बुधवार, 2 नवंबर 2016

भरे बाजार पति की हत्या करने वाली पत्नी को भीड़ ने दी ऐसी सजा

 भरे बाजार पति की हत्या करने वाली पत्नी को भीड़ ने दी ऐसी सजाPHOTOS: भरे बाजार पति की हत्या करने वाली पत्नी को भीड़ ने दी ऐसी सजा
पटना.बिहार के समस्तीपुर जिले के वारिसनगर के एकद्वारी गांव की उषा ने आए दिन घर में होने वाली कलह से तंग आकर पति की हत्या करने का फैसला कर दिया। उषा ने बेटे-बेटी के साथ मिलकर पति अशोक पासवान को बेरहमी से पीटा। उषा ने लोहे के रॉड से अशोक के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। महिला पर भीड़ ने उतारा गुस्सा, बेरहमी से हुई पिटाई...

सिर पर वार होते ही अशोक बेसुध हो गया और खून का फव्वारा निकलने लगा। गांव के लोग आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल अशोक को हॉस्पिटल ले गए, लेकिन तबतक देर हो चुकी थी। अधिक खून बहने से उसकी मौत हो गई। पिता की हत्या के बाद से बेटा घर छोड़कर फरार हो गया और मां छुप गई।

सरेआम हुई अशोक की हत्या

यह घटना रविवार सुबह की है। घर में पत्नी के साथ हुए विवाद के बाद अशोक गांव के चौक पर आकर चाय पी रहा था तभी उषा बेटे-बेटी के साथ वहां पहुंच गई। तीनों के हाथ में लाठी और लोहे का रॉड था। चौक पर आते ही तीनों अशोक पर टूट पड़े और बेरहमी से उसे मारने लगे। इसी दौरान उषा ने अशोक के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हुई।

भीड़ ने महिला पर उतारा गुस्सा

अशोक की हत्या किए जाने से गांव के लोग उग्र हो गए। ग्रामीणों ने अशोक की पत्नी उषा देवी को घर से खींचकर बाहर निकाला। घर के बाहर पूरे गांव के लोग जुटे थे। दो-तीन युवकों ने लाठी से महिला की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जमीन पर पड़ी महिला दर्द के मारे चीखती रही, लेकिन अशोक की हत्या से गुस्साए लोग उसे सजा देने पर आतुर थे।

एक थकता तो दूसरा ले लेता लाठी

पिटाई करते-करते एक थक जाता तो गांव का दूसरा व्यक्ति उसकी लाठी लेकर आगे बढ़ जाता और महिला पर ताबड़तोड़ लाठियों की बरसात होने लगती। बेरहमी से हुई इस पिटाई से महिला कुछ देर में ही बेसुध हो गई, तब भी लोग शांत होने को तैयार नहीं थे। वह बेहोश पड़ी थी और लोग उसे लाठियों से पीट रहे थे।

गंभीर है महिला की हालत

पिटाई से गंभीर रूप से जख्मी महिला को गांव के लोग सदर अस्पताल ले गए। यहां के ऑन ड्यूटी डॉ जयकांत ने महिला की स्थिति को देखते हुए उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया। दूसरी ओर पुलिस ने महिला की बेटी सरिता को हिरासत में ले लिया है।

गांव में पुलिस तैनात

रविवार सुबह पारिवारिक विवाद में अशोक पासवान का उसकी पत्नी और बच्चों से झगड़ा हो गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार पत्नी उषा का पति से अक्सर विवाद होता था। गांव में स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। वारिसनगर थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है। मामला पारिवारिक विवाद का लग रहा है। वहीं, गांव के लोगों का आरोप है कि महिला के किसी अन्य पुरुष से संबंध थे, जिसके चलते घर में आए दिन विवाद होता था।

पत्नी के चलते जेल भी गया था अशोक

प्राप्त जानकारी के अनुसार उषा का अपने पति से लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। उषा ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस भी दर्ज कराया था। इस केस के चलते अशोक एक माह जेल में रहा था और जमानत पर छुटकर बाहर आया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें