BNT

BNT

बाड़मेर,श्रमदान के जरिए स्वच्छता का संदेश,सफाईकर्मियांे का हुआ सम्मान
-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रमांे का आयोजन।


बाडमेर, 04 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के उपलक्ष्य मंे शुक्रवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय पर श्रमदान के जरिए स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियांे, प्रशासनिक अधिकारियांे एवं गणमान्य नागरिकांे ने गांधी चौक से विवेकानंद सर्किल तक सफाई अभियान चलाया। इसके उपरांत भगवान महावीर टाउन हाल मंे आयोजित समारोह के दौरान सफाई कर्मचारियांे का सम्मान किया गया।
जिला मुख्यालय पर अहिंसा चौराहे से विवेकानंद सर्किल तक शुक्रवार को चलाए गए सफाई अभियान मंे नगर परिषद सभापति लूणकरण बोथरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार शर्मा, आयुक्त पवन मीणा, उप सभापति प्रीतमदास जीनगर, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक महावीर बोहरा, सह संयोजक अमित बोहरा के साथ विभिन्न जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे, गणमान्य नागरिकांे तथा सफाई कर्मचारियों ने शिरकत की। इससे पहले सभापति लूणकरण बोथरा, अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार समेत अन्य जन प्रतिनिधियांे एवं प्रशासनिक अधिकारियांे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा कर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत भगवान महावीर टाउन हाल में सफाई कर्मचारियांे का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान बेहतरीन कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियांे का सम्मान किया गया। समारोह के दौरान सभापति लूणकरण बोथरा, उप सभापति प्रीतमदास जीनगर, आयुक्त पवन मीणा, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक महावीर बोहरा, सह संयोजक अमित बोहरा, डा. रामेश्वरी चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्हांेने कहा कि गांधीजी का योगदान सिर्फ देश को आजादी दिलाने तक सीमित नहीं था। उन्होंने मानवता से जीने का तरीका सिखाया। उनके विचार और सिद्धांतों पर अमल किया जाए तो कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शाें पर चलने का आहवान किया गया।

मतदाताओं से अपना सत्यापन करवाने का अनुरोध
बाड़मेर, 04 अक्टूबर। मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के तहत मतदाता ई-मित्र, सीएससी सेंटर, एनवीएसपी पोर्टल एवं वोटर हेल्पलाईन एप के माध्यम से सत्यापन करवा सकते हैं।
  जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि  निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से पूर्व मतदाता सत्यापन कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। इसके तहत समस्त मतदाता ई-मित्र, सीएससी सेंटर पर जाकर अपना सत्यापन करवा सकते है। इसके अतिरिक्त एनवीएसपी पोर्टल एवं वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से भी मतदाता स्वयं सत्यापन कर सकते हैं। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया हैं कि मतदाता सत्यापन कार्यक्रम के तहत मतदाता अधिक से अधिक अपना सत्यापन करवाएं।
मंडी प्रांगणों में दुकान या भूखंड के नाम एवं
भागीदारी परिवर्तन पर प्रशासनिक शुल्क घटाया

बाड़मेर, 04 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अचल सम्पति आवंटन नीति, 2005 के तहत मंडी प्रांगणों में दुकान या भूखण्ड आवंटी फर्मों द्वारा भागीदारी परिवर्तन एवं नाम परिवर्तन पर देय प्रशासनिक शुल्क घटाया है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
प्रस्ताव के अनुसार नाम परिवर्तन पर प्रशासनिक शुल्क अब प्रभावी डीएलसी दर का 5 प्रतिशत के स्थान पर 2.5 प्रतिशत देय होगा। इसी तरह भागीदारी परिवर्तन की स्थिति में 50 प्रतिशत तक परिवर्तन पर प्रशासनिक शुल्क डीएलसी दर का एक प्रतिशत के स्थान पर 0.5 प्रतिशत तथा इससे अधिक भागीदारी परिवर्तन पर प्रशासनिक शुल्क डीएलसी दर का दो प्रतिशत के स्थान पर एक प्रतिशत देय होगा। उल्लेखनीय है कि व्यापारियों ने मंडी प्रांगणों में नाम परिवर्तन एवं भागीदारी परिवर्तन के लिए वर्तमान में लिए जा रहे प्रशासनिक शुल्क को अधिक बताते हुए इसे कम करने की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की मांग पर संवेदनशीलता के साथ निर्णय लेकर उनको राहत प्रदान की है।

0 टिप्पणियाँ:

Post a Comment

 
Top