शुक्रवार, 27 जून 2014

जैसलमेर को जवाहर कॉलोनी की सभापति अशोक तंवर ने दी सौगात।

जैसलमेर को जवाहर कॉलोनी की सभापति अशोक  तंवर ने दी  सौगात। 


जैसलमेर।शहर मे करीब दो वर्ष से अटकी भूखंड की लॉटरी प्रक्रिया से लोगो के आशियाने का सपना शुक्रवार को पूरा हुआ  कॉलोनी के लिए आवंटन स्थल के कुछ भूखंड कैचमेंट एरिया मे आने संबंधी शिकायतो को दूर करने के बाद नगरपरिषद ने लॉटरी निकालने का निर्णय लिया था । इसके साथ ही इसकी तारीख और आगे बढ़ने संबंधी अटकलो को भी विराम लग गया है। शुक्रवार  पूनम स्टेडियम में प्लाट की लॉटरी से  आवंटन निकला। 


आवासीय कॉलोनी मे कुल 42,8 55 आवेदन आए थे । लॉटरी प्रक्रिया के दौरान छह विडियो कैमरे लगाए गए  और जब तक प्रक्रिया पूर्ण नहीं होगी, ये सतत रूप से कार्य करते रहे , लॉटरी निकालने के लिए कांच के रोलिंग बॉक्स की व्यवस्था की गई  । इस दौरान आठ टीवी पंडाल मे लगाए गए , जिनमे लॉटरी प्रक्रिया का लाइव प्रसारण किया  । लॉटरी प्रक्रिया सुबह दस बजे से लेकर शाम तक चली । इस दौरान प्रशासन, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिको को भी बुलाया गया।   

बार-बार बदली तारीख


जैसलमेर मे जवाहरलाल नेहरू आवासीय कॉलोनी के भूखंडो की लॉटरी के लिए तीन बार तारीख निर्घारित की गई। लंबे इंतजार के बाद नगरपरिषद की ओर से गत 19 मई को प्रेस कांफ्रेस बुलाकर लॉटरी की तारीख 21 मई निर्घारित की गई। कुछ घंटे मे ही यह निर्णय बदल दिया गया और लॉटरी निकालने की तारीख 11 जून कर दी गई। इस संबंध मे यह जानकारी दी गई कि प्रस्तावित कॉलोनी के नक्शे में तकनीकी त्रुटियां होने से निर्धारित तिथि को लॉटरी निरस्त की गई है। इसके बाद नक्शे में तकनीकी त्रुटियां दूर कर आगामी 11 जून को लॉटरी की तारीख प्रस्तावित की गई। इसके बाद नगरपरिषद की ओर से 27 जून को आगामी तारीख दी गई। इस तारीख को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन भूखंड आवंटन कमेटी की बैठक के बाद यही निर्णय लिया गया कि इसी तिथि को लॉटरी निकाली जाएगी।


जैसलमेर के डेडानसर रोड पर बनने वाली इस कॉलोनी में कुल 1353 भूखंडो मे से 1097 भूखंड आवंटित होने है, जबकि 256 की नीलामी की जानी है। जवाहरलाल नेहरू कॉलोनी मे भूखंड की कीमत 150 रूपए वर्ग फुट रखी गई है। योजना को कुल चार सेक्टरो मे विभाजित किया गया है और छोटे-बड़े कुल 1097 आवासीय भूखंड लॉटरी के माध्यम से प्रस्तावित है। 30 गुणा 6 0 आकार के भूखंड सेक्टर ए मे 292, बी मे 128 , सी मे 228 व डी मे 96 सहित कुल 744 और 25 गुणा 50 आकार के सेक्टर एक मे 202 व सी मे 151 सहित कुल 353 भूखंड लॉटरी के माध्यम से दिए जाएंगे। इस तरह कुल 1097 भूखंड लॉटरी से दिए जाएंगे।


लॉटरी के माध्यम से भूखंडो के आवंटन के क्रम मे 20 हजार तक की मासिक आय वाले वर्ग मे 25 गुणा 50 वर्ग फीट वाले भूखंड की कीमत 1 लाख 8 7 हजार 500 रूपए व पंजीयन राशि 10 हजार रूपए तय किए गए हैं। इस वर्ग के लिए 353 भूखंड रहेंगे। इसी तरह 20 हजार से ऊपर 45 हजार मासिक आय तक वाले वर्ग मे 30 गुणा 6 0 वर्ग फीट भूखंड की कीमत 2 लाख 70 हजार रूपए व पंजीयन शुल्क 15 हजार रूपए तय किया गए हैं। इस वर्ग में 744 भूखंड रहेंगे।

किस वर्ग मे कितने आवेदन


1 - भूखंड की साइज 30 गुणा 60
अनुसूचित जन जाति 474
अनुसूचित जाति 1077
सामान्य 12972
नि:शक्त 220
सैनिक सामान्य वर्ग 1010
सैनिक अनुसूचित जाति 24
सैनिक अनुसूचित जनजाति 8
सरकारी कर्मचारी सामान्य 2409
सरकारी कर्मचारी अनुसूचित जाति 371
सरकारी कर्मचारी अनुसूचित जनजाति- 104
सरकारी कर्मचारी नि:शक्त 37
भूखंड की साइज 25 गुणा 50
अनुसूचित जन जाति 670
अनुसूचित जाति 2645
सामान्य 18935
नि:शक्त 340
सैनिक सामान्य वर्ग 28 8
सैनिक अनुसूचित जाति 9
सैनिक अनुसूचित जनजाति 6
सरकारी कर्मचारी सामान्य 1077
सरकारी कर्मचारी अनुसूचित जाति- 172
सरकारी कर्मचारी अनुसूचित जनजाति- 45
सरकारी कर्मचारी नि:शक्त 02

ऎसी है लॉटरी की तैयारी
कैमरो से कवरेज करने तथा लाइव प्रसारण की व्यवस्था
लॉटरी निकालने के दौरान पूनम स्टेडियम मे छह वीडियो कैमरे
लोगो की सुविधा के लिए छह स्क्रीन की सुविधा
केबल टीवी मे सीधे प्रसारण की सुविधा
लॉटरी बॉक्स मे भी निकलने वाले नंबरो पर एक कैमरे की नजर, ताकि निष्पक्षता को लेकर संशय नहीं हो।
लॉटरी निकालने का कार्य बच्चो के माध्यम से होगा
कॉच के बॉक्स मे लॉटरी के लिए रखी होगी पर्चियां

पूरी पारदर्शिता


भूखण्ड की लॉटरी प्रक्रिया की समूची तैयारियां कर ली गई थी है। प्रक्रिया मे पूरी तरह पारदर्शिता बरती गयी । पूनम स्टेडियम मे सुबह दस बजे से लॉटरी निकाली गयी , जैसलमेर की जनता को सौगात मिली। उनका इंतज़ार ख़त्म हुआ।  
-अशोक तंवर, नगरपरिषद सभापति, जैसलमेर -  

जज्बे को सलाम! 8 महीने की प्रेग्नेंट एथलिट ने लगाई 800 मीटर दौड़ -



कैलिफोर्निया। एथलिट अलिसिया मोनटानो के जज्बे को सलाम करना होगा। मोनटानो ने 34 सप्ताह की प्रेग्नेट होने के बावजूद 800 मीटर की दौड़ लगाकर लोगों को हैरान कर दिया। मोनटानो ने गुरूवार को यूएस ट्रैक एंड फिल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर 800 मीटर की दौड़ लगाई। पांच बार नेशनल चैम्पियन रह चुकी मोनटानों ने यह दौड़ 2 मिनट 32.13 सैकेंड में पूरी की। वह अपने सबसे नजदीकी प्रतियोगी से मात्र 24.38 सैकेंड पीछे रहीं। इससे पहले उसने 2010 मोनाको में 1 मिनट 57.34 सैकेंड में 800 मीटर की दूरी तय की थी। मोनटानो का कहना था कि वह दौड़ में पहले नंबर पर आना चाहती थी, लेकिन वह इस दौड़ में सबसे पीछे रही।
34 weeks pregnant athlete runs at US national championship race
मोनटानों ने कहा कि गर्भवती होने के बाद मैं लगातार दौड़ रही हूं। मुझे यह अच्छा लगता है। मेरे लिए यह अच्छा अनुभव रहा है। मैं दौड़ना चाहती थी और मैंने दौड़ लगाई। मेरा दिल और मेरी इच्छा जो करने के लिए कहती है वह मैं करती हूं। मैंने मेरे डॉक्टर से दौड़ने के लिए सलाह ली थी तो उन्होंने मुझे 34 सप्ताह दौड़ने के उत्साहित किया। मुझे यह डर था कि बाहर के लोग क्या कहेंगे कि एक आठ महीने की गर्भवती महिला दौड़ लगा रही है। लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद यह डर चला गया। मैंने देखा कि प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करना मां और बच्चे दोनों के लिए ही अच्छा होता है।

28 वर्षीय कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की पूर्व स्टार ने जैसे ही दौड़ खत्म की, स्टेडियम में मौजूद लोगों ने उसके जज्बे को खड़े होकर सलाम किया। मोनटानो की प्रेग्नेंसी डयू डेट 13 अगस्त है।

नोहडी मुस्लिम युथ इंडिया के बाड़मेर जेसलमेर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नियुक्त



नोहडी मुस्लिम युथ इंडिया के बाड़मेर जेसलमेर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष नियुक्त


बाड़मेर मुस्लिम युथ इंडिया राज॒स्थान स्टेट का बाड़मेर जेसलमेर लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष पद पर अल्लाह बक्स को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष मुख्तार अनीस चिश्ती भाई द्वारा की गयी हैं। और मुस्लिम समाज और प्रदेश के लिए हमेशा प्रयासरत रहूगा । अल्लाह बक्स नोहड़ी अध्यक्ष मुस्लिम युथ इंडिया राज॒स्थान स्टेट बाड़मेर जेसलमेर लोकसभा क्षेत्र के बनाये जाने का विभिन मुस्लिम संघठनो ने स्वागत किया ,वाही युवा वर्ग में अल्लाह बक्स की नियुक्ति से उत्साहित हैं।

स्मृति ईरानी ने किया अपने बारे में दिल दहलाने वाला खुलासा -

नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने जीवन से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला खुलासा किया है। hrd minister smriti irani reveals a truth about her born


उन्होंने बताया कि जब उनका जन्म हुआ तो उनको बोझ समझकर कोई मार देना चाहता था।

उन्होंने कहा, "मैं पहली बार यह बात शेयर कर रही हूं कि जब मेंरा जन्म हुआ था तब किसी ने मेरी मां से कहा कि बेटी तो बोझ होती है और इसलिए उनको इसकी हत्या कर देनी चाहिए। लेकिन उनकी मां हिम्मती थीं, उन्होंने वैसा नहीं किया। इस कारण से मैं आज आप सबके सामने हूं।"

स्मृति ईरानी ने यह खुलासा तब किया जब एक छात्र ने बालिका भ्रूण हत्या पर उनका विचार जानना चाहा। उन्होंने कहा कि इस तरह के अपराध पर रोक लगाना जरूरी है। यह मसला उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि जब आप एक लड़की को शिक्षित करते हैं तो केवल आप एक महिला को शिक्षित नहीं करते हैं बल्कि एक परिवार को शिक्षित करते हैं, जो आगे चलकर राष्ट्र निर्माण में सहायक होता है।

विभिन्न बोर्ड और कई राज्यों के पाठ्यक्रमों के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शिक्षा में एकरूपता लाने के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति में ध्यान दिया जाएगा।

स्मृति ईरानी ने कहा कि देश में रोजगार की समस्या को दूर करने के लिए सरकार शिक्षा के साथ कौशल विकास को जोड़ने के प्रति वचनबद्ध है। इसके लिए सरकार पाठ्यक्रमों को और व्यवहारिक बनाएगी। - 

बनारस की छात्राओं ने बनाई एण्टी रेप जींस

बनारस। भारत भर में इन दिनों महिलाओं के रेप मामलों में बेतहाशा वृद्धि ने लोगों का दिन का चैन और रात की नींद उड़ा दी है। ऎसा लगने लगा जैसे कोई भी महिला कहीं भी सुरक्षित नहीं है चाहे घर हो या बाहर।women jeans will prevent rape assault


लेकिन अब इसका तोड़ निकाल लिया गया है। यह तरीका निकालने वाली कोई और नहीं बल्कि बनारस की रहने वाली दो युवा लड़कियां ही हैं।

दोनों लड़कियां इंजिनियरिंग छात्राएं हैं और इन्होंने एक ऎसा डिवाइस बनाया है जो दबने के बाद अपने नजदीकी पुलिस थाने में ऑटोमेटिक कॉल कर देगा।

इसके बाद पुलिस डिवाइस में फिट ट्रैकर की सहायता से उस महिला की पोजीशन को तुरंत ढूंढ़ निकालेगी।

यह एक इलेक्ट्रोनिक डिवाइस है जिसको जींस में फिट करना होगा। इसकी कीमत भी केवल 25 पैसे ही है जिसे आसानी से खरीदा जा सकता है।

21 वर्षिया दिक्षा पाठक और 23 वर्षिया अंजलि श्रीवास्तव ने बताया कि उनको यह आइडिया देश में दिन ब दिन बढ़ रही रेप की घटनाओं की वजह से आया।

सरकारी आंकड़े कहते हैं कि भारत में हर 22 मिनट में एक रेप की वारदात हो जाती है।