शुक्रवार, 28 सितंबर 2012

सोने की तस्करी की आशंका में एयरपोर्ट व मुनाबाव में कस्टम अलर्ट



बाड़मेर कस्टम ने सोने की तस्करी बढ़ने की आशंका के चलते जोधपुर एयरपोर्ट व मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी किया है। मुनाबाव में पाकिस्तानी यात्रियों की बारीकी से छानबीन की जाएगी तथा एयरपोर्ट पर चार्टर विमानों से आने वाले लोगों का सामान भी चैक किया जाएगा।

कस्टम ने जयपुर एयरपोर्ट पर कुछ दिन पहले तस्करी से लाया सोना पकड़ा था। खाड़ी देशों के अलावा यूरोपियन देशों में भी सोने की कीमत कम होने के कारण इन दिनों तस्करी की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए जयपुर में कस्टम कमिश्नर ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट व मुनाबाव रेलवे स्टेशन पर अलर्ट जारी करते हुए हर सामान की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं।

एयरपोर्ट पर अलर्ट :

हालांकि यह अलर्ट इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जारी किया गया है। जयपुर में दुबई से दो फ्लाइट आती है, मगर जोधपुर में विदेशी फ्लाइट नहीं आती। बहरहाल इन दिनों शाही शादी के कारण विदेशों से भी चार्टर प्लेन आने की सूचनाओं के कारण यहां भी विदेशी यात्रियों का सामान चैक करने के निर्देश दिए गए हैं।

33 उत्तम सेवा चिन्ह, 20 अतिउत्तम सेवा चिन्ह एवं 06 सर्वोत्तम सेवा चिन्ह










पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छी एवं बेदाग सेवा के लिए उनसाठ पुलिस कर्मियो को सेवा चिन्हो से नवाजा गया
33 उत्तम सेवा चिन्ह, 20 अतिउत्तम सेवा चिन्ह एवं 06 सर्वोत्तम सेवा चिन्ह

जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक ममता राहुल में शुक्रवार को पुलिस लाइन में आयोजित समारोह में जिले में कार्यरत उन पुलिस कर्मियों को उत्तम और सर्वोत्तम सेवा मेडल से नवाजा जिन्होंने बेदाग़ पुलिस सेवा की .पुलिस अधीक्षक ममता राहुल ने पुलिस लाईन जैसलमेर में =शुक्रवार को पुलिस कर्मियों को सेवा चिन्ह प्रदान करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर ममता राहुल द्वारा जिले के पुलिस बल में अच्छी एवं बेदाग सेवा करने वाले 59 पुलिस कर्मियों को सेवा चिन्ह से नवाजा गया। जिसमें से 33 पुलिस कर्मियो को उत्तम सेवा चिन्ह, 20 पुलिस कर्मियो को अतिउत्तम सेवा चिन्ह एवं 06 पुलिस कर्मियो को सर्वोत्तम सेवा चिन्ह प्रदान किये गये। उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के अलावा गणपतलाल अति0 पुलिस अधीक्षक जैसलमेर, बंशीलाल वृताधिकारी वृत जैसलमेर, विरेन्द्रसिंह निपु थानाधिकारी पुलिस थाना जैसलमेर एवं मोहनसिंह निपु आर0 आई0 पुलिस लाईन जैसलमेर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चैनाराम प्रभारी बल शाखा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों द्वारा आर0 आई0 पुलिस लाईन के नेत्त्व में परैड का आयोजन किया गया जिसकी सलामी पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई।
कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाईन जैसलमेर में सम्पर्क सभा का अयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो की मौखिक समस्याओं को सुना गया एंव उनका निवारण किया गया। सम्पर्क सभा में पुलिस लाईन की सफाई व्यवस्था हेतु पुलिस लाईन में रहने वाले समस्त पुलिस कर्मियों को निर्देश दिये गये तथा पुलिस लाईन की सफाई व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने हेतु अति0 पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया।



--

गडकरी को दोबारा मिली अध्यक्ष की गद्दी



गडकरी को दोबारा मिली अध्यक्ष की गद्दी

सूरजकुंड। नितिन गडकरी के दूसरी बार भाजपा अध्यक्ष बनने का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा के सूरजकुंड में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पारित कर लिया गया। बैठक में पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने पार्टी के संविधान में संशोधन करने का प्रस्ताव रखा,जिसे 1200 सदस्यों ने स्वीकार कर लिया। अभी तक भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का ही था। संविधान में संशोधन के बाद यह छह साल का हो जाएगा।

पार्टी के संविधान की धारा 21 में संशोधन किया गया है। इसके मुताबिक कोई भी योग्य व्यक्ति दो बार अध्यक्ष बन सकता है। भाजपा नेता वेंकैया नायडू ने कहा कि इसका मतलब यह नहीं है कि कोई अपने आपम दोबारा अध्यक्ष बन सकता है। ऎसा प्रावधानों को सक्षम बनाने के लिए किया गया है। मई में मुंबई में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संविधान में संशोधन करने के प्रस्ताव को स्वीकार किया गया था लेकिन उसे पारित नहीं किया गया था।

गडकरी का कार्यकाल दिसंबर में समाप्त हो रहा था। पार्टी के संविधान में संशोधन का प्रस्ताव पारित होने के बाद अब वे दिसंबर 2015 तक पार्टी अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक गडकरी को दोबारा अध्यक्ष बनाए जाने में संघ का हाथ है। संघ चाहता था कि गडकरी के नेतृत्व में ही भाजपा 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ें।

बार गर्ल के 20 ब्वॉयफ्रेंड,काम चोरी

बार गर्ल के 20 ब्वॉयफ्रेंड,काम चोरी

मुंबई। मुंबई की रेलवे पुलिस ने हाल ही में 20 साल की एक लड़की को गिरफ्तार किया था। पुलिस को पता चला है कि लड़की के 20 ब्वॉयफ्रेंड हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ब्वॉयफ्रेंड को खुश रखने के लिए वह लोकल ट्रेनों में चोरियां करती थी। आरोपी लड़की इस डर से चोरियां करती थी ताकि उसके ब्वॉयफ्रेंड उसे छोड़ न दें।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की के सभी ब्वॉयफ्रेंड 17 से 20 साल की उम्र के हैं। जीआरपी ने रेशमा शेख उर्फ यासमीन और सायरा शेख को पिछले सप्ताह ट्रांबे के चेतन पार्क से गिरफ्तार किया था। दोनों बार गर्ल है। पुलिस के मुताबिक रेशमा और सायरा टीम के रूप में काम करती थी। दोनों लोकल ट्रेनों में चैन स्नैचिंग में लिप्त थी। दोनों के खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस अभी तक इनसे चोरी का माल बरामद नहीं कर पाई हैं क्योंकि दोनों उन ज्वैलर्स के नाम नहीं बता रही है जिनको सोने की चैनें बेची थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेशमा मास्टर माइंड है। वह अपने सभी ब्वॉयफ्रेंड को पॉश होटलों ले जाती थी। वह उन पर चोरी से मिला सारा पैसा खर्च कर देती थी ताकि वे उसे छोड़ न दें।

कुर्ला स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर शिवाजी धुमल ने बताया कि रेशमा और सायरा महिलाओं के डिब्बे में चढ़ जाती थी। दोनों की निगाह उन यात्रियों पर रहती थी जो सोने से लदी रहती थी। दोनों अचानक उस महिला यात्री से झगड़ा शुरू कर देती जो सोने से लदी होती थी। सायरा लगातार महिला से झगड़ा करती रहती। इस बीच रेशमा सोने की चैन पर हाथ साफ कर देती। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर दोनों नीचे उतरकर फरार हो जाती।

पति से रूठी युवती से सेक्स,फिर धोखा

पति से रूठी युवती से सेक्स,फिर धोखा  
जयपुर। पति से रूठ कर अलग रहने वाली एक राजस्थानी युवती के साथ सेक्स और फिर जमीन के सौदे के नाम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीडित युवती जयपुर की रहने वाली है। पति से अलगाव के बाद अस्मत के साथ 5 लाख रूपए और जेवर भी गंवा चुकी पीडित युवती ने गुरूवार को जवाहर नगर थान में युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर देहशोषण का मामला दर्ज कर,जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार पति से मनमुटाव के बाद पीडित महिला अपने पति से अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात बनीपार्क थाना क्षेत्र के अशोक शर्मा से हुई। युवक ने बातों में पीडितों को फंसाते हुए जवाहर नगर में किराए से मकान दिला दिया और साथ रहने लगा। इसके बाद मई माह में आरोपी युवक ने पीडिता से प्लॉट खरीदने की बात कहते हुए रूपए मांगे,इस पर विवाहिता ने आरोपी को पांच लाख रूपए नकद दे दिए गए।

जमीन के चक्कर में जेवर भी गंवाए
दो महीने तक प्लॉट नहीं खरीदने के बाद इस बारे में पूछा गया तो आरोपी युवक ने राशि कम होने की बात कही व अधिक राशि देने को कहा। इस पर पीडिता ने अपने सोने के आभूष्ाण व अन्य सामान युवक को दे दिया लेकिन इसके बाद वह फरार हो गया।

पुलिस को खबर पर मर्डर की धमकी

आरोपी युवक ने पीडित महिला को पुलिस में खबर करने पर धमकी भी दी। फोन पर पीडिता को इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मार देने की बात कही।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं। मामले की जांच आदर्श नगर एसीपी नरेश कुमार की ओर से की जा रही है। एसीपी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दल को रवाना कर दिया है, शीघ्र आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।