बुधवार, 17 अप्रैल 2019

चित्रा सिंह का फतेहगढ़ में जोरदार स्वागत ,पच्चीस किलो की माला पहना किया अभिनंदन

चित्रा सिंह का फतेहगढ़ में जोरदार स्वागत ,पच्चीस किलो की माला  पहना किया अभिनंदन

विकास की नई इबारत लिखेंगे चित्रा सिंह


जैसलमेर  लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी मानवेन्द्र सिंह के समर्थन में चार दियासिया दौरे पर बुधवार दोपहर बाद जैसलमेर सीमा पर फतेहगढ़ पहुंची चित्रा सिंह का जैसलमेर कांग्रेस कमिटी,और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया ,चित्रा सिंह को पच्चीस किलो की माला पहनाकर स्वागत किया ,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम लता  चौहान ,सम प्रधान उषा सिंह राठोड सहित
सरपंच भोजराजसिंह छंतागढ़,खींवराजसिंह चेलक (सरपंच), देवीसिंह मोहनगढ़, पूर्व सरपंच सुखपालसिंह, ,रणजीतदान बिट्ठू भैरूसिंह डांगरी, महिपालसिंह डांगरी,हनुमान गर्ग देवीकोट (सरपंच),दलवीर सिंह भाटी , चंगेज खान  फतेहगढ़ (सरपंच),मुकन्दर मेहर,पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जालमसिह भैलाणी, दुर्जनसिंह कोटड़ा,तनेरावसिंह  ,ईश्वरसिंह भैलाणी, उर्स खान सहित सेकड़ो लोगो ने स्वागत किया ,फतेहगढ़ में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए चित्रा सिंह ने कहा की राज्य में गत विधानसभा चुनावो में कांग्रेस को आप लोगो ने जिताया आपका धन्यवाद ,राज्य में कांग्रेस सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जन कल्याणकारी योजनाए लागू की जिसका फायदा आमजन को मिल रहा हैं ,उन्होंने कहा की केंद्र में मोदी सरकार के झूठ और जुमले अब आम आदमी समझ गया ,केंद्र सरकार का लक्ष्य कभी विकास नहीं रहा ,धर्म और सम्प्रदाय की राजनीती क्र देश को तोड़ने का काम कर रही हे ,उन्होंने कहा की अब हमे राज्य की कड़ी को केंद्र से जोड़ने के लिए केंद्र में राहुल गाँधी को प्रधानमंत्री बनाये जिसमे बारमेर जैसलमेर की भागीदारी हो ,उन्होंने  आमजन को विश्वास दिलाया की क्षेत्र में साब की जीत के साथ हम विकास की नई इबारत लिखेंगे ,जिला प्रमुख अंजना मेघवाल ने कहा की गत भाजपा सरकार ने पांच साल में क्या किया किसी से छुपा नहीं ,उन्होंने कहा की अकाल के समय भाजपा ने पशु शिविर और चारा डिपों नहीं खोले ,उन्होंने कहा भाजपा जो भक्ति की बाते करती हे जबकि कांग्रेस ने पशु शिविर और चारा डिपों खोल दिए ,सभा को महिला अध्यक्ष प्रेमलता चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा की इस चुनावो में महिला शक्ति कांग्रेस के पक्ष में मतदान क्र मानवेन्द्र सिंह को भारी मतों से जिताये ,चित्रा सिंह ने डांगरी ,सांगड ,देवीकोट ,रासला ,मुलाना ,भाग का गांव ,बड़ोदा गांव ,रेवंत सिंह की ढाणी में जनसभाओं को सम्बोधित क्र मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया ,



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें