सोमवार, 15 अप्रैल 2019

*बाडमेर अदम्य साहस का परिचय देने पर कांस्टेबल को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित*

*बाडमेर अदम्य साहस का परिचय देने पर कांस्टेबल को जिला प्रशासन ने किया सम्मानित*

*-पुलिस कांस्टेबल ने जान जोखिम मंे डालकर 70 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकाला था।*

बाड़मेर,15 अप्रैल। अपनी जान जोखिम मंे डालकर अदम्य साहस का परिचय देते हुए 70 फीट गहरे कुएं से शव को बाहर निकालने पर पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार को जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार के कार्य को काबिले तारीफ बताते हुए उसके अदम्य साहस की प्रशंसा की। जिला कलक्टर गुप्ता ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार से पूरे घटनाक्रम के बारे मंे विस्तार से जानकारी ली। उसने बताया कि कुएं की गहराई काफी अधिक होने के साथ चमगादड़ांे के साथ उसके भीतर सांप होने का खतरा था। उसने सारे खतरांे को भांपते हुए शव को बाहर निकालने के कार्य को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने पुलिस कांस्टेबल दिनेश कुमार का नाम रिवार्ड के लिए पुलिस महानिदेशक को भिजवाने की बात कही। उल्लेखनीय है कि सवाउ मूलराज निवासी देवाराम जाखड़ की 3 अप्रैल 2019 को हत्या कर कुएं मंे डाल देने के मामले मंे मृतक का शव लगभग 70 फीट गहरे कुएं से निकालने के लिए बायतू उपखंड अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक बाड़मेर एवं तहसीलदार गिड़ा की उपस्थिति मंे कोई सहमत नहीं हुआ। ऐसी विकट परिस्थितियांे मंे पुलिस स्टेशन गिड़ा की पुलिस चौकी केसूला के कांस्टेबल दिनेश कुमार ने 11 दिन पुराने शव को कुएं से बाहर निकालने का कार्य कर अदम्य साहस का परिचय दिया। इस पर जिला प्रशासन ने उसके इस कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशंसा पत्र से सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें