बुधवार, 2 नवंबर 2016

प्रेमी से शादी करना चाहती थी दो बच्चो की मां, बॉयफ्रेंड कराई 10 साल के बेटे की हत्या

प्रेमी से शादी करना चाहती थी दो बच्चो की मां, बॉयफ्रेंड कराई 10 साल के बेटे की हत्या

प्रेमी से शादी करना चाहती थी दो बच्चो की मां, बॉयफ्रेंड कराई 10 साल के बेटे की हत्या
जींद.हरियाणा में जींद जिले के सुंदरपुर गांव में 29 नवंबर को हुई 10 साल के बच्चे गुरजेंट की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। पूछताछ में गुरजेंट की मां मुकेश देवी ने बताया कि पति मनोज ढांडा के साथ उसकी नहीं बनती थी। वह अपने भाई विक्रम के साले शेखर से शादी करना चाहती थी। परिजनों के सामने भी उसने दूसरी शादी का प्रस्ताव रखा था। इस फैसले पर परिजनों ने मनोज से तलाक लेकर बच्चों के साथ मायके में रहने को कहा था। मुकेश देवी ने पुलिस को बताया कि प्रेमी से शादी के लिए सबसे पहले उसने अपनी 12 साल की बेटी को गला घोंटकर मार डाला उसके बाद प्रेमी के जरिए बेटे की भी हत्या करवा दी।

प्रेमी शेखर भी गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के मामले में मुकेश देवी के प्रेमी शेखर को गिरफ्तार किया है। एसएचओ धर्मबीर सिंह ने बताया कि गुरजेंट की मौत के बाद मुकेश देवी ने पति के खिलाफ शिकायत दी तो पुलिस को मुकेश पर शक हुआ। अास पड़ोस में बातचीत से सामने आया कि मुकेश के शेखर से अवैध संबंध हैं।

कुत्ते को रोटी देने के बहाने ले गई थी बाहर

29 नवंबर देर शाम कुत्ते को रोटी देने के बहाने मुकेश देवी अपने बेटे को घर से बाहर ले गई थी। इससे पहले शेखर को फोन पर बुला लिया था। शेखर स्कूटी पर बैठाकर गुरजेंट को कुछ दूरी पर ले गया और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव गली में फेंककर फरार हो गया था। शेखर ने फोन पर एसएमएस भेजकर मुकेश को सूचना दी कि उसने काम तमाम कर दिया है। शेखर पंचकूला में ग्रैजुएशन की पढ़ाई कर रहा था। एक साल पहले ही दोनों में संबंध बन गए थे। दोनों ने शादी करने का मन बना लिया और इसीलिए बच्चों की हत्या कर दी।

जेल में इस एक्ट्रेस का बना था अश्लील MMS, बाथरूम में लगे थे CCTV

जेल में इस एक्ट्रेस का बना था अश्लील MMS, बाथरूम में लगे थे CCTV


भोपाल। आतंकवादियों के भागने के बाद MP की यह ISO जेल एक बार फिर से 'कुख्यात' हो गई है। यह वही जेल है, जहां के जेलर (अब सस्पेंड जेल अधीक्षक) पुरुषोत्तम सोमकुंवर आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में 3 नवंबर तक जेल में हैं। इस जेल में जब मोनिका बेदी कैद थी, तभी इसी सोमकुंवर ने उसके बाथरूम में CCTV लगवा दिए थे। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह ISO जेल सुरक्षा के लिहाज से कैसी होगी?जानें मोनिका बेदी की कहानी...


जेल में इस एक्ट्रेस का बना था अश्लील MMS, बाथरूम में लगे थे CCTV

आतंकियों के फरार होने के बाद फिर बदनाम हुई जेल...

कहने को तो भोपाल की सेंट्रल जेल को ISO सर्टिफिकेट मिला हुआ है, लेकिन इस पर कलंक भी बहुत लगते रहे हैं। आतंकियों के भागने के बाद यह फिर से कुख्यात हुई है। यह वही जेल है, जहां 2005-06 में जेलर रहते हुए पुरुषोत्तम सोमकुंवर ने जेल में बंद बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी के बाथरूम में CCTV कैमरे लगवा दिए थे। विपक्ष ने इस बात को लेकर सरकार को भी घेरा था। यहां तक कि कांग्रेस ने सीसीटीवी की कथित फोटोज भी मीडिया को जारी कर दी थीं। हालांकि इस मामले में तो सोमकुंवर बच गए, लेकिन वे भ्रष्टाचार के आरोप में खुद को नहीं बचा पाए और इसी जेल में उन्हें कैद नसीब हुई।




2005 में मोनिका को शिफ्ट किया गया था भोपाल जेल

2005 में बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी को जब एक मामले में भोपाल लाया गया, तो एमपी पुलिस के कई अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी उस जगह लगवा ली थी, जहां डॉन की माशूका को रखा गया था। यहीं नहीं इसके लिए बाकायदा खुद ही एक रोस्टर तैयार कर लिया था। हर दिन एक अलग अफसर मोनिका बेदी के लिए भोपाल की एक थ्री स्टार होटल से उसकी पसंद की खाना लेकर जाते और साथ में डिनर करते थे।




-2005 में पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में भारत के मोस्ट वॉन्टेड अबु सलेम और बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका बेदी को गिरफ्तार किया गया था।

-इसके कुछ समय बाद दोनों को फर्जी पासपोर्ट मामले में मुंबई पुलिस ने मध्य प्रदेश पुलिस को सौंप दिया।

-इस दौरान सलेम को सेंट्रल जेल में और मोनिका बेदी को भोपाल के जहांगीराबाद थाने में रखा गया था।

-मोनिका की सुरक्षा के चलते पूरे इलाके हाई सिक्युरिटी जोन में तब्दील कर दिया गया था।

-मोनिका की सुरक्षा का जिम्मा राउंड द क्लाक टीआई स्तर के अधिकारियों के पास था।

-अफसर बारी-बारी से अपनी ड्यूटी लगवाते और समय से करीब एक घंटे पहले ही पहुंच जाते थे।

-2005-06 के दौरान भोपाल की सेंट्रल जेल के जेलर रहे पुरुषोत्तम सोमकुंवर पर कांग्रेस ने मोनिका बेदी के बाथरूम में कैमरे लगाने और उनका अश्लील एमएमएस बनाने के आरोप लगाए थे।

-मोनिका बेदी को भोपाल के जहांगीराबाद थाने की दूसरी मंजिल पर रखा गया था।

-मोनिका बेदी के साथ डॉन अबु सलेम का नाम जुड़ा होने के कारण उन दिनों महिला पुलिस के साथ पुरुष पुलिस अफसरों की भी ड्यूटी लगाई गई थी।

दिन-रात इस काम में लगा रहता था पति, बहन को बताई थी पति की करतूत

दिन-रात इस काम में लगा रहता था पति, बहन को बताई थी पति की करतूत


नीमच/इंदौर। सीमेंट फैक्ट्री के परिसर में बुधवार को हुई विवाहिता की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मरने से पहले मृतका दीप्ति ने अपनी छोटी बहन को पति की करतूतों के बारे में बताया था। वह दिन-रात एक लड़की से चैट किया करता था और उसे प्रताड़ित करता था। पढ़ें, क्या बताया छोटी बहन ने...





- खोर की विक्रम सीमेंट फैक्टरी के आवासीय परिसर में तीस वर्षीय महिला दीप्ति पति मनीष श्रीवास्तव फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी।

- आसपास के लोग उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।

- दीप्ति के पिता व भाई ने दामाद पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। घटना के बाद से पति फरार है।

- घटना के तीसरे दिन एफएसएल अधिकारी प्रकाश लोहिया मौके का निरीक्षण किय। उन्होंने ने बताया कि घर में तीन पंखे हैं।

- अगर उस पर कोई लटकता तो पंखे में निशान या झुकाव आता, लेकिन कहीं पर भी एेसा देखने को नहीं मिला।

- मामला संदिग्ध है जिसकी जांच की जा रही है। एसडीओपी आरबी दीक्षित ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।



मंगलसूत्र और टॉप्स भी नहीं था

दीप्ति के परिजन का कहना है कि उसके गले में मंगलसूत्र और कान में टॉप्स भी नहीं थे। उन्होंने कहा मंगलसूत्र महिला का सुहाग होता है वो किसी भी हालत में नहीं उतारती, लेकिन दीप्ति के गले और कान से दोनों चीजें गायब थी।



किसी लड़की से था अफेयर

राजेंद्र ने बताया दामाद का किसी लड़की के साथ अफेयर था। इस कारण वह दीप्ति को प्रताड़ित करता था। बीच में अनबन भी हो गई थी। तब समझाइश से मामला हल किया था। फिर से उसने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

भरे बाजार पति की हत्या करने वाली पत्नी को भीड़ ने दी ऐसी सजा

 भरे बाजार पति की हत्या करने वाली पत्नी को भीड़ ने दी ऐसी सजाPHOTOS: भरे बाजार पति की हत्या करने वाली पत्नी को भीड़ ने दी ऐसी सजा
पटना.बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर के एकद्वारी गांव की उषा ने आए दिन घर में होने वाली कलह से तंग आकर पति की हत्या करने का फैसला कर दिया। उषा ने बेटे-बेटी के साथ मिलकर पति अशोक पासवान को बेरहमी से पीटा। उषा ने लोहे के रॉड से अशोक के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला पर भीड़ ने उतारा गुस्सा, बेरहमी से हुई पिटाई...

सिर पर वार होते ही अशोक बेसुध हो गया और खून का फव्वारा निकलने लगा। गांव के लोग आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अशोक को हॉस्पिटल ले गए, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पिता की हत्या के बाद से बेटा घर छोड़कर फरार हो गया और मां छुप गई।

सरेआम हुई अशोक की हत्या

यह घटना रविवार सुबह की है। घर में पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद अशोक गांव के चौक पर आकर चाय पी रहा था तभी उषा बेटे-बेटी के साथ वहां पहुंच गई। तीनों के हाथ में लाठी और लोहे का रॉड था। चौक पर आते ही तीनों अशोक पर टूट पड़े और बेरहमी से उसे मारने लगे। इसी दौरान उषा ने अशोक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हुई।

भीड़ ने महिला पर उतारा गुस्सा

अशोक की हत्या किए जाने से गांव के लोग उग्र हो गए। ग्रामीणों ने अशोक की पत्नी उषा देवी को घर से खींचकर बाहर निकाला। घर के बाहर पूरे गांव के लोग जुटे थे। दो-तीन युवकों ने लाठी से महिला की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जमीन पर पड़ी महिला दर्द के मारे चीखती रही, लेकिन अशोक की हत्या से गुस्साए लोग उसे सजा देने पर आतुर थे।

एक थकता तो दूसरा ले लेता लाठी

पिटाई करते-करते एक थक जाता तो गांव का दूसरा व्यक्ति उसकी लाठी लेकर आगे बढ़ जाता और महिला पर ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात होने लगती। बेरहमी से हुई इस पिटाई से महिला कुछ देर में ही बेसुध हो गई, तब भी लोग शांत होने को तैयार नहीं थे। वह बेहोश पड़ी थी और लोग उसे लाठियों से पीट रहे थे।

गंभीर है महिला की हालत

पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी महिला को गांव के लोग सदर अस्पताल ले गए। यहां के ऑन ड्यूटी डॉ जयकांत ने महिला की स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने महिला की बेटी सरिता को हिरासत में ले लिया है।

गांव में पुलिस तैनात

रविवार सुबह पारिवारिक विवाद में अशोक पासवान का उसकी पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार पत्नी उषा का पति से अक्सर विवाद होता था। गांव में स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वारिसनगर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। वहीं, गांव के लोगों का आरोप है कि महिला के किसी अन्य पुरुष से संबंध थे, जिसके चलते घर में आए दिन विवाद होता था।

पत्नी के चलते जेल भी गया था अशोक

प्राप्त जानकारी के अनुसार उषा का अपने पति से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। उषा ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया था। इस केस के चलते अशोक एक माह जेल में रहा था और जमानत पर छुटकर बाहर आया था।

अचानक कमरे में आए चाचा: बेटा और भतीजी बना रहे थे संबंध, फिर हुआ ये...

अचानक कमरे में आए चाचा: बेटा और भतीजी बना रहे थे संबंध, फिर हुआ ये...
अचानक कमरे में आए चाचा: बेटा और भतीजी बना रहे थे संबंध, फिर हुआ ये...

ग्वालियर।एक लड़की के अपने ही चचेरे भाई से फिजीकल रिलेशन बन गए। पहले तो यह बात छिपी रही, लेकिन चाचाओं ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। यह संबंध देखकर चाचाओं के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने युवती की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इस बीच चचेरा भाई भागने में सफल हो गया। यह है मामला....

- चाचा रामप्रकाश ने अपने भाईयों, प्रेमकिशोर, शिवसंतोष के साथ मिलकर शिवानी की पिटाई की और फिर उसके कुल्हाड़ी से काटकर टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

पुलिस ने किया पांच लोगों को गिरफ्तार

- इसके बाद चाचा आराम से घर जाकर सो गए। शाम को पुलिस को इसकी खबर लगी तो इस - ऑनर किलिंग के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में चाचा रामप्रकाश के साथ प्रेमकिशोर, शिवसंतोष, रामनरेश व रामगोंविद को गिरफ्तार किया है।

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने तबाह किए पाकिस्तान के 14 पोस्ट; मारे 2 रेंजर, गोलीबारी में 8 भारतीय नागरिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने तबाह किए पाकिस्तान के 14 पोस्ट; मारे 2 रेंजर, गोलीबारी में 8 भारतीय नागरिकों की मौत

जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों ने तबाह किए पाकिस्तान के 14 पोस्ट; मारे 2 रेंजर, गोलीबारी में 8 भारतीय नागरिकों की मौत
नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर पाकिस्तान सेना के संघर्षविराम उल्लंघन का बीएसएफ ने मंगलवार को करारा जवाब दिया। बीएसएफ ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की 14 पोस्ट तबाह कर दिए। बीएसएफ की इस जवाबी से पाकिस्तान की तरफ भारी नुकसान होने की खबर है। पाकिस्तान ने आज संघर्षविराम तोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी पर भारी गोलीबारी की जिसमें 8 नागरिकों की मौत हो गई। जबकि सेना की कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी रेंजर्स मारे गए।

सीमा पर पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम का बार-बार उल्लंघन किए जाने और नागरिकों की मौत को देखते हुए गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इस बैठक में रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सीमा पर गोलीबारी को देखते हुए जम्मू के जिलाधिकारी ने सभी 174 स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं और इलाके में पाकिस्तान की ओर से जारी गोलीबारी को देखते हुए नागरिकों को सुरक्षित स्थलों पर पहुंचाया गया। पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा और एलओसी से लगे सांबा, जम्मू, पूंछ और राजौरी जिलो में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते हुए मोर्टारों से भारी गोलीबारी की। पाकिस्तानी सेना की इस करतूत का सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना ने राजौरी, जम्मू एवं पूंछ जिलों में 82 और 120 एमएम मोर्टार से भारी गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में एलओसी के पार नौशेरा सेक्टर के विपरीत दिशा में दो पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

सांबा के डिप्टी कमिश्नर शीतल नंदा ने कहा, 'सांबा जिले में के रामगढ़ सेक्टर में गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो हए। इसी इलाके में गोलीबारी के दौरान सदमे के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई।' शीतल ने बताया कि तीन घायलों का उपचार रामगढ़ अस्पताल में हुआ, वहीं अन्य को जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजौरी के उपायुक्त शबीर अहमद भट्ट ने बताया कि राजौरी जिले के मंजाकोट इलाके के पंजगरिया सीमा बस्तियों पर पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से की गयी गोलीबारी और मोर्टार बम दागे जाने से दो महिलाओं की मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि नौशेरा सेक्टर में पड़ोसी देश की ओर से मोर्टार बम दागे जाने की घटना में सेना के तीन पोर्टर घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारत के लक्षित हमले के बाद से पाकिस्तानी सैनिकों की ओर से अब तक 60 से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है।

सोमवार को पुंछ और राजौरी जिलों में पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण के पार गोलीबारी की थी और गोले दागे थे जिसमें एक सैनिक शहीद हो गया था, एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी और एक लड़की तथा दो सैनिक घायल हो गए थे।

किराये का मकान तलाश रही विवाहिता से गैंगरेप! सात अरेस्ट

किराये का मकान तलाश रही विवाहिता से गैंगरेप! सात अरेस्ट


मुंबई। मुंबई के अंबोली इलाके में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, 28 साल की पीडिता अपने पति के साथ इलाके में किराये का मकान देखने आई थी। रात में वह अंधेरी पश्चिम के शामनगर में ही एक माहिला के घर रूक गई थी।


woman searching house on rent gangraped in mumbai - Crime News in Hindi

पीडित महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में तीन लोग उसके पति को घर से बाहर ले गए जबकि चार लोग वहीं रूक गए और उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दुष्कर्म के बाद 2 ने किया आत्महत्या का प्रयास, 1 की मौत

दुष्कर्म के बाद 2 ने किया आत्महत्या का प्रयास, 1 की मौत


कोलकाता। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में कथित रूप से पुरुष मित्रों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद दो किशोरियों ने जान देने की कोशिश की। इसमें एक की जान चली गई, जबकि दूसरी किशोरी की हालत गंभीर है। पुलिस ने कहा कि एक पीडि़ता ने रविवार को फांसी लगाकर जान दे दी, जबकि दूसरी ने कीटनाशक खाकर जान देने की कोशिश की। वह मताभंगा अनुमंडल अस्पताल में मौत से जूझ रही है।

After Rape, two attempted suicide, 1 death - Crime News in Hindi


कूच बिहार के मताभांगा के बेलदंगा गांव की निवासी नौवीं कक्षा की दोनों छात्राएं अपने पुरुष मित्रों के साथ शनिवार को काली पूजा के मौके पर पंडाल घूमने गई थीं।

थाने में हुई पति की पिटाई, पत्नी की हो गई मौत

थाने में हुई पति की पिटाई, पत्नी की हो गई मौत

Husband beating in the police station, was killed wife - Crime News in Hindi

कोटा। कशोरपुरा थाना ईलाके में तीन दिन पहले थानाधिकारी के कमरे में चोरी के मामले में पकडे गए एक युवक की मारपीट से सदमे में आई युवक की पत्नी की मौत के बाद परिजनो ने थाने पर जमकर हंगामा कर दिया। इस दौरान परिजनों ने स्थानीय लोगों की मौजुदगी में थाने का घेराव कर दोषी पुलिसकर्मीयों पर कार्रवाही की मांग की। जानकारी के मुताबिक तीन दिन पहले थाना परिसर में बने थानाधिकारी के कमरे में चोरी हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की धडपकड शुरू कर दी। वहीं पुलिसकर्मीयों ने शक के आधार पर किशोरपुरा निवासी इमरान को पकडा ओर थाने में उसके साथ मारपीट कर दी। इस दौरान इमरान की पत्नी वहां आ गई ओर अपने पति की हो रही मारपीट से सदमे में आ गई। वहीं परिजन महिला को अस्पताल लेकर गए जहां पर उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों का कहना है की पुलिस ने इमरान को जबरन परेशान किया है। वहीं परिजनो ने दोषी पुलिसकर्मीयों के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है।