सोमवार, 2 अक्तूबर 2017

बाड़मेर गांधी जयंती पर आच्छो बढाणो के लिए दीपमाला सजाई ग्रुप फ़ॉर पीपल ने

बाड़मेर गांधी जयंती पर आच्छो बढाणो के लिए दीपमाला सजाई ग्रुप फ़ॉर पीपल ने





बाड़मेर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर ग्रुप फ़ॉर पीपल द्वारा अहिंसा सर्किल पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत आच्छो बढाणो की दीपमाला सोमवार शाम को सजाई।ग्रुप अध्यक्ष आज़ाद सिंह राठौड़ ,चन्दन सिंह भाटी ,डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी,डॉ हरपाल राव,नरेंद्र खत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर।उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इसके बाद स्वछ भारत अभियान के तहत अहिंसा सर्किल के बाहर आच्छो बढाणो की दीपमाला सज़ा लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।राठौड़ में दीप प्रज्वलित कर दीपमाला की शुरुआत की।।सेकड़ो दीपो से स्वच्छता का संदेश जगमगा रहा था।।इस अवसर पर ग्रुप सदस्य महेश पनपालिया,छगन सिंह चौहान,स्वरुपे सिंह भाटी,भंवर लाल जेलिया,मदन बारूपाल,राजेन्द्र लहुआ,नरेश माली,हाकम सिंह भाटी,प्रेम सिंह निर्मोही,गोपाल दास, ललित सऊ,भूपेश आचार्य,विरमाराम ,खेतमल तातेड़,अशोक मंगस,सहित ग्रुप के कई सदस्य उपस्थित थे ।।दीपदान में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भागीदारी निभा कर स्वच्छता का संदेश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें