गुरुवार, 31 जुलाई 2014

मेरे साथ लिव इन में आने के समय संजय दत्त की पत्नी थी रिया: लिएंडर पेस -



मुंबई। घरेलू हिंसा के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने इन आरोपों को खरिज करते हुए अपनी लिव-इन पार्टनर रिया पिल्लई पर पलटवार किया है। कोर्ट में पेस ने कहाकि उनके साथ रिश्ते में जुड़ने के समय रिया संजय दत्त की पत्नी थी, इसलिए उनका रिश्ता शादी की प्रकृति में नहीं आता।
Rhea was married to Sunjay Dutt when she entered into a relationship with me, says Leander Paes
रिया पिल्लई ने लिएंडर और उनके पिता वेस पेस पर घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई थी और 4 लाख रूपये मासिक भत्ता मांगा था। घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत लिव इन रिलेशन में रहने वाली महिलाओं को भी सुरक्षा मिलती है। हालांकि लिएंडर के वकील मृदुला कदम और ईश्वर नांकणी द्वारा कोर्ट में दाखिल अर्जी में बताया गया है कि कि घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत सुरक्षा मांगने के लिए बने मापदंडों में से शादी की प्रकृति भी एक मापदंड है।

अर्जी में कहा गया है कि,"संजय दत्त के साथ शादी कर निर्वाह करने के दौरान रिया के बच्चे का जन्म हुआ। रिया ने लिएंडर पेस के साथ यह जानते हुए भी रिश्ता बनाया कि वह संजय दत्त के साथ शादीशुदा है और यह रिश्ता शादी की प्रकृति में नहीं आता।" अर्जी में बताया है कि रिया ने कहा था कि उनकी बेटी के जन्म के बाद दोनों के बीच कोई आत्मीयता नहीं थी। "यह बात सिद्ध करती है कि यह रिश्ता शादी की प्रकृति में नहीं आता।" पेस और रिया के बीच आठ साल की बेटी की कस्टडी को लेकर पहले से ही कोर्ट में मामला चल रहा है।



  

जयपुर।"गिफ्ट मैं देता हूं, पिक्चर दूसरे के साथ देखती है"

जयपुर। शहर की लड़कियों की अक्सर शिकायत रहती है कि लड़के उन्हें परेशान करते हैं, लेकिन अब राजधानी के लड़के भी लड़कियों पर प्रताडित करने का आरोप लगाने लगे हैं।



इसका खुलासा हाल ही में यातायात पुलिस और एक एनजीओ की रिपोर्ट में हुआ है। इस रिपोर्ट को जयपुर पुलिस कमिश्नर को सौंप दिया गया है।

यातायात पुलिस को पंद्रह महिला पुलिसकर्मियों और शहर के एक एनजोओ की दस महिलाकर्मियों ने शहर के बस रूट नंबर 11, 17 और 29 पर तीन महीनों तक सर्वे किया। इस दौरान तीन हजार महिलाओं, छात्राओं और युवतियों से एक फार्म भी भरवाा। जिसमे उनकी परेशानियां सामने आई।

और फिर हुआ खुलासा
तीन हजार "नारी शक्तियों" की परेशानियां जानने के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने कुछ लड़कों से भी बात की तो चौंकाने वाले खुलासे हुए।

महिला लड़कों ने बताया कि महारानी कॉलेज के बाहर, मानसरोवर और प्रताप नगर इलाके से बस में जाने वाली कुछ लड़कियों ने गैंग बनाई है जो अलग-अलग लड़कों लड़कों पर डोरे डालती है और उनके साथ घूमती है।

शॉपिंग जाने और पिक्चर देखने के साथ ही गिफ्ट लेती हैं। उसके बाद अचानक रिलेशनशिप तोड़कर दूसरे लड़के के साथ हो जाती हैं। इस बारे में जब कोई लड़का शिकायत करता है तो उसे पुलिस थाने में जाकर फर्जी केस कराने की धमकी दी जाती है।

इन शिकायतों का क्या किया जाए, फिलहाल इस पर विचार चल रहा है। जयपुर शहर यातायात डीसीपी लवली कटिया ने बताया कि तीन सबसे व्यस्त बस रूटों पर हमने तीन हजार लड़कियों से फार्म भरवाए।

कुछ लड़कों से भी बात की गई तो उनकी शिकायतों पर चौकाने वाले खुलासे हुए हैं। इसे गंभीरता से लिया जा रहा है। फिलहाल हमने इस बारे में नौ अलग-अलग विभागों का सहयोग मांगा है।

आरएएस पर्चा लीक: मास्टरमाइंड ने उगले कई राज

जयपुर। आरएएस-प्री 2013 सहित कई परीक्षाओं के पेपर लीक होने के मामले में पटना से पकड़ा गया मास्टर माइंड आर.के. सिंह उर्फ मिथिलेश गिरोह का बॉस नहीं है। पूछताछ में उसने बताया कि गिरोह में उसके जैसे कई हैं, जो सिर्फ पेपर बांटते हैं और उगाही करते हैं।
 rpsc paper leak issue mastermind rk singh reveal many secrets

एसओजी ने उसे बुधवार को सात दिन की रिमांड पर लिया। अब तक एसओजी उसे ही पूरे गिरोह का कर्ता-धर्ता मान रही थी, लेकिन इस खुलासे के बाद फिर से असली बॉस की तलाश में जुट गई है।

एसओजी के एसपी सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरोह में कई बड़े बिजनेसमैन भी शामिल हैं, जिनके काम बंटे हैं। आर.के. सिंह को राज्यस्तर के गुर्गो तक पेपर पहुंचाने और रकम बटोरने का काम मिला था।

पूछताछ में सामने आया है कि मास्टर माइंड ने अमृतलाल मीणा को दिल्ली में द्वारका स्थित अपने फ्लैट पर बुलाकर पेपर की फोटोकॉपी दी थी। इससे आशंका है कि पेपर प्रिटिंग प्रेस से ही लीक हुआ था।

आर.के. सिंह वर्ष 2006 से पेपर लीक के गोरखधंधे से जुड़ा है। उसके गिरोह का मुख्य लक्ष्य मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और बिहार था। गिरोह उत्तर भारत की करीब सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक कर चुका है।

सूत्रों के मुताबिक, गिरोह ने दिल्ली पीएमटी के पेपर लगातार तीन साल लीक किए। तीसरी बार कुछ लोग गिरफ्तार हुए, लेकिन तब आर.के. सिंह नहीं पकड़ा गया था। गिरोह ने वर्ष 2009 में अजमेर रेलवे बोर्ड की स्टेशन मास्टर परीक्षा में भी हाथ आजमाए थे।

रियल एस्टेट का काम
आर.के. सिंह रियल एस्टेट के काम से भी जुड़ा था। इसके चलते अपने इलाके में उसका रूतबा था। वह बिहार के अलावा यूपी, दिल्ली और राजस्थान में प्रॉपर्टी का कारोबार कर रहा था। वह हरियाणा के जींद में एक बीएड कॉलेज में पार्टनर भी है।

पूछताछ में सामने आया है कि आर.के. सिंह पटना में अपनी पत्नी के नाम से भी एक बीएड कॉलेज खोलने की तैयारी में था। अभी कॉलेज भवन का निर्माण चल रहा है, जिसके लिए वह समय-समय पर पटना भी जाता था।

दिल्ली के द्वारका और पटना में फ्लैट भी खरीद रखा है। वह लग्जरी कारों का भी शौकीन है। पटना में जब एसओजी ने उसे गिरफ्तार किया, तब वह एक लग्जरी कार में ही घूम रहा था। -  

बुधवार, 30 जुलाई 2014

लखनऊ।सरेबाजार लगी बोली, 25,000 में महिला नीलाम

लखनऊ।उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के हमीरपुर जिले में ओडिशा की एक महिला को सरेबाजार नीलाम करके 25 हजार रूपए में बेचे जाने की दुखद घटना प्रकाश में आई है। सूत्रों के अनुसार हमीरपुर जिले के जराखरगांव के बाजार में पिछले हफ्ते एक महिला नीलाम की गई। ब्रिजभान कोरी ने महिला को खरीदने के लिए 25 हजार रूपए की सबसे बड़ी बोली लगाई। इसके बाद महिला की नीलामी करने वाले सोहनलाल नामक व्यक्ति ने सबसे बड़ी बोली लगाने वाले को महिला बेच दी।odisha woman sold for Rs 25,000 in public auction in uttar pradesh
सूत्रों के अनुसार ओडिशा में कुछ माह तक काम करने वाला सोहनलाल बाल्मीकि महिला को ओडिशा से जराखर गांव लाया था। सोहन लाल ने महिला को कुछ दिन साथ रखने के बाद उसे बेचने का फैसला किया। जराखर गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि महिला को बेचने से अच्छी रकम मिले इसके लिए सोहन लाल ने उसकी नीलामी करने का फैसला किया।

पहले महिला को खरीदने के लिए 10 हजार रूपए की बोली लगी। नीलामी के समय मौजूद व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद एक बूढ़े व्यक्ति ने महिला को खरीदने के लिए 15 हजार रूपए की बोली लगाई। महिला ने बूढे व्यक्ति के साथ जाने से मना कर दिया तो फिर उसकी बोली लगवाई गई। अन्तत: ब्रिजमोहन कोरी ने महिला को 25 हजार रूपए में खरीद लिया।

इस बीच, हमीरपुर के जिलाधिकारी भवनाथ ने किसी महिला की नीलामी की होने से तो इन्कार किया लेकिन ओडिशा की एक महिला की ब्रिजमोहन कोरी से शादी होने की बात स्वीकार की। भवनाथ ने बताया कि ब्रिजमोहन और महिला की शादी संबंधित हलफानामा दोनों के पास है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय आनंद ने भी ओडिशा की महिला की नीलामी होने से इन्कार किया लेकिन कहा कि महिला 23 जुलाई तक सोहनलाल के साथ रहती थी उसके अगले दिन उसकी शादी ब्रिजमोहन के साथ हो गई।

बुंदेलखंड इलाके में काम कर रहे एक गैर सरकारी संगठन ने कहा कि झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल से गरीब परिवारों की लड़कियां यहां लाई जाती हैं। कुछ धनी व्यक्ति इन लड़कियों को अच्छी खासी रकम देकर खरीद लेते हैं।

बुलन्दशहर।कांग्रेस नेता ने अपने सालों को गोली से उड़ाया

बुलन्दशहर। उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर में कांग्रेस के खुर्जा नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा ने बुधवार को अपने दो सगे सालों की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान उसके साले के पक्ष में आया एक अधिवक्ता गोली लगने से गम्भीररू प से घायल हो गया जिसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। congress leader shoot his two brother in law
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार मीणा ने बताया कि कांग्रेस के खुर्जा नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा का पत्नी शीलू से अकसर झगड़ा होता रहता था और दोनों के बीच मंगलवार रात भी झगड़ा हुआ था। बात बढ़ने पर उन्होंने पत्नी के साथ मारपीट की थी। शीलू ने मारपीट की सूचना मायके वालों को दी जिस पर वहां सेउसके भाई चमन गौड़ और राजा अपने जीजा के पास आए और बहन के साथ उनके अशोभनीय बर्ताव पर बात करने लगे।

इस दौरान भूपेन्द्र ने अपने लाइसेंन्सी रिवाल्वर से दोनों सालों और उनके समर्थन में आए अधिवक्ता रोहित शर्मा को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि चमन गौड़ और राजा की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता रोहित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस सिलसिले में शीलू ने पति भूपेन्द्र के खिलाफ अपने भाइयों की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस भूपेन्द्र की तलाश कर रही है।