बुधवार, 2 नवंबर 2016

दिन-रात इस काम में लगा रहता था पति, बहन को बताई थी पति की करतूत

दिन-रात इस काम में लगा रहता था पति, बहन को बताई थी पति की करतूत


नीमच/इंदौर। सीमेंट फैक्ट्री के परिसर में बुधवार को हुई विवाहिता की मौत के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। मरने से पहले मृतका दीप्ति ने अपनी छोटी बहन को पति की करतूतों के बारे में बताया था। वह दिन-रात एक लड़की से चैट किया करता था और उसे प्रताड़ित करता था। पढ़ें, क्या बताया छोटी बहन ने...





- खोर की विक्रम सीमेंट फैक्टरी के आवासीय परिसर में तीस वर्षीय महिला दीप्ति पति मनीष श्रीवास्तव फांसी के फंदे पर लटकी मिली थी।

- आसपास के लोग उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद उसकी मौत हो गई।

- दीप्ति के पिता व भाई ने दामाद पर हत्या कर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया। घटना के बाद से पति फरार है।

- घटना के तीसरे दिन एफएसएल अधिकारी प्रकाश लोहिया मौके का निरीक्षण किय। उन्होंने ने बताया कि घर में तीन पंखे हैं।

- अगर उस पर कोई लटकता तो पंखे में निशान या झुकाव आता, लेकिन कहीं पर भी एेसा देखने को नहीं मिला।

- मामला संदिग्ध है जिसकी जांच की जा रही है। एसडीओपी आरबी दीक्षित ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।



मंगलसूत्र और टॉप्स भी नहीं था

दीप्ति के परिजन का कहना है कि उसके गले में मंगलसूत्र और कान में टॉप्स भी नहीं थे। उन्होंने कहा मंगलसूत्र महिला का सुहाग होता है वो किसी भी हालत में नहीं उतारती, लेकिन दीप्ति के गले और कान से दोनों चीजें गायब थी।



किसी लड़की से था अफेयर

राजेंद्र ने बताया दामाद का किसी लड़की के साथ अफेयर था। इस कारण वह दीप्ति को प्रताड़ित करता था। बीच में अनबन भी हो गई थी। तब समझाइश से मामला हल किया था। फिर से उसने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और बाद में उसकी हत्या कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें