रविवार, 26 नवंबर 2017

पाक बॉर्डर पर मिले बाज की बॉडी में है मेटेलिक वस्तु, जांच एजेंसियां सतर्क

पाक बॉर्डर पर मिले बाज की बॉडी में है मेटेलिक वस्तु, जांच एजेंसियां सतर्क

पाक बॉर्डर पर मिले बाज की बॉडी में है मेटेलिक वस्तु, जांच एजेंसियां सतर्क
श्रीगंगानगर।एक सप्ताह पहले जिले के केसरीसिंहपुर क्षेत्र में पाकिस्तान बॉर्डर के पास से पकड़े गए संदिग्ध बाज के शरीर में भी एक मेटेलिक वस्तु और मौजूद है। ऐसा वेटरनरी कॉलेज बीकानेर की ओर से की जांच और एक्सरे रिपोर्ट में सामने आया है। यह रिपोर्ट वन विभाग के मार्फत पुलिस के पास पहुंची है। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच अधिकारी ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट भेज कर मार्गदर्शन मांगा है। जानिए और इस बारे में .... थानाधिकारी वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि बीकानेर में बाज को रेस्क्यू किए जाने के साथ ही वेटरनरी कॉलेज से जांच करवाई गई। जांच में पता चला है कि यह पक्षी बाज अपनी श्रेणी के शेड्यूल प्रथम के तृतीय पार्ट का पक्षी है। इसके शरीर में 11.37 गुणा 0.80 एमएम की मेटेलिक वस्तु होने की पुष्टि हुई है। यह क्या वस्तु है? इसकी जांच करवाए जाने के लिए इसे बाहर निकालना आवश्यक है, लेकिन फिलहाल पुलिस किसी प्रकार की जोखिम नहीं लेना चाहती।

- चिप निकालने के लिए इस बाज का ऑपरेशन करना पड़ेगा। ऑपरेशन के लिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा है। बहरहाल, चिप मिलने की आशंका के बाद जांच एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं।

पंखों में था एंटीना

- उल्लेखनीय है कि 18 नवंबर की दोपहर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गांव 1 वी की रोही में संदिग्ध बाज पकड़ा गया था। इसके पंखों में 5-6 इंच के एंटीना के साथ सेल नुमा वस्तु चिपकी हुई थी। इसके पैरों में चार छल्ले भी पाए गए थे। इन छल्लों पर यूएई के साथ ही कतर 11 अंक लिखे हुए थे। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर होने के कारण इसके पकड़े जाने के बाद श्रीकरणपुर एवं श्रीगंगानगर से बीएसएफ के अलावा खुफिया एजेंसियां भी गईं थी।

आशंका ये भी, रास्ता भटक गया होगा बाज

- जांच एजेंसियों को आशंका यह भी है कि अरब देशों में ऐसे पक्षी शिकार के अलावा रेस सहित लड़ाई करवाने के लिए पाले जाते हैं। हो सकता है कि उनकी उड़ान की दूरी सहित अन्य जानकारी के लिए इसमें ऐसी चिप लगाई गई हो। पाकिस्तान या बलूचिस्तान में इन्हें उड़ाने के लिए अथवा लड़ाई के लिए इनका उपयोग किया जाता है।

- यह पक्षी रास्ता भटक कर यहां गया होगा। इनके छल्लों पर अंकित नंबर भी मोबाइल नंबर जैसे प्रतीत हो रहे हैं। बहरहाल जांच एजेंसियां सुरक्षा के दृष्टिगत इसकी हर एंगल से जांच पड़ताल में जुटी हैं।

किसान ने देखा था

- एक किसान ने इस बाज को पक्षी खाते देखा था। उसके पंजों में कोई सेलनुमा चमकीली वस्तु देख वह घबरा गया और ग्रामीणों को बताया। ग्रामीणों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने जाल डालकर इसे पकड़ा था। फिर इसे बीकानेर भेज दिया गया था।

सर्दी में भगवान ने भी ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू

सर्दी में भगवान ने भी ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू
सर्दी में भगवान ने भी ओढ़ी रजाई, भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू

जयपुर।सर्दी के जोर पकड़ते ही ठाकुरजी को सर्दी से बचाने के प्रयास शुरू हो गए हैं। राजधानी जयपुर सहित राजस्थान में खासकर वैष्णव मंदिरों गोविंद देवजी, राधा-दामोदरजी, सरस निकुंज, लक्ष्मीनारायण बाईजी, आनंदकृष्ण बिहारीजी, लाडलीजी सहित अन्य मंदिरों में ठाकुरजी का पहनावा, दिनचर्या और भोग भी बदल दिया गया है। जानिए और इस बारे में ..गहरे रंग की गर्म पोशाक पहनाने के साथ ही कंबल, रजाई ओढ़ाई जा रही है। वहीं हल्के वस्त्र की बजाय ठाकुरजी ने अब गहरे रंग के ऊनी वस्त्र धारण कर लिए हैं। सर्दी से ठाकुरजी को बचाने के लिए गर्भगृह में हीटर अंगीठी भी जलाई जा रही हैं। भोग में गर्म दूध के साथ गोंद के लड्डू परोसे जा रहे हैं।

- वर्तमान में गहरे रंग काला, नीला, लाल रंग के वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। रात को रजाई ओढ़ाई जा रही है ताकि ठाकुरजी को सर्दी ना लग जाए। ठाकुरजी बसंत पंचमी तक इसी तरह के वस्त्र धारण करेंगे।

- मुख्य तौर पर घी, दूध के साथ ही सोंठ, गोंद मेवा आदि से बने गर्म खाद्य वस्तुओं का भोग लगाया जा रहा है। बाल भोग राजभोग में भी भगवान को गर्म व्यंजनों का भोग लगाया जा रहा है।

शाम को सो जाते हैं ठाकुर जी

- इसी तरह दिनचर्या भी बदल गई है। ठाकुरजी शाम को 6:30 बजे बाद सो जाते हैं। यह व्यवस्था श्रद्धालुओं के घर में होने वाली ठाकुरजी की पूजा में भी लागू हो गई है।

इन मंदिरों की सेवा में भी परिवर्तन

- जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में ठाकुरजी को गर्म पोशाक धारण कराई गई है। गर्भगृह में हीटर जलाया गया है। पानों का दरीबा स्थित सरस निकुंज में भी ठाकुरजी की सेवा बदल गई है। चांदनी चौक स्थित आनंद कृष्ण बिहारी, चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदरजी, रामगंज स्थित लाडलीजी, पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथजी सहित विभिन्न मंदिरों में ठाकुरजी को शाम होने से पहले ही गर्म शॉल और रात को रजाई ओढ़ाई जाती है। जैसे-जैसे सर्दी पड़ेगी, वैसे-वैसे ठाकुरजी के गर्भगृह में अंगीठी अथवा हीटर जलाकर गर्मी की जाएगी।

झुंझुनूं में भी बदला आरती का समय

- नवंबर के आखिरी दिनों में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। पिछले नौ दिन में न्यूनतम पारा 6.3 डिग्री गिर चुका है। बिसाऊ के गोविंददेव मंदिर में राधा-कृष्ण को शॉल ओढ़ाई गई। झुंझुनूं के राणी सती मंदिर में सुबह की आरती सुबह 6.30 की बजाय सुबह 7 बजे होगी। शाम की आरती 5 बजे की बजाय 4.45 बजे तथा रात की आरती 10.45 की बजाय 9.45 बजे होगी। बिहारीजी मंदिर में मंगला आरती सुबह 5.30 और शाम को 6 बजे होगी। कल्याणजी के मंदिर में सुबह 6.15 बजे की बजाय 6.30 बजे होगी।

महिला ने पति के साथ जाने से किया इनकार, कहा - मैं तो प्रेमी संग ही जाऊंगी

महिला ने पति के साथ जाने से किया इनकार, कहा - मैं तो प्रेमी संग ही जाऊंगी
महिला ने पति के साथ जाने से किया इनकार, कहा - मैं तो प्रेमी संग ही जाऊंगी

टोंक.यहां पर अपने तरह का एक अजीब मामला सामने आया। जब एक महिला के प्रेमी के साथ चले जाने पर उसके फैमिली के लोगों ने एसडीएम कोर्ट में गुहार लगाई। जब महिला को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया तो उसने अपने पति के साथ नही बल्कि, प्रेमी के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। जिस पर एसडीएम काेर्ट ने पुलिस को प्रेमी के साथ जाने के ऑर्डर दिए। महिला ने बताया- 2 साल से उसका किसी और से चल रहा है अफेयर ...

- मौलवीनगर की रहने वाली सावित्रीदेवी की शादी 5 साल पहले सुरेश बैरवा के साथ हुई थी। दोनों जयपुर आकर मजदूरी करने लगे। इसके बाद सावित्री देवी का प्रेम सिरोही के लालाराम बैरवा के साथ जयपुर में हो गया।

- करीब एक हफ्ते पहले सावित्रीदेवी लालाराम के साथ चली गई। जिसके बाद उसके मायके अौर ससुराल के लोग एसडीएम आॅफिस पहुंचे। जिस पर उपखंड मजिस्ट्रेट ने अलीगढ पुलिस को 97 CRPC के तहत महिला को तलाश करने के निर्देश दिए।

- इसके बाद अलीगढ टीआई ने सिरोही से महिला को दस्तयाब कर उपखंड मजिस्ट्रेट की कोर्ट में शनिवार को पेश किया जहां उसके बयान लिए गए।

- उसने बताया कि 2 साल से लालाराम से उसका अफेयर चल रहा है। साथ ही उसने अपने ससुराल में पति और माता-पिता के साथ जाने से इनकार कर अपने प्रेमी के साथ ही जाने की इच्छा जाहिर की।

- जिस पर उपखंड मजिस्ट्रेट ने उसके प्रेमी लालाराम के साथ जाने आदेश दिए और पुलिस पूरी सिक्युरिटी के साथ गाड़ी में बैठाकर प्रेमी के साथ रवाना किया।

- इस दौरान एसडीएम ऑफिस में महिला के ससुराल और उसके परिजन समेत लोगों की भीड़ जमा थी।

साथी टीचर के साथ भागकर रह रही थी लड़की, 9 महीने बाद कर ली खुदकुशी

साथी टीचर के साथ भागकर रह रही थी लड़की, 9 महीने बाद कर ली खुदकुशी
साथी टीचर के साथ भागकर रह रही थी लड़की, 9 महीने बाद कर ली खुदकुशी

अलवर. कस्बे में शुक्रवार देर रात एक 21 साल की लड़की की लाश फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को फंदे से उतरवाकर उसे मोर्चरी में रखवाया जहां उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर लाश पिता को सौंप दी गई है। इधर, लड़की के पिता ने उसके साथ रह रहे साथी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जनवरी में भागी थी साथी के साथ...

- ऊषा और उसका साथी अशोक मेघवाल एक स्कूल में साथ पढ़ाते थे। दोनों के बीच अफेयर होने के कारण अशोक 31 जनवरी 2017 को ऊषा को अपने साथ भगा ले गया।

- 7 फरवरी को ऊषा के पिता पूर्णचंद ने थाने में अपनी बेटी के किडनैपिंग का अशोक के खिलाफ नामजद केस दर्ज करवाया था।

- अशोक कस्बे के इंडस्ट्रियल एरिया की एक यूनिट में काम करता था, वहीं ऊषा एक एजेंसी में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम करती थी।

- पुलिस के मुताबिक, ऊषा शर्मा पिछले तीन-चार महीने से अपने साथी अशोक मेघवाल के साथ इंद्रा कॉलोनी में रह रही थी। शुक्रवार देर रात ऊषा ने अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली। वारदात का पता लड़की के साथी अशोक को काम से वापस आने पर चला।

- मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस तहकीकात कर रही है। पुलिस ने लड़की के साथी अशोक मेघवाल को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने बुलाई पुलिस, कहा- मुझे अगवा कर जबरन की शादी

शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने बुलाई पुलिस, कहा- मुझे अगवा कर जबरन की शादी
शादी के दूसरे दिन दुल्हन ने बुलाई पुलिस, कहा- मुझे अगवा कर जबरन की शादी
जयपुर/ सीकर.झुंझुनूं के रहने वाले सुरेन्द्र को शादी कराने वाले एक दलाल ने फंसाया था, एक लाख रुपए लेने के बाद उसने सुरेन्द्र की शादी पंजाब की पूजा से तय करवाई थी। शादी के अगले ही दिन पूजा ने सुरेन्द्र से कहा- हमारे यहां शादी के बाद अपने पुराने कपड़ों को नदी में डालने का रिवाज है। पुराने कपड़े घर में रहें तो शुभ नहीं होता। सुरेन्द्र पूजा की बातों में आ गया। दोनाें ने लुधियाना का टिकट करवाया। होटल में चेक इन किया। वहां से पूजा ऐसी गायब हुई कि उसका आज तक कोई सुराग नहीं मिल पाया। सुरेन्द्र कई दिनों तक यही सोचता रहा कि पूजा के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। कई दिन वह उसी होटल में ठहरा रहा। आखिरकार थक-हारकर वह गांव लौट आया। पूजा 30 हजार रुपए के गहने और 60 हजार रुपए कैश लेकर भागी थी। हालांकि, सुरेन्द्र को गहने-पैसाें से ज्यादा परिवार की इज्जत जाने का अफसोस था। शादी के बाद पुलिस को फोन कर कही ये बात...झुंझुनूं के ही रहने वाले बिजेंद्र की शादी पंजाब के मोगा की रमंथ के साथ 2 नवंबर को हुई। 3 नवंबर को पूरा परिवार शादी के जश्न में डूबा था, तभी उनके दरवाजे पर पुलिस की गाड़ी आकर रूकी।

- पुलिस ने जब ये बताया कि आपने रमंथ का किडनैप किया है तो पूरा परिवार सकते में आ गया। रमंथ ने खुद पुलिस को इंफोर्म किया था कि उसे किडनैप कर जबरन शादी रचाई गई है।

- रमंथ के साथ शादी के लिए बिजेंद्र के परिवार ने ढिगाल निवासी एक दलाल को एक लाख 70 हजार रुपए भी दिए। परिवार ने चार लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए। अब रमंथ और दलाल दोनों गायब हो गए हैं।

दूल्हे के घर से सब कुछ समेटकर भाग गईं दुल्हनें

- यह कहानी अकेले सुरेन्द्र या बिजेंद्र की नहीं है। शेखावाटी के कई गांवों में ऐसे सैकड़ों किस्से हैं। कई मामले तो सिर्फ घर की इज्जत जाने के डर से बाहर नहीं आ पाए। हालांकि, अब कुछ मामलों के सामने आने से बाहरी राज्यों से आई दुल्हनों और उनके दलालों का पूरा नेटवर्क सामने आ रहा है।

- भास्कर की पड़ताल में यह सामने आया है कि शेखावाटी के तीन जिलों (झुंझुनूं, सीकर, चूरू) में करीब 10-12 हजार बाहरी राज्यों से लाई गई दुल्हनें हैं। इन्हीं जिलों में करीब दो हजार से ज्यादा ऐसी दुल्हनें भी हैं जो चंद रोज में ही दूल्हे के घर से सब कुछ समेटकर भाग गई।

- दुल्हनें खरीद कर लाने का यह सिलसिला शेखावाटी में तीन दशक से भी लंबे समय से चल रहा है, लेकिन पहला केस 16 नवंबर को दर्ज हुआ है। मुकुंदगढ़ पुलिस थाने में महाराष्ट्र की खुशी, शुभांगी, पूनम और दलाल सलीम काजी के खिलाफ मुकदमा संख्या 200/17 दर्ज हुआ है। पुलिस चारों को गिरफ्तार कर जांच कर रही है। एक टीम जांच के लिए महाराष्ट्र भेजी गई है। पुलिस आरोपियों के बताए ठिकानों की तफ्तीश कर रही है।