शुक्रवार, 3 फ़रवरी 2012

ऐसे पाएं दमकता निखार और चमकती त्वचा सिर्फ दस मिनट में

सुंदर और चमकदार त्वचा के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते? कुछ लोग इसके लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक्स लगाते हैं तो कुछ ब्युटी टिप्स अपनाते हैं। लेकिन कॉस्मेटिक्स के अधिक उपयोग से स्कीन प्रॉब्लम्स होने का डर भी रहता है साथ ही समय से पहले ही उम्र अधिक दिखने लगती है। इसीलिए सौंदर्य को हमेशा बनाएं रखने के लिए जरूरी है प्राकृतिक तरीका और शीतली प्राणायाम एक ऐसा ही उपाय है। 
कैसे करें शीतली प्राणायाम:

जीभ बाहर निकालें। जीभ को दोनों ओर से इस प्रकार मोड़ें कि जीभ की आकृति ट्यूब जैसी बन जाए। इस ट्यूब की मदद से आप मुंह से सांस भरिए। हवा इस ट्यूब से गुजरकर मुंह और तालु को ठंडक प्रदान करेगी। इसके बाद जीभ अंदर कर लीजिए और सांस धीरे धीरे नाक के से बाहर निकालें।सांस भरते हुए आपको आवाज सुनाई देगी जिस प्रकार तेज हवा चलने पर हमारे आसपास आवाज सुनाई देती है।रोज शीतली प्राणायाम का अभ्यास दस मिनट कभी भी कर सकते हैं।

लाभ

नियमित शीतली प्राणायाम के अभ्यास से भूख-प्यास पर नियंत्रण होता है। शरीर को ठंडक मिलती है। गर्मियों में इसका अभ्यास करना चाहिए। इस प्राणायाम के अभ्यास से बल एवं सौन्दर्य बढ़ता है। रक्त शुद्घ होता है। भूख, प्यास, अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, हृदयरोग और अल्सर में रामबाण का काम करता है।

डीएसपी का कत्ल, पास में मिला महिला का अर्धनग्न शव!



लुधियाना. हंबड़ां में प्रेमी युगल की हत्या के बाद गुरुवार देर रात एक और डबल मर्डर हो गया। मोगा में तैनात डीएसपी बलराज सिंह गिल की नृशंस हत्या कर दी गई।
 
उसका शव हंबड़ा रोड पर गोल्फ लिंक इलाके में उनके दोस्त के फार्म हाउस से मिला। पास ही एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा था। महिला की शिनाख्त लुधियाना में रहने वाले एक होजरी उद्यमी की पत्नी के रूप में हुई है। दोनों को हथियारों से काट दिया गया है। डीएसपी गिल बुधवार शाम छह बजे से लापता थे।





फार्म हाउस के मेन गेट से बीस फुट अंदर, लॉन तथा कमरे तक तीन जगह खून मिला। लॉन में कुछ पौधे टूटे हुए तथा घास दबी हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीएसपी और हत्यारों में भिड़ंत हुई है। डीएसपी का शव कमरे में सोफे पर बैठी हालत में मिला, जबकि बाथरूम के दरवाजे के पास महिला मरी पड़ी थी।



डीएसपी के सिर, कान तथा गर्दन पर तेजधार हथियारों के गहरे घाव थे। इसके अलावा बाजू और पीठ पर भी वार किए गए। महिला के सिर पर गहरे घाव थे, जबकि बाजुओं पर हलके वार हुए थे। घटनास्थल से डीएसपी के दोनों मोबाइल गायब थे।



फरार होते समय हत्यारे फार्म हाउस को बाहर से ताला लगा कर उनकी शेवरले ऑपट्रा कार भी ले गए, जिसे डीएसपी गिल अपने दोस्त से मांग कर लाए थे। हत्यारे कार को नूरपुर बेट इलाके में छोड़ कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। कमिश्नर पुलिस ईश्वर चंद्र शर्मा और डीसीपी आशीष चौधरी ने बताया कि हत्यारे तीन से ज्यादा हो सकते हैं। मामले की तह तक जाने के लिए डीएसपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है।



तीन माह पहले ही हुआ था तबादला



बलराज सिंह गिल तीन पहले ही मोगा में ट्रांसफर होकर आए थे। बताया जाता है कि चुनाव से पहले नवंबर माह में किली चाहला से उनका तबादला यहां किया गया था। इसके बाद हाल ही में मोगा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में पुलिस टुकड़ी के प्रमुख के तौर पर शामिल हुए थे।



रात एक बजे मिले दोनों के शव



तफ्तीश में जुटी पुलिस को वीरवार देररात करीब एक बजे पता चला कि बलराज सिंह गिल अपने उद्यमी दोस्त संजय अग्निहोत्री से चाबी लेकर उनके फार्म हाउस में गए थे। पुलिस वहां पहुंची तो फार्म हाउस के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लटका हुआ था, अंदर लाइट जल रही थी। पुलिस ने संजय अग्निहोत्री की मौजूदगी में ताला तुड़वाया। अंदर घुसते ही पुलिस को फर्श पर खून के निशान मिले। कमरे में खून से लथपथ दोनों के शव पड़े हुए थे।



हत्या के पीछे साजिश



मोगात्न डीएसपी के परिजन आरएस सिद्धू ने आरोप लगाया है कि हत्या एक साजिश के तहत की गई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे अवैध संबंधों के साथ साथ कई अन्य पहलुओं पर भी जांच जारी है। बलराज लुधियाना के टैगोर नगर में रहने वाले थे। पिछले एक माह से चुनावी ड्यूटी में व्यस्तता के बाद 1 फरवरी की सुबह वह लुधियाना में अपने परिवार के पास चले गए थे। इसी दौरान बुधवार शाम वह दोस्तों से किसी काम पर जाने की कहकर निकले थे।

श्रीकृष्ण का ये फोटो कहां और क्यों लगाएं?

विष्णु अवतार श्रीकृष्ण का नाम ही प्राणियों के पापों को नष्ट करने वाला है। मात्र श्रीकृष्ण के स्मरण से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्णा सभी सुखों को प्रदान करने वाले हैं। इनकी भक्ति से हमारे सभी कष्ट, क्लेश, बाधाएं दूर हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली फैल जाती है। इनके दर्शन से हमारे कई जन्मों के पाप स्वत: ही नष्ट हो जाते हैं। इसी वजह से अधिकांश घरों में भगवान की श्रीकृष्ण की तस्वीर या मूर्ति अवश्य ही रहती है। कुछ लोग श्रीकृष्ण की रासलीला के चित्र में भी रखते हैं। 
श्रीकृष्ण को सभी 64 कलाओं से युक्त माना गया है। इनका व्यक्तित्व इतना आकर्षक है कि गोकुल में सभी गोपियां इनके रूप को देखकर मोहित थीं। सभी श्रीकृष्ण से नि:स्वार्थ प्रेम करती थीं। शास्त्रों में उल्लेख है कि इन सभी गोपियों के साथ श्रीकृष्ण ने रासलीला की। रासलीला का मूल भाव नि:स्वार्थ प्रेम ही है। जो कि इनके चित्रों में भी साफ झलकता है। ये चित्र इतने सुंदर और आकर्षक होते हैं कि सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इसी वजह से इन चित्रों को घर में लगाना सभी पसंद करते हैं।

घर में श्रीकृष्ण की रासलीला के चित्र लगाने के लिए पूर्व दिशा श्रेष्ठ स्थान है। घर की पूर्व दिशा की किसी भी दीवार पर यह चित्र लगाया जा सकता है। इसके प्रभाव से घर में खुशनुमा वातावरण निर्मित होगा और नकारात्मक ऊर्जा निष्क्रीय हो जाएगी। सभी सदस्यों पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ेगा। भगवान के नित्य दर्शनों से सभी मुश्किलें दूर होती जाएंगी।

गुरुवार, 2 फ़रवरी 2012

नीयत है खोटी, गर्लफ्रैंड को बना लिया बेटी


फ्लोरिडा के अरबपति जॉन गुडमेन ने अपनी 42 साल की गर्लफ्रैंड को बेटी बना लिया है। गुडमेन पर शराब पीकर गाड़ी चलाने और पैट्रिक विल्सन को कार से कुचलने का मुकदमा चल रहा है। मुकदमा हारने की स्थिति में उनका पैसा न छिन जाय इसलिए उन्होंने ट्रस्ट बनाकर सारा पैसा अपने दो बच्चों के नाम कर दिया। उसने अपनी गर्लफ्रैंड को इस ट्रस्ट का तीसरा सदस्य बनाया है।
विल्सन के मां-बाप ने जॉन गु़डमेन पर मुकदमा कर रखा है। 2010 में गुडमेन के कार से कुचलकर पैट्रिक विल्सन की मौत हो गई थी। एल्कोहल जांच में पाया गया कि गुडमेन के अंदर एल्कोहल का लेवल कानूनी सीमा से दोगुना था।

अपने सारे पैसे से ट्रस्ट बना देने के बाद गुडमेन का पैसा अब मुकदमा हारने की स्थिति में भी सुरक्षित रहेगा।

सिर्फ दो मोबाइल और दो घड़ियों के लिए भारतीय मूल के दंपति की हुई हत्‍या


लंदन. ब्रिटेन के बर्मिंघम में पिछले दिनों भारतीय मूल के दंपति की हत्‍या केवल दो सेलफोन और दो घड़ियां लूटने के लिए की गई थी। भारतीय मूल के अवतार सिंह कोलार और उनकी ब्रिटिश पत्नी कारलोले की हत्या मामले में 37 वर्षीय लथुआनिया के नागरिक पर आरोप लगाए गए हैं।


स्‍थानीय अखबार ‘डेली मेल’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक बीते शनिवार को जेल में मृत पाए गए हत्‍या के संदिग्ध रिमवायदास लिवारेंस ने सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें भारतीय मूल के दंपति की हत्‍या का जिक्र किया गया है।


आरोपी ने चोरी के सेलफोन शहर स्थित एक गैराज में काम करने वाले एक शख्‍स को बेच दिया था जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। हत्‍या के बाद आरोपी ने इस मोबाइल फोन का इस्‍तेमाल किया था।


अखबार ने कहा है कि दंपति की हत्या लूट के दौरान की गई और हत्‍यारे ने दंपति के मोबाइल फोन और कुछ जेवरात लूट लिया था।



अवतार सिंह (62) और कारलोले (58) के शव बर्मिंघम के हैंड्सवर्थ वुड में मिले थे। हालांकि आरोपी इस हत्‍या के बारे में और कुछ बता पाता कि शनिवार को उसका शव जेल की कोठरी में लटका मिला।