गुरुवार, 25 जून 2015

जयपुर भाजपा ने बागियों को दी राहत



जयपुर भाजपा ने बागियों को दी राहत


प्रदेश भाजपा अनुशासन समिति की बैठक में बगावत के अारोप झेल रहे कुछ नेताआें आैर कार्यकर्ता को लम्बी सुनवार्इ के बाद राहत दे दी है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरूवार को अनुशासन समिति की बैठक रामनारायण डूडी की अध्यक्षता में आयोजित हुर्इ।

इस बैठक में समिति के अध्यक्ष रामनारायण डूडी ,समिति के सदस्य मदनलाल सैनी और श्रीकृष्ण पाटीदार शामिल हुए। बैठक में पार्टी के खिलाफ अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले कुल 36 प्रकरणों पर चर्चा की गई।

जिसके बाद पार्टी ने 8 मामलों के नोटिस का संतोषजनक जवाब आने के बाद उन्हें समाप्त कर दिया। वहीं दो मामलों को समिति ने पुनर्विचार के लिए और बगावत का आरोप झेल रहे एक कार्यकर्ता का निष्कासन को रद्द करने का फैसला किया है।

अनुशासन समिति ने बीजेपी कार्यकर्ता सुमन तंवर का निष्कासन रद्द कर दिया है। सुमन पर दांतारामगढ़ से भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का आरोप थे।

मुंबई।मुंबई: सिपाहियों की करतूत, जिसे सेक्स रैकेट से बचाया उससे 3 महीने किया रेप



मुंबई।मुंबई: सिपाहियों की करतूत, जिसे सेक्स रैकेट से बचाया उससे 3 महीने किया रेप


मुंबई पुलिस के दो कॉन्स्टेबलों ने ऐसी करतूत की है कि इससे मुंबई पुलिस को भी शर्म आ जाए। मुंबई पुलिस के दो कॉन्स्टेबलों ने नाबालिग लड़की को सैक्स रैकेट चलाने वालों के चंगुल से बचाने के बाद खुद उसके साथ तीन महीने तक रेप किया।

एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक मामला आरोपी पुलिस कॉन्स्टेबलों ने सैक्स रैकेट से बचाने के बाद नाबालिग के साथ रेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपी कॉन्स्टेबलों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही इस घटना में किसी सीनियर अफसर के हाथ तो नहीं इस दिशा में भी पुलिस जांच कर रही है।

नौकरी के बहाने सैक्स रैकेट में ढकेला

रिपोर्ट के मुताबिक जनवरी 2015 में सैक्स रैकेट चलाने वाले एक दंपत्ति ने नाबालिग लड़की को जबरन जिस्मफरोशी के धंधे में ढकेल दिया। लड़की के पिता की मौत हो चुकी है। दंपत्ति ने लड़की की मां को झासे में लेते हुए कहा कि अगर वह अपनी बेटी को उनके साथ भेज दे तो वह उसको नौकरी दिलवा देंगे। लड़की को नौकरी के बजाए दंपत्ति ने सेक्स रैकेट में ढकेल दिया।

तीन महीने तक नाबालिग लड़की से रेप

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुछ समय बाद मुंब्रा पुलिस ने सैक्स रैकेट चलाने वाले दंपत्ति को पकड़ लिया, बाद में उन्हें बिना कार्रवाई के छोड़ दिया गया। कौशल काकड़े और इरफान खान नाम के दो कॉन्स्टेबलों ने उस लड़की का रेप करना शुरु कर दिया। दोनों ने तीन महीने तक नाबालिग लड़की का रेप किया।

ऐसे सामने आया मामला

31 मार्च को एक एनजीओ को इस बात की जानकारी मिली की आरोपी कपल द्वारा फिर से सैक्स रैकेट चलाए जाने लगा है। एनजीओ ने रैकेट की जानकारी पुलिस को दी, लेकिन इस बार भी मामला दर्ज नहीं किया गया। एनजीओ के लोग ज्वाइंट कमिश्नर के पास पहुंचे, जिसके बाद मुंब्रा पुलिस ने मामला दर्ज किया।

इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस पीडि़ता को सेक्स रैकेट से बचाने का एक सामान्य सा केस दर्ज करने की कोशिश कर रही थी। इसके बाद पीडि़ता को एक शरण स्थली में भेज दिया गया। काउंसलिंग के दौरान पीडि़ता ने उन दो पुलिस वालों की सारी करतूत बयान कर दी। उसने बताया कि पुलिस वालों ने धमकी दी थी कि अगर उन लोगों ने उस पर पुलिस वालों को सेक्स के लिए ऑफर देने का केस कर दिया तो वह कई सालों के लिए जेल चली जाएगी।

पीडि़ता ने मंगलवार को मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान दर्ज कराए। उसे बताया कि दोनों सिपाहियों ने उसका 3 महीने तक रेप किया। दोनों आरोपी पुलिस वालों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सेक्स रैकेट चलाने वाले शबाना शेख और शाहिद शेख को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

राजे के इस्तीफे पर BJP में मतभेद, मोदी से जुड़े दस्तावेजों की जांच के बाद होगी कार्रवाई!



आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद को लेकर घिरीं राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। कहा जा रहा है कि वसुंधरा पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।

टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक ललित मोदी की मदद करने के मामले में फंसी वसुंधरा को लेकर मोदी सरकार को तीखे हमले झेलने पड़ रहे हैं। जिसे लेकर पार्टी वसुंधरा राजे के इस्तीफे और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच करने पर विचार कर रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी की खराब हो रही छवि से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह खासे नाराज है।

इस्तीफे पर बीजेपी में मतभेद

रिपोर्ट्स के मुताबिक वसुंधरा राजे को मुख्यमंत्री पद से हटाने को लेकर बीजेपी में मतभेद है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि वसुंधरा राजे को इस्तीफा दे देना चाहिए, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और केद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी इसके पक्ष में नहीं है, वह वसुंधरा राजे के समर्थन में खड़े हैं।

ललित मोदी से जुड़े दस्तावेजों की होगी जांच

राजे पर कार्रवाई को लेकर मचे घमासान के बीच खबर आ रही है बीजेपी मोदी और वसुंधरा से जुड़े दस्तावेजों की जांच करेगी। अगर वसुंधरा जांच में दोषी पाई जाती है तो उन पर गाज गिरनी लगभग तय मानी जा रही है।

गौरतलब है कि ललित मोदी की मदद को लेकर फंसी वसुंधरा राजे पर विपक्ष हमला करके बीजेपी को घेरने में कोई कमी नहीं छोड़ रहा है। कांग्रेस लगातार विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और सीएम वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। जिसके चलते पार्टी की छवि खराब हो रही है। इसी साल के अंत में बिहार विधानसभा के चुनाव होने है जिस वजह से पार्टी किसी भी मामले में फंस कर अपनी छवि धूमिल नहीं करना चाहती है।

बुधवार, 24 जून 2015

खुलासा : सेना की जमीन हड़पने के लिए पूरा गांव बसा दिया

खुलासा : सेना की जमीन हड़पने के लिए पूरा गांव बसा दिया


सैन्य भूमि घोटाले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। भू-माफिया और अफसरों ने वायु सेना की जमीन हड़पने को नया गांव बसा दिया। इसके लिए तहसील और यूपी राजस्व परिषद के दस्तावेजों में बदलाव किए गए।




नंगला बहरामपुर नाम का यह गैर आबाद गांव वर्ष 1980 के आसपास राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज किया गया था। सर्वे ऑफ इंडिया और इसरो के दस्तावेजों से इसका खुलासा हुआ है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर सैन्य भूमि घोटाले की जांच कर रही उच्च स्तरीय समिति के सामने यह तथ्य आया है।




वर्ष 1980 में दीक्षित अवॉर्ड के तहत यमुना किनारे वाले हरियाणा के कई गांव यूपी को सौंपे गए थे। तभी भू-माफिया ने अपना खेल शुरू कर दिया था। नंगला नंगली गांव में जहां वायु सेना की जमीन है, वहां नंगला बहरामपुर नाम से नया गांव दर्ज कर दिया गया। यह गैर आबाद श्रेणी का गांव बनाया गया। इस कारण गांव की 167 हेक्टेयर भूमि के मालिक दूसरे गांवों के निवासी हैं। जब यूपी के सर्वे विभाग ने खेतों की जमाबंदी की तो नंगला नंगली गांव के नक्शे पर फर्जी गांव का नया नक्शा ओवरलैप कर दिया। इससे वायु सेना की जमीन दस्तावेजों से गायब हो गई। इसके बाद भू-माफिया ने खुलेआम सेना की जमीन पर फार्म हाउस बना डाले। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी एनपी सिंह ने कहा कि दीक्षित अवॉर्ड के बाद हरियाणा से भेजे दस्तावेजों में फर्जी एंट्री थीं। नंगला बहरामपुर नाम का गैर आबाद गांव दर्ज कर दिया गया।




महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे पर 206 करोड़ रूपए के कथित घोटाले का आरोप

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे पर 206 करोड़ रूपए के कथित घोटाले का आरोप

Image Loading
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार की महिला मंत्री पंकजा मुंडे के विभाग में 206 करोड़ रूपए के कथित घोटाले का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। लेकिन राज्य के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने पत्रकारों से कहा है कि अगर कांग्रेस सबूत देती है तो हम पंकजा के खिलाफ जांच करा सकते हैं। खडसे ने यह भी कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है।




बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने इस कथित घोटाले के खिलाफ भ्र्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के प्रमुख प्रवीण दीक्षित के पास लिखित शिकायत की है और कथित घोटाले की जांच की मांग की है। सावंत ने इस मामले में पंकजा से इस्तीफे की भी मांग की है।




महाराष्ट्र के दिग्गज नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री हैं और उनके विभाग में सरकारी स्कूलों में शिक्षा और खान-पान से संबंधित सामानों की खरीदी में 206 करोड़ रूपए के कथित घोटाले हुए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इन सामानों की खरीदी में महाराष्ट्र सरकार के नियमों का पालन नहीं किया गया है। मजेदार बात यह है कि ई-टेंडरिंग के बिना ही एक ही दिन में 206 करोड़ रूपए के सामान की खरीदी कर ली गई। नियमानुसार 3 लाख रूपए से ज्यादा के सामान की खरीदी के लिए ई-टेंडर निकाला जाता है।




हालांकि, इस समय पंकजा विदेश में हैं और वह 2 जुलाई तक देश लौटने वाली हैं। प्रदेश भाजपा की ओर से पंकजा का बयान जारी किया गया है जिसमें पंकजा ने खुद को बेदाग बताया है। उन्होंने कहा कि वह मुंबई लौटने के बाद सारे आरोपों का जवाब देंगी। उनका कहना है कि उन्होंने जो फैसले लिए थे उसमें कहीं गड़बड़ी नहीं है। लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को हाथ से निकलने नहीं देता चाहती है। इससे पहले कांग्रेस ने राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े की इंजीनियरिंग की कथित फर्जी डिग्री का मुद्दा उठाया था।