गुरुवार, 30 मई 2013

फेसबुक पर बने दोस्त पर रेप का आरोप



नई दिल्ली।। अठारह साल की एक लड़की की करीब दो साल पहले फेसबुक पर एक लड़के से दोस्ती हुई जो बाद में शारीरिक संबंधों में बदल गई। इस बीच लड़की ने लड़के को कई बार रुपये और अन्य गिफ्ट भी दिए। मगर अब लड़की ने उसी दोस्त पर रेप का आरोप लगाया है।
facebook
यह मामला आउटर दिल्ली के रोहिणी नॉर्थ थाना इलाके का है। पुलिस ने बताया कि लड़की की दोस्ती आरोपी लड़के से 2011 में फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद दोनों मिलने लगे। लड़की ने आरोप लगाया है कि इस बीच लड़का उसे सागरपुर और आरके पुरम आदि कई जगह ले जाकर उसके साथ रेप करता रहा। यह गंदा काम वह अपने दोस्तों के यहां करता था। उसे जान से मारने की धमकी दी गई जिस वजह से वह चुप रही। मगर अब उसने यह बात अपने परिजनों को बताई।

मंगलवार रात रोहिणी पुलिस से इसकी शिकायत की गई। लड़की का मेडिकल कराया गया। उसमें रेप की पुष्टि होने पर मामला दर्ज किया गया।दूसरी घटना में पंजाबी बाग थाना इलाके में 13 साल की एक लड़की से उस घर के चौकीदार ने रेप किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित लड़की पंजाबी बाग में एक घर में नौकरी करती थी। वहां 30 साल का एक शख्स चौकीदारी का काम करता था। आरोप है कि चौकीदार ने उससे घर में उस वक्त रेप किया जब घर में और कोई नहीं था। इसके बाद वह भाग गया। लड़की वेस्ट बंगाल की रहने वाली है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें