शनिवार, 27 दिसंबर 2014

नई दिल्ली। "मरी हुई महिला" पुलिस को प्रेमी के साथ घूमती मिली



नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली की एक ऎसी महिला को पकड़ा है जो पुलिस रिकॉर्ड में मर चुकी है।

dead women found alive with her lover in delhi

पुलिस रिकॉर्ड में उसकी हत्या उसके ही ससुर ने की है। यहां तक कि उसकी हत्या के आरोप में उसका ससुर अब भी जेल काट रहा है।




जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की गोकलपुरी ईकाई के एसीपी संदीप लांबा की देखरेख में गठित की गई खास टीम ने मामले का पूरा खुलासा किया है।




प्रेमी के साथ रह रही थी

जिस महिला की हत्या में उसका ससुर जेल काट रहा है, असल में वह जिंदा है। जिंदा ही नहीं है, बल्कि अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में ही रह रही है।




महिला और उसका प्रेमी दोनों ही बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और बिहार पुलिस व परिजनों को सूचना भेज दी है।




पुलिस ने जिस महिला को हिरासत में लिया है, वो चार बच्चों की मां है। उसकी साल 2006 में बिहार के मुफ्फरपुर निवासी शेख जलाल से हुई थी। उसके बाद उसे चार बच्चे हुए।




लेकिन इसी दौरान वह इलाके के एक हम उम्र युवक इरशाद से दोस्ती हो गई। जल्द ही दोनों का प्रेम परवान चढ़ने लगा। इसके बाद वह इरशाद के साथ भागकर दिल्ली आ गई। यहां भजनपुरा इलाके में एक किराए के कमरे में रहने लगे।




उधर, महिला के पिता अब्दुल तारीक ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगा दिया। मामले में पुलिस ने बिना छानबीन किए महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें