मंगलवार, 30 अप्रैल 2013

कार समेत अन्तरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया

कार समेत अन्तरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया
सांचौर। उपखण्ड मुख्यालय के दाता गांव की सरहद में पुलिस ने एक अन्तरराज्यीय चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की कार जब्त की। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी अन्नराजसिंह राजपुरोहित को मुखबिर से सूचना मिली कि गणपतलाल विश्नोईपुर एक संदिग्ध कार लेकर सरनाऊ सरहद में लेकर घूम रहा है। जिस पर पुलिस ने दाता सरहद में नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान सरनाऊ की तरफसे आ रही कार को रूकवाकर तलाशी ली।तलाशी के दौरान पूछताछ में कार चालक गणपतलाल विश्नोई निवासी पुर ने उक्त वाहन पड़ौसी राज्य गुजरात के भुज गांव से चुराना स्वीकार किया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर मुलजिम गणपतलाल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।आरोपित से पुलिस को चोरी के ओर अन्य वाहनों के राज खोलने की संभावना है।

पहले भी हो चुका है गिरफ्तार
पुलिस ने पुर निवासी गणपतलाल विश्नोईको गत 9 जनवरी 2013 को रात्रि गश्त के दौरान चोरी की जीप व 16 सोलर बैटरियों के साथ गिरफ्तार किया था। उस दौरान गणपतलाल के वाहन से चार छत पंखे, प्रिन्टर व स्केनर भी जब्त किया गया था।

अन्तरराज्यीय चोर
पुर निवासी गणपतलाल अन्तराज्यीय चोर है। इससे और भी चोरी के राज खुलने की संभावना है।
-अन्नराजसिंह राजपुरोहित, थानाधिकारी, सांचौर

दुष्कर्म का आरोपी किशोर पकड़ा

दुष्कर्म का आरोपी किशोर पकड़ा

नावां शहर। समीपवर्ती ग्राम लूणवां के गौरवपुरा निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह हिरासत में ले लिया। आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड नागौर के समक्ष पेश किया गया। बोर्ड ने आरोपी को संप्रेषण गृह भिजवा दिया। उपाधीक्षक विपिन शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा की ओर से गठित टीम ने सोमवार सुबह आरोपी को फुलेरा तहसील के ग्राम भोजपुरा से हिरासत में लिया।

आरोप है कि शनिवार दोपहर बाइक पर आए दो जने पीडिता को जबरन ग्राम लाखनपुरा ले गए। आरोपियों में शामिल किशोर ने दुष्कर्म कर पीडिता को छत से फेंक दिया था। पुलिस अपहरण में शामिल सहयोगी आरोपी की भी तलाश कर रही है। शर्मा ने बताया कि नावां थानाधिकारी राजेन्द्र बेनीवाल को आरोपी की तलाश में भेजा गया है।

आरोपी रिमांड पर
उपाधीक्षक शर्मा ने बताया कि मारोठ थानान्तर्गत ग्राम मुआना की युवती से दुष्कर्म के आरोपी दाता रामगढ़ तहसील के ग्राम चक निवासी रघुवीर मेघवाल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को नावां न्यायालय में पेश कर किया गया, जहां से उसे न्यायालय ने दो दिन के रिमांड पर सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि आरोपी 11 अप्रेल को ग्राम मुआना निवासी किशोरी को अपहरण करके ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

आज होंगे बयान
दुष्कर्म पीडित गौरवपुरा निवासी किशोरी व मारोठ थानान्तर्गत ग्राम मुआना निवासी किशोरी को पुलिस ने सोमवार को किशोर गृह नागौर भिजवा दिया। शर्मा ने बताया कि दोनों किशोरियों के बयान मंगलवार को मकराना न्यायालय में कराए जाएंगे।

बाड़मेर दुष्कर्म का मामला दर्ज

दुष्कर्म का मामला दर्ज

बालोतरा। पचपदरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार थोब निवासी युवती ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि रविवार को वह जंगल से जलाऊ लकडियां एकत्रित कर लौट रही थी। रास्ते में टीकमाराम पुत्र जीवाराम निवासी
बाड़मेर ने रास्ता रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

क्रिकेट सट्टा पकड़ा,तीन गिरफ्तार

क्रिकेट सट्टा पकड़ा,तीन गिरफ्तार

बाड़मेर. शहर कोतवाली पुलिस ने आई पी एल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे तीन जनों को गिरफ्तार कर उनसे टी वी सेट व मोबाइल बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मीनगर स्थित उम्मेदसिंह के मकान में आई पी एल मैच पर रविवार रात सट्टेबाजी कर रहे सवाईसिंह, प्रयागसिंह व लक्ष्मणसिंह को गिरफ्तार कर उनसे एक टी वी सेट, तीन मोबाइल, नौ मोबाइल चार्जर व 2 लाख 69 हजार रूपए सट्टा लिखी डायरी बरामद की गई। सट्टा लगा रहे इनके दो साथी पुलिस की पकड़ में नहीं आए। पुलिस ने इनके खिलाफ जुआ अधिनियम में मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपितों को जमानत पर रिहा किया।  पुलिस ने बालोतरा व बाड़मेर में सट्टेबाजी का भण्डाफोड़ किया। बालोतरा में शनिवार को आइपीएल मैच पर आठ लाख रूपए का सट्टा लगाते हुए आरोपितों को गिरफ्तार किया था।

फेरे से पहले मांगे 5 लाख,तोड़ दिया रिश्ता

फेरे से पहले मांगे 5 लाख,तोड़ दिया रिश्ता

जयपुर। शहर में सोमवार देर रात नाहरी का नाका इलाके में सर्वानंद धर्मशाला में एक विवाह समारोह के दौरान वर पक्ष की ओर से फेरों से ऎन पहले दहेज मांगने पर हंगामा हो गया। खुद दूल्हा और उसकी मां ने वधू पक्ष के सामने पहले पांच लाख रूपए की मांग रख दी।

वधू पक्ष ने ऎनवक्त पर रखी इस मांग को अस्वीकार कर दिया तो वर पक्ष झगड़े पर उतर आया। सूचना पर पहुंची पीसीआर पुलिस से भी वर पक्ष ने झगड़ा करने की कोशिश की। बाद में और पुलिस पहुंचने पर दूल्हा और उसकी मां भाग छूटे। रात करीब एक बजे वधू पक्ष की ओर से महिला थाना उत्तर में मामला दर्ज करवाया जा रहा था। इससे पहले पुलिस वधू पक्ष को पहले शास्त्री नगर, फिर संजय सर्किल लेकर गई। वहां से महिला थाना उत्तर में भेज दिया गया।

अजमेर में पुष्कर रोड पर पसंद नगर कोटड़ा निवासी मोहनदास त्रिलोकचंदानी की पुत्री उष्ाा की सगाई सात मार्च को सिंधी कॉलोनी झोटवाड़ा जयपुर निवासी गौतम सिंधी के साथ हुई थी। गौतम की सी-स्कीम में पान की दुकान है। विवाह सोमवर 29 अप्रेल को तय था। विवाह की व्यवस्थाएं वर पक्ष को ही जयपुर में करनी थी। शाम करीब साढ़े छह बजे वधू पक्ष के करीब चालीस लोग विवाह स्थल पहुंचे।

रात करीब साढ़े आठ बजे वर पक्ष ने अचानक नकद पांच लाख रूपए की मांग रख दी। वधू पक्ष ने मना किया तो उन्हें सामान सहित धर्मशाला से बाहर निकाल दिया। वधू पक्ष का आरोप है कि चार सोने की चूड़ी, तीन अंगूठी, कपड़े आदि सब पहले ही दे चुके हैं।

फर्जी टांका प्रकरण में आठ आरोपियों के खिलाफ चालान पेश

फर्जी टांका प्रकरण में आठ आरोपियों के खिलाफ चालान पेश 



अफसर, जनप्रतिनिधि व कार्मिक शामिल, शिव का मामला

बाड़मेर  पंचायत समिति शिव में वर्ष 1987 88 में अकाल राहत के तहत स्वीकृत टांकों में करोड़ों के गबन के दो प्रकरणों में एसीबी ने सोमवार को विशेष न्यायाधीश सेशन न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जोधपुर में छह आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया। जिसमें अधिकारी, जनप्रतिनिधि व कर्मचारी शामिल है। 

एसीबी बाड़मेर के डीएसपी विजयसिंह ने बताया कि शिव पंचायत समिति में वर्ष 1987 88 में अकाल राहत योजना के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में टांके स्वीकृत किए गए थे। इस दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों की मिलीभगत से जनप्रतिनिधियों ने कागजों में टांका निर्माण दर्शाते हुए करोड़ों रुपए का गबन किया था। एसीबी की ओर से प्राथमिक जांच दर्ज करने पर आरोप प्रामाणिक पाए गए। जिस पर वर्ष 1996 में 38 टांका प्रकरण दर्ज किए गए है।


इन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश 

प्रकरण के अनुसंधान में आरोप साबित होने पर प्रकरण संख्या 244/96 में मोहनलाल विश्नोई तत्कालीन विकास अधिकारी शिव, सीताराम तत्कालीन कनिष्ठ अभियंता, गोरखाराम तत्कालीन वार्डपंच भियाड़, कबूराम पटवारी भियाड़, मुकनाराम शिक्षक भियाड़ एवं प्रकरण संख्या 287/96 में शिव के तत्कालीन विकास अधिकारी मोहनलाल, कनिष्ठ अभियंता सीताराम, कनिष्ठ अभियंता बलवंत सिंह, गौरीशंकर पटवारी गडरा, तामलोर पटवारी शंकरपुरी के खिलाफ विशेष न्यायधीश सेशन न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम जोधपुर में सोमवार को चालान पेश किया गया। इससे पूर्व भी टांका प्रकरण का चालान न्यायालय में पेश किया जा चुका है। शेष प्रकरणों के चालान पेश करने की कार्रवाई जारी है। 

सोमवार, 29 अप्रैल 2013

ए.पी.एल. को नये राशनकार्ड का देना होगा 10 रुपए



जयपुर। शहर में गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) लोगों को अब नए राशनकार्ड के लिए 10 रुपए देने होंगे। इसके लिए जिला रसद अधिकारी (शहर) श्रुति भारद्धाज ने सोमवार को आदेश जारी कर दिए है।

डीएसओ श्रुति भारद्वाज ने बताया कि खाद्य, नागरिक आपूर्ति मामले विभाग के आदेशानुसार समस्त ए.पी.एल. प्रत्येक उपभोक्ता को नए राशनकार्ड उपलब्ध कराए जाने पर 10 रुपए शुल्क देना होगा। अन्य सभी श्रेणियों को राशनकार्ड निशुल्क दिए जाएंगे। नया राशनकार्ड प्राप्त करते समय संबंधित नागरिक सुरक्षा वार्डन को राशनकार्ड के शुल्क के रूप में 10 रुपए देना होगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में चरणबद्ध तरीके से नागरिक सुरक्षा डिवीजन संख्या एक के समस्त क्षेत्र आमेर, रामगढ़ मोड, जलमहल, बासबदनपुरा, ईदगाह, जयसिंहपुरा खोर, ब्रह्मपुरी, गोविंदनगर पूर्व व पश्चिम, कागदीवाड़ा, दशहरा कोठी, नाई की थड़ी सहित अन्य क्षेत्रों में नए राशनकार्ड का वितरण किया जा रहा है। अगले चरण में वार्ड दो में राशनकार्ड का वितरण होगा।

मुंबई को मिला पहला शरीयत कोर्ट

मुंबई को मिला पहला शरीयत कोर्ट

मंुबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को पहला दारूल कजा (शरीयत कोर्ट) मिल गया है। मुस्लिम समुदाय में विवाह संबंधी एवं अन्य मामलों को निपटाने की शक्तियां होंगी कोर्ट के पास। कोर्ट की स्थापना ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) के पास अंजुमन-ए-इस्लाम में की गई है।

मुस्लिम समुदाय की लंबे समय से मांग थी की इस तरह का कोर्ट स्थापित किया जाए। हालांकि शरीयत कोर्ट पटना,हैदराबाद,मालेगांव सहित देश के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे हैं। लॉ बोर्ड द्वारा नियुक्त काजी आपराधिक मामलों को छोड़कर अन्य मामलों की सुनवाई कर उनमें फैसला सुना सकेंगे।

लॉ बोर्ड के सचिव मौलाना वली रहमान ने बताया कि यह कोर्ट निकाह,तलाक और संपत्ति के उत्तराधिकार जैसे मामलों की सुनवाई कर सकेगा। निकाह में मतभेदों को जल्द से जल्द सुलझाया जाएगा और जोड़ों से कहा जाएगा या तो सामंजस्य स्थापित कर लें या फिर अलग हो जाएं अगर सामंजस्य संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इससे समुदाय के लोगों का समय तो बचेगा,साथ ही पैसें भी बचेंगे क्योंकि अन्य अदालतों मे मुकदमें लड़ना काफी महंगा पड़ता है।

शरीयत कोर्ट में सुनवाई के लिए दोनों पक्षों को कोर्ट में आना होगा। अगर एक पक्ष ने यहां ने से पहले सिविल कोर्ट में मामला दर्ज कर रखा है तो उसे शरीयत कोर्ट में सुनवाई करवाने के लिए पूर्व के मामले को वापस लेना होगा।

रहमानी ने कहा कि शरीयत कोर्ट सिविल अदालतों से कोई प्रतिस्पर्घा नहीं करना चाहते। इसके विपरीत शरीयत कोर्ट सिविल अदालतों मे का भार कम करने में मददगार साबित होंगे जहां पहले से ही हजारों मामले लंबित हैं।

वहीं,लॉ बोर्ड के विधि सेल के प्रमुख और वरिष्ठ वकील यूसुफ मुचल्ला ने कहा कि बिहार,झारखंड,बंगाल और ओडिशा मे जिला अदालतों और उच्च न्यायलयों ने शरीय कोर्टो द्वारा दिए कई फैसलों को सही ठहराया है।

दुल्हन का इंकार,बैरंग लौटी बारात

दुल्हन का इंकार,बैरंग लौटी बारात
इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में दहेज लोभी दूल्हे से शादी करने से इंकार कर दिए जाने पर बारात को बगैर दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा। सूत्रों के अनुसार जिले के भरथना कोतवाली क्षेत्र में इंजीनियर देवेश कुमार यादव का विवाह औरैया जिले के दिवियापुर निवासी राजेन्द्र सिंह यादव की पुत्री पूजा के साथ तय हुआ था। देवेश पाता प्लांट में कार्यरत है।

रविवार रात बारात के आने पर जब मंडप में बैठा दहेज लोभी दूल्हा और उसके घार वाले दहेज के रूप में पांच लाख रूपए की लड़की वालों से मांग क ी और पैसा नहीं मिलने पर शादी करने से इंकार करने की बात करने लगे। उन्होंने बताया कि जब इस बात का पता दुल्हन पूजा को लगा तो उसने साहस का परिचय देते हुए दहेज लोभी लड़के से शादी करने से इंकार कर दिया।

तमाम समझाने के बाद भी पूजा शादी करने पर सहमत नहीं हुई तो बारात को बैंरंग लौटना पड़ा। गौरतलब है कि शादी तय होने पर 15 लाख रूपए दहेज के रू प में देने की बात तय हुई थी लेकिन बारात आने के बाद दहेज लोभी वर पक्ष ने पांच लाख रूपए की मांग और उठा दी।

पूजा के पिता अवकाश प्राप्त सैनिक राजेन्द्र सिंह यादव इतने पैसे देने में अक्षम थे जिस पर मंडप में बैठा दूल्हा देवेश फेरे लेने से इंकार करने लगा और उसके परिजनों ने कन्या के पिता के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। जिसे पूजा सहन नहीं कर सकी और उसने शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में परिजनों ने उसे बहुत समझाने का प्रयास किया लेकिन वह शादी करने को तैयार नहीं हुई और बारात को बैंरंग ही लौटना पड़ा।