शुक्रवार, 28 सितंबर 2012

बार गर्ल के 20 ब्वॉयफ्रेंड,काम चोरी

बार गर्ल के 20 ब्वॉयफ्रेंड,काम चोरी

मुंबई। मुंबई की रेलवे पुलिस ने हाल ही में 20 साल की एक लड़की को गिरफ्तार किया था। पुलिस को पता चला है कि लड़की के 20 ब्वॉयफ्रेंड हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक ब्वॉयफ्रेंड को खुश रखने के लिए वह लोकल ट्रेनों में चोरियां करती थी। आरोपी लड़की इस डर से चोरियां करती थी ताकि उसके ब्वॉयफ्रेंड उसे छोड़ न दें।

पुलिस के मुताबिक आरोपी लड़की के सभी ब्वॉयफ्रेंड 17 से 20 साल की उम्र के हैं। जीआरपी ने रेशमा शेख उर्फ यासमीन और सायरा शेख को पिछले सप्ताह ट्रांबे के चेतन पार्क से गिरफ्तार किया था। दोनों बार गर्ल है। पुलिस के मुताबिक रेशमा और सायरा टीम के रूप में काम करती थी। दोनों लोकल ट्रेनों में चैन स्नैचिंग में लिप्त थी। दोनों के खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

पुलिस अभी तक इनसे चोरी का माल बरामद नहीं कर पाई हैं क्योंकि दोनों उन ज्वैलर्स के नाम नहीं बता रही है जिनको सोने की चैनें बेची थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेशमा मास्टर माइंड है। वह अपने सभी ब्वॉयफ्रेंड को पॉश होटलों ले जाती थी। वह उन पर चोरी से मिला सारा पैसा खर्च कर देती थी ताकि वे उसे छोड़ न दें।

कुर्ला स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर शिवाजी धुमल ने बताया कि रेशमा और सायरा महिलाओं के डिब्बे में चढ़ जाती थी। दोनों की निगाह उन यात्रियों पर रहती थी जो सोने से लदी रहती थी। दोनों अचानक उस महिला यात्री से झगड़ा शुरू कर देती जो सोने से लदी होती थी। सायरा लगातार महिला से झगड़ा करती रहती। इस बीच रेशमा सोने की चैन पर हाथ साफ कर देती। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर दोनों नीचे उतरकर फरार हो जाती।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें