शनिवार, 31 मार्च 2012

बच्चन ने 'डिपार्टमेंट' में मारी लालू की नक़ल!

 

महानायक अमिताभ बच्चन राम गोपाल वर्मा की आनेवाली फिल्म डिपार्टमेंट में नजर आएंगे| इस फिल्म में उनका लुक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से प्रेरित नजर आ रहा है|

वैसे उनके लुक में फिल्म सरकार में उनके द्वारा निभाए गए किरदार सुभाष नागरे की भी झलक भी नजर आ रही है|

डिपार्टमेंट में बिग बी उत्तर प्रदेश के भ्रष्ट राजनेता की भूमिका में नजर आएंगे| अमिताभ ने इस किरदार को निभाने के लिए वहां की स्थानीय भाषा,पहनावे, और हेयर स्टाइल को अपनाया है जैसी वहां के रहवासी यादव अपनाते हैं|

एक सूत्र के मुताबिक बच्चन सर इस फिल्म में एक भ्रष्ट राजनेता की भूमिका में हैं जो पैसों और पोजीशन के लिए किसी भी हद तक जा सकता है| इसके अलावा वह माफिया, अंडरवर्ल्ड और आतंकी गतिविधियों में लिप्त है|

इस सूत्र ने इस बात से इंकार से कर दिया की बिग बी का लुक लालू प्रसाद यादव से मिलता जुलता है| उन्होंने कहा, बिग बी के बाल जरूर लालू जी जैसे हैं मगर उनक किरदार उनके जैसा नहीं है|

न्यायिक हिरासत में हत्या होने पर गृह सचिव को नोटिस

न्यायिक हिरासत में हत्या होने पर गृह सचिव को नोटिस
 
जोधपुर। हाईकोर्ट ने हत्या के मामले में एक आरोपी की जेल से अदालत में पेशी पर ले जाया जाने के दौरान अन्य आरोपियों द्वारा हत्या कर देने पर गृह सचिव सहित उदयपुर आईजीपी, उदयपुर व भीलवाड़ा एसपी सहित अन्य संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।


हाईकोर्ट ने यह आदेश प्रार्थी देशराज व मिथिलेश कंवर की ओर से दायर याचिका की सुनवाई में दिए। याचिकाकर्ताओं की ओर से कहा कि पुलिस विभाग को 10 सितंबर 2009 को लिखित में अर्जी लगाई थी। जिसमें बेटे को जेल से अदालत ले जाने के दौरान सुरक्षा मुहैया करने का निवेदन किया था। लेकिन पुलिस ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया।


बाद में 18 अप्रैल 2011 को प्रार्थी के पुत्र भानुप्रताप सिंह को उदयपुर से झालावाड़ पेश पर ले जाते समय रास्ते में पुलिस वाहन को टक्कर मार कर रोकी व गाड़ी को घेर कर अंधाधुंध फाइ रिंग की जिससे भानुप्रताप सिंह की मौत हो गई। अधिवक्ताओं ने याचिका में पुलिस की इस लापरवाही के लिए 50 लाख की राशि क्षतिपूर्ति के रूप में दिए जाने की मांग भी की है।

जानिये राजस्थान रत्नों को ..जीवन परिचय

जानिये राजस्थान रत्नों को ..जीवन परिचय 

कन्हैयालाल सेठिया का जीवन परिचय
 
महाकवि श्री कन्हैयालाल सेठिया(११ सितम्बर १९१९-११ नवंबर २००८) राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि है। उनका जन्म राजस्थान के चूरु जिले के सुजानगढ़ शहर में हुआ। उनकी कुछ कृतियाँ है:- रमणियां रा सोरठा , गळगचिया , मींझर , कूंकंऊ , लीलटांस , धर कूंचा धर मंजळां , मायड़ रो हेलो , सबद , सतवाणी , अघरीकाळ , दीठ , क क्को कोड रो , लीकलकोळिया एवं हेमाणी । आपको २००४ में पद्मश्री, साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा १९८८ में ज्ञानपीठ के मूर्तिदेवी साहित्य पुरास्कार से भी सम्मानित किया गया है। बचपन में जब से आँखें खोलीं एक गीत कानों में अक्सर सुनाई देता था। ई तो सुरगा नै सरमावै, ई पै देव रमन नै आवे .......... धरती धोराँ री। ७वीं कक्षा में आया तो एक कविता कोर्स में पढी। ’अरे घास री रोटी ही जद बन बिलावडो ले भाग्यो .........।‘

कन्हैयालाल सेठिया

नांव : कन्हैयालाल सेठिया 
शिक्षा : साधारण 
जन्म-तिथि अर स्थान : सुजानगढ़ (चरू-राज.) 
मौजूदा काम धन्धो : व्यवसाय

कविताएं
पातल’र पीथल
धरती धोरां री !
जलम भोम
धर कूंचा धर मजळा
हळदीघाटी! 
हिन्दी!

छप्योड़ी पोथियां 
रमणियै रा सोरठा, मीझर, गलगचिया (गद्य-गीत), कूंकूं

पत्र-पत्रिकावां में छप्योड़ी रचनावां 
मरूवाणी, राजस्थान-भारती पर अनेक दूजी पत्रिकावां रे कवितावां अर गद्य-गीत छप्या, संकलन-ग्रन्थां में कवितावां छपी

दूजी सूचनावां 
हिन्दी में अनेक पोथियां छपी

सदीव रो ठिकाणो 
रतन निवास, सुजानगढ़ (चूरी-राज.)

मौजूदा ठिकाणो

उपर मुजब

 

-- 

कोमल कोठारी
 
नांव : कोमल कोठारी 
शिक्षा : एम.ए. (हिन्दीं) नेहरू फेलो 
जन्म तिथि : 4-3-1929 ई. 
जनम स्थान : कपासन (चित्तोंडगढ-राज.) 
मौजूदा काम धन्धो : निदेशक, रूपायन संस्थान, बोरूंदा (वाया पीपाड़ जोधपुर)

छप्योड़ी पोथियां : 
साहित्य संगीत और कला-रूपायन संस्थान बोरूंदा , मोनोग्राम ओन लंगा

पत्र-पत्रिकावा में छप्योड़ी साहित्यिक रचनावां : 
लोक संस्कृति, मरूवाणि आद पत्रां में छपी

अण छपी पोथ्यां : 
राजस्थान के लोग वाद्य

दूजी सूचनावां : 
लोक संस्कृति रै पारखी रै रूप में देस विदेस घूमयोडा, साहित्य अकादमी, दिल्ली रै राजस्थानी परामर्श मंडल रा सदस्य

सदीव रो ठिकाणो : 
पावटा, वीर रोड, जोधपुर

मोजूदा ठिकाणो :

रूपायन संस्थान, बोरूंदा-342604

विजयदान देथा
 
नांव : विजयदान देथा 
शिक्षा : एम.ए. (प्री.-हिन्दी) 
जन्म-तिथि अर स्थान : 1-12-1926 ई., बोरूंदा (जोधपुर) 
मौजूदा काम धन्धो : निजी संस्था री सेवा

छप्योड़ी पोथियां : 
1. बातां रो फुलवाड़ी (अनेक भाग) 2. साहित्य और समाज 3. तीडोराव

पत्र-पत्रिकावां में छप्योड़ी रचनावां : 
प्रेरणा, परंपरा, वाणी, लोक संस्कृति नावां रा पत्रां में कहाणियां छपी

दूजी सूचनावां : 
लोक संस्कृति नांव रै छापै रो संपादन करै-रूपायन शोध संस्थान रा पदाधिकारी है-राजस्थानी लोक-कथाां मैं आप री बोली में लिखै

सदीव रो ठिकाणो : 
बोरूंदा (जोधपुर)

मौजूदा ठिकाणो :

जैसलमेर अपराध समाचार ताजा समाचार 31.03.2012


जैसलमेर अपराध समाचार ताजा समाचार 


सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान साम्रगी क्रय विक्रय करते 01 गिरफतार 

जैसलमेर जिला पुलिस अधीक्षक ममता बिश्नोई, 
ने बताया कि :पुलिस थाना जैसलमेर के हल्खा क्षैत्र में कल दिनांक 30.03.2012 को चिमनाराम उनि पुलिस थाना जैसलमेर मय जाब्ता द्वारा रा.उ.वि. हनुमान चौराह की 100 मीटर की परिधि में धुम्रपान सामग्री बैचते हुए पाये जाने पर टीमचंद पुत्र ब्रजपाल खत्री नि0 गॉधी कॉलोनी जैसलमेर को सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान सामग्री क्रय विक्रय करते हुऐ गिरफतार किया गया। 


ओटो रिक्शा में तेज आवाज में टेप बजाना पडा महंगा 
जैसलमेर पुलिस थाना जैसलमेर के हल्खा क्षैत्र में कल दिनांक 30.03.2012 को दुर्गाराम उनि मय जाब्ता द्वारा बाबुराम पुत्र अमोलखचंद नि0 नगा को अपने ओटो रिक्शा में तेज आवाज में टेप बनाने पर ध्वनि प्रदूषण के तहत गिरफतार किया गया। 


अवैध धारदार हथियार अपने कब्जा में रखने वाला गिरफतार 
जैसलमेर पुलिस थाना पोकरण के हल्खा क्षैत्र में आबादी धूड़सर में कमलकिशोर उनि पुलिस थाना पोकरण मय जाब्ता द्वारा रतनसिंह पुत्र जेठूसिंह निवासी झलारिया को अवैध रूप से धारदार हथियार अपने कब्जा में रखने के आरोप गिरफतार किया गया। 


शांति भंग के आरोप में पुलिस थाना जैसलमेर में 01 गिरफतार 
जैसलमेर पुलिस थाना जैसलमेर के हल्खा क्षैत्र में कल दिनांक 30.03.2012 को लडाईझगडे पर उतारु राजू उर्फ अरूणसिंह पुत्र भंवरसिंह जाति हजूरी नि0 ब्बि पाडा को पीराराम उनि मय जाब्ता द्वारा शांति भंग के आरोप में धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफतार किया। 

कन्हयालाल सेठिया ,कोठारी को राजस्थान रत्न की घोषणा का स्वागत ,


 कन्हयालाल सेठिया ,कोठारी को राजस्थान रत्न  की घोषणा  का स्वागत ,




मुख्यमंत्री का आभार 

बाड़मेर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थानी भाषा के भीष्म पितामह कन्हयालाल सेठिया ,विजयदान देथा राजस्थान की लोक संस्कृति के संवाहक कमल कोठारी को राजस्थान रत्न की घोषणा का अखिल भारतीय राजस्थानी भाषा संघर्ष समिति बाड़मेर द्वारा स्वागत किया गया हे साथ ही मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त कर समिति ने धन्यवाद ज्ञापित किया ,समिति के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राजस्थान के साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उलेखनीय योगदान देने वालो को राजस्थान रत्न देने की घोसना स्वागत योग्य हें उन्होंने बताया की राजस्थान रत्न की पहली सूची में राजस्थानी साहित्य के कर्णधार कन्हयालाल सेठिया और विजयदान देथा का नाम आना गर्व का विषय हें उन्होंने बताया की सेठिया द्वारा रचित धरती धोरा री गीत ने राजस्थान की महिमा को अमर कर दिया आज भी यह महिमा गीत राजस्थान की माती की सौंधी महक को विश्व भर में फेला रहा हें साथ ही विजयदान देथा ने राजस्थानी साहित्य क्षेत्र में अपने उलेखनीय योगदान से नोबल पुरस्कार के लिए नामांकित हुए जो गौरव की बात हें ,कोमल कोठारी ने लुप्त होती राजस्थान की लोक कला संस्कृति को ना केवल बचाया बल्कि उसे पुराना वैभव लौटा कर उसकी लोकप्रियता में चार चाँद लगा दिए विदेशो में राजस्थान के लोक गीतों और गायकों की लोकप्रियता की सीढ़ी कोमल डा ने ही राखी .समिति के इन्द्र प्रकाश पुरोहित ,सांग सिंह लूनू ,देवी सिंह चौधरी ,डॉ लक्ष्मी नारायन जोशी प्रकाश जोशी ,लोक कलाकार फकीरा खान ,सतार खान ,लतीफ़ खान ,विजय कुमार श्रीमती उर्मिला जैन मोटियार परिषद् के पटवी रघुवीर सिंह तामलोर ,रमेश सिंह इन्दा ,रहमान जयदू ,कबूल खान ,,दुर्जन सिंह गुडीसर ,दीप सिंह रणधा ,डॉ हरपाल सिंह राव ,महिला परिषद् की पाटवी श्रीमती देवी चौधरी सहित समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर मुख्यमंत्री का आभार जताया