शनिवार, 25 फ़रवरी 2012

जब भी मौका मिलता है मंदिर जरूर जाती हूं: वसुंधरा


जब भी मौका मिलता है मंदिर जरूर जाती हूं: वसुंधरा

जसवंत सिंह ने कहा, समाज में धर्म के प्रचार-प्रसार की जरूरत है, कोलू में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में उमड़ी भीड़


बाड़मेर  कोलू गांव में जसनाथ आश्रम में शुक्रवार को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि जब भी मौका मिलता है, मंदिरों में जरूर जाती हूं। पिछले कार्यकाल में 11 मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में कांग्रेस राज से जनता दुखी है, केंद्र व राज्य में भ्रष्टाचार बढ़ा है। पेयजल के लिए मरुप्रदेश में पीने के पानी की कोई ठोस योजना पूरी नहीं हुई, जो चालू है वो भी ठप पड़ी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह ने कहा कि निज धर्म को राजधर्म में बदलें। समाज में धर्म के प्रचार-प्रसार की जरूरत है। पूर्व राजस्व मंत्री गंगाराम चौधरी ने कहा कि लोग ईश्वर को नहीं भूले हैं, उन्होंने समय-समय पर संतों का मार्गदर्शन लेने की सीख दी।

तीन साल बाद खुली नींद

वसुंधरा राजे ने कहा कि सरकार तीन साल तो जनता के बीच से गायब रही अब जब उसे पता चला कि चुनाव आने वाले है तो सरकार की नींद खुल गई और उसने फरमान जारी कर दिया कि सभी मंत्री तीन दिन दौरा करें। तीनों दिन मुख्यमंत्री का विरोध हुआ। जनता ने पूछ लिया तीन साल गायब थे, अचानक कैसे याद आ गई। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस नेता ही कह रहे हैं कि कांग्रेस पचास सीटों पर ही सिमट जाएगी। तो अंदाज लगा लीजिए विधानसभा चुनाव में सरकार की क्या स्थिति होगी। शेष त्न पेज १४



मॉडर्न स्कूल के मुद्दे की पैरवी करने का आश्वासन

भाजपा नेता कैप्टन हीरसिंह भाटी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधराराजे के समक्ष शिव में प्रस्तावित मॉडर्न स्कूल का मुद्दा रखा। शिव के पूर्व विधायक डॉ. जालमसिंह रावलोत ने बताया कि मंत्री अमीन खां शिव में प्रस्तावित स्कूल को अपने गांव में बना रहे हैं। इससे हजारों विद्यार्थियों का भविष्य दांव पर लगा है। इस मामले को वसुंधरा ने गंभीरता से लेते हुए विधानसभा में उठाने व पैरवी का आश्वासन दिया।

ये थे मौजूद

इस अवसर पर राजे के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंतसिंह, पूर्व मंत्री गंगाराम चौधरी, पूर्व मंत्री एवं डीग विधायक डॉ. दिगंबरसिंह , पूर्व मंत्री रामनारायण डूडी, सांसद देवजी पटेल, पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, पूर्व विधायक तगाराम, पूर्व संसदीय सचिव जोगाराम पटेल, भाजपा नेता लादूराम विश्नोई और भाजपा के जिलाध्यक्ष पर्वतसिंह आदि थे।

मुझे बड़ी जिम्मेदारी दे दी...

स्वागत समारोह के दौरान जब वसुंधरा राजे को चुनरी ओढ़ाई तो उन्होंने कहा कि आपने मुझे बहुत बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। इस अवसर पर राजे ने महिलाओं से कहा कि अभी दो वर्ष और इंतजार करना होगा। फिर अच्छा समय आएगा।

छोटा पड़ गया पंडाल

जसनाथ आश्रम की प्राण प्रतिष्ठा व भाजपा के नेताओं को सुनने के लिए आस पास के गांवों व ढाणियों से सैकड़ों की संख्या में लोग आए। आश्रम में लगा पांडाल में पैर रखने की जगह नहीं थी।

नौवीं कक्षा की छात्रा मां बनी

नौवीं कक्षा की छात्रा मां बनी

देहरादून। मसूरी में सरकारी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा मां बन गई है। छात्रा ने शुक्रवार को एक कन्या को जन्म दिया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।


अरूणाचल प्रदेश की 16 साल की किशोरी केंद्र सरकार द्वारा तिब्बतियों के लिए संचालित किए जाने वाले एक स्कूल के होस्टल में रहती है। उसने शुक्रवार को अस्पताल में कन्या को जन्म दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार पेट में तेज दर्द की शिकायत पर किशोरी को अस्पताल ले जाया गया।


कन्या के जन्म के बाद अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया। पूछे जाने पर किशोरी ने पुलिस को बताया कि उसके हिमाचलप्रदेश में एक लड़के के साथ संबंध बने थे। वह पिछले साल जून में छुटि्टयों में हिमाचल गई थी। अब पुलिस किशोरी के बयान की सचाई जानने के लिए उस लड़के से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है। किशोरी के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। अभी पुलिस ने इस बारे में कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस स्कूल व होस्टल अधिकारियों की भूमिका की जांच कर रही है कि उन्होंने क्यों किशोरी के गर्भवती होने की बात छिपाई।


पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि स्कूल या होस्टल के कुछ कर्मचारी इस मामले में शामिल हो सकते हैं और किशोरी उनके दबाव में ही ऎसा बयान दे रही हो।

मदेरणा की पत्नी और बेटी पर सीबीआई का गंभीर आरोप!

जोधपुर.अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट (सीबीआई) कोर्ट ने पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा और लूणी विधायक मलखानसिंह विश्नोई को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पर भंवरी के अपहरण की साजिश रचने एवं अपहरण के बाद उसकी हत्या और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप हैं, इसलिए उन्हें अंतरिम जमानत नहीं दी जा सकती।
 
महिपाल ने अस्पताल में भर्ती पिता परसराम मदेरणा और बीमार मां से मिलने तथा विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए 60 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी। मलखानसिंह ने बजट सत्र के लिए 40 दिन की अंतरिम जमानत मांगी थी। सीबीआई ने इसका विरोध करते हुए कहा कि आरोपी गवाहों को प्रभावित कर रहे हैं।

सहीराम को सीआरपीसी की धारा 164 में दिए बयान से मुकरने पर मजबूर किया जा रहा है। ऐसे ही गवाह राजेश परिहार को लीला मदेरणा व दिव्या मदेरणा धमका रही हैं। मलखानसिंह तो सीबीआई इंस्पेक्टर विशाल शर्मा को भी धमकी दे चुके हैं। ऐसे में जेल से बाहर आने पर वे दूसरे गवाहों को धमकाने की कोशिश करेंगे।

महानगर मजिस्ट्रेट जेपी ज्याणी ने गुरुवार को सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। शुक्रवार को सुबह कोर्ट ने कहा कि अर्जियों के गुणावगुण पर कोई टिप्पणी किए बिना यह देखा जाता है कि आरोपियों पर भंवरी के अपहरण की साजिश रचने तथा उसके बाद हत्या कर साक्ष्य मिटाने का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उनकी अर्जी को स्वीकार करना न्यायोचित प्रतीत नहीं होता। इसलिए उन्हें अंतरिम जमानत नहीं दी जा सकती।

आगे क्या:

निचली अदालत से अंतरिम जमानत के आवेदन खारिज होने पर आरोपी डीजे कोर्ट में अर्जी लगा सकते हैं। वहां भी पहले सुनवाई होगी, फिर फैसला आएगा। इसके बाद 27 फरवरी को हाईकोर्ट में जा सकते हैं। उसी दिन बजट सत्र शुरू हो जाएगा। चार्जशीट पेश करने का भी वक्त हो जाएगा। इसलिए अब अंतरिम जमानत मिलने के आसार बहुत कम रह गए हैं।

संपत्ति कुर्की के मामले में सीबीआई को नोटिस

भंवरी प्रकरण में फरार इंद्रा विश्नोई के हिस्सेदारी की जमीन मान कर पूर्व मंत्री रामसिंह विश्नोई की संपत्ति कुर्क करने के मामले में हाईकोर्ट ने शुक्रवार को सीबीआई को नोटिस जारी किया। हाईकोर्ट ने पहले सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। सीबीआई को भी पार्टी बनाने का कहा था। इंद्रा की मां अमरी देवी के वकील सुनील जोशी ने सीबीआई को पार्टी बना दिया तो न्यायाधीश आरएस चौहान ने सीबीआई, कलेक्टर व तहसीलदार को भी नोटिस जारी कर दिए। अब इस मामले पर 6 मार्च को सुनवाई होगी।

आग का गोला बनी झोपड़ी में जल गए दो मासूम!



जोधपुर.निकटवर्ती खिरोड़ी गांव में एक खेत के रहवासी झोपड़ी में अचानक आग लगने से उसमें दो मासूम जिंदा जल गए। जानकारी के अनुसार खिरोड़ी आकोली सरहद पर जगमालाराम विश्नोई के खेत में काश्त का काम करने वाले जब्बराराम भील के दो बच्चे अरविंद (5) व भूटाराम (7) झोपड़ी में थे।
 


शुक्रवार दिन में करीब 12 बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। जिससे दोनों बच्चे अंदर ही जल गए। आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों के अनुसार घटना के दौरान परिजन वहां मौजूद नहीं थे।



सूचना पर झाब से थाना प्रभारी सहदेव चौधरी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि झोपड़ी में जब्बराराम के दो बालक ही थे। पुलिस उप अधीक्षक राज्यवर्धन सिंह ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। तहसीलदार सिराजुद्दीन ने परिजनों को सहायता राशि दी।

इंदौर: सात दरिंदों के साथ सिपाही ने लूटी महिला की इज्‍जत!

इंदौर। इंदौर के बाद लसुड़िया में सामूहिक ज्यादती का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देवास से बाइक पर लौट रहे पति-पत्नी को कुछ लोगों ने पुलिस वाले बनकर रास्ते में रोका और जांच के बहाने एक ढाबे में ले गए। वहां आठ लोगों ने महिला को करीब आठ घंटे तक कैद कर सामूहिक ज्यादती की। इसमें एक पुलिस वाले के भी शामिल होने के जानकारी मिली है। इस दौरान उसके पति की पिटाई की जाती रही।

 

घटना बुधवार रात की है। गुरुवार सुबह पहले पति उनकी गिरफ्त से छूटकर भागा, बाद में पत्नी भी वहां से भागी। इसके बाद बदमाश महिला के पति के फोन पर जान से मारने की धमकी देते रहे। महिला दिन भर रिपोर्ट लिखवाने के लिए भटकती रही लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई। लसुड़िया पुलिस के अनुसार शुक्रवार दोपहर 25 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद ढाबे के चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।

फोन कर साथियों को बुलाया


महिला ने बताया कि एक आरोपी (तरुण) ने किसी को फोन लगाया। वह बोलने लगा कि सर मैं उन्हें ले आया हूं। आप आ जाइए। कुछ देर बाद तरुण ने तीन-चार और लोगों को बुलवाया। वे ढाबे के कर्मचारी थे। इसके बाद दो लोग महिला के पति को केबिन से उठाकर ले गए और पिटाई करने लगे। इधर, राजन व तरुण केबिन के बाहर एक गैलरी में ले जाकर महिला के साथ ज्यादती करने लगे।



हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाते रहे लेकिन पुलिस वाला भी नहीं माना


पीड़िता के पति ने बताया कि आधी रात को ढाबे के सामने एक जीप आकर रुकी। उसमें से तीन लोग बाहर निकले। उनमें से एक ने वर्दी पहन रखी थी। पत्नी और मैं हाथ जोड़कर उसके सामने गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उसे भी रहम नहीं आया। वह कहने लगा सब-कुछ ठीक चल रहा है। मेरी ड्यूटी है। मैं अब जाता हूं। उसके बाद तरुण ने एक-एक कर पांच लोगों को फोन कर ढाबे में बुलाया। सुबह करीब 5 बजे वही वर्दी वाला एक बार फिर आया जो रात को आया था। उसने भी महिला के साथ ज्यादती की। उसके बाद राजन ने भी एक बार फिर ज्यादती की।



आठ घंटे तक आरोपियों की कैद में रही महिला



आठ घंटे तक जिल्‍लज झेलने के बाद मौका पाकर पति वहां से भागने में कामयाब रहा। उसके बाद बदमाशों को नींद में पाकर महिला भी जैसे-तैसे मेन रोड पर पहुंची और एक बाइक सवार से लिफ्ट ली। बाद में ऑटो कर घर पहुंची। पुलिस के मुताबिक ढाबे से चार कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है। उनमें से एक की पहचान महिला ने राजन के रूप में की है। तरुण की तलाश की जा रही है।



क्राइम ब्रांच बताकर ले गए थे ढाबे में



पीड़ित दंपती ने बताया कि वे बुधवार को देवास माताजी के दर्शन के लिए गए थे। लौटते समय रात करीब 9.30 बजे देवास नाका चौराहे के पास बुलेट (एमपी-09 वायसी-1959) के साथ खड़े दो युवकों ने उन्हें रोका। उन्होंने अपने आप को क्राइम ब्रांच का अफसर बताते हुए गाड़ी के कागजात मांगे। बाद में जांच के नाम पर ढाबे ले गए। वहां उन्होंने शराब पी। फिर दोनों पति-पत्‍नी को भी शराब पीने के लिए मजबूर किया। उसके बाद दोनों ने उनकी तलाशी ली। पीडि़त के पति राजेश के मुताबिक बदमाशों ने 20 हजार रुपए, एटीएम, दो मंगलसूत्र, झुमकी और मोबाइल ले लिया।




मोबाइल पर मिल रही है धमकियां


राजेश ने बताया कि आरोपी तरुण व राजन बार-बार फोन कर उन्‍हें धमकियां दे रहे थे कि वे क्राइम ब्रांच के लोग हैं। यदि किसी के सामने मुंह खोला तो हम दोनों को जान से मार देंगे। राजेश ने बताया कि गुरुवार सुबह उन्‍होंने 100 नंबर डायल कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहां से उन्‍हें किसी थाने के नंबर पर कॉल करने को कहा गया। वह पत्नी को लेकर महिला थाने पहुंचे। वहां मिली महिला पुलिस ने उन्‍हें लसूड़िया थाना जाने को कहा।

भारत पोलियो मुक्त देश घोषित




नई दिल्ली। विश्व स्वास्थ्य संगठन [डब्ल्यूएचओ] की ओर से पोलियो प्रभावित देशों की सूची से भारत का नाम हटा दिया गया है। ऐसा पिछले एक वर्ष में भारत में पोलियो का एक भी मामला सामने न आने की उपलब्धि को देखते हुए किया गया है।
India taken off polio endemic list by WHO 
यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की उपस्थिति में शनिवार को दिल्ली में 'पोलियो समिट-2012' के दौरान दी।

आजाद ने कहा, 'मुझे शनिवार को डब्ल्यूएचओ का पत्र मिला, जिसमें भारत को पोलियो प्रभावित देशों की सूची से अलग करने की बात कही गई है। इस सूची में अब पाकिस्तान, नाइजीरिया और अफगानिस्तान ही रह गए हैं।'

भारत में डब्ल्यूएचओ की प्रतिनिधि नतेला मेनाब्डे ने कहा, 'सूची से नाम हटने के बाद भी भारत को 'पोलियो मुक्त देश' का दर्जा प्राप्त करने के लिए दो वर्ष तक पोलियो मुक्त रहना होगा।' जबकि, पंजाब के बठिंडा में तीन दिनों के भीतर पोलियो के दो संदिग्ध मामले सामने आना चिंता का विषय है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, 'इसका श्रेय उन 23 लाख स्वयंसेवकों को जाता है, जिन्होंने दूर-दराज क्षेत्रों में जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाया। इससे यह उम्मीद भी जगी है कि हम सिर्फ भारत से ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया से पोलियो को मिटा सकते हैं। टीकाकरण जारी रखना होगा और निगरानी भी बढ़ानी होगी।' डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, नवंबर, 2010 के बाद भारत में पहली बार हवा में पोलियो वायरस की मौजूदगी के बारे में पर्यावरण से लिए गए अधिकांश नमूनों की जांच रिपोर्ट नकारात्मक आई है।

मरीजों को मिले कैशलेस सुविधा: पीएम

प्रधानमंत्री ने बीमा योजनाओं द्वारा मरीजों पर ध्यान केंद्रित किए जाने पर बल देते हुए कहा कि देश में अस्पताल में भर्ती नहीं होने वाले मरीजों के लिए भी परेशानी मुक्त और कैशलेस सुविधा की दिशा में काम किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि 12वीं पंचवर्षीय येाजना में शिक्षा व स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए
गी।

पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा

उदयपुर। भूपालपुरा इलाके में दुर्गानर्सरी रोड पर मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाले रैकेट का शनिवार को पुलिस ने खुलासा किया। सिपाही को बोगस ग्राहक बनाकर पुलिस ने यह कार्रवाई की। सिपाही का इशारा मिलते ही पुलिस ने पार्लर पर छापा मारा और जिस्मफरोशी के धंधे में लिप्त चार युवतियों और पांच युवकों से सहित 9 लोगों को गिरफ्तार किया।
 

एएसपी सिटी तेजराज सिंह ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि दुर्गा नर्सरी रोड पर अभिनंदन रेस्टोरेंट के नीचे चल रहे लेस्पा मसाज पार्लर में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद को बोगस ग्राहक बनाकर पार्लर में भेजा गया। यहां पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए युवती ने मोटी रकम की मांग की। इस पर सिपाही वापस एटीएम पर गया। जहां से रुपए लेकर वापस पार्लर पर गया। देह व्यापार की पुष्टि होने का पता चलते ही उसने इशारा कर दिया। इशारा मिलते ही भारी पुलिस बल ने पार्लर पर छापा मारा।


