शनिवार, 1 जून 2013

महिला के प्रायवेट पार्ट में रॉड से वार

तस्वीरें कर सकती हैं विचलित... महिला के प्रायवेट पार्ट में रॉड से वार

इंदौर। पिछले साल दिसंबर में देश को दहला देने वाले दिल्ली गैंगरेप की तर्ज पर शहर में भी देर रात एक वीभत्स कांड हो गया। जिस प्रकार दिल्ली में मेडिकल छात्रा से गैंगरेप के बाद आरोपियों ने पीडि़ता के प्रायवेट पार्ट में रॉड डाल दी थी, ठीक उसी तरह कुछ दिनों पहले देवास में भी एक पति ने पत्नी के गुप्तांग में मिर्ची डाल दी थी। इतने में भी उसका दिल नहीं भरा तो रातभर कमरे में बंद रखकर दरिंदगी की इंतहा करते हुए उसने पत्नी के गुप्तांग पर कैंची से वार कर दिया था। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। यहां आरोपियों ने एक महिला से बलात्कार के बाद उसके प्रायवेट पार्ट में रॉड डाल दी। यहां हम आपको घटना से जुड़ी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें आपको विचलित कर सकती हैं।


विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित बीसीएम हाइट्स के पीछे एक महिला की दुष्कर्म के बाद नृशंस हत्या कर दी गई। उसकी लाश खुले मैदान में बने खंडहर में मिली। अभी महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। टीआई शैलेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक बीसीएम हाइट्स के पीछे हनी वेल प्रॉपर्टी (मुंबई ) की जमीन है। यहां खुले मैदान के बीच जर्जर हालत में एक मकान है। सुबह करीब 10 बजे चौकीदार यशवंत धर्मा ने लाश देख कर पुलिस को सूचना की। पुलिस के मुताबिक महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष है। उसके बाएं हाथ पर चमेली जवान गुलाब गुदा हुआ था। सिर में चोंट के निशान थे। धर्मा के मुताबिक वह करीब 8 महीने से चौकीदारी कर रहा है।

सुबह 9.30 बजे आने के बाद शाम 6 बजे चला जाता है। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर आया तो उसके कमरे खून फैला हुआ था। खून के धब्बे 25 फीट दूर एक कमरे की तरफ जा रहे थे। वह वहां तक गया तो महिला की लाश दिखी। एसपी ओपी त्रिपाठी के मुताबिक महिला के शव के पास फर्शियों के टुकड़े भी पड़े हुए थे। संभवत: हत्या करने के बाद बदमाश लाश घसीट कर लाए थे। घटना के बाद पुलिस पहचान के लिए आसपास के लोगों को लाश भी दिखाई लेकिन देर रात तक पहचान नहीं हो पाई।

रात में गुंडे और शराबी आते है खंडहर में- खंडहर में महिला की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास बनी कॉलोनी व बड़ी बिल्डिंग के रहवासी भी जमा हो गए। खंडहर के आगे व पीछे बड़ा खुला मैदान है। इससे लगे शीतलनगर, गंगा देवीनगर, सुमननगर व भाग्यश्री कॉलोनी के रहवासी भी मौके पर पहुंच गए।उन्होंने पुलिस पर नाराजगी जाहिर की। महिलाओं ने कहा रात होते ही खंडहर में बदमाश आ जाते हैं।देर रात शराब पार्टी चलती रहती है। कई बार लोगों को लूट लेते हैं। पुलिस के मुताबिक पहले यहां एक मॉल संचालक का मैरिज गार्डन था बाद में इसका सौदा मुंबई के प्रॉपर्टी व्यवसायी से होने के बाद खाली पड़ा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें