शनिवार, 21 फ़रवरी 2015

बाड़मेर से 30 करोड़ बैरल तेल का उत्पादन और होगा!



बाड़मेर। देश के सबसे तेजी से बढ़ रहे पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र थार के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। तेल खोज के बाद उत्पादन और ऊष्मीय तेल पाइपलाइन से तेल परिवहन के बाद केयर्न इंडिया ने अब यहां दुनिया का सबसे बड़ा पॉलीमर फ्लड अभियान शुरू कर दिया है। यह विशेष तकनीक तेल उत्पादन बढ़ाने में सहायता करती है।

Polymer flood technology in Barmer oil production




केमिकल ईओआर के चलते बाड़मेर के तीन सबसे बड़े तेल क्षेत्रों मंगला, भाग्यम, ऎश्वर्या (एमबीए) से ही पूरे उत्पादन काल में 30 करोड़ बैरल तेल अतिरिक्त उत्पादन की संभावना जताई गई है। तेल उत्पादन शब्दावली में पॉलीमर इंजेक्शन के नाम से जानी जाने वाली इस तकनीक को बाड़मेर से 35 किलोमीटर दूर स्थित तेल भंडार "मंगला" में शुरू किया गया है। सामान्य स्तर पर शुरू की गई इस गतिविधि को धीरे-धीरे बढ़ाया जाएगा।







ऎसी है तकनीक

विशेषज्ञ इसे केमिकल फ्लडिंग या केमिकल ईओआर के नाम से भी जानते हैं। दुनिया के दूसरे हिस्सों में इसे पुराने तेल क्षेत्रों से अधिक तेल उत्पादन करने के लिए कारगर तरीका माना जाता है। इस प्रक्रिया के दौरान पर्यावरण अनुकूल रासायनिक बहुलक को पानी में मिला कर जैली की तरह गाढ़ा कर लिया जाता है। इस पॉलीमर युक्त पानी को इंजेक्शन कूप के माध्यम से तेल भंडार तक पहुंचाया जाता है।







रंध्र युक्त चट्टानों के बीच स्थित तेल के साथ मिल कर यह दबाव के साथ उसको ऊपर जमीन तक लाने का काम सहज बना देता है। इस तकनीक के उपयोग से हैवी ऑयल का उत्पादन भी सरलतापूर्वक किया जा सकता है। चीन और अमरीका के कुछ क्षेत्रों में यह तकनीक प्रचलित है लेकिन बाड़मेर जितने बड़े भण्डारों और वृहद स्तर पर किया जाने वाला यह विश्व का पहला ईओआर अभियान है।







एमबीए है इसके लिए उचित

थार के "मंगला", "भाग्यम" और "ऎश्वर्या" (एम.बी.ए.) तेल क्षेत्रों में शुरूआती उत्पादन के दौरान ही वहां ईओआर के महत्व का आकलन कर लिया था। इन तेल भंडारों की प्रकृति "ए", तेल की गुणवत्ता और वातावरण का तापमान सभी मिल कर बाड़मेर को पॉलीमर और एल्कलाइन सर्फेक्टेंट पॉलीमर (एएसपी) फ्लडिंग के लिए आदर्श स्थान बनाते हैं। पॉलीमर फ्लड के अगले कदम के रूप में एएसपी पायलट प्रोग्राम मंगला फ ील्ड में शुरू कर दिया गया है तथा कंपनी उसके परिणामों से उत्साहित है। - 

दीकरी का भव्य विमोचन

दीकरी  का भव्य विमोचन 
बाड़मेर राजस्थान प्रसासनिक सेवा के अधिकारी डाॅ. नखतदान बारहठ द्वारा रचित 81 सोरठौं की मार्मिक पुस्तिका ’’दीकरी का भव्य विमोचन जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा और राजस्थानी भाषा मान्यता संघर्ष समिती के प्रदेष महामंत्री डाॅ. राजेन्द्रसिंह बाहरठ द्वारा स्थानीय जय नारायण व्यास महिला षिक्षक महाविद्यालय सभागार में समारोह पूर्वक किया गया। डाॅ. नखतदान बाहरठ छोटी पुस्तक में अपनी पैनी लेखनी से ’’दीकरी’’ (पुत्री) अर्थात नारी शक्ति को अलंकारिक सोरठौं के माध्यम से महिमा मंडित किया है। पुस्तक में बेटी को देवी,लक्ष्मी,रिद्धी-सिद्धि,किस्मत,पुरुषार्थ विधना,पृथ्वी,श्रृद्धा आदि रुपों में अभिव्यंजित किया है। पुस्तक के लेखक कवि डाॅ. नखतदान ने पुस्जक सृजन का उद्देष्य स्पष्ट करते हुए मातृषक्ति के प्रति सकारात्मक सामाजिक दृष्टि कोण उभरने की आषा व्यक्त की। वरिष्ठ डिंगळ कवि और षिक्षाविद महादानसिंह बाहरठ और मेघूदान वीठू ने पुस्तक समीक्षा पर अपने विचार प्रकट किए। महाविद्यालस की छात्रा सुश्री कविता द्वारा ’’दीकरी री पुकार’’ काव्य पाठ प्रस्तुत किया। डाॅ. राजेन्द्रसिंह बारहठ ने दीकरी पुस्तक की समीक्षा करते हुए कहा कि पुस्तक के भाव और कला पक्ष और भाषा सौष्ठव सुग्राह्य और समीचीन है। जिला कलक्टर मधुसूदन षर्मा ने अपने उद्बोधन में ’’दीकरी’’ पुस्तक को वर्तमान समय की जरुरत बताते हुए कहा कि इस पुस्तक को जो भी ध्यान से पढेगा उस पाठक का सिर मातृषक्ति के प्रति श्रृद्धा से झुक जायगा और समाज में अनेतिक आचरण निष्चित रुप कम होंगे। समारोह का संचालन वरिष्ठ षिक्षक दीपसिंह रणधा ने किया। इस मौके डाॅ. लक्ष्मीनारायण जोषी, पीताम्बर सुखानी, चंदनसिंह भाटी, रिड़मलसिंह दांता, मगरसिंह खारा, सुरतानसिंह देवड़ा, मानसिंह दूधोड़ा, नेपालसिंह तिबनियार, हिंदुसिंह तामलोर, नरेसदेव सारण, गणपतसिंह कालूड़ी, बी.डी. चारण मुकेष बोहरा, मीठे खां मीर, प्रकाष बिष्नोई, माँगीदान बीठू, दुजर्नसिंह, भगवान आकोड़ा, मदनबारुपाल सहित सैंकड़ों भाषा प्रेमी उपस्थ्ति रहे । पुस्तक विमोचन के बाद अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार फकीरा खां और बाबू खां रेडाणा ने बेटी की विदाई के समय गाया जाने वाला मार्मिक लोकगीत ’’अरणी’’ की संगीत में प्रस्तुति देकर वाातावरण को भावुक बना दिया। समारोह में उपस्थ्ति लोगों के आँखें नम हो गई।

बाड़मेर समृद्ध शब्द कोष की स्वामिनी है राजस्थानी भाषा- डाॅ. राजेन्द्रसिंह बारहठ




बाड़मेर समृद्ध शब्द कोष की स्वामिनी है राजस्थानी भाषा- डाॅ. राजेन्द्रसिंह बारहठ
बाड़मेर ’’ वृहद् साहित्य और काव्य की जननी, राजस्थानी भाषा अपना स्वतंत्र अस्तित्व रखती है, ऐसा अथाह शब्द भंडार विष्व की अन्य किसी भी भाषा में नहीं मिलता। साहित्य सृजक, कवियों, लेखकों, ;ऋषियों, मुनियों, समीक्षकों के गहन अध्ययन से यह सिद्ध हुआ है कि राजस्थानी भाषा समृद्ध शब्द कोष की स्वामिनी है।’’ ये शब्द राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति के प्रदेष महामंत्री डाॅ. राजेन्द्रसिंह बारहठ ने मातृ-भाषा दिवस पर स्थानीय जय नारायण व्यास महिला षिक्षक प्रषिक्षण महाविद्यालय में आयोजित समारोह में सैकड़ों मायड़ भाषा प्रेमियों को सम्बोधित करतेहुएकहे। समारोह के मुख्य अतिथि जिला कलक्टर मधुसूदन शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कवि मीठा खं मीर द्वारा डिंगळ काव्य में गण्ेाष वंदना की गई वहीं छात्राध्यापिकाओं द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया।अन्तर्राष्ट्रीय लोक कलाकार फकीरा खां और बाबू खां रेडाणा द्वारा परम्परागत स्वागत गीत ’मिठिया मेहमान भलां आविया सा.......’की प्रस्तुति ने वातावरण को संगीतमय बना दिया। समारोह की अध्यक्षता षिक्षाविद् और राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति के प्रदेष महामंत्री डाॅ. राजेन्द्रसिंह बारहठ ने की।इस मौके जिला कलक्टर मधूसूदन शर्मा ने कहा कि बालक की प्रारम्भिक षिक्षा मातृ भाषा में होनी चाहिए ताकि प्रदत्त ज्ञान को बच्चा सहज रुप से समझ सके। डाॅ. लक्ष्मीनारायण जोषी ने स्वागत भाषण दिया और समिति के प्रदेष उपाध्यक्ष चन्दनसिंह भाटी ने राजस्थानी को 8 वीं अनुसूचि में सम्मिलित किये जाने को लेकर चलाये जा रहे अभियान और उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। डाॅ. नखतदान बारहठ ने राजस्थानी भाषा की व्यापकता पर प्रकाष डालते हुए कहा कि भाषा और साहित्य के इतिहास में से राजस्थानी का इतिहास निकाल देने पर पीछे षून्यबचताहै। राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति के सक्रिय सदस्यों के जन प्रतिनिधि चयनित होने पर समिति द्वारा जिला पाटवी रिड़मलसिंह दांता, सुरतानसिंह देवड़ा, नरेषदेव सारण के पार्षद चुने जाने और मानसिंह दूधोड़ा, हिन्दुसिंह तामलोर, गणपतसिंह कालूड़ी के सरपंच और मगरसिंह खारा के रामसर उप प्रधान, नेपालसिंह तिबनियार के पं. स. सदस्य चयनित होने पर अभिनन्दन किया गया। समारोह का संचालन दीपसिंह रणधा द्वारा राजस्थानी भाषा में किया गया। संसथा के प्रबन्धक पीताम्बर सुखानी ने मेहमानों का आभार प्रकट किया और राजस्थानी को संविधान की आठवीं अनुसूचि में शामिल किये जाने तक संघर्ष जारी रखने का आहवान किया।

बाड़मेर राजस्थानी पुस्तक दीकरी का लोकार्पण ,राजस्थानी साहित्य में लिखना उपलब्धि

राजस्थानी भाषा को प्राथमिक शिक्षा में शामिल करना होगा। जिला कलेक्टर 

बाड़मेर राजस्थानी पुस्तक दीकरी का लोकार्पण ,राजस्थानी साहित्य में  लिखना उपलब्धि 

बाड़मेर जिला  कलेक्टर मधुसूदन शर्मा  ने कहा की राजस्थानी भाषा विश्व की समृद्धशाली भाषा हे ,देश के संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल होने का अधिकार रखती हैं ,राजस्थानी विश्व भर में बोली जाने वाली भाषा हे जिसका अनूठा  संस्कृति हैं ,शरमा शनिवार को मायड़ भाषा दिवस पर अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा संघरश समिति बाड़मेर द्वारा जय नारायण व्यास महिला शिक्षण  प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिति के रूप में बोल रहे थे ,समारोह में डॉ नखतदान बारहट लिखित पुस्तक दीकरी का लोकार्पण जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा ,समिति के प्रदेश महामंत्री डॉ राजेंद्र सिंह बारहट पितम्बरदास सुखानी और भूमि अवाप्ति अधिकारी  के  ,इस अवसर पर संघरश समिति के हाल ही में चुने गए जन प्रतिनिधियों का सम्मान किया ,

गया समारोह को सम्बोधित करते हुए मधुसूदन शर्मा ने कहा की घर और समाज में बेटी का अपना महत्त्व हे ,बहुत कम लोग बेटी को आदर्श  अभियक्ति लिख पाते हैं ,उन्होंने कहा की राजस्थानी भाषा के साहित्य में बेटियो पर बहुत कम लिखा गया हैं ,यह पुस्तक मील का पत्थर साबित होगी राजस्थानी।  उन्होंने कहा की बेटियो को लेकर सकारात्मक साहित्य रचना समय की मांग हे ,उन्होंने डॉ नखतदान बारहट को बधाई देते हुए समाज हिट का लेखन जारी रखने को ,कहा इस अवसर पर डॉ राजेंद्र सिंह बारहट ने कहा की समाज में नारी शक्ति को कमतर आंकना भूल होगी ,नारी शक्ति के बिना समाज की कल्पना बेमानी हे ,उन्होंने कहा की डिंगल शैली में डीकरी पर सोरठे लिखना चुनौती पूर्ण लेखन हैं ,यह राजस्थानी भाषा के साहित्य में अनूठी पहल हैं ,बारहट ने कहा की बेटियो के प्रति   होगा ,उन्हें आगे बढ़ने के  प्रेरित करणा होगा ,इस अवसर पर लेखक डॉ  ने अपने उदगार दीकरी पर व्यक्त करते हुए कहा की दीकरी पुस्ता उनकी भावनाओ से जुडी हैं ,इक्यासी सोरठों में सम्माहित इस  अपना खास , कहा की राजस्थानी भाषा को  में यह  सहायक सिद्ध हो सकती हैं ,इस अवसर पर पीताम्बर दास सुखानी ,प्रदेश उप पाटवी चन्दन सिंह भाटी डिंगल कवि मीठा खान मीर ,फकीरा खान ,डीप सिंह रणधा ,भीखदान चारण ,मेगुदान चारण ,महादान सिंह बारहट भादरेश ,अखेदान बारहट ,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी   ,श्रीमती पुष्पा चौधरी रिडमल सिंहदाता  ,मगर सिंह खरा ,नरेश , सुलतान सिंह रेडना ,हिन्दू सिंह तामलोर ,रमेश सिंह इन्दा ,दिग्विजय सिंह चली ,जीतेन्द्र फुलवारिया ,छोटू सिंह राठोड ,डॉ हितेश छंगाणी सहित कई विद्द्वान उपस्थित थे ,

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2015

आम जनता को झटका, बिजली दरों में इजाफा



भारी घाटे से जूझ रही बिजली कंपनियों ने शुक्रवार को बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी।




राजस्थान विद्युत नियामक आयोग ने इसकी मंजूरी दी है।




बढ़ी हुई बिजली की दरें 1 फरवरी से लागू मानी जाएंगी।




औसतन 86 पैसा प्रति यूनिट यानी 15.89 फीसदी बिजली की दरें बढ़ाई गई है।




घरेलू श्रेणी में 86 पैसा प्रति यूनिट, कृषि श्रेणी में 59 से 72 पैसा प्रति यूनिट, उद्योग श्रेणी में 1.16 रूपए प्रति यूनिट तक दरें बढाने को मंजूरी दी है।




हर बिजली उपभोक्ता पर 69 हजार का कर्ज!




आयोग ने बिजली कंपनियों के कई बढ़ोतरी के प्रस्तावों को खारिज कर दिया है। ऑनलाइन बिल भरने वालों पर चार्ज वसूलने की इजाजत आयोग ने नहीं दी है।




आयोग ने बिजली कंपनियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह छीजत और चोरी रोकने के लिए एक्शन प्लान बनाए, साथ ही आयोग में याचिका लगाते समय पूरे दस्तावेज लगाने के लिए भी कंपनियों को निर्देश दिए है।

बारता के फोटो foto … पाक से आई बारात, पद्मिनी-करणी सिंह ने लिए सात फेरे

बारता के फोटो foto … पाक से आई बारात, पद्मिनी-करणी सिंह ने लिए सात फेरे  






भारत और पाकिस्तान की सरहद पर भले ही माहौल गर्माता रहा है, लेकिन दोनों देशों की आवाम के बीच आज भी दिलों के रिश्ते हैं। 




इसका उदाहरण आज कानोता में होने वाली शादी में देखने को मिल रहा है। बात हो रही है पाकिस्तान के अमरकोट रियासत के कुंवर करणी सिंह और कानोता की पद्मिनी कुमारी की शादी की। 




शुक्रवार को होने वाले शादी समारोह के लिए पाकिस्तानी बारात गुरूवार रात को कानोता पहुंची। ग्राम पंचायत कानोता के सरपंच की अगुवाई में पूरे गांव ने आथित्य सत्कार के साथ बारात का स्वागत किया। 




जानकारी के अनुसार कानोता के पूर्व ठिकानेदार एवं होटल नारायण निवास के मालिक मान सिंह की पुत्री पद्मिनी कुमारी की शादी पाकिस्तान के अमरकोट रियासत के पूर्व राजघराने के राणा हमीर सिंह के पुत्र कुंवर करणी सिंह से गई 




पद्मिनी कुमारी और करणी सिंह की शादी आज कानोता स्थित नारायण निवास में हो रही है। शादी समारोह के लिए पाकिस्तान से 120 सदस्यीय बारात गुरूवार रात को कानोता पहुंची। 




यहां पर ग्राम पंचायत सरपंच कमलेश शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने पाकिस्तान से आए बारातियों का आथित्य सत्कार किया। 




पंचायत की ओर से बारात को गोविंददेवजी की प्रतिमा भेंट की गई। इस बारात में उत्तरप्रदेश की बलरामपुर, आवागढ़ और मैसूर रियासत सहित अन्य पूर्व राजघरानों के लोग शामिल हैं। सरहद पार से आई बारात को लेकर कानोता में उत्साह का माहौल है। 




इस विवाह में कई विदेशी मेहमान भी शरीक हो रहे हैं जिनमें कई पाकिस्तानी राजनीति के बड़े चेहरे और चर्चित लोग भी नजर आएंगें। इसके अलावा हिन्दुस्तान के कई रजवाड़े और राजनीतिक चेहरे इस शादी के गवाह बनेंगे।

जैसलमेर डकैती गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम के लिए ईनाम की घोषणा

जैसलमेर डकैती गैंग का पर्दाफाश करने वाली टीम के लिए ईनाम की घोषणा

जैसलमेर ज्ञात रहे कि पिछले वर्ष जनवरी माह में गमेषा कम्पनी के तार केबल रोल को लेकर आ रहे एक ट्रक के ड्राईवर को बंधक बनाकर ट्रक को लूट कर ले जाने के प्रकरण में अज्ञात लूट गैंग के खिलाफ मुकदमा पुलिस थाना कोतवाली जैसलमेर में दर्ज हुआ था। जिसमें काफी प्रयास के बाद पुलिस थाना कोतवाली द्वारा एफआर लगा दी गई थी। जिस पर पुलिस अधीक्षक डा. राजीव पचार द्वारा मामले को रिओपन करते हुए इस मामले की जांच थानाधिकारी पुलिस थाना सदर जैसलमेर दिलीप खदाव को दी गई। जिस पर थानाधिकारी पुलिस थाना सदर द्वारा गहन अनुसंधान करते हुए सुराग रहित डकैती की घटना का पर्दाफाष करते हुए छः डकैतों को गिरफतार किया गया। थानाधिकारी पुलिस थाना सदर दिलीप खदाव के नेतृत्व में पुलिस टीम हैड कानि. खुशालचंद, श्यामसिंह कानि. राजेन्द्र, हजारसिंह, बिशन, पंकज, भूपेन्द्रएवं महिला कानि. मीरा द्वारा अथक प्रयास करते हुए गुरूवार को डकैती में शामिल मुल्जिमान को गिरफतार करने में कामयाबी हासिल की। उनके इस अथक मेहनत एवं प्रयास को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर डाॅ. राजीव पचार द्वारा आईन्दा हौसला अफजाई हेतु थाना सदर की टीम को 1000 रूपये का नगद ईनाम मय प्रशंसा पत्र देने की घोषणा की गई। 

जैसलमेर पुलिस द्वारा सिवाना बाडमेर क्षेत्र से चोरी हुई बोलेरे कैम्पर की की बरामद

जैसलमेर पुलिस  द्वारा सिवाना बाडमेर क्षेत्र से चोरी हुई बोलेरे कैम्पर की की बरामद

जैसलमेर  जिले में तार चोरी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत रात्रि में गश्त एवं नाकाबंदी करने के दौरान बोलेरे कैम्पर को इशारा किया लेकिन वह रूकी नहीं जिसमें तार चोरी के उपरकण दिखे तथा वाहन संदिग्ध होने पर पुलिस टीम द्वारा कई किलोमीटर तक पिछा किया जाने पर रात्रि में अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपियों द्वारा वाहन को छोडकर भाग गये। जिसके संबंध में अनुसंधान जारी है। अनुसंधान में कई और प्रकरणों के खुलासा होने की संभावना है। आरोपियों की तलाश जारी है।  

जैसलमेर तार एवं वाहन चोरों के खिलाफ जिला पुलिस की बडी कार्यवाईयाॅ



जैसलमेर तार एवं वाहन चोरों के खिलाफ जिला पुलिस की बडी कार्यवाईयाॅ
तार चोरी व लूट की वारदातों में वांछित हिस्ट्रीशीटर गैंग के साथ गिरफतार
जैसलमेर जिले मंे स्थापित पवन ऊर्जा कम्पनियों में आये दिन होने वाली चोरियों पर अंकुश लगाने तथा चोरियों को अंजाम देने वाले तार चोरों को गिरफतार करने हेतु पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर डाॅ. राजीव पचार के आदेशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले के पुलिस थाना सांगड के सहयोग से सांझा कार्यवाही करते हुए सदर पुलिस थाना जैसलमेर द्वारा तार चोरी व लूट के कई प्रकरणों मंें वांछित बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर सवाईसिंह तथा उसकी गैंक के सदस्य पूनमसिंह, खेतसिंह व मूलसिंह को गिरफतार किया गया। सवाईसिंह व मूलसिंह जिले के पुलिस थाना सदर, खुहडी, सांगड एवं सांकडा के कई प्रकरणों में वांछित थे तथा लगातार पुलिस टीमें इनका पीछा कर रही थी। उक्त सभी तार चोरों से पुछताछ जारी है। जिसमेें ओर कई वारदातों के खुलने की संभावना हैं।

चढता सुरज धीरे धीरे से मिली पहचान- जाहिद नाजाँ

चढता सुरज धीरे धीरे से मिली पहचान- जाहिद नाजाँ


जीत जाँगिड़ सिवाणा/एम.ताहिर
बाड़मेर जिले के सिवाना कस्बे में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मशहुर कव्वाल जाहिद नाजाँ का कार्यक्रम....

बोले- बचपन से ही था कव्वाली का शौक....


सिवाना! हिंदुस्तान के मशहुर कव्वालो में शुमार अंतर्राष्ट्रीय फिल्मी फनकार जाहिद नाजाँ, जिनकी कव्वाली 'चढता सुरज धीरे धीरे' ने पुरे देश ही नही वरन् सात समंदर पार भी उन्हें खुब पहचान दिलवाई और हर उम्रवर्ग में शख्स को अपना कायल कर दिया! यही कारण था कि देश के कोने कोने में इन्हें अपना कार्यक्रम देने के लिये बुलाया गया! इसके साथ ही विदेशों से भी उन्हें कई आमंत्रण प्राप्त हुए और विदेशी सरजमीं पर भी जाहिद नाजाँ ने अपनी आवाज का खुब जादू बिखेरा! गुरूवार रात बाड़मेर जिले के सिवाना कस्बे में महफिल-ए-कव्वाली में शिरकत करने आए जाहिद नाजाँ ने जीत जाँगिड़ से विशेष साक्षात्कार में अपने अनुभव साझा कियें! प्रस्तुत हैं प्रमुख अंश.......

पत्रकार- देश के मशहूर फनकारों में आपका नाम हैं, आपको कव्वाली का शौक कबसे हैं?
जाहिद नाजाँ- मुझे कव्वाली का शौक बचपन से ही हैं! बचपन में कव्वाली सुनता था और फिर गाने का प्रयास करता! करीब १३ वर्ष की आयु में मैने गाना शुरू किया था!

पत्रकार- आपकी सबसे पसंदीदा कव्वाली कौनसी हैं?
जाहिद नाजाँ- (मुस्कुराकर...) वही, जो आप सबकी पसंद हैं और जिसके कारण मैं इस मुकाम पर हूँ! जिसके कारण मुझे ये लोकप्रियता हासिल हुई हैं! (गुनगुनाते हुए...) चढ़ता सुरज धीरे धीरे, ढलता हैं ढल जाएगा!

पत्रकार- ये कव्वाली गाने की प्रेरणा आपको कहाँ से मिली?
जाहिद नाजाँ- दरअसल ये मेरे चाचा अजिज नाजाँ ने लिखी थी और उन्हीं की प्रेरणा से मुझे ये गाने का मौका मिला!

पत्रकार- चढता सूरज धीरे धीरे से आपको पहचान मिली, इसके बाद विदेशों से भी बुलावा आया?
जाहिद नाजाँ- जी हाँ, इस कव्वाली की दिवानगी का आलम इस कदर था कि इसके बाद सात समंदर पार से भी कई बुलावे आए! मैने अमेरिका, लंदन, ईराक, कुवैत में भी अपने कार्यक्रम किये!

पत्रकार- आज आप सिवाना में हैं, राजस्थान में इससे पहले भी आपने कार्यक्रम किये हैं, कैसा लग रहा हैं?
जाहिद नाजाँ- बहुत अच्छा, इससे पहले मैं कई बार अजमेर शरीफ पर कार्यक्रम में आ चुका हूँ! राजस्थान के लोगो का अपार प्यार और स्नेह मिलता रहा हैं! यही मोहब्बत मुझे अक्सर यहाँ रेगिस्तान में खींच लाती हैं|

पाक से आई बारात, पद्मिनी-करणी सिंह लेंगे 7 फेरे

पाक से आई बारात, पद्मिनी-करणी सिंह लेंगे 7 फेरे



भारत और पाकिस्तान की सरहद पर भले ही माहौल गर्माता रहा है, लेकिन दोनों देशों की आवाम के बीच आज भी दिलों के रिश्ते हैं।




इसका उदाहरण आज कानोता में होने वाली शादी में देखने को मिल रहा है। बात हो रही है पाकिस्तान के अमरकोट रियासत के कुंवर करणी सिंह और कानोता की पद्मिनी कुमारी की शादी की।




शुक्रवार को होने वाले शादी समारोह के लिए पाकिस्तानी बारात गुरूवार रात को कानोता पहुंची। ग्राम पंचायत कानोता के सरपंच की अगुवाई में पूरे गांव ने आथित्य सत्कार के साथ बारात का स्वागत किया।




जानकारी के अनुसार कानोता के पूर्व ठिकानेदार एवं होटल नारायण निवास के मालिक मान सिंह की पुत्री पद्मिनी कुमारी की शादी पाकिस्तान के अमरकोट रियासत के पूर्व राजघराने के राणा हमीर सिंह के पुत्र कुंवर करणी सिंह से होनी है।




पद्मिनी कुमारी और करणी सिंह की शादी आज कानोता स्थित नारायण निवास में हो रही है। शादी समारोह के लिए पाकिस्तान से 120 सदस्यीय बारात गुरूवार रात को कानोता पहुंची।




यहां पर ग्राम पंचायत सरपंच कमलेश शर्मा की अगुवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने पाकिस्तान से आए बारातियों का आथित्य सत्कार किया।




पंचायत की ओर से बारात को गोविंददेवजी की प्रतिमा भेंट की गई। इस बारात में उत्तरप्रदेश की बलरामपुर, आवागढ़ और मैसूर रियासत सहित अन्य पूर्व राजघरानों के लोग शामिल हैं। सरहद पार से आई बारात को लेकर कानोता में उत्साह का माहौल है।




इस विवाह में कई विदेशी मेहमान भी शरीक हो रहे हैं जिनमें कई पाकिस्तानी राजनीति के बड़े चेहरे और चर्चित लोग भी नजर आएंगें। इसके अलावा हिन्दुस्तान के कई रजवाड़े और राजनीतिक चेहरे इस शादी के गवाह बनेंगे।

गुरुवार, 19 फ़रवरी 2015

सरकार ने कांग्रेस को दिल्ली मुख्यालय खाली करने कहा -


Image Loading

लोकसभा चुनाव में शर्मनाक हार के बाद कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पार्टी को अभी चंदे के एक मामले में आयकर विभाग के नोटिस का जवाब दिए ज्यादा दिन नहीं हुए हैं कि सरकार ने कांग्रेस को दिल्ली स्थित मुख्यालय खाली करने का नोटिस भेज दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि पार्टी ने नोटिस का जवाब भेज दिया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने कांग्रेस को नोटिस जारी कर 24 अकबर रोड स्थित मुख्यालय, 26 अकबर रोड पर स्थित सेवा दल का दफ्तर, पांच रायसीना रोड स्थित यूथ कांग्रेस का दफ्तर और चाणक्य पुरी स्थित एक बंगला खाली करने का नोटिस भेजा है। सरकार की दलील है कि इन सभी बंगलों को खाली करने की समयसीमा 26 जून 2013 को खत्म हो गई है। कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा ने कहा कि पार्टी को इस तरह के नोटिस मिला था। पार्टी ने उनका जवाब भेज दिया है। उसके बाद शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से कोई पत्र नहीं आया है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी ने मुख्यालय खाली करने के लिए कुछ और वक्त मांगा है। दरअसल, कांग्रेस को पार्टी मुख्यालय बनाने के लिए राऊज एवेन्यू में 9ए भूखंड आवंटित किया गया था। पार्टी ने अपनी स्थापना के 125वीं वर्षगांठ के मौके पर 28 दिसंबर 2009 को इंदिरा गांधी भवन का शिलान्यास भी किया था। पार्टी ने उस वक्त उम्मीद जताई कि नए कार्यालय के निर्माण का काम 2010 के अंत तक खत्म हो जाएगा। शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से भेजे गए नोटिस (दिनांक 22-10-2015) में कहा गया है कि 8093 वर्ग मीटर जमीन का कब्जा 25 जून 2010 को मिल गया था। इसलिए, तीन साल का रियायत का समय 26 जून 2013 को खत्म हो गया। इन बंगलों को खाली करने का नोटिस पता बंगला टाइप 24, अकबर रोड़, नई दिल्ली श्।।। 26, अकबर रोड़, नई दिल्ली श्।।। 5, रायसीना रोड़, नई दिल्ली श्।।। सी-।।/109, चाणक्यपुरी श्।अ -

विधानसभा सत्र 25 से, सत्ता और विपक्ष ने की तैयारी



विधानसभा के बजट सत्र को देखते हुए सत्ता पक्ष और विपक्ष ने कमर कस ली है। स्वाइन फ्लू, यूरिया की कमी और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दे सरकार के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। सदन की पिछली कार्यवाहियों पर गौर से नजर डाले तो पता चलता है कि सत्ता पक्ष को विपक्ष से ज्यादा खुद के विधायकों से खतरा है।



बीजेपी के वरिष्ठ विधायक घनश्याम तिवाड़ी, राव राजेंद्र सिंह और प्रह्लाद गुंजल सत्ता पक्ष के लिए परेशानी खड़ा कर सकते हैं। इन नेताओं के तेवरों का सीधा फायदा विपक्ष को मिलता दिख रहा है।




विपक्ष की तैयारियां

कांग्रेस को सदन में संख्या बल में कमी का खामियाजा उठाना पड़ता है। जमींदारा पार्टी के साथ डॉ किरोड़ी लाल मीणा, हनुमान बैनीवाल, माणिक चंद सुराणा और बीएसपी विधायकों के साथ होने पर विपक्ष की ताकत कुछ हद तक नजर आती है।




इस मामले में कांग्रेस विधायक रमेश मीणा का कहना है कि विपक्ष संख्या बल में भले ही कम है लेकिन खास असर नहीं पड़ेगा। उनका दावा है कि स्वाइन फ्लू, कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर सत्ता पक्ष को जमक र घेरा जाएगा।




गौरतलब है कि बजट सत्र को देखते हुए पीसीसी अध्यक्ष सचिन पायलट ने भी पार्टी को विशेष रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। कुछ विधायकों का ये भी मानना है कि मजबूत भूमिका निभाने के लिए विपक्ष को आपसी गुटबाजी से पार पाना होगा।




उपचुनावों के बाद कांग्रेस के संख्या बल में इजाफा हुआ है। जिसका सीधा फायदा विपक्ष को मिलेगा।




सत्ता पक्ष की तैयारी

सदन में सत्ता पक्ष को एकजुट रखने की कमान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने संभाली हुई है। उन्होंने सभी विधायकों को पूरी तैयारी के साथ सदन में आने को कहा है।




सत्ता पक्ष की मुख्य रणनीति है कि प्रश्नकाल और 295 कार्यवाही के जरिए ज्यादा से ज्यादा मामले उठाए ताकि विरोधी दल को सदन में ज्यादा बोलने का मौका नहीं मिल पाए।




सत्ता पक्ष का दावा है कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। लिहाजा उनके हर हमले का मजबूती से जवाब दिया जाएगा।




गौरतलब है कि विधानसभा का बजट सेशन 25 फरवरी से शुरू हो रहा है। सीएम वसुंधरा राजे होली के बाद वित्त मंत्री के तौर पर सदन में बजट पेश करेंगी।

बाडमेर 104 जननी एक्सप्रेस अब नसबंदी केसों को भी घर पहुंचाएगी

बाडमेर 104 जननी एक्सप्रेस अब नसबंदी केसों को भी घर पहुंचाएगी


बाडमेर, 19 फरवरी। चिकित्सा संस्थानों पर फिक्स डे पर हुए नसबंदी केसेज को संस्था से घर तक पहुंचाने हेतु 104 जननी एक्सप्रेस का उपयोग किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. एस.के.एस. बिष्ट ने बताया कि 104 जननी एक्सप्रेस वाहन का उपयोग प्राथमिकता से क्रमशः ईमरजेन्सी केयर, प्रसूता को घर से अस्पताल लाने एवं नसबंदी केसेज को घर पहुंचाने में लिया जाएगा।

-0-

बाडमेर सिलिकोसिस बीमारी से पीडित श्रमिकों का सर्वे व चिन्हित करने हेतु शिविर लगेंगे

बाडमेर सिलिकोसिस बीमारी से पीडित श्रमिकों का सर्वे व चिन्हित करने हेतु शिविर लगेंगे

बाडमेर, 19 फरवरी। जिले में सिलिकोसिस बीमारी से पीडित श्रमिकों का सर्वे एवं चिन्हित करने के लिए शिविर आयोजित किए जाएगें।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.एस.के.एस. बिष्ट ने बताया कि 24 फरवरी को नोसर, सणपा, त्रिशुलिया, गोदारों का सरा, 25 को सरणू व आकल, 10 मार्च को जूना पतरासर, 14 को मांगता, 17 को देवडा, 20 को मेली तथा 25 मार्च को असाडा में चिकित्सा केम्प आयोजित किए जाएगें। उन्होने बताया कि संबंधित क्षेत्र के चिकित्सा अधिकारी इन शिविरों में संभावित मरीजों को चिन्हित करने एवं उनके सिलोकोसिस प्रमाणीकरण हेतु जिला अस्पताल बाडमेर में गठित नयूमोकोनोसिस बोर्ड को रेफर करेंगे।
-0-