शुक्रवार, 26 जून 2015

खुद को आग लगाकर वो दौड़ पड़ा बीच बाजार

खुद को आग लगाकर वो दौड़ पड़ा बीच बाजार

उदयपुर. मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने शाम दूधिया गणेशजी तिराहे पर स्वयं पर पेट्रोल डाल खुद को आग लगा ली और सड़क पर दौड़ पड़ा।

लोगों ने उसे पकड़कर आग बुझाई। बुरी तरह झुलसी हालत में उसे यहां एमबी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि एकलव्य कॉलोनी निवासी पिन्टू (25) पुत्र लालजी ओड पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था।

वह बीमारी की हालत में शहर में इधर-उधर घूमता फिर रहा था। शाम करीब सात बजे दूधिया गणेशजी तिराहे पर उसने स्वयं पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

उसका पूरा शरीर भभक उठा। लपटों में घिरा दोड़े पिन्टू को किसी तरह लोगों ने पकड़ा और आग बुझाई। खुद को आग लगाने के बाद दौड़ते युवक को देखकर हर कोई सहम गया।

दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया पुरूष का अपहरण और रेप !



अभी तक हमें ज्यादातर महिलाओं के अपहरण और उनसे रेप जैसी घिनौनी वारदात करने की खबरें सुनाई देती रही हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में तो ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पुरूष से रेप की आरोपी 2 महिलाएं बताई जा रही हैं।

29 साल के पीड़ित ने इस मामलें में शिकायत भी दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक के घर के नजदीक ही उसका अपहरण तब किया गया जब वो अपने घर जा रहा था। अपहरण करने वाली महिलाएं 3 थी और सभी बीएमडब्ल्यू कार पर सवार थी।

आरोप के मुताबिकड्राइविंग सीट पर बैठी एक महिला ने पहले उससे आगे का रास्ता पूछा। जब वो रास्ता बता रहा था तभी अचानक पीछे बैठी महिला ने बंदूक निकाला और उसे कार में बैठने का इशारा किया। उसे कार में बिठाने के बाद ड्राइवर महिला ने कार चलाया और एक पार्क के पास लाकर रोक दिया।

इसके बाद कार में बैठी महिलाओं ने उसे कपड़े उतारने के निर्देश दिए। एक महिला उस पर बंदूक तान कर खड़ी रही, जबकि 2 अन्य महिलाओं ने उसके साथ रेप किया।

पीड़ित के मुताबिक तीनों महिलाओं की उम्र 30 साल के आसपास की थी। पीड़ित पुरूष घटना के बाद काफी सहम गया और उसने अपना एचआईवी टेस्ट भी कराया। तीनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस स्टेशन में अपहरण और रेप का केस दर्ज किया गया है।

बाड़मेर के एक गांव में केवल दूसरी पत्नी से होती है संतान!

बाड़मेर  के एक गांव में केवल दूसरी पत्नी से होती है संतान!


बाड़मेर पूरा राजस्थान जहां अद्भुत और निराली संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, वहीं यहां का बाड़मेर जिला अपनी एक अलग प्रथा या कहें मान्यता के लिए जाना जाता है।
इसके जिला मुख्यालय से करीब 28 किलोमीटर दूर देरासर गांव में 70 मुस्लिम परिवार रहते हैं। इस परिवारों में लगभग सभी की एक से ज्यादा पत्नियां है।
दरअसल यहां मान्यता बन चुकी है कि केवल दूसरी पत्नी के ही संतान होती है।
गांव में किसी भी परिवार में पहली पत्नी से किसी के भी संतान नही है, लेकिन दूसरी शादी के बाद ही सभी घरों में संतान हुई। गांव के बुजुर्ग इस संयोग को कई वाकयों से जोड़कर देखते हैं।

नई दिल्ली।BJP आलाकमान के सामने सफाई पेश करेंगी राजे, नाराज RSS ने कहा-वसुंधरा दे इस्तीफा!



नई दिल्ली।BJP आलाकमान के सामने सफाई पेश करेंगी राजे, नाराज RSS ने कहा-वसुंधरा दे इस्तीफा!


ललित मोदी की मदद को लेकर घिरीं राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। ललित मोदी की मदद की बात खुद स्वीकार करने के बाद राजे के खिलाफ इस्तीफे को लेकर दबाव और बढ़ गया है। कहा जा रहा है कि शीर्ष बीजेपी नेतृत्व के साथ-साथ आरएसएस भी राजे से खफा है। इस मामले में राजे पार्टी आलाकमान के सामने पेश को होकर सफाई देंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वसुंधरा राजे नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली जाएंगी। माना जा रहा है कि वे शनिवार सुबह दिल्ली जाएंगी। सूत्रों के अनुसार कुछ विधायक भी दिल्ली जाने की तैयारी में जुटे हैं। राजे दिल्ली में बीजेपी आलाकमान के आगे इस मामले में अपनी सफाई पेश करेंगी।

READ: ललित मोदी का 'पॉलिटिकल कनेक्शन': प्रियंका, रॉबर्ट वॉड्रा से मिलने का दावा

वसुंधरा से नाखुश आरएसएस

कहा जा रहा है कि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से संघ भी ललित मोदी की मदद को लेकर खफा है। मदद की बात स्वीकार लेने के बाद आरएसएस को लगता है कि राजे को इस्तीफा दे देना चाहिए। रिपोर्ट्स के मुताबिक कभी भी वसुंधरा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। साथ ही संघ ने प्रदेश के प्रचारक एवं संघ पदाधिकारियों से पूरी स्थिति पर नजर रखने के साथ जानकारी जुटाना शुरू करने के लिए कहा दिया है।

ओम माथुर ले सकते हैं वसुंधरी की जगह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजे को सीएम पद से हटाने के बाद उनके धुर विरोधी और पीएम मोदी तथा शाह के करीबी ओम माथुर को राजस्थान का नया मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। बीजेपी ने हाल ही में माथुर को पार्टी का राष्ट्रीय अपाध्यक्ष घोषित किया था।

READ: मोदी से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद होगी कार्रवाई!

वसुंधरा का इस्तीफे से इनकार

वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने इस्तीफा देने से इनकार कर दिया है। साथ ही विधायकों से उनके समर्थन में खड़े रहने को कहा है। बीजेपी आलाकमान वसुंधरा की सफाई सुनने के बाद ही इस मुद्दे पर कोई फैसला करेगा।

इस्तीफे पर बीजेपी में मतभेद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर बीजेपी में मतभेद है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि वसुंधरा राजे को इस्तीफा दे देना चाहिए, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसके पक्ष में नहीं है, वह वसुंधरा राजे के समर्थन में खड़े हैं।

कोलकाता पैैशाचिक घटना : मां ने खाया बेटी के मस्तिष्क का मांस



कोलकाता पैैशाचिक घटना : मां ने खाया बेटी के मस्तिष्क का मांस


पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में एक महिला के अपनी तीन साल की बेटी के मस्तिष्क का मांस खाने की पैशाचिक घटना सामने आई है।

मां की निर्ममता की शिकार मासूम को इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह जीवन और मौत के बीच झूल रही है। मां शब्द को कलंकित करने वाली महिला को मारपीट कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।

पैशाचिक प्रवृति वाली महिला का नाम भारती मंडल है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुधवार की रात उन्होंने भारती की तीन साल की बेटी पार्वती को चीख-चीख कर रोते हुए सुना। अंदर गए तो देखा कि भारती ने अपनी बेटी के सिर पर ब्लेड से घाव किए हैं।

घावों को चम्मच से कुरेद कुरेद कर मांस निकाल रही है। पास में ही शराब रखी हुई थी। यह दृश्य देखकर पड़ोस के लोग सन्न हो गए। तुरंत उन्होंने पार्वती को राक्षस रुपी मां से छुड़ा कर अस्पताल पहुंचाया। फिर भारती के हांथ-पांव रस्सी से बांध कर बेरहमी से पिटाई की। गुरुवार की सुबह भारती को इंग्लिश बाजार थाने के हवाले कर दिया।

जिला पुलिस अधीक्षक प्रसून बनर्जी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसकी मानसिक स्थिति जानने के लिए मेडिकल जांच कराई जाएगी।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार भारती की तीन संतान हैं। पति बाहर काम करता है। लम्बे समय से वह घर नहीं आया है। भारती अभाव में जीवन काट रही थी। छोटे-मोटे काम कर अपना व अपने बच्चों का पेट पाल रही थी। उसे शराब की लत भी लग गई थी।

कुछ लोगों का मानना है कि पति के लम्बे समय से नहीं आने और गरीबी की वजह से हो सकता है हाल में उसकी दिमागी हालत खराब हो गई हो, लेकिन पहले ऐसा कुछ नहीं था। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस इस घटना के पीछे तंत्र-मंत्र के जाल की संभावना से भी इनकार नहीं कर रही है।