बुधवार, 28 मई 2014

बाड़मेर महिला ने तीन बच्चो सहित आत्महत्या की

बाड़मेर महिला ने तीन बच्चो सहित  आत्महत्या की

बाड़मेर सरहदी जिले बाड़मेर के पचपदरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिल दहलाने वाले घटनाक्रम में  एक विवाहित ने अपनी तीन मासूम बच्चियों को साथ लेकर टांके में कूद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रानुसार पचपदरा के रेवड़ा जेतमाल गांव में रबारी जाती की एक विवाहित ने बुधवार दोपहर को अपनी तीन मासूम बच्चियों को साथ लेकर पानी से भरे टांके में कूद गयी। जिससे चारो की दर्दनाक मौत हो गयी।  जानकारी मिलने पर पुलिस दल मौके  पहुँच जायजा ले।  शवो को टांके से बहार निकला गया हैं। उन्होंने बताया की आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा हैं। घटना के बाद गांव में सन्नाटा छा गया।

दंपती पर पत्थरों से हमला, महिला की मौत



जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के फागी थाना इलाके में कुछ बदमाशों ने मंगलवार देर रात दंपती पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पति-पत्नी पर पत्थरों से वार किए, इससे महिला की मौत हो गई। जबकि पुरूश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दंपती बाइक से अपने घर लौट रहे थे।

Goons attack on Married couple, wife killedपुलिस के अनुसार फागी थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुरा निवासी राजू कुमार अपनी पत्नी ममता के साथ बाइक पर सवार होकर रेनवाल स्थित अपने ससुराल से घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव से करीब दो किलोमीटर पहले राजू ने बाइक रोकी और अपनी पत्नी ममता के साथ समीपवर्ती खेत में पहुंचा। यहां घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस दौरान बदमाशों ने दंपती से जमकर मारपीट करते हुए पत्थर मारना शुरू कर दिया।

घटना में ममता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस दौरान राजू ने फोन के जरिए घटनाक्रम की जानकारी अपने पिता को दी। पिता की ओर से पुलिस को जानकारी देते हुए घटना स्थल पर बुला लिया। यहां पुलिस ने ममता को मृत पाया व राजू को गंभीर घायलावस्था में इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

परिचित पर शक की सुई
दंपती पर हमले के मामले में आरोपियों के परिचित होने की आशंका जताई है। पुलिस ने बताया कि जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया है, इसमें किसी परिचि 

अगले भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में ओम माथुर भी शामिल -



नई दिल्ली। राजनाथ सिंह के नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में मंत्री बनने के बाद अगला भाजपा अध्यक्ष चुनने के लिए कवायद शुरू हो गई है।

Om Mathur may be next BJP presidentराजनाथ सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित संघ मुख्यालय में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। बैठक में भाजपा और संघ के बीच समन्वय का काम देख रहे सुरेश सोनी भी मौजूद थे। बैठक में अगला भाजपा अध्यक्ष चुनने के मुद्दे पर चर्चा हुई।

एक व्यक्ति-एक पद के सिद्धांत पर चलेगी भाजपा

सूत्रों के मुताबिक भाजपा एक व्यक्ति,एक पद के सिद्धांत पर चलेगी। ऎसे में मंत्री बनने के कारण राजनाथ सिंह को भाजपा अध्यक्ष का पद छोड़ना होगा। गौरतलब है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुहर के बाद ही राजनाथ सिंह को भाजपा अध्यक्ष बनाया गया था। पहले नितिन गडकरी को भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा थी लेकिन वह भी मंत्री बन गए हैं।

जेपी नड्डा और अमित शाह का नाम भी चर्चा में

समाचार चैनलों के मुताबिक अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदारों के नाम सामने आए हैं। इनमें जेपी नड्डा,ओम माथुर और अमित शाह शामिल है। सूत्रों के मुताबिक जेपी नड्डा राजनाथ सिंह की निजी पसंद है लेकिन हिमाचल प्रदेश में ट्रेक रिकॉर्ड उनके खिलाफ जा सकता है।जेपी नड्डा के हिमाचल प्रदेश के स्थानीय नेताओं से अच्छे संबंध नहीं थे इसलिए उन्हें छोड़ने के लिए कहा गया था।

अमित शाह यूपी के प्रभारी हैं। यूपी में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के चलते उन्हें अध्यक्ष बनाया जा सकता है लेकिन गुजरात की राजनीति में पृष्ठभूमि अमित शाह के खिलाफ जा सकती है। अमित शाह कथित फर्जी मुठभेड़ प्रकरणों में आरोपी हैं। सूत्रों के मुताबिक अगर अमित शाह को चुना जाता है तो यह संदेश जाएगा कि प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष गुजरात से है। ओम माथुर गुजरात के प्रभारी हैं। वे राजस्थान में प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओम माथुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करीबी हैं। -

गरम जंजीरों से पीट-पीटकर ली विवाहिता की जान



एटा। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तंत्र मंत्र के चक्कर में एक विवाहित महिला की लोहे की गर्म जंजीरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मामला अवागढ क्षेत्र के चुरैया कस्बे का है।

married woman killed by family members in uttar pradesh 
यहां मालतीदेवी के ससुराल वालों ने तंत्र क्रिया के लिए तीन तांत्रिकों भरत सिंह, प्रेमपाल एवं भूदेव को बुलाया। तांत्रिकों ने मालती देवी की तंत्र क्रिया के तहत उसे बेहोश कर गर्म जंजीरों से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह चीखती चिल्लाती रही परन्तु किसी ने उसकी मदद नहीं की।

तांत्रिकों के इस काम में मालती के पति सुरेश, ससुर राम प्रसाद, देवर भूदेव और किशनपाल ने सहयोग किया जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में तीनों तांत्रिकों, पति, देवर, सास एवं ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। सभी आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

स्मृति 12वीं पास तो सोनिया ने कहां टॉप की क्लास?

नई दिल्ली। स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्रालय का कार्यभार मिलने के बाद कांग्रेस और भाजपा में महाभारत छिड़ी हुई है। स्मृति की योग्यता और पढ़ाई-लिखाई को लेकर कई कांग्रेस नेता उनपर कटाक्ष कर रहे हैं।
bjp ask about qualification of sonia gandhi 
सवाल उठाया जा रहा है कि मात्र 12वीं पास स्मृति ईरानी को इतना महत्वपूर्ण मंत्रालय कैसे सौंपा जा सकता है? सौंपा भी गया तो इसका आधार क्या है?

दोनों बड़ी पार्टियों में छिड़ी इस महाभारत में बुधवार को कई नए अध्याय जुड़ गए हैं। कार्यभार संभालने के बाद उमा भारती ने स्मृति का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि "स्मृति की पढ़ाई पर सवाल उठाने का किसी को कोई हक नहीं है।

अगर लोग सवाल उठाते रहे तो मैं भी पूछना चाहूंगी कि सोनिआ गांधी कितनी पढ़ी लिखी हैं, उनकी योग्यता का सर्टिफिटेक वे दिखाएं। स्मृति पर कटाक्ष कर रहे नताओं को सोनिआ को चुप कराना चाहिए।"

बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने स्मृति के बचाव में कहा है कि "कांग्रेस कभी नहीं सधरेगी। रस्सी जल गई मगर ऎंठन अभी नहीं गई। कांग्रेस को अब संभल जाना चाहिए।"

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भी स्मृति का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि "स्मृति ईरानी को मानव संसाधन विकास मंत्री बनाए जाने पर लोगों सवाल नहीं खड़ा करना चाहिए। यह अनुचित है।"

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने ट्वीट कर स्मृति ईरानी का बचाव किया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया था कि "मानव संसाधन विकास मंत्रालय के लिए अगर उच्च कोटि के पढ़ाई की जरूरत है तो सिविल एविएशन के लिए पायलट और कोल मिनिस्ट्री के लिए माइनर को जिम्मेदारी देना ठीक होगा।"

इंटरनेट पर पाकिस्तानी से हुआ प्यार, छोड़ गई हिंदुस्तान -


indian girl marries pak boy after convertin religion

जयपुर। इंटरनेट पर प्यार के बाद लव, सेक्स और धोखे के मामलों के बारे में तो आपने काफी सुना होगा।

लेकिन यहां हम ऎसे दो प्रेमियों के बारे में बता रहे है जिनके प्यार में दो देशों की सीमाएं भी छोटी हो गई।

इन प्रेमियों में से प्रेमी रहने वाला है पाकिस्तान का तो प्रेमिका भारत की।

दोनों का प्यार इंटरनेट पर परवान चढ़ा। दिनों-दिन दोनों का प्यार बढ़ता ही गया और फिर क्यों एक साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया।

सब कुछ छोड़ छाड़कर ओडिशा की रहने वाली महिला डॉक्टर प्रतिमा पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने पहुंची और इस्लाम कबूल कर हमेशा के लिए उसकी हो गई।

ओडिशा के बोलांगिर निवासी प्रतिमा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपने प्रेमी से मिलने 90 दिन के ट्यूरिस्ट वीसा पर गई थी। वहां उसने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल लिया और अपने प्रेमी से निकाह कर लिया। डॉक्टर प्रतिमा इस्लाम कबूलने के बाद मरियम बन गई और अपने शौहर के साथ पाकिस्तान में ही रहने लग गई है।

दोगुने किए जाएंगे गरीबों के भूखण्डों के दाम



जयपुर। जेडीए अपनी आवासीय योजनाओं में आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्लयूएस) वर्ग के लिए आरक्षित भूखण्डों की दर बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इनमें 45 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड शामिल हैं। ईडब्ल्यूएस वर्ग को अब तक आरक्षित दर की 25 फीसदी राशि पर भूखण्ड आवंटित किए जाते रहे हैं। जेडीए ने इसे बढ़ाकर 50 फीसदी करने की मंशा जताई है, जिसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेज दिया है।

Poor will double the price of plots 
प्रस्ताव में योजनाओं के आय वर्ग के स्लैब में परिवर्तन और बड़े भूखण्डों में बढ़ते रिफण्ड मामलों के चलते इनकी आवंटन दर में भी बदलाव की मंशा जताई गई है। सूत्रों के मुताबिक, 45 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड में पात्र व्यक्तियों के लिए जो आय वर्ग बना है, वह वष्ाोü पहले बनाया गया था, जबकि लोगों की न्यूनतम आय बढ़ गई है। ऎसे में आय वर्ग स्लैब में बदलाव की जरूरत है।

रिफण्ड के मामले बढ़े
जेडीए की आवासीय योजनाओं में 90 वर्ग मीटर से ज्यादा क्षेत्रफल के भूखण्डों का आवंटन आरक्षित से ज्यादा दर में किया जाता रहा है। आमतौर पर 220 वर्गमीटर से बड़े भूखण्डों के लिए निर्घारित आरक्षित दर की 115 प्रतिशत राशि ली जाती है। जेडीए की पिछले दिनों सृजित चार में तीन आवासीय योजनाओं में आवंटित बड़े भूखण्डों की तरफ लोगों का रूझान कम रहा है। कई आवंटियों ने रिफण्ड के लिए आवेदन किया है। इसके पीछे दर ज्यादा, मौके पर विकास न होने और शहरी क्षेत्र से दूरी होने का हवाला दिया जा रहा है। - 

गहलोत की क्लिप से भाजपा में हड़कंप

जोधपुर। इन दिनों एक ऑडियो क्लिपिंग से भाजपा में बवाल मचा हुआ है। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि ऑडियो क्लिप में आवाज पूर्व मंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक रहे राजेन्द्र गहलोत की है। सोशल साइट्स पर ऑडियो क्लिपिंग वायरल होने के बाद अब यह क्लिपिंग शहर के कई लोगों के मोबाइल पर आ गई है।
bjp leader rajendra gehlot Audio clip on social sites 
ऑडियो क्लिप में विधानसभा चुनाव के दौरान सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शंभूसिंह खेतासर को ठाकर कहकर संबोधित किया गया है।

क्लिप में भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह कच्छवाह द्वारा खुद (गहलोत) का टिकट कटवाने का आरोप लगाने तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के लिए कम से कम निकलने व खुद के प्रचार नहीं करने के लिए निर्वाचन विभाग का सहारा लेकर बला टालने जैसी बातें की गई हैं।

गौरतलब है कि पिछले साल पांच बत्ती चौराहे पर राजेंद्र गहलोत और नरेंद्र कच्छवाह आमने-सामने हो गए थे। तब कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया था। चर्चा है कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में वरिष्ठ नेताओं को बोर्ड अध्यक्षों के पद दिए जाने हैं।

इनमें राजेन्द्र गहलोत का नाम भी प्रमुखता से चल रहा है। उनके विरोधियों ने इस ऑडियो क्लिप को हथियार बनाकर उनको हाशिए पर ला खड़ा करने का प्रयास किया है।


बातचीत के मुख्य अंश

पहला : मिलनो ही नहीं हो रियो है...
दूसरा : सुबह ही फोन करियो, साब फ्री हो तो हाला। आप बिजी हा। पछै स्विच ऑफ आयो

पहला : ध्यान राख जो...।
दूसरा : म्है तो फालतू बारे ही नहीं निकलूं। छोरा आया हा, काले ही आया, परसो ही आया।

पहला: बारे नहीं, घूमता रो। ऎ नया वाला छोरा समझे कोणी।
दूसरा : हां सा...।

पहला : ...और कई समाचार है
दूसरा : समाचार तो हालत खराब ही है। एकजुट होयोड़ा है।

पहला: पोलिंग करे जरे है। हाईएस्ट पोलिंग करे जरे।
दूसरा : पोलिंग तो करी..सा...

पहला: आपाणा लोग ही बेवकूफ हैं। यह नरेन्द्र की बेवकूफी से हुआ है सारा काम। नरेंद्र और परिहार वहां जाकर बोले हैं, राजेन्द्र ने एक पैसा ही खर्च नहीं किया है।
दूसरा : करोड़ों खर्च करिया। पईसा रा मामले में कोई नाराजगी नहीं है। लुटाया दोनों ही हाथा सूं। कोई वार्ड रो ओलबो नहीं है।

पहला : व्है पईया टुकड़ा-टुकड़ा में दे रिया है। आवै जिका ले लो। नहीं तो परम्परा टूट जावेला।
दूसरा : हां...हूं..।

पहला : चुनाव अधिकारी केवे है, स्टार प्रचारक ने पूछे आपका प्रोग्राम कहा-कहा है...। ऎ तो ठाकरा ने लगा दिया है।
दूसरा : हां, सब वार्ड में लगा दिया है।

पहला : देख लिजो नया छोरा ने समझा दिजो, अबार नहीं, लास्ट दिना में।
दूसरा : हां, बिल्कुल सा..

पहला : व्है केवे है, आओ चुनाव प्रचार में। मैं तो कह दियो, मैं तो स्टार प्रचारक हूं। मैं तो पांच मिनट में राउंड शुरू करा आ जाऊं। मैं तो कह दियो, प्रचार करूलां तो खर्च में 25 हजार रूपए जुड़ जावेला। आज ही अखबार में आयो है। मैं तो बला टाल दी।


मेरी आवाज नहीं, मेरे खिलाफ षड़यंत्र
मैंने भी आज ही ऑडियो क्लिप सुनी है। उसमें कोई मतलब ही नहीं है। बातों में कोई दम भी नहीं है। सब बातें तोड़-मरोड़ कर डाली है। न तो मेरी आवाज है और ना ही मेरा बोलने का लहजा। मेरी आवाज होती तो विधानसभा चुनाव के दौरान ही ऑडियो क्लिपिंग सामने आ जानी चाहिए थी।

अभी सामने लाकर मेरे विरोधी क्या हासिल करना चाहते हैं? जिन लोगों ने ऎसा षड़यंत्र किया है उनके खिलाफ डिटेल एकत्रित कर आईटी एक्ट में पुलिस केस करूंगा। भाजपा पार्टी कोई छुई-मुई की तरह नहीं है जो ऎसी छोटी बेहुदा हरकतों पर गंभीर होगी। -राजेन्द्र गहलोत, पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता - 

राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार अगले महीने!



जयपुर। केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अब प्रदेश मे भी मंत्रीमंडल के विस्तार की अटकलें तेज हो गई हैं।

rajasthan cabinet expansion next month 
सरकारी सूत्रों का दावा है कि 15 जून से पहले मंत्रीमंडल का विस्तार कर लिया जाएगा और इसके बाद मौजूदा सरकार विधानसभा में अपना पहला बजट पेश करेगी।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बीते दस दिनों में दिल्ली में मंत्रिमंडल के विस्तार का एक प्रारंभिक खाका भी तैयार कर चुकी है। इधर, प्रदेश के नेताओं के साथ ही नौकरशाही को भी बेसब्री से मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार है।

बनेंगे 20 मंत्री
राजे ने 12 विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया था। कैलाश मेघवाल के विधान सभाध्यक्ष बनने के बाद मंत्रियों की संख्या 10 ही रह गई है। इनमें 7 कैबिनेट और 3 राज्य मंत्री है। सूत्रों के अनुसार राजे मंत्रिमंडल के विस्तार के इस चरण में 20 मंत्री बनाए जाने हैं।

क्षेत्रीय सतुलन की तैयारी
चूंकि मंत्रिमंडल के गठन के पहले चरण में भाजपा के जितने विधायक जीते हैं। उस हिसाब से प्रतिनिधित्व नहीं मिला। नागौर से गजेन्द्र सिंह खींवचर और युनूस खान को मंत्री बनाया गया। जबकि अन्य किसी जिले से दो मंत्री नहीं बनाए गए।

अब माना जा रहा है कि पार्टी के 163 विधायक जीते हैं। ऎसे में अब लगभग सभी जिलों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा, जिससे मंत्रिमंडल में संतुलन बना रहे।

नौकरशाही को भी विस्तार का इंतजार
नौकरशाही को भी मंत्रिमंडल के विस्तार का इंतजार है। विस्तार के साथ ही एक फिर प्रदेश की नौकरशाही का पूर फेरबदल किया जाएगा।

सूत्रों का कहना है आईएएस के तबादलों की सूची तैयार है, लेकिन विस्तार के चलते इसे रोक दिया गया है। सचिवालय सूत्रों का कहना है कि अफसरों की सूची विभाग ने तैयार कर ली है।

लिहाजा विस्तार के साथ ही आईएएस व आरएएस के तबादलों को किया जाएगा। वहीं आईएएस किरन सोन गुप्ता पहले ही प्रतिनियुक्ति पर जा चुकी है और अब उनके पति जयपुर संभागीय आयुक्त मुधकर गुप्ता, कृषि आयुक्त सुधांश पंत समेत आधा दर्जन अधिकारी भी केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने की तैयार में है। -