बुधवार, 24 जून 2015

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे पर 206 करोड़ रूपए के कथित घोटाले का आरोप

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे पर 206 करोड़ रूपए के कथित घोटाले का आरोप

Image Loading
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन सरकार की महिला मंत्री पंकजा मुंडे के विभाग में 206 करोड़ रूपए के कथित घोटाले का आरोप कांग्रेस ने लगाया है। लेकिन राज्य के राजस्व मंत्री एकनाथ खडसे ने पत्रकारों से कहा है कि अगर कांग्रेस सबूत देती है तो हम पंकजा के खिलाफ जांच करा सकते हैं। खडसे ने यह भी कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ आरोप लगाना है।




बुधवार को कांग्रेस प्रवक्ता सचिन सावंत ने इस कथित घोटाले के खिलाफ भ्र्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के प्रमुख प्रवीण दीक्षित के पास लिखित शिकायत की है और कथित घोटाले की जांच की मांग की है। सावंत ने इस मामले में पंकजा से इस्तीफे की भी मांग की है।




महाराष्ट्र के दिग्गज नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी पंकजा महाराष्ट्र सरकार में महिला एवं बाल कल्याण मंत्री हैं और उनके विभाग में सरकारी स्कूलों में शिक्षा और खान-पान से संबंधित सामानों की खरीदी में 206 करोड़ रूपए के कथित घोटाले हुए हैं। कांग्रेस का आरोप है कि इन सामानों की खरीदी में महाराष्ट्र सरकार के नियमों का पालन नहीं किया गया है। मजेदार बात यह है कि ई-टेंडरिंग के बिना ही एक ही दिन में 206 करोड़ रूपए के सामान की खरीदी कर ली गई। नियमानुसार 3 लाख रूपए से ज्यादा के सामान की खरीदी के लिए ई-टेंडर निकाला जाता है।




हालांकि, इस समय पंकजा विदेश में हैं और वह 2 जुलाई तक देश लौटने वाली हैं। प्रदेश भाजपा की ओर से पंकजा का बयान जारी किया गया है जिसमें पंकजा ने खुद को बेदाग बताया है। उन्होंने कहा कि वह मुंबई लौटने के बाद सारे आरोपों का जवाब देंगी। उनका कहना है कि उन्होंने जो फैसले लिए थे उसमें कहीं गड़बड़ी नहीं है। लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को हाथ से निकलने नहीं देता चाहती है। इससे पहले कांग्रेस ने राज्य के शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े की इंजीनियरिंग की कथित फर्जी डिग्री का मुद्दा उठाया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें