शुक्रवार, 30 सितंबर 2011

'रहम करो मुझ पर, प्लीज इस लाचारी भरी तस्वीर को अब हटा दो'


अहमदाबाद. गुजरात में 2002के दंगों के दौरान वे दंगाइयों से हाथ जोड़कर रहम मांग रहे थे। वे अब गुजरात पुलिस से आग्रह कर रहे हैं, ‘प्लीज! मेरी तस्वीर के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दें।’
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर को कुतुबुद्दीन अंसारी ने 9 जून को पत्र लिखा। यह अब प्रकाश में आया है। इसमें उन्होंने लिखा है, ‘आज मैं अपने परिवार के साथ शांति से रह रहा हूं। यही नहीं, मेरे बच्चे भी अच्छे माहौल में रह रहे हैं। मुझे दुख होता है, जब मैं हाथ जोड़े हुए अपनी तस्वीर को अखबारों, वेबसाइटों और स्वयंसेवी संगठनों की रिपोर्टो के कवर पर देखता हूं। इसमें मेरी लाचारी नजर आती है। मैं आग्रह करता हूं कि प्लीज, मेरी तस्वीर के भविष्य में किसी भी तरह के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। साथ ही, सभी जगहों से इसे हटा दिया जाए।’

अंसारी ने बताया, ‘दंगो के बाद मैं महाराष्ट्र के मालेगांव चला गया। उसके बाद सिटीजन फॉर जस्टिस एंड पीस नाम एनजीओ की मदद से कोलकाता आ गया। यहां एक साल रहा। इसी दौरान मालूम हुआ कि मेरी तस्वीर को लोग अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।’ उनके मुताबिक, ‘दंगा पीड़ित होने के बावजूद अब तक उचित मुआवजा नहीं मिला। अहमदाबाद कलेक्टर को आवेदन दिया। वह खारिज हो गया। बताया गया कि आवेदन 2002 में ही दाखिल करना था।’

याद है वह घटना अंसारी ने पत्र में बताया कि जब दंगे शुरू हुए वह शहर के नरोदा इलाके में रहते थे। इलाके में दंगाइयों ने हमला कर दिया। वे भी फंस गए। जब वे उनसे रहम की गुजारिश कर रहे थे, किसी फोटोग्राफर ने तस्वीर खींच ली। बाद में पुलिस ने उन्हें बचाया।

बेटी की टीचर के साथ बाप की शर्मनाक हरकत आपको हिलाकर रख देगी!


अमृतसर.थाना सुल्तानविंड के शहीद ऊधम सिंह नगर में एक युवक ने बेटी की अध्यापिका को नशीली चाय पिलाकर हवस का शिकार बना डाला। इतना ही नहीं उसकी नग्न फोटो खींच कर ब्लैकमेल कर करीब 50 हजार रुपए व गहने हड़प लिए।

इसके बाद भी रुपयों की मांग जारी रही तो अध्यापिका ने अपने पति को बताने के बाद पुलिस को शिकायत कर दी। पुलिस ने युवक पवन कुमार, उसके भाई और मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पीड़ित महिला आरोपियों की पड़ोसन है। उसने पुलिस को बताया कि वह युवक की बेटी को पढ़ाने उनके घर जाती थी। कुछ दिन पहले उनकी बेटी घर में नहीं थी। पवन ने कहा कि कुछ देर इंतजार कर लें, बस वह आने वाली है। इतने में उन्होंने चाय पिलाई जिसे पीते ही कुछ देर बाद वह बेहोश हो गई।

बेहोशी में ही आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया और तस्वीरें खींच लीं। जब उसे होश आया तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह सबको ये तस्वीरें बांट देगा। बदनामी के डर से वह चुप रही, लेकिन आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और रुपयों की मांग की। इस पर उसने 50 हजार रुपए और सोने चांदी के गहने दिए। इसके बावजूद भी जब उसने फोटोग्राफ्स वापस नहीं दिए तो उसने आरोपी के भाई और मां को सारी बात बताई। उन्होंने भी उसे ही गलत ठहराया और कहा कि वह उसके बेटे को बदनाम करना चाहती है।

पाक ने आईएसआई को दी क्लीनचिट

पाक ने आईएसआई को दी क्लीनचिट 
 

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राजनीतिक एवं सैन्य नेतृत्व ने एकजुट स्वर से आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क के साथ उसकी खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ सम्बन्ध के अमेरिकी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है तथा हर तरह से सेना का समर्थन करके उसकी हौसला अफजाई की है।

लगभग 60 राजनीतिक तथा धार्मिक संगठनों की आईएसआई तथा सेना प्रमुख के साथ चली लगभग नौ घंटे की बैठक के बाद जारी घोषणा पत्र में देश की सुरक्षा नीति में व्यापक बदलाव करते हुए तहरीके तालिबान पाकिस्तान समेत सभी आतंकी संगठनों से बातचीत करने का भी फैसला किया गया।

घोषणापत्र में कहा गया कि पाकिस्तान को कबीलाई क्षेत्रों में अपने लोगों से बातचीत का रास्ता खोलने के लिए एक प्रणाली स्थापित करनी चाहिए। अमेरिकी ने अफगानिस्तान में उसके ठिकानो पर हमलों के लिए आतंकी संगठन हक्कानी नेटवर्क को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था कि आईएसआई उसकी मदद कर रही है।

अमरीका को दी पलट चेतावनी

अमेरिकी सांसदों ने पाकिस्तान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई करने तक की धमकी दे दी थी तथा जवाब में पाकिस्तान ने भी आंखें दिखाते हुए कहा था कि हक्कानी नेटवर्क अमेरिका ने खड़ा किया था। आतंकवाद के खिलाफ युद्ध अमेरिका के पुराने सहयोगी पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आई तल्खी पर विचार करने के लिए गुरूवार रात इस्लामाबाद में नौ घंटे तक चली सर्वदलीय बैठक में अमेरिकी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया।

प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी की अध्यक्षता और सेना प्रमुख जनरल अशफाक कयानी तथा आईएसआई प्रमुख जनरल अहमद शुजात पाशा की मौजूदगी में हुई मैराथन बैठक के बाद पारित 13 सूत्री घोषणापत्र में अमेरिका का नाम लिए बगैर कहा गया कि देश पर हाल मेंं लगाए गए सभी आरोप निराधार और दोनों के बीच परस्पर साझेदारी के आरोप अपमानजनक हैं।

हालांकि बैठक की शुरूआत में प्रधानमंत्री ने कहा था कि देश के सुरक्षा प्रतिष्ठनों पर अमेरिकी अधिकारियों के हाल के आरोप वाहियात हैं और आरोप-प्रत्यारोप नुकसानदायक साबित होंगे। पाकिस्तान की सीमा और राष्ट्रीय हितों का सम्मान किया जाना चाहिए। पाशा ने देश के कबीलाई क्षेत्रों में सीधी कार्रवाई की संभावना से इनकार किया। घोषणा पत्र के क्रियान्वयन पर नजर रखने के लिए एक संसदीय समिति के गठन का भी फैसला किया गया।

गरमागरमी के बीच दिखाई एकजुटता

बैठक सम्पन्न होने के बाद मौलाना सैमुल हक ने कहा कि देश के नेतृत्व ने अमेरिकी आरोपों को खारिज कर दिया है और सेना के साथ एक जुटता दिखाई है। बैठक के दौरान पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज) के प्रमुख नवाज शरीफ और कयानी के बीच गरमागरमी भी हुई। शरीफ ने सैन्य प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि सवाल किया कि उसे देश की सुरक्षा स्थिति तथा अमेरिकी आरोपों के बारे में देश को सही जानकारी देनी चाहिए।

उन्होंने जनरल पाशा से सवाल करते हुए कहा कि धुंआ होने से साफ है कि आग भी होगी। दोनों के बीच गरमागरमी बढ़ने पर पर कयानी ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि आपके सभी सवालों का जवाब दे दिया जाएगा। तहरीक इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने राजनीतिक नेतृत्व में विश्वास में लिए बगैर सैन्य विकल्प के इस्तेमाल पर नाराजगी जताई। बरेलवी समुदाय के संगठनों का समूह सुन्नी इžोहाद काउंसिल के प्रमुख साहिबजादा फज्ल करीम ने कहा कि वह आतंककारियों से बातचीत के खिलाफ हैं लेकिन राष्ट्रीय एकता के लिए उन्होंने इस प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी।

3 से ज्यादा अंडे खाने से कैंसर!

संडे हो या मंडे, रोज खाओ अंडे ', अगर आप एक विज्ञापन की इस लाइन पर अमल करते हैं तो सावधान हो जाइए। नई रिसर्च के मुताबिक ज्यादा अंडे खाना नुकसानदेह होता है। इससे कैंसर होने का डर रहता है।
egg.jpg
बोस्टन के हार्वड स्कूल ऑफ मेडिसिन के वैज्ञानिकों की रिसर्च से पता चला है कि हफ्ते में तीन से ज्यादा अंडे खाने से प्रोस्टेट कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों ने इसका कारण अंडे में पाए जाने वाले कोलेस्ट्राल या कोलाइन को बताया है।

इससे पहले ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि हफ्ते में तीन से ज्यादा अंडे खाने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन 2007 में इस चेतावनी को वापस ले लिया गया क्योंकि रिसर्च से पता चला कि अंडे में पाए जाने वाले कोलेस्ट्राल की बहुत कम मात्रा ही खून में पहुंच पाती है। हालांकि अंडे और प्रोस्टेट कैंसर के बीच संबंध को लेकर अभी और रिसर्च होना बाकी है पर युवाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है।

बैठक ज़्े दौरान अपने ही पार्षदो से घिरी नजर आई पालिकध्यक्ष





फिर सम्भाली विधायक ने कमान , मौन नजर आई पालिकध्यक्ष

छाया रहा सफाई का मुद्दा, ज़ी पार्षद बैठे धरने पर

बैठक ज़्े दौरान अपने ही पार्षदो से घिरी नजर आई पालिकध्यक्ष


बाड़मेर 30 सितम्बर। चार माह बाद हुई पालिक ज़ी साधारण सभा ज़ी बैठक में एक बार फिर बैठक ज़ी क मान बाड़मेर विधायक मेवाराम जैन संभाले नजर आये वही पालिक अध्यक्ष ऊषा जैन ज्यादातर समय तक मौन ही नजर आई।

पालिक ज़ी साधारण सभा ज़ी बैठक में एक बार फिर सफाई क मुद्दा छाया रहा। बैठक ज़्े प्रारम्भ होते ही ज़ी पार्षद धरने पर बैठ गये और लिखित में आश्वासन ज़ी मांग ज़्रते रहे ज़्रीब घन्टें भर चले हंगामे में ज़ी बार भाजपा और ज़ंगे्रस पार्षद आमने सामने हुए और एक दुसरे पर आरोप प्रत्यारोप क दौर चला। इस पर आयुक्त बनवारीलाल भगत ने ज़्र्मचारीयों ज़ी भर्ती ज़्ो शीध्र पुरा ज़्रने ज़ी बात ज़ी पर बात नही बनी। इस पर धरने पर बैठे लोगो ने पालिक ज़्े खिलाफ नारेबाजी ज़्रना प्रारम्भ ज़्र दिया। आखिरकर विधायक मेवाराम जैन ने मामला सम्भालते हुए शहर ज़ी सफाई व्यवस्था ज़्े खराब हालात ज़्ो स्वीकरा और इस ज़्ो लेज़्र ठोस ज़्दम उठाने ज़ी बात ज़्हते हुए टीमो क गठन ज़्र विशेष अभियान चलाज़्र शहर ज़ी सफाई व्यवस्था ज़्ो सुधारने ज़ी बात ज़्ही। बैठक में सफाई प्रभारी अशोक शर्मा और ओमप्रकश धारू क सस्पेड ज़्रने ज़ी बात हुई पर इसमें सहमति नही हो पाई। विधायक ने शहर में बन्द पडी रोड़ लाईटो ज़्ो चालु ज़्रवाने और उसज़्े लिये शिकयत रजिस्टर सधारण ज़्रने ज़ी बात ज़्हते हुए पार्षदो द्वारा बन्द लाईटो ज़ी शिकयत मिलने पर ठैज़ेदार क भुगतान रोज़्ने ज़ी बात भी ज़्ही। तब ज़्ही जाज़्र धरना सम्माप्त हुआ और सदन ज़ी कर्यवाही आगे बढ पाई।

विधायक और पालिकध्यक्ष ज़ी बीच हुई गुतगु- पालिक सदन ज़ी बैठक ज़्े दौरान ज़ी बार बाड़मेर विधायक मेवारम जैन और पालिकध्यक्ष ऊषा जैन गुतगु ज़्रते नजर आये। पुरी बैठक ज़्े दौरान ज़ी बार वो एक दुसरे से बात ज़्रते नजर आये। बैठक ज़्े दौरान जहा विधायक मेवाराम जैन ज़्मान सम्भाले नजर आये वही पालिक अध्यक्ष मौन ही नजर आई।

ज़ॉलानियों ज़्े लिये ज़्मेटी क गठन- शहर में नवनिर्मित ज़ॉलोनियों ज़्े नाम ज़्रण और अन्य मामलो पर विचार ज़्रने ज़्े लिये एक ज़्मेटी क गठन िज़्या गया जिसमें तीन सदस्यों ज़्ो मनोनीत िज़्या गया ्रहै।

नही हो पाई एक भी बैठज़्- शहर ज़्े विकस ज़्े लिये बनाई गई ज़्मेटियों में विधि और नियमन ज़्मेटी ज़ी बैठक ज़्रीब 22 माह ज़्े बाद भी एक बार भी लही हुई। इस पर ज़्मेटी अध्यक्ष पीताम्बर सोनी ने स्वीज़्ृती ज़ी आने ज़्े बाद ही बैठक हो पायेगी।

दोषी ज़्े खिलाफ क्यों नही होती एफआई आर- प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी ने ज़ुछ समय पूर्व जेसीबी से छेड़छाड़ ज़्रने वाले कर्मीक पर जांच पुरी होने और उस पर आरोप साबित हुए एक माह गुजरने ज़्े बाद भी उस मामला दर्ज नही होने क करण पुछा। इस पालिक अध्यक्ष ने शीध्र मामला दर्ज ज़्राने ज़ी बात ज़्ही।

आयुक्त क हुआ तबादला- लम्बे अरसे बाद आयुक्त ज़ी नियुक्ती ज़्े बाद ज़्यास लगाये जा रहे थे ज़ी शहर ज़्े हालात में सुधार आयेगा मगर उनज़्े आने ज़्े ज़ुछ समय बाद ही उनक तबादला डुगरपुर ज़्र दिया गया है। अब आयुक्त पद क भार एज़्सीएन सम्भालेगे।

इजाजत में शुल्ज़ ज़्म ज़्रने क प्रस्ताव पारित- आवास निमार्ण ज़्ो लेज़्र लगने वाले शुल्ज़ ज़्ो ज़्म ज़्रने ज़ी मांग ज़्रते हुए प्रतिपक्ष नेता सुरेश मोदी ने ज़्हा िक शुल्ज़ इतना ज्यादा है आम आदमी इसे दे नही पाता नतीजन बिना इजाजत ही लोग निमार्ण ज़्रवा लेते है। मोदी ने जोघपुर निगम क उदाहरण देते हुए प्रस्ताव बना ज़्र आगे भोजने ज़ी बात ज़्ही जिस पर सभी ने इसे सही ठहराते हुए प्रस्ताव ज़्ो पारित ज़्रने ज़ी बात ज़्ही।

श्मशान घाट पास स्थित भुखण्ड़ पर हंगामा- श्मशान घाट ज़्े पास स्थित भूखण्ड पर भवन निमार्ण ज़ी स्वीज़्ृती ज़्ो लेज़्र जोर हंगामा हुआ। पालिक उपाध्यक्ष चैनसिंह भाटी ने इसे श्मशान घाट क भूखण्ड होने से इन्ज़र िज़्या तो पार्षदो ने इसे गलत ठहराते हुए उपाध्यक्ष से इसज़ी सफाई मांगी इसज़्ो लेज़्र जोरदार बहस हुई और भूखण्ड पर निमार्ण स्वीज़्ृती नही देने ज़ी मांग ज़ी गई।