बुधवार, 17 सितंबर 2014

मनोनीत मुख्य न्यायाधीश पर यौन उत्पीड़न का आरोप

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मनोनीत मुख्य न्यायाधीश एच एल दत्तू के खिलाफ रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) की पूर्व अधिकारी के यौन उत्पीड़न के आरोपों की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट गुरूवार को करेगी।

मुख्य न्यायाधीश जी रोहिणी और न्यायमूर्ति आर एस एंड लॉ की युगल पीठ ने पेशे से वकील पूर्व अधिकारी की याचिका को सुनवाई के लिए बुधवार को मंजूरी दी। 
delhi high court to hear plea of sexual harassment charge on h l dattu

पीठ ने इसे गुरूवार को सूचीबद्ध करने को हाईकोर्ट रजिस्ट्री को निर्देश दिया।

याचिकाकर्ता ने न्यायमूर्ति दत्तू के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उन्हें सुप्रीम कोर्ट मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने से रोकने की मांग की है।

इससे पहले अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल संजय जैन ने दलील दी कि न्यायमूर्ति दत्तू के खिलाफ दायर याचिका झूठी है और इसे सुनवाई के लिए मंजूर नहीं किया जाना चाहिए।

याचिकाकर्ता की दलील है कि जब वह कानून की पढ़ाई कर रही थी तब न्यायमूर्ति दत्तू ने 2011 में उसका यौन उत्पीड़न किया था। - याचिकाकर्ता 1987 बैच की रॉ की अधिकारी रही हैं, जिन्होंने2009 में अनिवार्य सेवानिवृत्ति ले ली थी। -

बेटी को हुआ पेट दर्द तो सामने आई पड़ोसी की सच्चाई


मुुंबई। आठवीं में पढ़ने वाली सुलेखा (परिवर्तित नाम) को एक दिन अचानक पेट में दर्द होने लगा। बेटी के दर्द को देख मां-बाप उसे पड़ोस के अस्पताल में ले गए।

जब डॉक्टर ने सच्चाई बताई तो मां-बाप की ऎसी हालत हो गई जैसे काटो तो खून नहीं। बेटी के पेट मेे 5 महीने का बच्चा पल रहा था। घरवालों ने जब उसे पूछा तो उसने सारी बात बताई।
mumbai man arrested for raping minor girl
मुंबई की चारकोप पुलिस ने सुलेखा के परिजनों की शिकायत पर पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय संजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उस पर रेप का आरोप है।

कांदिवली की रहने वाली 14 वर्षीय सुलेखा ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले संजय ने उससे शादी का झासा देकर संबंध बनाए। उसने नवंबर 2013 से सित ंबर 2014 के बीच उसे कई बार संबंध बनाए।

आरोपी युवक बॉक्स बनाने वाली एक कंपनी में काम करता है। पुलिस ने संजय के खिलाफ 11 सितंबर को ही मामला दर्ज कर लिया था लेकिन उसकी गिरफ्तारी मंगलवार को हुई। वह फरार था।

बाड़मेर। ढाई लाख की अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

बाड़मेर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अहिंसा सर्किल पर एक इंडिका गाड़ी की तलाशी के दौरान ढाई लाख रुपए की अफीम के साथ तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक इंडिका गाड़ी में कुछ लोग अफीम  को लेकर शहर की तरफ रहे है। इस पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शहर के अहिंसा सर्किल पर नाकेबंदी करवाई। पुलिस ने गाड़ी में रखी 2 किलो 300 ग्राम अफीम को बरामद कर कमल कुमार पुत्र भंवरलाल सुथार निवासी कल्याणपुरा, उत्तमा राम पुत्र घमंडाराम जाट निवासी शास्त्रीनगर, सुरेश पुत्र माणकाराम माली निवासी शास्त्रीनगर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई अफीम की कीमत करीब ढाई लाख रुपए आंकी जा रही है।

पूछताछमें जुटी पुलिस

गिरफ्तार तीनों आरोपियों को मंगलवार न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें पीसी रिमांड पर लिया गया। पुलिस पूछताछ कर रही है कि आरोपियों के कब्जे से पकड़ी गई अफीम कहां परिवहन होनी
थी।

मंगलवार, 16 सितंबर 2014

बेटी सृष्टि रत्न समारोह कल -गायक राजा हसन करेंगे बेटियों को सम्मानित

बाड़मेर। जिस राजस्थान में कभी बेटी को अभिशाप माना जाता था उसी राजस्थान में अपने हुनर और काबलियत की वजह से कई बेटियों ने समाज में मिशाल कायम की है। ऐसी ही 18 बेटियों को गुरूवार को सम्मान से नवाजने का एक खास कार्यक्रम स्थानीय भगवान महावीर टाउन हाॅल में आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए राजस्थान के प्रसिद्ध गायक राजा हसन गुरूवार को बाड़मेर आएंगे। इस दौरान वे बेटी सृष्टि रत्न सम्मान समारोह में शिरकत कर 18 बेटियों को सम्मानित करेंगे। बाड़मेर के इतिहास में पहली मर्तबा होने जा रहे इस अनूठे आयोजन में राजा हसन बेटियों के नाम शानदार प्रस्तुती भी देंगे। वहीं इस दौरान राजस्थान व राजस्थानी भाषा को समर्पित राजस्थानी फिल्म मरूधर म्हारो घर का भी प्रमोशन करेंगे। स्थानीय भगवान महावीर टाउन हाल में आयोजित होने वाले इस सम्मान समारोह में प्रवेश केवल एंट्री कार्ड के जरिए दिया जाएगा।  
सरस्वती विकास एवं सेवा संस्थान के रघुवीरसिंह तामलोर ने बताया कि बाड़मेर की शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, साहित्य, संचार, पत्रकारिता, खेल, संगीत, महाविद्यालय राजनीति, महिला एवं बाल विकास और उर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हालिस करने वाली बेटियों को सम्मानित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां जारी है। समारोह में जिले भर की 18 बेटियों का चयन किया गया है, जो समाज में मिशाल बनी हैं। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक राजा हसन की प्रस्तुती के राजस्थानी भाषा को समर्पित राजस्थानी फिल्म मरूधर म्हारो घर का भी प्रमोशन करेंग साथ ही स्थानीय कलाकारों द्वारा भी प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

राजस्थानी सिनेमा के लिए भी मुहिम

गुरूवार की रोज बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हाॅल में बेटियों के सम्मान के साथ ही राजस्थान सिनेमा के लिए भी मुहिम धरातल पर उतरती नजर आएगी। राजस्थानी सिनेमा के इतिहास में अब तक कि सबसे महंगी फिल्म मरूधर म्हारो घर का प्रमोशन किया जाएगा। इस प्रमोशन के लिए फिल्म के मुख्य नायक विख्यात गायक राजा हसन अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहेंगे। राजा हसन के मुताबिक मरूधर म्हारो घर फिल्म पूरी तरह से राजस्थानी भाषा को मान्यता दिलाने के लिए अब तक की सबसे बड़ी मुहिम हैं।

बालोतरा। एक विवाहिता ने दो मासूम बेटियो सहित तालाब में कूदकर की आत्म हत्या

रिपोर्ट :- ओमप्रकाश सोनी / बालोतरा
बालोतरा / कितपाला :- बालोतरा उपखंड के कितपाला गांव में एक विवाहिता ने अपनी दो मासूम लड़कियो सहित तालाब में कूदकर आत्म हत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर गांव में सनसनी फेल गई। मोके पर ग्रामीणो की भारी भीड़ इक्ठ्ठा हो गई। 
जानकारी मिलने पर उप पुलिस अधिक्षक अमृत जीनगर मोके पर पहुचे ओर ग्रामीणो की मदद से शवो को बाहर निकलवाया। ह्दय विदारक हादसे में मंजु पत्नी भटाराम,धारा पुत्री भटाराम उम्र 9 माह ओर पवनी पुत्री भटाराम उम्र 5 वर्ष की तालाब में डूबने से मोत हो गई। मृतका की शादि छ वर्ष पुर्व हुई थी। मृतका के तीन पुत्रियां थी तथा केाई लड़का नही था। लड़का नही होने के कारण ससुराल के लोगो द्वारा उसे उलाहने दिए जाते थे,उलाहनो के चलते वो मानसिक रूप से परेषान थी। परेषानी के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शवो के पोस्टमार्टम करवाकर शवो को परिजनो को सौप दिए। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।

बालोतरा। लुणी नदी को लील रहा बालोतरा को टैक्टाईल उद्योग

रिपोर्ट :- ओमप्रकाश सोनी / बालोतरा
बालोतरा। बालोतरा कस्बे मे आज से 40 वर्ष पुर्व शुरू हुआ कपड़ा ओर टेक्सटाईल उद्योग मारवाड़ की मरू गंगा कही जाने वाली लुणी नदी के लिये अभिषाप बन गया है। बालोतरा मे चलने वाली कपड़ा ईकाईयो का रासायनिक प्रदुषित पानी पिछले चालीस वर्षो से लुणी नदी की उपजाउ कोख को बर्बाद कर चुका है। 


बालोतरा,जसोल ओर बिठुजा में चल रही टेक्सटाईल फेक्ट्रियो का प्रदुषित पानी लुणी नदी में डाला जा रहा है। बालोतरा से आगे कच्छ के रण तक बालोतरा का प्रदुषित पानी नदी में पहुच गया हैं। बालोतरा में कपड़ा उद्योग के शुरू होने से पहले तक लुणी नदी बालोतरा उपखंड के लिये खुषहाली का प्रतीक थी। नदी के आस पास के गांवो ओर खेतो में नदी के पानी से सिंचाई होती थी। बाद में नदी में रासायनिक प्रदुषित पानी की आवक शुरू होने पर नदी को पेटा बंजर हो गया जिससे नदी के आस पास की उपजाउ जमीने भी बंजर होती जा रही है। किसानो की नदी को प्रदूषण से बचाने के लिये हाईकोर्ट में दर्ज याचिका पर सन 2006 में कोर्ट ने नदी के किनारे चल रही अवेध ईकाईयो को भी तुड़वाया था। सन 2012 में हाईकोर्ट जोधपूर ने नदी को बचाने के उद्देष्य से नदी में किसी भी प्रकार के प्रदुषित पानी को छोड़ने पर भी रोक लगा रखी है पर प्रषासन की लापरवाही से उस फेसल की पालना नही हो रही है। सरकार ने बालोतरा में बड़े वाटर ट्रीटमेंट प्लांट भी बना रखे है पर टेक्सटाईल उद्योग से होने वाले प्रदुषण को रोकने के लिये गठित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट असफल साबित हो रहे है। नदी में बढ रहे प्रदुषण को देखते हुए हाईकोर्ट ने एक फेसला देकर नदी में किसी भी प्रकार के प्रदुषित पानी के डालने पर रोक लगा रखी है पर स्वंय वाटर ट्रीटमेंट प्लांट द्वारा बारिष की आड़ में लुणी नदी में प्रदुषित पानी छोड़ा जा रहा है। साथ ही ओद्योगिक क्षेत्र में रात के समय रासायनिक प्रदुषित पानी को टेंकरो के माध्यम से जेरला रोड के आस पास के खेतो में छोड़ा जा रहा है। बालोतरा में हाईकोर्ट द्वारा दिए गये आदेषो की धज्जियां उड़ रही है ओर प्रदुषण का स्तर बढ रहा है। इस बार अच्छी बारिष होने पर लुणी नदी के आस पास के किसानो ने उम्मीद लगाई थी कि बंजर हो रहे खेतो ओर सूखते भुगभर््ा को राहत मिलेगी। पर किसानो की उम्मीदो पर बालोतरा के टेक्स्टाईल उद्योगो ने पानी फेर दिया है। लुणी नदी के किनारे स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट जिसमे बालोतरा की टेक्सटाईल फेक्ट्रियो से आने वाला रासायनिक पानी एकत्रित होता है,उसी प्लांट में से बारिष की आड़ मे लुणी नदी में रासायनिक पानी डाला जा रहा है। नदी में चारो ओर रंगीन तेजाबी पानी पसरा हुआ है। नदी में फेला प्रदुषित पानी नदी की उपजाउ कोख को बर्बाद कर रहा है। नदी में बने पाताल तोड़ कुंओ के माध्यम से रासायनिक प्रदुषण नदी के उपजाउपन को लील रहा है। नदी में प्रदुषण के बढते स्तर ने किसानो की चिंताए बढा दी है। लंबे समय से किसान लुणी नदी में प्रदुषण की जानकारी प्रदुषण नियंत्रण मंडल ओर प्रषासन को दे रहे है पर कोर्ट के आदेषो की अवहेलना करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही हो रही है। बिठुजा में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से बारिष की आड़ मे बड़ी तादाद में प्रदुषित पानी को लुणी नदी में छोड़ दिया। गोरतलब है कि सन 2009 में हाईकोर्ट ने किसी भी प्रकार के प्रदुषित पानी को लुणी नदी में छोड़ने पर रोक लगा रखी है पर जिनके कंधो पर प्रदुषण की रोकथाम का जिम्मा है वे ही लोग हाईकोर्ट के आदेषो की धज्जियां उड़ा रहे है। रात के समय ओद्योगिक क्षेत्र के चतुर्थ चरण में प्रदुषित पानी टंेकरो के माध्यम से खेतो ओर सड़को पर डाला जा रहा हैं। क्षेत्र के टेक्सटाईलो उद्योगो द्वारा प्रदुषण के मानको की पालना नही हो रही है। टेक्सटाईल उद्योग की उंची पहुँच ओर राजनेतिक रसुखात मरू गंगा की उपजाउ कोख व किसानो की रोजी रोटी को छलनी कर रही है। लुणी नदी में प्रदुषित पानी डाला जा रहा है पर उच्च न्यायालय के आदेषो को ताक पर रखने वाले लोगो के खिलाफ कार्रवाई नही हो रही है। रासायनिक प्रदुषण की मार झेल रही मरू गंगा को संरक्षण की दरकार है अन्यथा आद्योगिकीकरण की हौड़ नदी के अस्तित्व को ही निगल जायेगी।

हैरतअंगेज मामला: जब महिला ने पुरुष का हाथ-पैर बांधकर किया रेप...!

अमेरिका: पुरुष के साथ रेप होने का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। अंग्रेजी वेबसाइट डेली मेल की खबर के मुताबिक अमेरिका के सिएटल में 26 साल की एक महिला पर एक पुरुष के घर में घुसकर उसके हाथ-पैर बांधकर बलात्कार करने का आरोप लगा है। पीड़ित पुरुष ने इसकी शिकायत कोर्ट में की है।
हैरतअंगेज मामला: जब महिला ने पुरुष का हाथ-पैर बांधकर किया रेप...!

बताया जाता है कि जिस महिला ने उसके साथ रेप किया है वह साथ वाले अपार्टमेंट में रहती है। पीड़ित ने महिला के बारे में यह भी बताया है कि वह ड्रग लेने की आदी है। घटना के पहले पीड़ित ने एक जन्मदिन की पार्टी में हिस्सा लिया था। वापस लौटकर थकान से चूर होकर वह गहरी नींद में सो चुका था। जब रात के दो बजे उसकी नींद अचानक खुली तो उसने पाया कि उसके हाथ-सर की तरफ बंधे हुए हैं और आरोपी महिला उसके उपर चढ़ी हुई है।

काफी मशक्कत के बाद पीड़ित किसी तरह आरोपी महिला के चंगुल से आजाद होकर सीधा मेडिकल टेस्ट करवाने और शिकायत करने पहुंचा। आरोपी महिला ने इन आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा है कि उसे ऐसा कुछ भी याद नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मांगने आई थी दुआ बदले में मिला ऐसा दर्द कि...

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक महिला से बाबा द्वारा शर्मनाक हरकत करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बेलमुंडी गांव में एक मोहम्मद अली खान (75 वर्ष) नाम का बाबा रहता है। वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। पिछले कुछ सालों में वह एक चुचुहियापारा गणेश नगर की एक मस्जिद में रहता है। वह आस-पास के लोगों के घरों में जाकर झाड़-फूंक का काम करता है और ताबीज भी बेचता है। मांगने आई थी दुआ बदले में मिला ऐसा दर्द कि...
दरअसल शनिवार की दोपहर को वह बाबा बेलमुंडी गया था। वहां वह एक व्यक्ति के घर में बैठ गया और उसके घरवालों को ताबीज दिखाने लगा। इस परिवार की 35 वर्षीय एक महिला का 16 साल का बेटा है। इसके बाद उसके कोई बच्चा नहीं हुआ। बाबा पर भरोसा कर उसने संतान के लिए दवा मांगी। इसी दौरान बाबा ने कहा कि उसका अकेले में इलाज करना पड़ेगा। कमरे में मौजूद लोगों को बाबा ने बाहर जाने को कहा। इसके बाद उसने कमरे का दरवाजा बंद कर दिया और इलाज के बहाने महिला से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। 

इसी दौरान महिला के जेठ का बेटा घर पहुंचा। दरवाजा बंद देखकर उसे शक हुआ। वह सीधे छत के कमरे में गया। वहां से नीचे वाले कमरे की सीढ़ी के सहारे नीचे उतरा तो उसने देखा कि बाबा उसकी चाची से छेड़खानी कर रहा था। उसने धीरे से दरवाजा खोला और घर के बाकी सदस्यों को बुला लिया। बाबा की पोल खुलने पर परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई की। बाद में उन्होंने बाबा को पुलिस के हवाले कर दिया।

दो प्राइवेट पार्ट्स के साथ पैदा हुई ये बच्ची !

नई दिल्ली: इस विदेशी बच्ची जिसको दिल्ली के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस बच्ची के बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे कि जिसके मेल और फीमेल दोनों प्राइवेट पार्ट विकसित हो रहे थे।
जी हां, यह बच्ची नाईजीरिया की एक 15 माह की है। डॉक्टरों ने बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स की सर्जरी कर शारीरिक विकृति से मुक्ति दिलाई है। जेनेटिक डिस्ऑर्डर की वजह से बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स की जगह महिला और पुरुष दोनों के अंग विकसित हो गए थे।डाक्टरों ने सर्जरी कर पुरुष के निजी अंग को हटाया गया और बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स की रि-कंस्ट्रक्टिव सर्जरी की गई।

 दो प्राइवेट पार्ट्स के साथ पैदा हुई ये बच्ची !
इसकी जानकारी के मुताबिक बच्ची अभी पूरी तरह से सुरक्षित है और स्वस्थ है। डॉ. वैशाखी रस्तगी ने बताया कि किडनी के उपर एड्रिनल ग्लैंड होती है जो शरीर में ग्लूकोज, ब्लड प्रेशर और हॉरमोन्स को मेंटेन करता है। जेनेटिक डिस्ऑडर की वजह से बच्ची कॉर्टिसोल, एलडोस्ट्रोन में ब्लॉकेज था। इसकी वजह से सारा हॉरमोन्स सीधे टैस्टोस्ट्रोन में जा रहा था। इसकी वजह से कई बार गर्ल चाईल्ड में पुरुष के अंग विकसित हो जाते हैं। भारत जैसे देश में भी पांच से छह हजार बच्चों में से एक में इस तरह की समस्या आती है।