शुक्रवार, 26 जून 2015

खुद को आग लगाकर वो दौड़ पड़ा बीच बाजार

खुद को आग लगाकर वो दौड़ पड़ा बीच बाजार

उदयपुर. मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने शाम दूधिया गणेशजी तिराहे पर स्वयं पर पेट्रोल डाल खुद को आग लगा ली और सड़क पर दौड़ पड़ा।

लोगों ने उसे पकड़कर आग बुझाई। बुरी तरह झुलसी हालत में उसे यहां एमबी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि एकलव्य कॉलोनी निवासी पिन्टू (25) पुत्र लालजी ओड पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था।

वह बीमारी की हालत में शहर में इधर-उधर घूमता फिर रहा था। शाम करीब सात बजे दूधिया गणेशजी तिराहे पर उसने स्वयं पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी।

उसका पूरा शरीर भभक उठा। लपटों में घिरा दोड़े पिन्टू को किसी तरह लोगों ने पकड़ा और आग बुझाई। खुद को आग लगाने के बाद दौड़ते युवक को देखकर हर कोई सहम गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें