बुधवार, 17 अप्रैल 2019

बाडमेर सुरताराम मेघवाल सहित कई कांग्रेस में शामिल

बाडमेर सुरताराम मेघवाल सहित कई कांग्रेस में शामिल



बाडमेर गत विधानसभा में आर एल पी से चोहटन विधानसभा से चुनाव लड़े सुरताराम मेघवाल और भाजपा आई टी सेल के सुरेंद्र सिंह सोढा ,पूर्व तहसीलदार चांदाराम वाघेला ,महाराज बीजाराम चोहटन में मानवेन्द्र सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई।।इस दौरान विधायक पदमाराम मेघवाल,गफूर अहमद,जिला अध्यक्ष फतेह खान सहित कई नेता उपस्थित थे।




बाड़मेर चौहटन मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में उमड़ा जनसमूह ,



बाड़मेर  चौहटन मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में उमड़ा जनसमूह ,


जनता की आवाज़ बनके आपके साथ रहूँगा मानवेन्द्र सिंह 

दलित और शोषितो की रक्षक हे कांग्रेस पदमाराम मेघवाल 





आगामी लोकसभा चुनाव में बाड़मेर जैसलमेर  से कांग्रेस के प्रत्याशी कर्नल मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में चौहटन के ग्राम पंचायत परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया । आमसभा में विधायक पदमाराम मेघवाल ,पूर्व राज्यमंत्री गफूर अहमद, पीसीसी सचिव शम्मा खान, धनाऊ प्रधान भगवती मेघवाल ,सुरताराम मेघवाल ने आमजन को सबोधित किया ।इससे पूर्व आमसभा में पहुंचे मानवेन्द्र सिंह का उनके समर्थको द्वारा ढोल थाली बजाकर स्वागत किया ,फूलमालाओं से लाद दिया ,

सभा को सम्बोधित करते हुए कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने भाजपा पर हमला  बोलते हुए हुए कहा कि भाजपा  ने झूठे वादे करके सत्ता हथियाई है । देश मे विकास के नाम पर नया कुछ नहीं हुआ है और झूठी झूठी बातें करके, खोखली घोषणाएं करके जनता को बरगलाया जा रहा है लेकिन अब जनता मोदी सरकार की विफल नीतियों को जान चुकी है और काम नहीं हुआ तो अब धर्म और संप्रदाय के नाम पर वोट मांगे जा रहे हे ,उन्होंने कहा की भाजपा के शाशन काल में भय और असुरक्षा का माहौल देश भर में हो गया हैं ,उन्होंने कहा की रोजगार ,गरीबी ,महंगाई जैसे मुद्दों पर बात करने की बजाय भाजपा संप्रदाय आधारित राजनीती क्र युवाओ को बरगला रही हैं,उन्होंने युवाओ से आह्वान किया 29 अप्रैल को अपने अपने बूथ मजबूती से संभाले अधिक से अधिक  मतदान कराये , उन्होंने कहा की  कि इस बार भारी मतों से कांग्रेस की जीत होगी ।मानवेन्द्र सिंह ने जनता को विश्वास दिलाया की जनता की आवाज़ बनकर सदा आपके साथ खड़ा रहूँगा ,सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक पदमाराम मेघवाल ने कहा की दलित और शोषित वर्ग के उठान के लिए कांग्रेस ने हमेशा काम किया ,उन्होंने कहा की कांग्रेस की नीतियों के चलते ही आज दलितों को न केवल अधिकार मिले बल्कि सर उठाकर जीने का अधिकार दिया ,उन्होंने कहा की समाज को जोड़ने वालो का साथ दे तोड़ने वालो का नहीं ,पूर्व राजयमंत्री गफ्फूर अहमद ने कहा की कांग्रेस नीतियों और सिद्धांतो पे चलने वाली पार्टी हे ,कांग्रेस हमेशा न्याय की बात करती हैं ,उन्होंने कहा की देश में अजीब माहौल हे ,युवाओ को भरमित किया जा रहा हे जो देश के लिए उच्च नहीं ,उन्होंने कहा की जनता को सौ समाज के अपना वोट देना होगा ,सम्मा खान ने कहा की महिलाओ को तीस फीसदी आरक्षण कांग्रेस ने देकर महिलाओ को उनका अधिकार दिया ,उन्होंने कहा की हमारा भाईचारा और क्षेत्र की संवेदनशीलता बनी रहे इसीलिए कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से जिताने का संकल्प ले ,सुरताराम मेघवाल ने कहा की मानवेन्द्र सिंह हमारे बीच पिछले बीस सालो से हे ,इन्हे हम भलीभांति जानते हे ,उन्होंने कभी किसी का बुरा नहीं किया ,उनका शालीन व्यव्हार हमारे थार की पहचान हैं ,उन्होंने कहा की कांग्रेस दलितों के साथ हमेशा खड़ी रही हे और रहेगी गरीबो की पार्टी। इन दौरान जगदीश पोटलिया, जगदीश बिश्नोई, नरेश भादू, तिलोक चौधरी, गेनाराम सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे ।मानवेन्द्र सिंह ने सेड़वा ,धनाऊ ,साता ,बुरहान का तला ,पनोरिया में भी सभाओ को सम्बोधित किया ,



घोनिया में भील समाज ने मानवेन्द्र सिंह को समर्र्थन दिया

घोनिया पंचायत में भील समाज की बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह को समर्थन देने की घोषण की ,बैठक में भील समाज के वरिष्ठ नेता पुर तहसीलदार चान्दा राम वाघेला ,और बीजाराम जी महाराज ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ,


चित्रा सिंह का फतेहगढ़ में जोरदार स्वागत ,पच्चीस किलो की माला पहना किया अभिनंदन

चित्रा सिंह का फतेहगढ़ में जोरदार स्वागत ,पच्चीस किलो की माला  पहना किया अभिनंदन

विकास की नई इबारत लिखेंगे चित्रा सिंह


जैसलमेर  लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में चार दियासिया दौरे पर बुधवार दोपहर बाद जैसलमेर सीमा पर फतेहगढ़ पहुंची चित्रा सिंह का जैसलमेर कांग्रेस कमिटी,और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया ,चित्रा सिंह को पच्चीस किलो की माला पहनाकर स्वागत किया ,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम लता  चौहान ,सम प्रधान उषा सिंह राठोड सहित
सरपंच भोजराजसिंह छंतागढ़,खींवराजसिंह चेलक (सरपंच), देवीसिंह मोहनगढ़, पूर्व सरपंच सुखपालसिंह, ,रणजीतदान बिट्ठू भैरूसिंह डांगरी, महिपालसिंह डांगरी,हनुमान गर्ग देवीकोट (सरपंच),दलवीर सिंह भाटी , चंगेज खान  फतेहगढ़ (सरपंच),मुकन्दर मेहर,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जालमसिह भैलाणी, दुर्जनसिंह कोटड़ा,तनेरावसिंह  ,ईश्वरसिंह भैलाणी, उर्स खान सहित सेकड़ो लोगो ने स्वागत किया ,फतेहगढ़ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा की राज्य में गत विधानसभा चुनावो में कांग्रेस को आप लोगो ने जिताया आपका धन्यवाद ,राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन कल्याणकारी योजनाए लागू की जिसका फायदा आमजन को मिल रहा हैं ,उन्होंने कहा की केंद्र में मोदी सरकार के झूठ और जुमले अब आम आदमी समझ गया ,केंद्र सरकार का लक्ष्य कभी विकास नहीं रहा ,धर्म और सम्प्रदाय की राजनीती क्र देश को तोड़ने का काम कर रही हे ,उन्होंने कहा की अब हमे राज्य की कड़ी को केंद्र से जोड़ने के लिए केंद्र में राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाये जिसमे बारमेर जैसलमेर की भागीदारी हो ,उन्होंने  आमजन को विश्वास दिलाया की क्षेत्र में साब की जीत के साथ हम विकास की नई इबारत लिखेंगे ,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा की गत भाजपा सरकार ने पांच साल में क्या किया किसी से छुपा नहीं ,उन्होंने कहा की अकाल के समय भाजपा ने पशु शिविर और चारा डिपों नहीं खोले ,उन्होंने कहा भाजपा जो भक्ति की बाते करती हे जबकि कांग्रेस ने पशु शिविर और चारा डिपों खोल दिए ,सभा को महिला अध्यक्ष प्रेमलता चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा की इस चुनावो में महिला शक्ति कांग्रेस के पक्ष में मतदान क्र मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से जिताये ,चित्रा सिंह ने डांगरी ,सांगड ,देवीकोट ,रासला ,मुलाना ,भाग का गांव ,बड़ोदा गांव ,रेवंत सिंह की ढाणी में जनसभाओं को सम्बोधित क्र मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया ,



मंगलवार, 16 अप्रैल 2019

मानवेन्द्र सिंह बुधवार को चोहटन में जनसभाएं कर समर्थन जुटाएंगे

मानवेन्द्र सिंह बुधवार को चोहटन में जनसभाएं कर समर्थन जुटाएंगे


बाडमेर लोकसभा क्षेत्र से काँग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह बुधवार को चोहटन विधानसभा क्षेत्र में जनसभाएं कर समर्थन जुटाएंगे।।


मानवेन्द्र सिंह चोहटन विधानसभा क्षेत्र के चौहटन मुख्यालय पर प्रातः ग्यारह बजे,बारह बजे सेड़वा,एक बजे धनाऊ,दो बजे बुरहान का तला, चार बजे पनोरिया और पांच बजे साता में जनसभाएं संबोधित करेंगे। मानवेन्द्र सिंह के साथ विधायक पदमाराम मेघवाल,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गफूर अहमद,कांग्रेस सचिव शम्मा बानो,के साथ काँग्रेस के प्रधान ,पदाधिकारी रहेंगे।

मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह बुधवार से जैसलमेर दौरे पर

मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में चित्रा सिंह बुधवार से जैसलमेर दौरे पर 


जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर  जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में  बुधवार से श्रीमती चित्रा सिंह जैसलमेर जिले  रहेंगी ,इस दौरान विभिन गाँवो में जनसभाए आयोजित क्र मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाएंगी।

चित्रा सिंह  बुधवार  को दोपहर ढाई बजे डांगरी ,तीन बजे फतेहगढ़ ,साढ़े तीन सांगड , चार बजे देवीकोट ,साढ़े चार मुलाना ,पांच बजे बडोड़ा गांव ,साढ़े पांच भागू का गांव ,साढ़े छह बजे रेवंत सिंह की ढाणी में जनसभाए आयोजित करेंगे। गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे धउवा ,ग्यारह बजे पिथला ,साढ़े ग्यारह सिपला ,साढ़े बारह बजे खुहड़ी ,एक बजे बेरिसियाला डेढ़ बजे फुलिया ,दो बजे सत्तो ,ढाई बजे म्याजलार।,तीन बजे पोछीणा ,साढ़े तीन बजे करड़ा ,चार बजे गुंजनगढ़ ,साढ़े चारबजे  सम ,पांच बजे कनोई ,साढ़े पांच दामोदरा। छह बजे मूलसागर और साढ़े छह बजे अमरसागर में जन सभी आयोजित होगी ,चित्रा सिंह के साथ जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के साथ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता चौहान ,रहेंगी ,

बाडमेर दुखद हादसा बाडमेर कलेक्ट्रेट के तीन कार्मिकों की सड़क हादसे में मौत,चुनाव कार्य से जा रहे थे

बाडमेर दुखद हादसा

बाडमेर कलेक्ट्रेट के तीन कार्मिकों की सड़क हादसे में मौत,चुनाव कार्य से जा रहे थे

बाडमेर जिला कलेक्ट्रेट के तीन कार्मिकों का  आज अलसुबह जोधपुर रॉड पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन कार्मिकों की मौत की खबर के बाद बाडमेर में सन्नाटा पसरा है।।जानकारी के अनुसार चुनाव कार्य में लगे ओम परक्ष ,चन्द्र प्रकाश सोनी,और किशन लाल डाबी चुनाब कार्य मे लगे थे जोधपुर मार्ग से लौट रहे थे। टट्रक की भीषण भिंडन्त में तीनों की मौत हो गई।।वाहन चकनाचूर हो गया।।घटना की जानकारी मिलने पर आला अधिकारी मौके पे पहुंचे।।घटना से पूरे बाडमेर में सन्नाटा पसरा .

सोमवार, 15 अप्रैल 2019

हेमाराम चौधरी और चित्रा सिंह सोमवार को गुड़ा में मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया

  हेमाराम चौधरी और चित्रा सिंह सोमवार को गुड़ा में मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया 

फ़ाइल फोटो


बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल मानवेंद्र सिंह के समर्थन में गुड़ामालानी विधायक पूर्व राजस्व मंत्री हेमाराम चौधरी और मानवेन्द्र सिंह की धर्मपत्नी चित्रा सिंह ने  सोमवार को धोरीमना पंचायत समिति की लूखु ,भालीखाल - बारासण ,भीमथल ,सुदाबेरी- में जन सभाए आयोजित क्र कांग्रेस प्रत्यासी को जिताने की अपील की।



कांग्रेस की इन सभाओं में पूर्व राजस्व मंत्री एवं गुडामालानी विधायक हेमाराम चौधरी के साथ बाड़मेर के पूर्व जिला प्रमुख राणा भवानी सिंह धोरीमना पंचायत समिति के प्रधान ताजाराम चौधरी  कांग्रेस नेता कैलाश बेनीवाल ,प्रधान वयोवृद्ध कांग्रेस नेता मगाराम चौधरी मार्केटिंग सोसायटी के अध्यक्ष गोरधन राम विश्नोई जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट बलवंत सिंह चौधरी धोरीमन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप सहित धोरीमन्ना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के समस्त जिला परिषद सदस्य पंचायत समिति सदस्य सरपंच एवं गणमान्य जन प्रतिनिधि गण इन सभाओं में उपस्थित रहें।हेमाराम चौधरी ने उन्तीस अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव में बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कर्नल मानवेंद्र सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की,

भाजपा प्रत्यासी कैलाश चौधरी ने मोहनगढ में जनसभा को सम्बोधित कर समर्थन मांगा।

भाजपा प्रत्यासी कैलाश चौधरी ने मोहनगढ में जनसभा को सम्बोधित कर समर्थन मांगा।



इस दौरान स्थानीय संगठन भीम सेना द्वारा किए गए स्नेहिल स्वागत का मैं आभारी हूं। मोहनगढवासियों ने गुड़ से तोलकर जो बहुमान किया, इसके प्रति इस क्षेत्र के लिए मैं हर वक्त तत्पर रहूंगा।




*बाडमेर अदम्य साहस का परिचय देने पर कांस्टेबल को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित*

*बाडमेर अदम्य साहस का परिचय देने पर कांस्टेबल को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित*

*-पुलिस कांस्टेबल ने जान जोखिम मंे डालकर 70 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकाला था।*

बाड़मेर,15 अप्रैल। अपनी जान जोखिम मंे डालकर अदम्य साहस का परिचय देते हुए 70 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकालने पर पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार के कार्य को काबिले तारीफ बताते हुए उसके अदम्य साहस की प्रशंसा की। जिला कलक्टर गुप्ता ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार से पूरे घटनाक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उसने बताया कि कुएं की गहराई काफी अधिक होने के साथ चमगादड़ांे के साथ उसके भीतर सांप होने का खतरा था। उसने सारे खतरांे को भांपते हुए शव को बाहर निकालने के कार्य को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार का नाम रिवार्ड के लिए पुलिस महानिदेशक को भिजवाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि सवाउ मूलराज निवासी देवाराम जाखड़ की 3 अप्रैल 2019 को हत्या कर कुएं मंे डाल देने के मामले मंे मृतक का शव लगभग 70 फीट गहरे कुएं से निकालने के लिए बायतू उपखंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक बाड़मेर एवं तहसीलदार गिड़ा की उपस्थिति मंे कोई सहमत नहीं हुआ। ऐसी विकट परिस्थितियांे मंे पुलिस स्टेशन गिड़ा की पुलिस चौकी केसूला के कांस्टेबल दिनेश कुमार ने 11 दिन पुराने शव को कुएं से बाहर निकालने का कार्य कर अदम्य साहस का परिचय दिया। इस पर जिला प्रशासन ने उसके इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।

कर्नल मानवेन्द्र सिंह के सिवाना कार्यालय का हुआ उद्घाटन ,कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

कर्नल मानवेन्द्र सिंह के सिवाना कार्यालय का हुआ उद्घाटन ,कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न 

कार्यकर्ता बूथ लेवल पर मेहनत कर मतदान अधिक से अधिक कांग्रेस के पक्ष में कराये ;मानवेन्द्र सिंह



बारमेर लोकसभा क्षेत्र बारमेर जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह के सिवाना कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को नन्ही बालिका के हाथो मानवेन्द्र सिंह और राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने करवाया। इस दौरान शिव विधायक अमिन खान , वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालाराम चौधरी ,अनुसूचित जाती आयोग के पूर्व अध्यक्ष गोपाराम मेघवाल ,महंत निर्मलदास ,ओमाराम मेघवाल ,प्रेम सिंह पादरू सहित कई नेता उपस्थित थे ,उद्द्घाटन पश्चात् कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया ,सम्मेलन में उमड़ी भारी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने कहा की इस बार कार्यकर्ता बूथ स्तर पर अपना अपना बूथ मजबूत करे ,प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक मतदान कांग्रेस के पक्ष में कराये आपके यही प्रयास कांग्रेस को सफलता दिलाएंगे ,उन्होंने कहा की युवा वर्ग नरेंद्र मोदी के झूठे जुमलों से भ्रमित न हो माप जमीनी हकीकत देखो मोदी सरकार ने प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओ को रोजगार देने का वादा किया था हश्र क्या हुआ ,उन्होंने खाते में १५ लाख डालने की बात की ,काला धन वापस लाने की बात कहि ,सब चुनावी जुमले साबित हुए ,हमे दिग्भ्रमित न होकर विकास के नाम पर समर्थन हासिल करना हे ,राजस्व मंत्री हरीश चौधरी ने कहा की किसानो के हित हमेशा कांग्रेस ही साधती आई ,विधानसभा चुनावो में राहुल गाँधी ने दस दिन में किसानो का कर्जा माफ़ करने का वादा किया सरकार बनते ही दूसरे दिन आदेश हुए ,कोन्ग्रेस्स की कथनी करनी में फर्क नहीं हे ,उन्होंने कहा की कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से विजयी बनाये यहाँ से मानवेन्द्र सिंह जीतेंगे केंद्र में राहुल गाँधी प्रधानमंत्री बनेंगे,शिव वधायक अमिन खान ने कहा की गत पांच सालों में भाजपा सरकार ने अकाल की स्थति में न तो पशु शिविर न ही चारा डिपों खोले ,कांग्रेस राज में ग्रामीणों और पशुओं की पीड़ा का मर्म समझ कर कांग्रेस सरकार ने ढाई सौ से अधिक चारा डिपों शुरू कर दिए ,उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी सबको जोड़ती हे तो भाजपा तोड़ने का काम करती हे ,विकास ठप्प कर धर्म और संप्रदाय की राजनीती कर रही हैं,देश को मोदी कमज़ोर कर रहा हे ,सभा को गोपाराम मेघवाल ,महंत निर्मल दास ,बालाराम चौधरी ,ओमाराम मेघवाल,पूर्व प्रधान गरिमा राजपुरोहित  सहित कई नेताओ ने सम्बोधित किया ,सिवाना प्रभारी राम सिंह बोथिया ,कांग्रेस सिवाना ब्लॉक अध्यक्ष ,सहित कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य ,पंचायत समिति सदस्य ,पदाधिकारी सहित बड़ी तादाद में आमजन उपस्थित थे ,

अभिभाषक संघ ने मानवेन्द्र सिंह का किया अभिनंदन 

सिवाना अभिभाषक संघ ने कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह का चैंबर में अभिनंदन किया ,संघ ने कर्नल मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से जिताने का विश्वास दिलाया ,



रविवार, 14 अप्रैल 2019

कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने अंबेडकर जयंती सहित सामाजिक कार्यक्रमो में शिरकत की

कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने अंबेडकर जयंती सहित सामाजिक कार्यक्रमो में शिरकत की


बाडमेर लोकसभा क्षेत्र बाडमेर जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने रविवार को पाटौदी और बाडमेर में अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रमो में शिरकत की वही विभिन सामाजिक कार्यक्रमो में भाग लिया।।

मानवेन्द्र सिंह ने बाडमेर और पाटौदी में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पे भाग लिया।उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।।उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि दलित और शोषित वर्ग के उत्थान और भारतीय संविधान के जनक बाबा साहेड अंबेडकर एक महान शख्सियत है।उन्होंने कहा कि शोषित वर्ग को न्याय दिलाने दलित वर्ग के उत्थान में बाबा साहेब के योगदान को भुलाया नही जा सकता।।उन्होंने आह्वान किया कि युवा वर्ग को बाबा साहेड के बताए रास्ते पर चलने के लिए कटिबद्ध होना चाहिए।।दलित और शोषित वर्ग की सेवार्थ युवाओ को आगे आना होगा।।उन्होंने बाबा साहेब के जीवन से जुड़े विभिन प्रसंगों पर अपने विचार रखे।।समारोह में कांग्रेस जिला अध्यक्ष फतेह मोहम्मद ने भी संबोधित किया। मानवेन्द्र सिंह ने रिछोली ,मेघवालों की ढाणी बिडियासर और नवोड़ा बेरा में सामाजिक कार्यक्रमो में भाग लिया।।

चित्रा सिंह ने सिवाणा विधानसभा क्षेत्र में मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया

चित्रा सिंह ने सिवाणा विधानसभा क्षेत्र में मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया

अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

बाडमेर लोकसभा क्षेत्र बाडमेर जेसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह के लिए उनकी धर्मपत्नी चित्रा सिंह ने रविवार को सिवाणा विधानसभा के विभिन गांवो में जनसभाएं कर समर्थन जुटाया।वही आज प्रातः बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर बालोतरा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।।चित्रा सिंह ने सिवाणा में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिवाणा मेरा घर है मेरा ससुराल है।।आज आपने मुझे चुनड़ी ओढाई है। इस चुनड़ी की इस बार आप लाज रखे।।उन्होंने कहा कि हमे अपने घर मे भारी समर्थन की उम्मीद है आज आप लोगो को बड़ी संख्या में देख कर विश्वास है कि सिवाणा में कांग्रेस को भारी  बहुमत से बढ़त मिलेगी ।उन्होंने कहा कि युवाओ को बूथ लेवल पर मेहनत करके एक एक वोट डलवाना है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान की जंग अभी जारी है। अब हमें आपके स्वाभिमान की रक्षा करनी है।क्षेत्र का विकास करना है।।क्षेत्र की सेवा के लिए हर वक्क्त हम तैयार मिलेंगे।

चित्रा सिंह ने रविवार को पाऊ, इटवाया, पादरू,मिठौड़ा,धारणा, सिणेर,इंद्राणा, नाल गुड़ा पादरली कल्ला,गोलियां भायलां में जनसभाएं आयोजित कर मानवेन्द्र सिंह को जिताने की अपील की।गुड़ा में चित्रा सिंह ने चामुंडा माता मंदिर और मादा बावजी के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।उनके साथ सिवाणा के प्रभारी राम सिंह बोथिया सहित कांग्रेस एवम महिला कांग्रेस की पदाधिकारी साथ थे।।

*बाड़मेर। मानवेन्द्रसिंह ने मानवीयता का दिया परिचय, घायलों को अस्पताल पहुंचाया

*बाड़मेर। मानवेन्द्रसिंह ने मानवीयता का दिया परिचय, घायलों को अस्पताल पहुंचाया


बाड़मेर। लोकसभा क्षेत्र बाडमेर जेसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने रविवार को बालोतरा से बाडमेर आते वक्त मानवता का परिचय दिया। मानवेन्द्र सिंह बालोतरा से बाडमेर आ रहे थे इस दौरान बागुण्डी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रखा था जिसने एक बालक सहित तीन जने घायल हो गए।-घायलों को देख मानवेन्द्र सिंह और जिला अध्यक्ष फतेह मोहम्मद ने घायलों को वाहन से बाहर निकाला।

मानवेन्द्र सिंह ने घायलों को तुरंत जिला अध्यक्ष फतेह मोहम्मद की गाड़ी में बिठाकर उन्हें उपचार के लिए बालोतरा भेज प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को फोन करके उन्हें व्यक्तिगत रूप से अटेंड कर उपचार करने को कहा।

जिला अध्यक्ष फतेह मोहम्मद घायलों को लेकर बालोतरा नाहटा अस्पताल पहुंच उनका ततकाल उपचार शुरू कराया।

भाजपा मण्डल सिणधरी की बैठक हुई सम्पन्न। विधायक हमीर सिंह भायल के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई सम्पन्न।

भाजपा मण्डल सिणधरी की बैठक हुई सम्पन्न। 

विधायक हमीर सिंह भायल के मुख्य आतिथ्य में बैठक हुई सम्पन्न। 

उपखंड मुख्यालय सिणधरी के हनुमान अखाड़ा परिसर में रविवार दोपहर भाजपा मण्डल सिणधरी की अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में लोकसभा चुनाव एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाङमेर यात्रा सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक की शुरुआत में भारत रत्न, सामाजिक समरसता के अग्रदूत डॉ बी. आर. अम्बेडकर साहब की जयंती पर उनके विचारों और जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त किये गये, बैठक में मण्डल अध्यक्ष सोहनलाल यति ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए बूथ स्तर तक पहुँचने की बात कही। सिवाना विधायक हमीर सिंह भायल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बाङमेर आमसभा को सफल बनाने के लिए मण्डल पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को आवश्यक बातें बताई साथ ही मोदी जी के संदेश को लेकर जनता के बीच जाकर पीले चावल बांट भाजपा के समर्थन में वोट देने की अपील करें तथा वाहन रैली संदेश जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की योजना को लेकर बात कही। बैठक में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त कियें

शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019

शिव विधायक अमीन खान ने मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में दर्जन भर सभाएं की*

शिव विधायक अमीन खान ने मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में दर्जन भर सभाएं की*

चैन से जीना है तो कांग्रेस को जिताओ।।अमीन खान।।

बाडमेर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के समर्थन में शुक्रवार को शिव बिधायक अमीन खान ने दर्जन भर सरहदी गांवो का दौरा कर समर्थन जुटाया।।

सभाओं को संबोधित करते हुए अमीन खान ने कहा कि लम्बे समय से क्षेत्र में कांग्रेस के समय स्वीकृत पेयजल योजनाए भाजपा ने रोक रखी थी।राज्य में कांग्रेस सरकार बनते ही इन पेयजल योजनाओं पर फिर से काम शुरू हो गया।।आने वाले समय मे रामसर,गडरा की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान होगा।।अमीन खान ने कहा कि केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झूठ की राजनीति करते है।।लोगो की भावनाओ को उकसा रहे है ।धर्म और संप्रदाय की राजनीति करते है।।उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में विकास रुक गया है।।कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में आमजन के लिए कल्याणकारी योजनाएं शामिल की है जिसका फायदा जरूर मिलेगा।।क्षेत्र के विकास के लिए मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से जिताये।।इस अवसर पर रामसर के पूर्व प्रधान जोगेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनाई आपने अब बारी केंद्र सरकार की है।।कड़ी से कड़ी मिलाए तभी विकास संभव है।।सभाओं को सवाई सिंह राठौड़,सफी खान सम्मा,सरपंच भाचभर जानू खान,गंगाला सरपंच नाथूराम जांगिड़,इंद्रोई सरपंच गंगा सिंह ,सिहानी सरपंच,खडीन सरपंच मूलाराम ,सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।अमीन खान ने इन्ड्रोइ ,हाथमा,सिहानी,भाचभर,खडीन,गंगाला,और खारा सहित कई गांवो का दौरा किया।।

*कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के पक्ष में मतदान के लिए चित्रा सिंह ने ग्रामीण आंचलों का दौरा कर किया जनसंपर्क।*

*कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के पक्ष में मतदान के लिए चित्रा सिंह ने ग्रामीण आंचलों का दौरा कर किया जनसंपर्क।*

*करमावास में देर रात हुई जनसभा में महिलाओं का उमड़ा हुजूम।*


समदड़ी
बाड़मेर जैसलमेर लोकसभा से कांग्रेस उम्मीदवार कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल के पक्ष ज्यादा से ज्यादा मतदान व समर्थन जुटाने के लिए उनकी धर्मपत्नी चित्रा सिंह जसोल ने सिवाना विधानसभा क्षेत्र के समदड़ी पंचायत समिति के जेठंतरी, सिलोर, समदड़ी, रानी देशीपुरा, भलरों का बाड़ा, अजीत, खेजड़ीयाली, रामपुरा, ढिढ़स, मजल, कोटड़ी व करमावास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित जनसभाओं में ग्रामीणों को संबोधित किया।

चित्रा सिंह जसोल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सशक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने व युवा पीढ़ी के सुनहरे भविष्य नवनिर्माण में सहभागी बनने के लिए कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान कर बाड़मेर जैसलमेर से ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाए।

प्रदेश में कांग्रेस सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री ने किसानों को ऋण माफी की सौगात देकर जो आर्थिक सम्बल प्रदान किया वो किसान भाइयों के लिए बड़ा राहत भरा जनहित का निर्णय है उसी तरह गरीब परिवारों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कांग्रेस के घोषणा पत्र में 72000 की राशि घर की महिला प्रधान के खातों जमा कराने बात भी स्वावलम्बन की ओर बढ़ता कदम हैं। 

पूर्व राज्य मंत्री गोपाराम मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में ही संविधान सुरक्षित है गाँव, गरीब, किसान, मजदूर के हित और अधिकारों की बात कांग्रेस सरकार में ही होती है प्रदेश में कांग्रेस को सत्तारूढ़ हुए मात्र तीन माह हुए है लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के साथ उसके क्रियान्वयन को सुनिश्चितता के साथ आमजन को राहत प्रदान कर जनसेवा की नायाब मिशाल पेश की है। अतः कांग्रेस सरकार में ही आमजन व युवाओं का बेहतर भविष्य सम्भव है।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी "खनन प्रकोष्ठ" महासचिव पंकज प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में भाजपा जिस तरह से देश भर के खासकर युवाओं को बेरोजगारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे से भटका कर बरगला रही है जो कि चिंता का विषय है। देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार जो कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा है लेकिन भाजपा इस पर कतई चिंतित नही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

सिवाना प्रभारी राम सिंह बोथिया ने कहा कि इस बार मतदाताओं को स्वयं तय करना है कि देश सेवा व राष्ट्रवाद को समर्पित कर्नल मानवेन्द्र सिंह जसोल को समर्थन देकर अपना प्रतिनिधित्व सौपने का क्योकि जिनकी तीन पीढ़िया का इतिहास रहा है सेना में रहकर देश सेवा का।

पूर्व विधायक धाराराम फुलवारिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अधिवक्ता पूनमचंद रामदेव, पूर्व प्रधान गरीमा राजपुरोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी राजेन्द्र सिंह चम्पावत बामसीन, कांग्रेस शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कानाराम चौधरी, करमावास सरपंच अशोक शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य पुरषोत्तम सोनी, वरिष्ठ कांग्रेसी शैलेन्द्र सिंह रामपुरा, सीतादेवी, रानी देशपुरा सरपंच संगीता देवी, उप सरपंच खम्मा कंवर, पूर्व सरपंच माधु सिंह सिलोर, भलरों का बाड़ा सरपंच भगाराम मेघवाल, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ब्लॉक अध्यक्ष गुल मोहम्मद, पूर्व सरपंच लच्छीराम चौधरी, कल्याण सिंह कोटड़ी, पूर्व सरपंच खेताराम सुथार, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मूलाराम मेघवाल, मौलाना सईद ने भी संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में भारी मतदान कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करवाने की हुंकार भरी।

जनसभाओं में मंच संचालन कांग्रेस सेवादल प्रदेश संगठन मंत्री हुकम सिंह अजीत ने किया।

दौड़ के दौरान विश्वविख्यात श्री सामुजेश्वर महादेव मंदिर व भलरों का बाड़ा स्थित श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर में महन्त हरि भारती महाराज के पावन निश्रा में पूजा अर्चना कर क्षैत्र के खुशहाली की कामना की तत्पश्चात मठाधीश जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमहंत अर्जुनभारती महाराज से आशीर्वाद लिया।

कांग्रेस ओबीसी विभाग ब्लॉक अध्यक्ष मोहन गहलोत, फूल सिंह भाटी, सेवादल जिला संगठन मंत्री खंगार माली, युवा कांग्रेस जिला महासचिव विनोद चौधरी, सचिव सुरेश सैन, इस दौरान पूर्व सरपंच भँवर सिंह, पूर्व सरपंच मोतीराम चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य बाबूलाल सैन, पूर्व जिला परिषद सदस्य धापू देवी मेघवाल, गोपाल सिंह रातड़ी, महिपाल सिंह चारण, देवी सिंह राजपुरोहित, हीर सिंह, लतीफ खान,  युवा नेता घेवर प्रजापत, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह, राव युवा कांग्रेस जिला सचिव अरुण व्यास, महावीर सिंह भाटी, कुलदीप सिंह खेजड़ियाली, दिनेश लखारा, महेंद्र वाल्मीकि, पारस, सकाराम भील, नवाराम मेघवाल, पारस सैन, महेश सिंह चिरड़िया, सदीक छिपा सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

बाड़मेर युवाओ के लिए निर्णायक चुनाव ,जुमलों में नहीं फंसे आज़ाद सिंह

बाड़मेर युवाओ के लिए निर्णायक चुनाव ,जुमलों में नहीं फंसे  आज़ाद सिंह


बारमेर कांग्रेस के युवा नेता आज़ाद सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्यासी  कर्नल मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में विभिन गाँवो में युवा संवाद बैठकों का आयोजन क्र युवाओ को अधिक से अधिक कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया ,आज़ाद सिंह राठोड ने शुक्रवार को आटी ,लंगेरा , ,सियानी ,इन्द्रोई ,हाथमा ,में युवा संवाद बैठकों में शरीक हुआ ,बैठकों को सम्बोधित करते हुए आज़ाद सिंह ने कहा की युवाओ के लिए यह आम चुनाव महत्वपूर्ण हे ,उन्होंने कहा की मोदी सरकार ने पांच साल में युवाओ के विकास के लिए कुछ नहीं किया ,युवाओ को रोजगार उपलब्ध कराने में विफल रहे ,उन्होंने कहा की युवाओ को अपनी ताकत पहचाननी होगी ,युवा देश के नव निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हे ऐसे में युवाओ की अनदेखी देश के विकास में बाधक हे ,उन्होंने युवाओ को आह्वान किया बारमेर जैसलमेर लोकसभा क्षेत्र से युवा सोच के उम्मीदवार कर्नल मानवेन्द्र सिंह के अभियान में शामिल होकर उन्हें अधिक से अधिक मतों से जिताए ,सियानी में सवाई सिंह रामसर ,सफी खान तामलियार ,सहित कई युवा उनके साथ थे ,इससे पूर्व आज़ाद सिंह ने गुरुवार रात को बारमेर शहर के वार्ड 33 ,34 ,6 ,लक्ष्मीनगर ,आचार्यो का वास ,अम्बेडकर कॉलोनी में युवा संवाद कार्यक्रमों में शामिल होकर युवाओ को कांग्रेस के साथ जोड़ा ,उन्होंने चंचलप्राग मठ गादीपति श्री शम्भुनाथ जी महाराज से आशीर्वा लिया 

बारमेर मानवेन्द्र सिंह ने सिवाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर समर्थन माँगा

बारमेर मानवेन्द्र सिंह ने सिवाना विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर  समर्थन माँगा 

विकास के नाम पर कांग्रेस को जिताये  मानवेन्द्र सिंह 



बारमेर लोकसभा चुनाव  प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह शुक्रवार को सिवाना विधासभा क्षेत्र के दर्जन भर गाँवो का दौरा कर कांग्रेस के पक्ष में समर्थन जुटाया उनके साथ  गोपाराम मेघवाल ,महंत निर्मलदास जी महारज,,पूर्व जिला प्रमुख बलराम चौधरी ,ओमाराम मेघवाल ,पैन सिंह रातड़ी ,मकान सिंह राजपुरोहित ,सहित कांग्रेस के कई पदाधिकारी थे ,मानवेन्द्र सिंह ने सिवाना क,जान सभाओ को सम्बोधित करते हुए कर्नल मानवेन्द्र सिंह ने कहा की आप लोगो का आशीर्वाद मुझे परिवार के सदस्य होने के नाते हमेशा मिलता रहा हे,आपके इस सम्मान की लाज रखूँगा ,क्षेत्र की सेवा में कोई कमी नहीं रहेगी ,उन्होंने कहा की कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने न्याय योजना को घोषणा पात्र में शामिल किया जिसमे बेहतर हजार रूपये सालों आमजन को मिलेंगे ,उन्होंने कहा की केंद्र में मोदी सरकार झूठे वादों पे चल रही ,आज सेना के नाम पर वोट मांगे जा रहे हे ,उन्होंने कहा की देश भर में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा किया गया ,उन्होंने कहा की भाजपा के पास विकास का मुद्दा नहीं हे वो देश के विकास पर कोई बात नहीं करते ,उन्होंने कहा की देश में बेरोजगारी का आंकड़ा दिन बी दिन बढ़ता जा रहा हे ,हर साल दो करोड़ युवाओ को रोजगार देने का वादा हवा में ही रहा,सभा को गोपाराम मेघवाल ,महंत निर्मल दास ,ओमाराम मेघवाल ,पनै सिंह रातड़ी सहित कई नेताओ ने सम्बोधित कर  कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा ,मानवेन्द्र सिंह का जगह जगह ढोल थाली से स्वागत हुआ ,इससे पूर्व मानवेन्द्र सिंह ललना सरपंच हेमाराम चौधरी के यहाँ प्रेम सभा में शामिल हुए ,



मानवेन्द्र सिंह १४ अप्रैल को बाड़मेर शहर कार्यालय का करेंगे उद्द्घाटन

मानवेन्द्र सिंह १४ अप्रैल को बाड़मेर शहर कार्यालय का करेंगे उद्द्घाटन 

बारमेर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह के बाड़मेर शहर में चुनाव प्रचार के लिए कार्यालय का शुभारम्भ 14 अप्रैल शाम को स्टेशन रोड स्थित कांग्रेस कार्याल में किया जायेगा ,

बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन ने बताया की मानवेन्द्र सिंह के शहरी क्षेत्र में प्रचार प्रचार एवं कार्यकर्ताओ के लिए कार्यालय का शुभराम 14 अप्रैल को शाम पांच बजे कर्नल मानवेन्द्र सिंह करेंगे ,उन्होंने कार्यकर्ताओ और मानवेन्द्र सिंह के समर्थको से उद्धाटन पर अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की ,




बुधवार, 10 अप्रैल 2019

बाडमेर *चित्रा सिंह ने सिवाणन बालोतरा में मानवेन्द्र सिंह के लिए वोट मांगे

बाडमेर *चित्रा सिंह ने सिवाणन बालोतरा में मानवेन्द्र सिंह  के लिए वोट मांगे

आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर आज कर्नल मानवेन्द्रसिंह जी की धर्म पत्नी श्रीमती चित्रा सिंह जी ने आज बालोतरा दौरे के दौरान विभिन्न समाजो की महिला शक्ति की सभाएं की जिसमे सर्व समाज महिला शक्ति ने लिया हाथ से हाथ मजबूत करने का संकल्प व कर्नल मानवेन्द्रसिंह जी को भारी मतों से विजयश्री दिलवाने का विश्वास दिलाया।उनके साथ महिला अध्यक्ष शारदा चौधरी और महिला पदाधिकारी थी।सिवाणा प्रभारी राम सिंह बोथिया साथ थे।