बुधवार, 2 अप्रैल 2014

जसवंत युवा आर्मी कार्यकारिणी का विस्तार

जसवंत युवा आर्मी कार्यकारिणी का विस्तार




बाड़मेर निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थक जसवंत युवा आर्मी ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया ,जिलाअध्यक्ष इस्लाम खान बासनपीर ने बताया कि कार्यकारिणी में जीतेन्द्र फुलवरिया , छगन सिंह चौहान ,को महासचिव राजू वडेरा को सुरेश तिवारी को कोषाअध्यक्ष ,मगाराम माली को सचिव ,सतपाल चारण को कार्यालय मंत्री ,चेतनराम मेघवाल ग्रामीण बाड़मेर अध्यक्ष ,इब्राहिम रहमा को गागरिया ,प्रेम सिंह राजपुरोहित को चौहटन हिमां खान को धनाऊ ,सुरेश वाघेला को सेड़वा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया

चित्रा सिंह ने धोरीमना में जसवंत सिंह के लिए माँगा समर्थन

चित्रा सिंह ने धोरीमना में जसवंत सिंह के लिए माँगा समर्थन


बाड़मेर बाड़मेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्र सिंह ने धोरीमना क्षेत्र के दर्जन भर गाँवो का दौरा कर जसवंत सिंह के लिए जन समर्थन माँगा ,चिंत्र सिंह ने बामदला ,गोडा ,धोरीमना सहित दर्जन भर गाँवो में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जसवंत सिंह के साथ भाजपा ने दग्गाबाजी कि जिसका खामियाजा पार्टी भुगतना पडेगा ,उन्होंने कहा कि वसुंधरा राजे ने हठधर्मिता के चलते जसवंत सिंह का टिकट काट कर कांग्रेसी नेता को दिया ,जिस नेता को जनता ने दो माह पहले ठुकरा दिया उन्हें टिकर देकर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ पार्टी ने , उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी कि जान होते हें ,उनकी अनदेखी पार्टी को भारी पड़ेगी। चित्रा सिंह ने आह्वान किया कि जसवंत सिंह के अपमान का बदला आप लोगो को उन्हें भारी बहुमत से जीता कर लेना हें। सभा को बलराम प्रजापत ,सुरेन्द्र सिंह दहिया ,रघुवीर सिंह तामलोर ,छुंग सिंह राठोड ,सुशीला मेहता ,सहित कई नेताओ ने सम्बोधित किया। इधर मौलाना ताज़ मोहम्मद ,मौलाना हब्बिउराहमण। मिट्ठन शाह ,ने हरपालिया ,जानपालिया ,मीठे का तला ,ईटादा आदि गाँवों का दौरा कर जसवंत सिंह के पक्ष में समर्थन माँगा

जसवंत सिंह गुरूवार को चौहटन और सेड़वा में सभाओ को सम्बोधित करेंगे

जसवंत सिंह गुरूवार को चौहटन और सेड़वा में सभाओ को सम्बोधित करेंगे

बाड़मेर बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह गुरूवार को चौहटन और सेड़वा में आम सभा को सम्बोधित करेंगे ,


जसवंत युवा आर्मी के जिला अध्यक्ष इस्लाम खान बासनपीर ने बताया कि जसवंत सिंह गुरूवार को दस बजे चौहटन और ग्यारह बजे सेड़वा में आम सभा को सम्बोधित करेंगे ,उन्होंने बताया कि कल शाम धोरीमन्ना में होने वाली आम सभा स्थगित कर दी गयी हें। अब धोरीमना में पांच अप्रेल को ग्यारह बजे आम सभा का आयोजन किया जायेगा

मंगलवार, 1 अप्रैल 2014

फेसबुक पर न्यूड फोटो:लड़की ने दोस्त की पीठ में 65 बार छुरा घोंपा

लंदन। एक दिन दहलाने वाली घटना सामने आई है। फेसबुक विवाद के चलते 16 साल की लड़की ने अपनी बेस्ट फ्रेंड की पीठ में 65 बार खंजर घोंपकर कथित रूप से हत्या कर दी। मृतका 16 साल का थी।फेसबुक पर न्यूड फोटो:लड़की ने दोस्त की पीठ में 65 बार छुरा घोंपा
ई.एलिजाबेथ गुतिएरेज को जब पता चला कि उसकी बेस्ट फ्रेंड एनेल बाएज ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक पर दोनों की न्यूड फोटो अपलोड कर दी है तो वह गुस्से से आग बबूला हो गई। एलिजाबेथ ने एनेल से कहा,अगर साल के अंत तक जी पाई तो लक्की होगी। एलिजाबेथ ने एनेल को ट्वीट किया,ऎसा लग सकता है कि मैं बहुत शांत हूं लेकिन मैंने अपने दिमाग में तुम्हें तीन बार मार डाला था।

बाएज ने धमकी को हल्के में लिया और पैच अप के लिए एलिजाबेथ को अपने घर बुला लिया। एलिजाबेथ ने चाकू से एनेल पर 65 बार वार किया। हत्या के बाद एलिजाबेथ ने अपने कपड़ों से खून साफ करने की कोशिश की। उसने हथियार पर लगे खून को भी साफ करने का प्रयास किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक एलिजाबेथ ने हत्या में अपनी भूमिका को छिपाने की कोशिश की और भाग गई। हालांकि एनेल के अंतिम संस्कार के वक्त उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अब जल्द बंटेंगे नए बैंकों के लाइसेंस!




अब जल्द नए बैंकों के लाइसेंस बंटेंगे। चुनाव आयोग ने इस पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा है कि रिजर्व बैंक को जो सही लगे वो करे। आरबीआई ने विवादों से बचने के लिए चुनाव आयोग से इसकी इजाजत मांगी थी। बीजेपी सहित कई पार्टियां चाहती थी कि चुनाव आयोग मतदान खत्म होने तक इस पर रोक लगाए।




गौरतलब है कि बैंक लाइसेंस की दौड़ में करीब 1 दर्जन दावेदार शामिल हैं। इन दावेदारों में डाक विभाग, एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग और आईडीएफसी दौड़ में आगे हैं।




उधर बैंकिंग लाइसेंस पैनल के प्रमुख बिमल जालान ने कहा कि सरकार को रिजर्व बैंक के कामकाज में दखल नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत जांच के बाद लाइसेंस दिए जाएंगे, ऐसे में इस पर विवाद खड़ा करना ठीक नहीं है।

बीजेपी से निष्कासन की निंदा

बीजेपी से निष्कासन की निंदा


राजपूत युवा संगठन हाल ही बीजेपी से निष्काषित हुए पार्टी पदाधिकारियो के निष्कासन की कड़े शब्दों में भर्त्सना करता है।
महेंद्र सिंह तारातरा ने बताया कि जो पार्टी को खड़ा करने व मजबूती प्रदान करने वाले थे उन्हें ही चुन चुन के बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा हैं।
राजपूत मतदाता बीजेपी का सबसे मजबूत व परंपरागत वोट बैंक रहा हैं हमने अपने खून पसीने से सींचा हैं इस पार्टी को। और आज इस प्रकार का सौतेला व्यवहार किया जा रहा हैं हमारे साथ।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वरुप सिंह चाडी, जिला महामंत्री वीर सिंह ताणु, मंडल अध्यक्ष गिरधर सिंह कोटडिया व नगर अध्यक्ष कैलाश मेहता का बीजेपी से निष्कासन यही सन्देश देता हैं कि अब बीजेपी में ,ईमानदार,सत्य के साथ चलने वाले व सिधान्तो से समझोता न करने वालो की जरुरत नहीं रह गयी।
इस सम्बन्ध में राणी रूपादे संस्थान में बैठक हुई जिसमे सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया कि प्रदेश
बीजेपी चाहे जितना हिटलरशाही करले हम जसवंत सिंह को जीता के ही भेजेंगे और पार्टी से निष्काषित हुए ये लोग राजपूत समाज के हीरो बन गए हैं इन्होने सचे क्षत्रिय की भांति तुच्छ लालच में अपना ईमान नहीं बेचा।

जसवंत सिंह शिव विधानसभा में लेंगे सभाए ,समर्थको ने किया स्वागत



जसवंत सिंह शिव विधानसभा में लेंगे सभाए


बाड़मेर बाड़मेर जैसलमेर से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह बुधवार से चुनावी अभियान का आगाज़ करेंगे। जसवंत सिंह के प्रवक्ता बद्री शरद ने बताया कि जसवंत सिंह बुधवार को ग्यारह बजे शिव मुख्यालय ,एक बजे हरसाणी ,दो बजे गड़रा रोड ,सवा चार बजे सेलाउ में आम सभाओ को सम्बोधित करेंगे ,उन्होंर बताया देरासर और रामसर में उनके समर्थको द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया हें जिसमे शिकरकट करेंगे ,उन्होंने कहा कि गुरूवार को जसवंत सिंह ग्यारह बजे चौहटन ,एक बजे सेड़वा ,दो बजे धोरीमन्नामें सभाओ को सम्बोधित करेंगे।


जसवंत सिंह पहुंचे बाड़मेर समर्थको ने किया स्वागत


बाड़मेर बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह सात दिवसीय जैसलमेर दौरे के बाद बुधवार को दोपहर बाद बाड़मेर पहुंचे ,जंहा जैसलमेर रोड पर जसवंत समर्थको ने जोश और उत्साह के साथ उनका स्वागतत किया ,जसवंत युवा आर्मी के जिला अध्यक्ष इलाम खान ,महेंद्र सिंह तारातरा ,हिन्दू सिंह तामलोर,बालम सिंह आगोर , सहित सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने जसवंत तुम संघर्ष करो हैम तुम्हारे साथ हें ,जैसलेर में सात बाड़मेर में डाटा जैसे नारे लगाए। जसवंत सिंह ने कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन करते हुए चुनावो तक जोश बरकरार रखने का कहा


जसवंत के कार्यकर्ताओ ने वार्डो में जनसम्पर्क किया


बाड़मेर निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में जसवंत समर्थको और जसवंत युवा आर्मी ने बाड़मेर शहर के विभिन वार्डो में जनसम्पर्क कर जसवंत सिंह को समर्थन का आह्वान किया। इसी तरह केप्टन हीर सिंह भाटी ,कान सिंह ,रामाराम सुथार। धर्माराम प्रजापत ,पारस मॉल जैन उम्मेदाराम दरजी सरपंच आती ने चुली ,आटी गर्ल ,गिरल आदि गाँवो में जनसम्पर्क कर जसवंत सिंह के लिए समर्थन माँगा

चित्रा सिंह अब्दुल गफूर का सहयोग मांगने पहुंची

चित्रा सिंह अब्दुल गफूर का सहयोग मांगने पहुंची


बाड़मेर बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के लिए समर्थन मांगने चित्रा सिंह बुधवार को बाड़मेर राजनीती के दिग्गज अब्दुल हादी के पुत्र अब्दुल गफूर के घर बुरहान का टला पहुंची। चित्र सिंह जसवंत सिंह समर्थको के साथ गफूर के घर पहुंचे तथा उनसे जसवंत सिंह के लिए समर्थन और अब्दुल हादी परिवार का आशीर्वाद माँगा। चित्र सिंह ने कहा कि अब्दुल हादी परिवार से उनके पारिवारिक ताल्लुकात हें उनसे मिलाने आई हूँ इसके कोई राजनैतिक मायने नहीं हें

चित्रा सिंह का चौहटन के सरहदी गाँवो का तूफानी दौरा

चित्रा सिंह का चौहटन के सरहदी गाँवो का तूफानी दौरा
बाड़मेर बाड़मेर जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्यासी जसवंत सिंह के समर्थन में चित्र सिंह ने चौहटन विधानसभा के सरहदी गाँवों कोनरा..आलमसर.ईटादा..इब्रिम का तला..रबासर..बुरहान का तला..सांवा...सदराम की बेरी..कुन्दनपुरा..सेड़वा..भंवार...हरपालिया का तूफानी दौरा कर आम जन से जसवंत सिंह के लियए समर्थन माँगा। उनके साथ रतन सिंह बाखासर ,पदम् सिंह बावड़ी ,अशरफ अली ,सुरेन्द्र सिंह दहिया ,रघुवीर सिंह तामलोर ,छुग सिंह गिराब ,सहित सेकड़ो कि तादाद में जसवंत सिंह के समर्थक उपश्थित थे। चित्रा सिंह ने सभाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय राजनीती में बहुत बड़ा बदलाव आने वाला हें उन्होंने कहा कि भाजपा पुरानी वाली भाजपा नहीं रही ,भाजपा का कॉंग्रेस्सिकरण हो रहा हें। उन्होंने कहा कि जसवंत सिंह ने भाजपा कि स्थापना के साथ से भाजपा के प्रति निष्ठावान रहे मगर पार्टी के कुछ लोगो ने उनके साथ विश्वाश्घात कर एक कोंग्रेसी नेता को टिकट देकर भाजपा कार्यकर्ताओ के साथ भी विशवास घात लिया। उन्होंने कहा कि चुनाव स्वाभिमान और अस्तित्व का हें जिसे आप लोगो को बनाये रखना हें। सभा को सम्बोधित करते हुए रतन सिंह बाखासर ने कहा कि हैम हमेशा जसवंत सिंह के साथ रहे हें इस बार भी उनके साथ हें ,उन्होंने कहा कि जिन लोगो के कारन हम भाजपा में आये उन्ही लोगो को भाजपा में लाकर भाजपा के मूल कार्यकर्ताओ को चुनौती दी जा रही हें। अशरफ अली ने कहा कि दुनिआ कि सबसे बड़ी राजनितिक हस्ती जसवंत सिंह चुनाव लड़ रहे हें उन्होंने कहा पार्टी ने जसवंत सिंह का टिकट काट कर कार्यकर्ताओ को का अपमान किया हें इस अपमान का बदला सत्तरह अप्रैल को लेना हें ,उन्होंने कहा कि पार्टी का अस्तित्व कार्यकर्ताओ से से होता हें। कार्यकर्ताओ कि अनदेखी सहन नहीं कि जायेगी। सभाओ को कई वक्ताओ ने सम्बोधित किया