इस दौरान दूसरे कमरे में एक युवक और एक युवती को संदिग्ध हालात में पकड़ा गया। बताया गया कि यहां पर मसाज पार्लर की आड़ में करीब एक साल से यह जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पार्लर में अलग-अलग लग्जरी रूम बनाए गए है। जहां यह व्यापार चल रहा था।

मोटर साईकल अभियान ॔राजस्थान का भ्रमण’


मोटर साईकल अभियान ॔राजस्थान का भ्रमण’ 
 Air Cmde RN Gaekwad AOC AF Stn Jodhpur with Motor Cycle Expeditition team on 25 Feb 12.jpg
वायुसेना स्टेशन, जोधपुर भारतीय वायुसेना एडवेंचर प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मोटर साईकिल अभियान ॔राजस्थान का भ्रमण’ का शुभारम्भ आज किया। टीम का नेतृत्व विंग कमाण्डर ए कथूरिया और स्क्वाड्र्न लीडर पी एन कृष्ण कुमार करेंगे। टीम फलौदी, नसीराबाद, कोटा, उदयपुर, माउंट आबू, बाड़मेर और जैसलमेर होते हुए कुल 2000 किलोमीटर का दौरा करेगी। टीम में महिला अफसर फ्लाइट लेफि्टनेन्ट प्रीति बिष्ट एवं फ्लाइंग अफसर नीकिता भी शामिल होंगी। 

वायुसेना स्टेशन, जोधपुर के एयर वाईस माशर्ल आर के धीर वी एस एम, वी एम ने टीम को हरी झण्डी दिखाकर 25 फरवरी 12 को प्रातः 8 बजे वायुसेना स्टेशन, फलौदी के लिए रवाना किया। टीम 05 मार्च 12 को जैसलमेर से वापस जोधपुर के लिए रवाना होगी। 

वायुसेना अभियान टीम रास्ते में कई स्कूल एवं कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों से मिलेंगे तथा भारतीय वायुसेना में नौकरी के लिए भर्ती होने के अवसरों की जानकारी देंगे। 

जैसलमेर शराब तस्करो के विरूद्ध पुलिस एक बडी कार्यवाही


शराब तस्करो के विरूद्ध पुलिस एक बडी कार्यवाही, पुलिस थाना पोकरण में 4 लाख रू की अवैध शराब सहीत एक गिरफ्तार एवं वाहन जब्त 


जैसलमेरपुलिस अधीक्षक ममता विश्नोई के निर्देशानुसार जिले में शराब की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज  रमेशकुमार शर्मा थानाधिकारी पोकरण के नेतृत्व में सउनि श्रवणकुमार ने मय टीम के पिकअप गाडी़ बिना नम्बरी को पीछाकर रूकवाकर चैक किया तो उसमें हरियाणा निर्मित विभिन्न ब्रान्डों के कुल 90 कार्टुन मिले जिनको जब्त किया। जिसका बाजार में मूल्य लगभग 04 लाख रूपया आका गया है। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है तथा ड्राईवर बच्चनसिंह पुत्र मगसिंह राजपुत निवासी खेतोलाई भुरज पुलिस थाना कोलायत जिला बिकानेर को गिरफ्तार किया गया तथा साथ में अन्य मुल्जिम स्वरूपसिंह पुत्र सोहनसिंह जाति राजपुत निवासी गुडी हाल पोकरण व महेन्द्रसिंह पुत्र नारायणसिंह निवासी ीगसरी पुलिस थाना नोखा जो मौके से फरार हो गये। अन्य मुल्जिमान की तलाश जारी है। मुकदमा का दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। 


पुलिस थाना जैसलमेर में अंको से जुआ खेलते हुए 01 गिरफतार 


जैसलमेरपुलिस थाना जैसलमेर के हल्खा क्षेत्र में दौराने हल्खा गस्त मुखबिर ईतला मिलने पर दूर्गाराम उनि मय जाब्ता द्वारा गडीसर प्रोल के पास आज दिनांक 25.02.2012 को राकेश पुत्र आलमखॉ जाति मुसलमान नि0 ब्बि पाडा जैसलमेर के द्वारा ग्राहको से रूपये लेकर अंक लगाना एक को लाभ दूसरे को हानि पहॅूचने की नियत से जुआ खेलते हुए गिरफतार किया गया।