शनिवार, 27 दिसंबर 2014

बाडमेर बिना अनुमति प्राप्त किए सड़क तोडने पर होगी कार्यवाही


बाडमेर बिना अनुमति प्राप्त किए सड़क तोडने पर होगी कार्यवाही
बाडमेर, 27 दिसम्बर। जिला कलेक्टर मधुसूदन शर्मा ने बिना अनुमति प्राप्त किए सडक तोडने पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए है। वे शनिवार को बाडमेर शहर के सौन्दर्यकरण एवं समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित बैठक में शहरी सौन्दर्यकरण से जुडे मुद्दों एवं समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे।

इस अवसर पर जिला कलेक्टर शर्मा ने कहा कि पेयजल, विद्युत, सीवरेज सहित विभिन्न कार्यकारी एजेन्सियों के साथ चर्चा एवं समन्वय स्थापित कर एक साथ कार्य करवाए जाए ताकि बार-बार सड़क तोडने की समस्या से बचा जा सकें। उन्होने सीवरेज का कार्य त्वरित गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने सफाई व्यवस्था को सर्वोपरि बताते हुए स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के निर्देश दिए। उन्होने पाॅलिथीन की रोकथाम के लिए सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही पोलीथीन की रोकथाम हेतु हेल्प लाईन स्थापित की जाकर टीमे गठित कर प्रभावी कानूनी कार्यवाही करने को कहा।

जिला कलेक्टर ने शहर में पार्किग स्थलों का निर्धारण करने हेतु पाॅर्किग जोन का ड्राफ्ट प्रकाशित कर पार्किग स्थलों का निर्धारण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होने नये बस स्टेण्ड से वाहनों का संचालन सुनिश्चित करने को कहा। जिला कलेक्टर ने शहरी सौन्दर्यकरण तथा चैराहों को आकर्षक एवं सुन्दर बनाने के लिए भामाशाहों से प्रस्ताव लेकर उन्हें गोद देकर नियमित संधारण करने को कहा।

बैठक में बंशीधर वडेरा, ओम प्रकाश गुप्ता, भूरचन्द जैन, भवानीसिंह, सी.एल. मेहता, ललित किरी, माॅगीलाल जैन, महेन्द्र जैन, किशनलाल वडेरा, पुरूषोतम खत्री, कैलाश कोटडिया सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ जनों ने सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, पोलीथीन की रोकथाम, कचरे का संग्रहण, आवारा पशुओं की रोकथाम, स्पीड लिमिट, पार्किग की व्यवस्था, अतिक्रमण, खुले में बजरी एवं रेत के परिवहन, भारी वाहनों का शहर में प्रवेश, वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था इत्यादि से जुडी विभिन्न समस्याओं तथा चैराहों के सौन्दर्यकरण से जुडे महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिस पर जिला कलक्टर शर्मा ने आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। बैठक में किरी एण्ड कम्पनी के ललित किरी ने अम्बेडकर चैराहा को गोद लेकर उनके रख रखाव की स्वीकृति प्रदान की। वहीं कैयर्न एवं राजवेस्ट के अधिकारियों ने यथासंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

बैठक में मुख्य कार्यकारीे अधिकारी गोपालराम बिरडा, भूमि अवाप्ति अधिकारी नखतदान बारहठ, नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट सहित कैयर्न के अनिल सूद, राजवेस्ट के विनोद विठ्ठल सहित प्रबुद्ध जन बैंक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

-0-






'गाँवो में भी भाजपा की सरकार बनाएँ' सिवाना भाजपा मंडल की बैठक आयोजित




'गाँवो में भी भाजपा की सरकार बनाएँ' सिवाना भाजपा मंडल की बैठक आयोजित
जीत जाँगिड़ सिवाणा

सिवाना! पंचायतीराज चुनावों में हर गाँव और गली से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवाएँ और विकास की कडी से कडी जोडने में सहयोग करावें! ये बात विधायक हमीरसिंह भायल ने शनिवार को भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कही! उन्होंने कांग्रेस के रिफायनरी बचाओ अभियान को चुनावी स्टंट करार देते हुए कहा कि मात्र पत्थर खडा करने से रिफायनरी नही लगती रिफायनरी भाजपा सरकार बाड़मेर जिले में ही लगाएगी! पूर्व विधायक कानसिंह कोटडी ने कहा कि पार्टी आलाकमान द्वारा जिस किसी को भी टिकट दिया जाता हैं उसके साथ खडे होकर सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा को विजय दिलवानी हैं जिससे समदडी और सिवाना में भाजपा का प्रधान बन सके!

भाजपा सदस्यता अभियान के जिला सह प्रभारी बाबुसिंह राजगुरू ने कहा कि बागी और स्वार्थी कार्यकर्ताओं की पार्टी में कोई जगह नही हैं, टिकट उसी को मिलेगा जो पार्टी के प्रति पुर्ण समर्पित हैं! पुर्व प्रधान मूलसिंह भायल ने पुरे सिवाना मंडल का वार्डवार आरक्षण का ब्यौरा पेश किया! मंडल अध्यक्ष बाबुलाल परिहार ने आभार ज्ञापित किया! मंडल महामंत्री महेंद्र छाजेड़ ने चुनाव प्रक्रिया पर प्रकाश डाला! बैठक को पूर्व मंडल अध्यक्ष आसूसिंह ईन्द्राणा, पशुपालक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुरताराम देवासी, जेएनवीयू पूर्व अध्यक्ष ईश्वरसिंह बालावत, एडवोकेट अशोकसिंह राजपुरोहित, ललित शास्त्री, गौतम जैन, सूजाराम देवासी, खंगाराराम मेगवाल आदि ने भी संबोधित किया! संचालन भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोहनसिंह भायल ने किया!

बैठक में बडी संख्या में क्षेत्रभर के भाजपा कार्यकर्ता शरीक हुए! पंचायत समिति और जिला परिषद् के लिए दावेदारी करने वालो से आवेदन आमंत्रित किए गए! आवेदन रविवार शाम तक विधायक कार्यालय में जमा करवाने होंगे! उसमें बाद निर्णायक समिति उक्त आवेदन पत्रों के आधार पर टिकट फाईनल करेगी! इस अवसर पर वगताराम सरपंच मेली, अभयसिंह धीरा, वीरसिंह सेला, सुरेंद्रसिंह अजीत, रूगनाथाराम चौधरी राखी, जोगाराम माली, प्रभुपुरी, भंवरू खां खोखर, यासीन खाँ, महबूब खाँ, वगताराम, पिंटू सुथार तेलवाडा, जीत जाँगिड़, राजेश जोशी, मनोज रामदेव, महेश त्रिवेदी सहित सैकडो कार्यकर्ता मौजूद रहें| इस अवसर में बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की|

"मरी हुई महिला" पुलिस को प्रेमी के साथ घूमती मिली

"मरी हुई महिला" पुलिस को प्रेमी के साथ घूमती मिली

नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली की एक ऎसी महिला को पकड़ा है जो पुलिस रिकॉर्ड में मर चुकी है।पुलिस रिकॉर्ड में उसकी हत्या उसके ही ससुर ने की है। यहां तक कि उसकी हत्या के आरोप में उसका ससुर अब भी जेल काट रहा है।जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की गोकलपुरी ईकाई के एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में गठित की गई खास टीम ने मामले का पूरा खुलासा किया है।
dead women found alive with her lover in delhi

प्रेमी के साथ रह रही थी
जिस महिला की हत्या में उसका ससुर जेल काट रहा है, असल में वह जिंदा है। जिंदा ही नहीं है, बल्कि अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में ही रह रही है। महिला और उसका प्रेमी दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और बिहार पुलिस व परिजनों को सूचना भेज दी है।

पुलिस ने जिस महिला को हिरासत में लिया है, वो चार बच्चों की मां है। उसकी साल 2006 में बिहार के मुफ्फरपुर निवासी शेख जलाल से हुई थी। उसके बाद उसे चार बच्चे हुए।लेकिन इसी दौरान वह इलाके के एक हम उम्र युवक इरशाद से दोस्ती हो गई। जल्द ही दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। इसके बाद वह इरशाद के साथ भागकर दिल्ली आ गई। यहां भजनपुरा इलाके में एक किराए के कमरे में रहने लगे।

उधर, महिला के पिता अब्दुल तारीक ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा दिया। मामले में पुलिस ने बिना छानबीन किए महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं। - 

जोधपुर। भागवत कथा से जीवन का कल्याण-कृष्ण मुरारी

जोधपुर। भागवत कथा से जीवन का कल्याण-कृष्ण मुरारी

छगन सिंह चौहान
जोधपुर। श्री अर्पण भाग्योदय विकास सेवा समिति की ओर से गुरुवार को चोपासनी हाउसिंग बोर्ड 14 सेक्ट्रर में कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा शुभारंभ हुआ। श्रीमदभागवत कथा के दुसरे दिन कथावाचक कृष्ण मुरारी जी के अभिनंदन के साथ शुरू हुई। दूसरे दिन की कथा के प्रारम्भ कृष्ण मुरारी जी ने प्रेमाभाव का विस्तार से वर्णन कर समझायाए कृष्ण.विदूर कथा का भी श्रवण करवायाए कलयुग में भगवान का केवल मात्र सुमिरन करने से ही भवसागर को पार किया जा सकता है। कथा के दुसरे दिन विशेष रूप से राधा-कृष्ण भगवान  की झांकी सजाई गई तथा उसका पूजन किया गया। कथा में कृष्ण मुरारी जी द्वारा कई भगवत कीर्तन की प्रस्तुतियां दी गई। श्रोताओं ने कथा का आनन्द लिया इसमें महिलाओं व बच्चों ने बढ.चढकर भाग लिया। श्रोताओं ने भी श्रीमद भागवत की आरती का लाभ लिया। कथा की पूर्णाहुति 31 दिसम्बर को होगी।





भरतपुर ट्रक में महिला से गैंग रेप



भरतपुर। भुसावर के पुलिस उपाधीक्षक गुमनाराम मीणा ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव गोगेरा निवासी एक महिला अपने बहिन के साथ नदबई तहसील के गांव ऊंच गई थी। वहां से वह मण्डावर होते हुए नदबई लौटी।
gang rape with femal in truck


यहां से उसकी बहन चली गई और वह टैम्पो से डहरा मोड़ पहंुची। रात में वाहन नहीं मिलने पर वह जयपुर-आगरा हाइवे पर वाहन का इं तजार करने लगी। उसने लिफ्ट लेने के लिए एक ट्रक को इशारा किया तो ट्रक चालक ने ट्रक रोक उसे बैठा लिया। चालक ने ट्रक को हलैना कस्बे से दो किलोमीटर आगे एक ढाबे के पास रोका।




यहां चालक व परिचालक ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में परिचालक भोजन करने चला गया। ढाबे के रसोइया ने भी म हिला के साथ ट्रक में दुष्कर्म किया। इसके बाद चालक भुसावर-छौंकरवाड़ा मेगा हाइवे की तरफ चला गया। यहां रास्ते में ट्रक सड़क कि नारे रोक कर चालक-परिचालक ने वापस उसके साथ दुष्कर्म किया और केबिन में नीचे बैठा कर उस पर रजाई डाल दी।




चैंटोली टोल प्लाजा पर ट्रक के पहुंचने पर महिला ने शोर मचा दिया, जिस पर टोलकर्मियों ने ट्रक को रूकवाया। इस बीच, हाइवे मोबाइल पुलिस पार्टी भी पहुंच गई और आरोपित चालक गब्बर (28) पुत्र नेगसिंह जाट निवासी नगला लोका थाना महावन जिला मथुरा (उत्तर प्रदेश), परिचालक यदुवीर (19) पुत्र लक्खी जाटव निवासी ललिता मूडिया थाना हलैना को गिरफ्तार कर लिया।




इनकी निशानदेही पर झालाटाला स्थित देव ढाबे से आरोपित रसाइये महावीर (22) पुत्र विक्रम ठाकुर निवासी खदरा थाना आलमबाग जिला लखनऊ (उत्तर प्रदेश) को भी धर दबोचा।




सूचना मिलने पर भुसावर, थाना प्रभारी लखन सिंह खटाना, हलैना के रतन सिंह पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने ट्रक को जप्त किया है।पीडिता के पर्चा बयान के आधार पर हलैना पुलिस थाने में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया ।




पीडिता का पुलिस ने गुरूवार को मेडिकल कराया और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश कि या, जहां से उन्हें एक दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया। -  

नई दिल्ली। "मरी हुई महिला" पुलिस को प्रेमी के साथ घूमती मिली



नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली की एक ऎसी महिला को पकड़ा है जो पुलिस रिकॉर्ड में मर चुकी है।

dead women found alive with her lover in delhi

पुलिस रिकॉर्ड में उसकी हत्या उसके ही ससुर ने की है। यहां तक कि उसकी हत्या के आरोप में उसका ससुर अब भी जेल काट रहा है।




जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की गोकलपुरी ईकाई के एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में गठित की गई खास टीम ने मामले का पूरा खुलासा किया है।




प्रेमी के साथ रह रही थी

जिस महिला की हत्या में उसका ससुर जेल काट रहा है, असल में वह जिंदा है। जिंदा ही नहीं है, बल्कि अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में ही रह रही है।




महिला और उसका प्रेमी दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और बिहार पुलिस व परिजनों को सूचना भेज दी है।




पुलिस ने जिस महिला को हिरासत में लिया है, वो चार बच्चों की मां है। उसकी साल 2006 में बिहार के मुफ्फरपुर निवासी शेख जलाल से हुई थी। उसके बाद उसे चार बच्चे हुए।




लेकिन इसी दौरान वह इलाके के एक हम उम्र युवक इरशाद से दोस्ती हो गई। जल्द ही दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। इसके बाद वह इरशाद के साथ भागकर दिल्ली आ गई। यहां भजनपुरा इलाके में एक किराए के कमरे में रहने लगे।




उधर, महिला के पिता अब्दुल तारीक ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा दिया। मामले में पुलिस ने बिना छानबीन किए महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं।  

शुक्रवार, 26 दिसंबर 2014

चित्तौड़गढ़ महिला का कटा पैर मिलने से फैली सनसनी



चित्तौड़गढ़। राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अज्ञात महिला का कटा पैर मिलने से सनसनी फैल गई।

young woman leg found on field in chittorgarh


पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा ने बताया कि क्षेत्र खोखरियाखेडी एवं उम्मेदपुरा के बीच एक खेत में महिला का कटा पैर पड़ा होने की सूचना पर इसे बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि खेत मालिक के मुताबिक कुत्ता पैर को कहीं से खींचकर लाया था जिसे देखकर उसने पुलिस को सूचना दी।




उन्होंने बताया कि महिला का पैर घुटने के नीचे से कटा हुआ है और उसके पैर में चांदी की पाजेब भी है जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हत्या का मामला हो सकता है।




पुलिस ने खोजी कुत्ते के सहारे महिला के शेष अंग की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने बताया कि महिला के पैर के नाखूनों पर लाल पॉलिश भी लगी हुई है और चिकि त्सक प्रारम्भिक जांच में महिला की उम्र तीस साल के आस पास बताई हैं। पुलिस ने बरामद पैर को मंडफिया अस्पताल में रखवा कर मामले की जांच की जा रही हैं। - 


मायड़ भाषा में पहली बार थिएटर फेस्टिवल



जयपुर. हिन्दी और अंग्रेजी के विश्वस्तरीय नाटकों ने थिएटर जगत में शहर को खास पहचान दी है। जयपुर थिएटर का हब बन रहा है। अब बारी राजस्थानी भाष्ाा के नाटकों की है। जयपुराइट्स जल्द ही राजस्थानी नाटकों का लुप्त उठा पाएंगे।
firt time a play theatrical production in mayad language



मौका होगा, रंग मस्ताने संस्थान की ओर से पांच जनवरी से होने वाले राजस्थानी थिएटर फेस्टिवल "रंग राजस् थान" का। फेस्ट के तहत जेकेके रंगायन सभागार में सात राजस्थानी नाटकों का मंचन होगा।




यह पहला मौका है जब राजस्थानी भाष्ाा के नाटकों को लेकर थिएटर फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है। जेकेके में गुरूवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में "रंग राजस्थान" के संयोजक अभिषेक मुद्गल ने फेस्ट के पोस्टर को भी लॉन्च किया।




सात दिवसीय फ ेस्टिवल की शुरूआत नाटक "जैपर की ज्यौणार" के मंचन से होगी। छह जनवरी को "ऎसो चतुर सुजान", सात जनवरी को "सत्यागह", आठ जनवरी को "चरी चमेली", नौ जनवरी को "बेटो किण रो" का मंचन होगा।




यह प्ले जवाहर कला केन्द्र का इनहाउस प्रोडक्शन है, जो फ्राइडे थिएटर के तहत खेला जाएगा। 10 जनवरी को "अरे शरीफ लोग" का मंचन होगा, जबकि आखिरी दिन 11 जनवरी को "कसुमल सपनो" खेला जाएगा। - 

 

बीकानेर तलाकशुदा के देह शोषण का आरोप



बीकानेर। तलाक के बावजूद जबरन किराए के मकान में रखने व कुकर्म करने के आरोप में एक महिला ने पूर्व पति मोहम्मद सलीम के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।
Divorced sex abuse charges



रिपोर्ट में इस महिला ने कहा कि उसकी शादी बीस जुलाई 2001 को सलीम के साथ हुई थी। बीच में अनबन के कारण उसने सलीम पर मामला दर्ज कराया। दूसरी अदालत में तलाक की डिक्री एक जनवरी2011 को हो गई।




इसके बावजूद सलीम ने 26फरवरी 2011 से 19अक्टूबर 2011 तक किराए के मकान में उसे जबरन रखा और दुष्कर्म किया। मामले की जांच महिला थाना एसएचओ रिछपाल सिंह कर रहे हैं। -