शुक्रवार, 26 जून 2015

दक्षिण अफ्रीका में महिलाओं ने किया पुरूष का अपहरण और रेप !



अभी तक हमें ज्यादातर महिलाओं के अपहरण और उनसे रेप जैसी घिनौनी वारदात करने की खबरें सुनाई देती रही हैं। लेकिन दक्षिण अफ्रीका में तो ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पुरूष से रेप की आरोपी 2 महिलाएं बताई जा रही हैं।

29 साल के पीड़ित ने इस मामलें में शिकायत भी दर्ज करवाई है। बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक के घर के नजदीक ही उसका अपहरण तब किया गया जब वो अपने घर जा रहा था। अपहरण करने वाली महिलाएं 3 थी और सभी बीएमडब्ल्यू कार पर सवार थी।

आरोप के मुताबिकड्राइविंग सीट पर बैठी एक महिला ने पहले उससे आगे का रास्ता पूछा। जब वो रास्ता बता रहा था तभी अचानक पीछे बैठी महिला ने बंदूक निकाला और उसे कार में बैठने का इशारा किया। उसे कार में बिठाने के बाद ड्राइवर महिला ने कार चलाया और एक पार्क के पास लाकर रोक दिया।

इसके बाद कार में बैठी महिलाओं ने उसे कपड़े उतारने के निर्देश दिए। एक महिला उस पर बंदूक तान कर खड़ी रही, जबकि 2 अन्य महिलाओं ने उसके साथ रेप किया।

पीड़ित के मुताबिक तीनों महिलाओं की उम्र 30 साल के आसपास की थी। पीड़ित पुरूष घटना के बाद काफी सहम गया और उसने अपना एचआईवी टेस्ट भी कराया। तीनों महिलाओं के खिलाफ पुलिस स्टेशन में अपहरण और रेप का केस दर्ज किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें