शनिवार, 1 जून 2013

वसुंधरा की सुराज संकल्प यात्रा आज से नागौर जिले में

वसुंधरा की सुराज संकल्प यात्रा आज से नागौर जिले में 


नागौर/परबतसर

सुराज संकल्प यात्रा की नागौर जिले में शुरुआत शनिवार को परबतसर विधानसभा क्षेत्र में जिले की सीमा पर सटे मानपुरा से होगी। यात्रा के जिले में पांच दिवसीय दौरे को लेकर जहां भाजपाइयों में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं जिले की 10 विधानसभा क्षेत्रों में टिकट के दावेदार अपनी अपनी तरफ से जोर आजमाइश में जुटे हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया व उनकी यात्रा के स्वागत के लिए हर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक तैयारियां की गई है।

विधायक मानसिंह किनसरिया ने बताया कि सुराज संकल्प यात्रा के 1 जून को मानपुरा में दोपहर 2.30 बजे आगमन पर अभिनंदन किया जाएगा। इसके पश्चात मानपुरा सीमा से भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा मोटरसाइकिल रैली द्वारा संकल्प रैली को मुख्य आम सभा स्थल अंबेडकर सर्किल तक लाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलों व मालाओं से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। दोपहर 3 बजे अंबेडकर सर्किल पर आम सभा को प्रदेशाध्यक्ष वसुंधरा राजे संबोधित करेंगी। मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर स्वागत द्वार बनाए गए हैं। भाजपा कार्यालय में विधायक मानसिंह किनसरिया ने पालिकाध्यक्ष श्रीभगवान बंग, जिला उपाध्यक्ष अरुणकुमार माथुर, शहर मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सेन, रामस्वरूप झंवर, नरेन्द्र खंडेलवाल, रामनिवास दिवाकर, नवल सिंह सांचौर, पूसाराम जांगिड़, डीके राठी, वीरेंद्रसिंह, रमेश वैष्णव की बैठक लेकर सभा संबंधित तैयारियों पर चर्चा की।

मकराना में शाम पांच बजे बिदियाद मार्ग से प्रवेश

मकराना मकराना में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा शनिवार को शाम पांच बजे बिदियाद मार्ग से प्रवेश करेगी। यात्रा के स्वागत के लिए एरिया रोड पर स्वागत द्वारा बनाया गया है। यहां से बाइक रैली के साथ पूर्व मुख्यमंत्री को सभास्थल पंचायत समिति मैदान लाया जाएगा। सुराज संकल्प यात्रा के मकराना प्रभारी हरिराम रिणवां व भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आमीन पठान ने बताया कि यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा।

यहां रोचक बात यह रही कि मकराना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के सभी टिकट दावेदार पहली बार एक साथ नजर आए। पठान ने बताया कि कार्यकर्ताओं को लाने वाले सभी वाहनों की पार्किंग व्यवस्था दशहरा मैदान में की गई है। इस मौके पर पूर्व विधायक भंवरलाल राजपुरोहित, राकेश मेघवाल, पूर्व प्रधान श्रीराम भींचर,

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें