाड़मेर40 दिन पहले पति की मौत, पत्नी ने सदमे में फांसी लगाई


 | बाड़मेर40 दिन पहले पति की मौत, पत्नी ने सदमे में फांसी लगाई 

शहरकोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरू नगर इलाके में एक विवाहिता ने पति की मौत के सदमे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर पोस्टमार्टम के बाद शव विवाहिता के पिता को सुपुर्द किया। थानाधिकारी सुराराम ने बताया कि सुनीता (24) पत्नी सुरेंद्र कुमार नायक नेहरू नगर ने गुरुवार सुबह 8.30 बजे घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दरअसल विवाहिता के पति सुरेंद्र कुमार की करीब 40 दिन पहले ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह सदमे में थी। गुरुवार सुबह विवाहिता ने पहले चाय बनाई। इसके बाद एक कमरे में जाकर फांसी लगाकर मौत को गले लगा दिया। इस दौरान घर पर एक-दो लोग ही थे, सास-ससुर इलाज के लिए गुजरात गए हुए थे। विवाहिता को लटकते हुए देख तुरंत फंदे से नीचे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके पर बुलाया और दोनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाया। विवाहिता की शादी हुए 2 साल हुए थे, कोई संतान नहीं थी। दोनों पक्षों की सहमति पर शव विवाहिता के पिता को सुपुर्द किया किया। 

बुधवार, 16 अगस्त 2017

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपल सीमा सुरक्षा बल के साथ नीम महोत्सव आज केलनोर में आयोजित करेगा

बाड़मेर  ग्रुप फॉर पीपल सीमा सुरक्षा बल के साथ नीम महोत्सव आज केलनोर में आयोजित करेगा

बाड़मेर सामाजिक सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपल गुरुवार को सीमा सुरक्षा बल के  कैमल सफारी दल के साथ केलनोर में नीम महोत्सव आयोजित कर सरहद पर पर्यावरण सरंक्षण का सन्देश देंगे , ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठोड  ने बताया की ग्रुप द्वारा सरहद पर सीमा सुरक्षा बल के साथ पर्यावरण सरंक्षण की अलख जगाने के उद्देश्य से सीमा चौकियों पर पौधे लगाने का निर्णय लिया गया था ,जिसकी शुरुआत गुरुवार को सीमा क्षेत्र के केलनोर से गुरुवार को शुरुआत की जाएगी ,उन्होंने बताया की सीमा सुरक्षा बल की महिला सशक्तिकरण को लेकर बाघा बॉर्डर तक कैमल सफारी आयोजित की जा रही हैं ,कैमल सफारी  में  शामिल महिला सदस्य नीम  महोत्सव के तहत  सरहद पर  पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत करेंगे ,ग्रुप संयोजक चन्दन सिंह भाटी के नेतृत्व में ग्रुप सदस्य नरेंद्र खत्री ,जय परमार ,मनीष जैन ,राजेंद्र लहुआ ,अशोक  मंगस केलनोर जायेंगे ,