गुरुवार, 30 मई 2013

टीचरों के सेक्स स्कैण्डल से चीन में हड़कंप

टीचरों के सेक्स स्कैण्डल से चीन में हड़कंप
बीजिंग। टीचरों के सेक्स स्कैण्डल से चीन में हड़कंप मचा हुआ। हाल के दिनों में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में कई शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया।

स्कैण्डल के खुलासे के बाद अपेक्स कोर्ट को नाबालिगों के खिलाफ होने वाले अपराधों से मजबूती से निपटने का प्रोत्साहन मिला है। हेनान प्रांत के टोंग्बो काउंटी में 55 साल के टीचर यांग सिफू को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। उस पर स्कूली छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है। अधिकारियों के मुताबिक पिछले बसंत से वह अपने स्कूल की छात्राओं का यौन उत्पीड़न कर रहा था। यांगू को 23 मई को हिरासत में लिया गया था।

जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने पीडिताओं और पीडित परिवारों से पूछताछ की थी। छात्राओं का मेडिकल चेकअप कराया गया है। इंटरनेट पर पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिभावक सामूहिक रूप से अपने बच्चों को मेडिकल चेक अप के लिए अस्पताल ले गए थे। जांच में खुलासा हुआ कि नौ लड़कियों का योनिच्छद हुआ था।

स्कूल के प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है। सोमवार को भी पुलिस ने शेनझेन के एक प्राइमरी स्कूल के टीचर को यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया था। 42 साल के संदिग्ध का सरनेम "हू" है। वह होंग्जी प्राइमरी स्कूल में सेकैण्ड ग्रेड टीचर है। वह पिछले अगस्त से अपनी शिष्याओं का यौन उत्पीड़न कर रहा था।

पुलिस ने 12 स्कूली छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक और प्राइमरी स्कूल के टीचर को पकड़ा है। हुनान प्रांत के जियाहे काउंटी के अधिकारियों ने मंगलवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को यह जानकारी दी। पुमान सेंट्रल प्राइमरी स्कूल की 12 छात्राओं ने पुलिस को बताया कि उनके मैथ टीचर जेंग शिंगमिंग ने यौन हमला किया था।

यिन सरनेम वाले एक अधिकारी ने बताया कि जेंग ने पांच छात्राओं के यौन उत्पीड़न की बात कबूल की है। जांच जारी रहेगी। 14 मई को हैनान प्रांत के वानिंग शहर में प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक और सरकारी कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया था। इन पर छह छात्राओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

CBSE 10वीं के नतीजे घोषित, देखें Result..



केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं क्‍लास का रिजल्‍ट जारी होने में अब कुछ ही वक्‍त का फासला रह गया है. ऐसे में परीक्षार्थियों और उनके अभिभावकों के दिलों की धड़कनें तेज होना स्‍वाभाविक ही है. परीक्षा के परिणाम 30 मई को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे, जिसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.

स्कूल 

वेबसाइट पर स्कूल कोड और ई-मेल आईडी से पूरा परिणाम हासिल कर सकते हैं, वहीं विद्यार्थी 243006999 (दिल्ली के लिए) या 011-24300699 (देश के अन्य हिस्सों) पर कॉल कर अपना परिणाम जान सकते हैं.

परीक्षा का रिजल्‍ट एसएमएस के जरिए भी जाना जा सकता है. गौरतलब ह‍ै कि चेन्नई क्षेत्र का दसवीं का परिणाम 26 मई को ही घोषित किया जा चुका है.

फेसबुक पर बने दोस्त पर रेप का आरोप



नई दिल्ली।। अठारह साल की एक लड़की की करीब दो साल पहले फेसबुक पर एक लड़के से दोस्ती हुई जो बाद में शारीरिक संबंधों में बदल गई। इस बीच लड़की ने लड़के को कई बार रुपये और अन्य गिफ्ट भी दिए। मगर अब लड़की ने उसी दोस्त पर रेप का आरोप लगाया है।
facebook
यह मामला आउटर दिल्ली के रोहिणी नॉर्थ थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि लड़की की दोस्ती आरोपी लड़के से 2011 में फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने लगे। लड़की ने आरोप लगाया है कि इस बीच लड़का उसे सागरपुर और आरके पुरम आदि कई जगह ले जाकर उसके साथ रेप करता रहा। यह गंदा काम वह अपने दोस्तों के यहां करता था। उसे जान से मारने की धमकी दी गई जिस वजह से वह चुप रही। मगर अब उसने यह बात अपने परिजनों को बताई।

मंगलवार रात रोहिणी पुलिस से इसकी शिकायत की गई। लड़की का मेडिकल कराया गया। उसमें रेप की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया।दूसरी घटना में पंजाबी बाग थाना इलाके में 13 साल की एक लड़की से उस घर के चौकीदार ने रेप किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की पंजाबी बाग में एक घर में नौकरी करती थी। वहां 30 साल का एक शख्स चौकीदारी का काम करता था। आरोप है कि चौकीदार ने उससे घर में उस वक्त रेप किया जब घर में और कोई नहीं था। इसके बाद वह भाग गया। लड़की वेस्ट बंगाल की रहने वाली है।

सिगरेट पीने वालों से शादी नहीं करना चाहती हैं लड़कियां

smoking

नई दिल्ली।। स्मोकिंग करने वाले युवाओं की शादी खतरे में पड़ सकती है। दिल्ली की लड़कियों ने स्मोकिंग करने वालों से शादी नहीं करने का फैसला किया है।

स्कूली लड़कियों के बीच की गई एक स्टडी में यह बात सामने आई है। 26 पर्सेंट लड़कियों ने ऐसे युवक से शादी नहीं करने की बात कही है। इस स्टडी में 16 कॉन्वेंट स्कूलों की 195 लड़कियों को शामिल किया गया था, जिसमें दसवीं क्लास की 15 से 16 साल की उम्र की लड़कियां शामिल थीं।

स्टडी में शामिल लड़कियां स्मोकिंग नहीं करतीं, लेकिन 26 पर्सेंट लड़कियों का कहना था कि वो अपने घर में पैसिव स्मोकिंग का सामना करती हैं। इनमें से 80 पर्सेंट लड़कियों ने कहा कि उन्होंने अपने परिजनों पर ऐसा नहीं करने के लिए दबाव बनाया, लेकिन 20 पर्सेंट लड़कियों का कहना था कि वो डर की वजह से अपने परिजनों को कुछ नहीं कह पातीं।72 पर्सेंट लड़कियों का कहना था कि अगर शादी से पहले पता चल गया कि उसका पार्टनर स्मोकिंग करता है, तो वो इसे बंद करने के लिए कहेंगी। हालांकि, 2 पर्सेंट लड़कियों ने स्मोकिंग की बात जानकर भी शादी करने की बात स्वीकार की। स्टडी में 58 पर्सेंट लड़कियों ने माना कि अगर पब्लिक प्लेस पर उनके सामने कोई स्मोकिंग करता है तो वह इसका विरोध करेंगी। जबकि 38 पर्सेंट का कहना था कि विरोध के बजाय वह उस जगह से हट जाना पसंद करेंगी। 4 पर्सेंट लड़कियों का कहना था कि उन्हें इस बात की कोई परवाह नहीं कि उनके आसपास कौन क्या कर रहा है?
95 पर्सेंट लड़कियां इस बात से सहमत थीं कि वो अपने फ्रेंड या बॉयफ्रेंड के कहने पर स्मोकिंग स्टार्ट नहीं करेंगी। भले ही वह सिर्फ एक बार ही ऐसा करने के लिए क्यों नहीं कह रहा हो। लेकिन 5 पर्सेंट का कहना था कि वो ऐसा कर भी सकती हैं। अच्छी बात यह है कि 86 पर्सेंट लड़कियों ने स्मोकिंग को हेल्थ के लिए हानिकारक बताया। लेकिन 14 पर्सेंट ने कहा कि स्मोकिंग करने से डिप्रेशन कम करने में मदद मिलती है, ऐसा उन्होंने सुना है। सबसे अलग 2 पर्सेंट ने कहा कि अगर वो डॉक्टर को पब्लिक प्लेस पर स्मोकिंग करते देखती हैं, तो उनका नजरिया बदल जाता है कि स्मोकिंग हेल्थ के लिए हानिकारक है या नहीं?

यह स्टडी हार्ट केयर फाउंडेशन द्वारा कराई गई थी। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. के.के. अग्रवाल का कहना है कि स्मोकिंग के प्रति युवाओं का क्या नजरिया है, इस पर सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। स्मोकिंग के खिलाफ एक आंदोलन चलाने की जरूरत है, ताकि शुरू से ही युवाओं को इस आदत से दूर रखा जा सके।

अंतरराज्यीय वाहन चोरों का गिरोह पकड़ में आया

पुलिस ने विभिन्न राज्यों में चार पहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छह जनों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक मिस्त्री और एक कबाड़ी भी शामिल है। मुख्य रूप से तीन शातिर बदमाशों ने विभिन्न स्थानों पर करीब तीन दर्जन वारदातें करना स्वीकार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो लग्जरी गाडिय़ां और एक इंजन बरामद किया है। डीसीपी (पश्चिम) अजयपाल लांबा ने बताया कि वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल टीम के प्रभारी राजवीर सिंह, प्रताप नगर थानाधिकारी देरावरसिंह और रातानाडा एसएचओ सुगनसिंह को लगाया गया। इस टीम ने नाकाबंदी के दौरान बाड़मेर के गुढ़ामालानी निवासी अनिल कुमार विश्नोई (21) पुत्र भाखराराम, गुढ़ामालानी के नया नगर निवासी जयरामाराम विश्नोई पुत्र नारायणराम और जालोर के बागोड़ा थानांतर्गत रंगाला निवासी मोहनराम जाट (25) पुत्र दीपाराम को पकड़ा। इनके कब्जे से चोरी की एक लग्जरी सफारी डेकोर कार बरामद हुई। यह दो दिन पूर्व गुजरात से चुराई गई थी और आरोपी इसे बेचने और शहर से कोई और गाड़ी चुराने की फिराक में थे। पुलिस के अनुसार तीनों बदमाशों ने राजस्थान के कई शहरों के अलावा महाराष्ट्र व गुजरात से भी कई गाडिय़ां चुराई थीं। पुलिस की विशेष टीम में एएसआई सुखराम, कांस्टेबल मनोज, स्वरूपराम, महेंद्र, दौलाराम, पोकरमल, बीजाराम, भीमसिंह, ओमप्रकाश ढाका, अमराराम, छोटाराम, कृष्णचन्द व मानवेंद्रसिंह सहित अन्य को सम्मानित किया जाएगा।

क्षतिग्रस्त वाहनों के दस्तावेज खरीदते थे : पुलिस पूछताछ में सामने आया कि वाहन चोर अन्य राज्यों से लग्जरी गाड़ी चोरी करने के बाद कबाड़ी के यहां से एक्सीडेंट में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी गाडिय़ों के दस्तावेज खरीदते हैं। इन कागजों की कीमत क्षतिग्रस्त गाड़ी के कबाड़ से कई गुना अधिक होती है। इन दस्तावेज में अंकित नंबर चोरी किए गए वाहन पर लगाते और वही इंजन व चैसिस नंबर मिस्त्री की मदद से बदल कर आगे बेच देते हैं। पुलिस ने गिरोह के इस गोरखधंधे में शामिल रातानाडा गणेशपुरा निवासी मिस्त्री लालाराम प्रजापत पुत्र घूसाराम को भी गिरफ्तार किया। इसकी झालामंड क्षेत्र में श्रीकृष्ण मोटर्स वर्कशॉप है। बाद में पुलिस ने चोरी की गाड़ी खरीदने वाले राईकाबाग निवासी किशनलाल पुत्र नेमाराम को भी गिरफ्तार कर लिया। उसकी सूचना के आधार पर प्रताप नगर जगदंबा कॉलोनी निवासी कबाड़ी अली (29) पुत्र कालू खां को गिरफ्तार कर चोरी की गाड़ी का एक इंजन बरामद किया।