शनिवार, 1 जून 2013

एक परंपरा की खातिर यहां बेटी को ही बना दिया जाता है वेश्या, लगती है बोली!

दमोह। कहते हैं दुनिया का सबसे पुराना व्यापार देह व्यापर है। देश, काल और परिस्थितयों के बदलने के बाद भी इस व्यापार के प्रति नजरिया कमोवेश वैसा ही है जैसा सदियों पहले था। दुनिया के सबसे विकसित और आधुनिक देश से लेकर कांगों, बुरुंडी और वियतनाम जैसे अति पिछड़े राज्यों तक आपको कुछ और मिले न मिले, देह का कारोबार जरुर मिलेगा।
एक परंपरा की खातिर यहां बेटी को ही बना दिया जाता है वेश्या, लगती है बोली!
चंद पैसों की खातिर अपने शरीर को किसी अनजान के हाथों में सौंप देना और उसे वो सबकुछ करने देना जिसे बेहद निजी माना जाता है, आसान नहीं है। फिर भी अमीर देशों में सस्ती वेश्या और गरीब देशों में महंगी कॉलगर्ल मिलना आम है। कहा जाता है कि 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान दिल्ली में कई देशों से हजारों की संख्या में ऐसी लड़कियां और औरतें लाई गईं जिन्हें सेक्स वर्कर के तौर पर इस्तेमाल किया गया।

देह व्यापार में शामिल सेक्स वर्कर्स के बारे में आम मान्यता है कि पैसे की कमी या घोर मजबूरी में बेबस औरतें और लड़कियां ही यह राह चुनती हैं। लेकिन हम आपको बता रहे हैं ऐसे परिवारों की कहानी जहां लड़कियों को ख़ास तौर पर इस धंधे के लिए ही तैयार किया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें