शनिवार, 1 जून 2013

छात्रों ने बनाई सोलर साइकिल

छात्रों ने बनाई सोलर साइकिल

उदयपुर। पेसिफिक विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल ब्रांच के छात्रों ने अंतिम वर्ष के प्रोजेक्ट में एक सोलर साइकिल बनाई है, जो आज के समय में प्रदूषण को रोकने के लिए कारगर साबित होगी। साइकिल से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए, बिना सोलर ऊर्जा से संचालित होगी। साइकिल को व्याख्याता बालकृष्ण के निर्देशन में अंकित पटेल, हितेन्द्र सिंह, रामेश्वर प्रसाद, कौशिक पटेल, विरल पंचोली ने तैयार किया है।

छात्रों ने बताया कि साइकिल तीन बैटरी पर चलती है और सौर ऊर्जा से मात्र 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है, जिससे यह 100 किलो मीटर तक का औसत निकाल सकती है। इसमें गियर तकनीक का इस्तेमाल किया है जिसकी सहायता से यह ऊंचाई वाले स्थानों पर आसानी से चल सकती है। सौर ऊर्जा की अनुपलब्धता में इसे विद्युत ऊर्जा से भी चलाया जा सकता है।

महिला के प्रायवेट पार्ट में रॉड से वार

तस्वीरें कर सकती हैं विचलित... महिला के प्रायवेट पार्ट में रॉड से वार

इंदौर। पिछले साल दिसंबर में देश को दहला देने वाले दिल्ली गैंगरेप की तर्ज पर शहर में भी देर रात एक वीभत्स कांड हो गया। जिस प्रकार दिल्ली में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीडि़ता के प्रायवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी, ठीक उसी तरह कुछ दिनों पहले देवास में भी एक पति ने पत्नी के गुप्तांग में मिर्ची डाल दी थी। इतने में भी उसका दिल नहीं भरा तो रातभर कमरे में बंद रखकर दरिंदगी की इंतहा करते हुए उसने पत्नी के गुप्तांग पर कैंची से वार कर दिया था। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने एक महिला से बलात्कार के बाद उसके प्रायवेट पार्ट में रॉड डाल दी। यहां हम आपको घटना से जुड़ी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं।


विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित बीसीएम हाइट्स के पीछे एक महिला की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई। उसकी लाश खुले मैदान में बने खंडहर में मिली। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। टीआई शैलेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक बीसीएम हाइट्स के पीछे हनी वेल प्रॉपर्टी (मुंबई ) की जमीन है। यहां खुले मैदान के बीच जर्जर हालत में एक मकान है। सुबह करीब 10 बजे चौकीदार यशवंत धर्मा ने लाश देख कर पुलिस को सूचना की। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसके बाएं हाथ पर चमेली जवान गुलाब गुदा हुआ था। सिर में चोंट के निशान थे। धर्मा के मुताबिक वह करीब 8 महीने से चौकीदारी कर रहा है।

सुबह 9.30 बजे आने के बाद शाम 6 बजे चला जाता है। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर आया तो उसके कमरे खून फैला हुआ था। खून के धब्बे 25 फीट दूर एक कमरे की तरफ जा रहे थे। वह वहां तक गया तो महिला की लाश दिखी। एसपी ओपी त्रिपाठी के मुताबिक महिला के शव के पास फर्शियों के टुकड़े भी पड़े हुए थे। संभवत: हत्या करने के बाद बदमाश लाश घसीट कर लाए थे। घटना के बाद पुलिस पहचान के लिए आसपास के लोगों को लाश भी दिखाई लेकिन देर रात तक पहचान नहीं हो पाई।

रात में गुंडे और शराबी आते है खंडहर में- खंडहर में महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास बनी कॉलोनी व बड़ी बिल्डिंग के रहवासी भी जमा हो गए। खंडहर के आगे व पीछे बड़ा खुला मैदान है। इससे लगे शीतलनगर, गंगा देवीनगर, सुमननगर व भाग्यश्री कॉलोनी के रहवासी भी मौके पर पहुंच गए।उन्होंने पुलिस पर नाराजगी जाहिर की। महिलाओं ने कहा रात होते ही खंडहर में बदमाश आ जाते हैं।देर रात शराब पार्टी चलती रहती है। कई बार लोगों को लूट लेते हैं। पुलिस के मुताबिक पहले यहां एक मॉल संचालक का मैरिज गार्डन था बाद में इसका सौदा मुंबई के प्रॉपर्टी व्यवसायी से होने के बाद खाली पड़ा हुआ है।

एक परंपरा की खातिर यहां बेटी को ही बना दिया जाता है वेश्या, लगती है बोली!

दमोह। कहते हैं दुनिया का सबसे पुराना व्यापार देह व्यापर है। देश, काल और परिस्थितयों के बदलने के बाद भी इस व्यापार के प्रति नजरिया कमोवेश वैसा ही है जैसा सदियों पहले था। दुनिया के सबसे विकसित और आधुनिक देश से लेकर कांगों, बुरुंडी और वियतनाम जैसे अति पिछड़े राज्यों तक आपको कुछ और मिले न मिले, देह का कारोबार जरुर मिलेगा।
एक परंपरा की खातिर यहां बेटी को ही बना दिया जाता है वेश्या, लगती है बोली!
चंद पैसों की खातिर अपने शरीर को किसी अनजान के हाथों में सौंप देना और उसे वो सबकुछ करने देना जिसे बेहद निजी माना जाता है, आसान नहीं है। फिर भी अमीर देशों में सस्ती वेश्या और गरीब देशों में महंगी कॉलगर्ल मिलना आम है। कहा जाता है कि 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली में कई देशों से हजारों की संख्या में ऐसी लड़कियां और औरतें लाई गईं जिन्हें सेक्स वर्कर के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

देह व्यापार में शामिल सेक्स वर्कर्स के बारे में आम मान्यता है कि पैसे की कमी या घोर मजबूरी में बेबस औरतें और लड़कियां ही यह राह चुनती हैं। लेकिन हम आपको बता रहे हैं ऐसे परिवारों की कहानी जहां लड़कियों को ख़ास तौर पर इस धंधे के लिए ही तैयार किया जाता है।

युवती ने परिजनों के संग जाने से किया इनकार

युवती ने परिजनों के संग जाने से किया इनकार

जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश गोविंद माथुर व न्यायाधीश बनवारीलाल शर्मा की खण्डपीठ ने एक बालिग युवती को उसकी इच्छा के अनुरूप कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र कर दिया। युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया था।

पाली जिले के भींयाराम ने अदालत में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग बहन का तीन माह पूर्व अप्रार्थी तेजाराम व उसके परिजनों ने अपहरण कर लिया। शुक्रवार को राजकीय अधिवक्ता बी.के. मेहर ने पुलिस अधिकारियों के साथ युवती को खण्डपीठ के समक्ष पेश किया। खण्डपीठ के समक्ष उसने स्वेच्छा से घर से तेजाराम के साथ जाना तथा उसके जाने की इच्छा जाहिर की। खण्डपीठ के समक्ष तेजाराम के भाई पुरखाराम ने भी युवती को अपने भाई की विवाहिता मानते हुए पूरे परिवार को स्वीकार होना बताया। खण्डपीठ ने युवती द्वारा पुलिस को दिए बयान तथा न्यायालय में जताई इच्छा के आधार पर उसकी बालिग उम्र के मद्येनजर स्वेच्छा से कहीं पर जाने को स्वतंत्र माना।

वसुंधरा की सुराज संकल्प यात्रा आज से नागौर जिले में

वसुंधरा की सुराज संकल्प यात्रा आज से नागौर जिले में 


नागौर/परबतसर

सुराज संकल्प यात्रा की नागौर जिले में शुरुआत शनिवार को परबतसर विधानसभा क्षेत्र में जिले की सीमा पर सटे मानपुरा से होगी। यात्रा के जिले में पांच दिवसीय दौरे को लेकर जहां भाजपाइयों में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के दावेदार अपनी अपनी तरफ से जोर आजमाइश में जुटे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया व उनकी यात्रा के स्वागत के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई है।

विधायक मानसिंह किनसरिया ने बताया कि सुराज संकल्प यात्रा के 1 जून को मानपुरा में दोपहर 2.30 बजे आगमन पर अभिनंदन किया जाएगा। इसके पश्चात मानपुरा सीमा से भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाइकिल रैली द्वारा संकल्प रैली को मुख्य आम सभा स्थल अंबेडकर सर्किल तक लाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों व मालाओं से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। दोपहर 3 बजे अंबेडकर सर्किल पर आम सभा को प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे संबोधित करेंगी। मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। भाजपा कार्यालय में विधायक मानसिंह किनसरिया ने पालिकाध्यक्ष श्रीभगवान बंग, जिला उपाध्यक्ष अरुणकुमार माथुर, शहर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, रामस्वरूप झंवर, नरेन्द्र खंडेलवाल, रामनिवास दिवाकर, नवल सिंह सांचौर, पूसाराम जांगिड़, डीके राठी, वीरेंद्रसिंह, रमेश वैष्णव की बैठक लेकर सभा संबंधित तैयारियों पर चर्चा की।

मकराना में शाम पांच बजे बिदियाद मार्ग से प्रवेश

मकराना मकराना में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा शनिवार को शाम पांच बजे बिदियाद मार्ग से प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए एरिया रोड पर स्वागत द्वारा बनाया गया है। यहां से बाइक रैली के साथ पूर्व मुख्यमंत्री को सभास्थल पंचायत समिति मैदान लाया जाएगा। सुराज संकल्प यात्रा के मकराना प्रभारी हरिराम रिणवां व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आमीन पठान ने बताया कि यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

यहां रोचक बात यह रही कि मकराना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सभी टिकट दावेदार पहली बार एक साथ नजर आए। पठान ने बताया कि कार्यकर्ताओं को लाने वाले सभी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दशहरा मैदान में की गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक भंवरलाल राजपुरोहित, राकेश मेघवाल, पूर्व प्रधान श्रीराम भींचर,