रविवार, 14 अप्रैल 2019

चित्रा सिंह ने सिवाणा विधानसभा क्षेत्र में मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया

चित्रा सिंह ने सिवाणा विधानसभा क्षेत्र में मानवेन्द्र सिंह के लिए समर्थन जुटाया

अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

बाडमेर लोकसभा क्षेत्र बाडमेर जेसलमेर से कांग्रेस प्रत्यासी कर्नल मानवेन्द्र सिंह के लिए उनकी धर्मपत्नी चित्रा सिंह ने रविवार को सिवाणा विधानसभा के विभिन गांवो में जनसभाएं कर समर्थन जुटाया।वही आज प्रातः बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर बालोतरा में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान निर्माता को श्रद्धांजलि अर्पित की।।चित्रा सिंह ने सिवाणा में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिवाणा मेरा घर है मेरा ससुराल है।।आज आपने मुझे चुनड़ी ओढाई है। इस चुनड़ी की इस बार आप लाज रखे।।उन्होंने कहा कि हमे अपने घर मे भारी समर्थन की उम्मीद है आज आप लोगो को बड़ी संख्या में देख कर विश्वास है कि सिवाणा में कांग्रेस को भारी  बहुमत से बढ़त मिलेगी ।उन्होंने कहा कि युवाओ को बूथ लेवल पर मेहनत करके एक एक वोट डलवाना है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान की जंग अभी जारी है। अब हमें आपके स्वाभिमान की रक्षा करनी है।क्षेत्र का विकास करना है।।क्षेत्र की सेवा के लिए हर वक्क्त हम तैयार मिलेंगे।

चित्रा सिंह ने रविवार को पाऊ, इटवाया, पादरू,मिठौड़ा,धारणा, सिणेर,इंद्राणा, नाल गुड़ा पादरली कल्ला,गोलियां भायलां में जनसभाएं आयोजित कर मानवेन्द्र सिंह को जिताने की अपील की।गुड़ा में चित्रा सिंह ने चामुंडा माता मंदिर और मादा बावजी के दर्शन कर खुशहाली की कामना की।उनके साथ सिवाणा के प्रभारी राम सिंह बोथिया सहित कांग्रेस एवम महिला कांग्रेस की पदाधिकारी साथ थे।।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें