नीम महोत्सव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
नीम महोत्सव लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 4 अगस्त 2016

बाड़मेर नीम महोत्सव आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय माडपुरा में

बाड़मेर नीम महोत्सव आज कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय माडपुरा में


बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर द्वारा एक व्यक्ति एक नीम अभियान के तहत शुक्रवार को मारवाड़ी महासभा और वन  मण्डल बाड़मेर  के तत्वाधान में कस्तूरबा गांधी आवडिय विद्यालय माडपुरा में आयोजित कर 51 नीम के पोधे रोपित किये जाएंगे।।

नीम महोत्सव के कार्यक्रम प्रभारी रमेश सिंह इंदा ने बताया की राष्ट्रव्यापी नीम महोत्सव के तहत शुक्रवार को ग्यारह बजे आयोजित किया जायेगा।।विद्यालय की प्रभारी पुष्पा चौधरी ने बताया की नीम महोत्सव की तयारी पूर्ण कर ली गयी हैं।

मंगलवार, 2 अगस्त 2016

जैसलमेर ग्रुप फॉर पीपुल्स ने नीम महोत्सव का आगाज़ किया गफ्फूर भट्टा में

जैसलमेर  ग्रुप फॉर पीपुल्स ने नीम महोत्सव का आगाज़ किया गफ्फूर भट्टा में 

हर घर के आगे होगा नीम लिया संकल्प ,महिलाओ ने निभाई भागीदारी 


जैसलमेर  सामाजिक  सरोकार और नवाचार के प्रतिक ग्रुप फॉर पीपुल्स ने हरियाली अमावश्य पर गफ्फूर भट्टा  को हरा भरा करने के संकल्प के साथ पार्षद पर्वत सिंह भाटी के नेतृत्व में नीम  महोत्सव का आगाज़ किया ,बड़ी संख्या में महिलाओ ने नीम के पौधे लगाकर अपनी भागीदारी , आज प्रथम दिन 51 नीम के पौधे सामूहिक रूप से लगाए गए ,

ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य पार्षद पर्वत सिंह भाटी के नेतृत्व में जाकिर हुसैन ,अशोक भार्गव ,मंगत गिरी ,नटवर माली ,सिकंदर खान ,श्रीमती  भंवरी देवी ,अरुणा बानो ,मीना बानो ,रफीक भाई सहित समस्त वार्ड वासियो ने नीम कर अभियान का आगाज़ किया ,पार्षद पर्वत सिंह भाटी ने बताया की ग्रुप गफ्फूर भट्टा कच्ची बस्ती में दो हज़ार नीम के पौधे अभियान के तहत लगाएंगे ,हर घर के आगे नीम का पौधा लगेगा ,

सोमवार, 1 अगस्त 2016

एक व्यक्ति एक नीम आज होगा लंगेरा में नीम महोत्सव का आगाज़


एक व्यक्ति एक नीम  आज होगा लंगेरा में नीम महोत्सव का आगाज़


बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स 2 अगस्त को लंगेरा में करेगा नीम महोत्सव का आगाज़।।मारवाड़ी महासभा के साथ।12 हज़ार पोधो का एक साल का होगा लक्ष्य।

बाड़मेर सरहदी रेगिस्तानी बाड़मेर जिले को हरा भरा करने के उद्देश्य से ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर जैसलमेर प्रगतिशील मारवाड़ियों के अंतराष्ट्रीय संगठन मारवाड़ी महासभा के साथ 12 हज़ार नीम के पोधे लगाने का लक्ष्य लेकर 2 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में 101 नीम के पोधे रोपित कर नीम महोत्सव का आगाज़ मंगलवार प्रातः साढ़े दस बजे करेंगे।।कार्यक्रम में उप वन सरंक्षक लक्ष्मण दास ,अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश विश्नोई ,माहेश्वरी समाज के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मूथा ,दैनिक भास्कर के ब्यूरो प्रभारी पवन जोशी ,समाज सेवी आज़ाद सिंह राठौड़ ,जोगेंद्र सिंह चौहान शिरकत करेंगे ,


ग्रुप के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की रेगिस्तानी इलाको में नीम का सर्वयल सबसे बेहतर होने के साथ नीम के अनेक गुणों से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।।ग्रुप एक सालभर 12 हज़ार नीम के पोधे रोपित करेगा।जिसके लिए उप वन सरंक्षक लक्ष्मण दास गर्ग ने वन विभाग से पोधे उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान कर दी हैं।।उन्होंने बताया की प्रथम चरण में बाड़मेर शहर और आसपास दो हज़ार नीम के पोधे सावन मॉस में लगाये जायेंगे।बाद में सीमा सुरक्षा बल के साथ अभियान आगे बढ़ाया जायेगा।।




मारवाड़ी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश राठी ने बताया की महासभा पुरे भारत में ढाई करोड़ नीम के पोधे नीम महोत्सव में लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा हैं ।राजस्थान में जोधपुर जिले में अभियान का आगाज़ करने के बाद बाड़मेर जैसलमेर जिलो में नीम महोत्सव की शुरुआत की जा रही हैं।।




इधर नीम महोत्सव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में तैयारिया जोर शोर से शुरू हो गयी।विद्यालय के प्राचार्य डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया की नीम महोत्सव के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारिया आरम्भ कर दी।विद्यालय में शनिवार को स्टाफ और विद्यार्थियो ने श्रमदान कर पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार किये।

शनिवार, 30 जुलाई 2016

बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स 2 अगस्त को लंगेरा में करेगा नीम महोत्सव का आगाज़।



बाड़मेर ग्रुप फॉर पीपुल्स 2 अगस्त को लंगेरा में करेगा नीम महोत्सव का आगाज़।


मारवाड़ी महासभा और दैनिक भास्कर के साथ।12 हज़ार पोधो का एक साल का होगा लक्ष्य।


बाड़मेर सरहदी रेगिस्तानी बाड़मेर जिले को हरा भरा करने के उद्देश्य से ग्रुप फॉर पीपुल्स बाड़मेर जैसलमेर प्रगतिशील मारवाड़ियों के अंतराष्ट्रीय संगठन मारवाड़ी महासभा और मीडिया पार्टनर दैनिक भास्कर के साथ 12 हज़ार नीम के पोधे लगाने का लक्ष्य लेकर 2 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में 101 नीम के पोधे रोपित कर नीम महोत्सव का आगाज़ करेंगे।।


ग्रुप के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की रेगिस्तानी इलाको में नीम का सर्वयल सबसे बेहतर होने के साथ नीम के अनेक गुणों से स्थानीय लोग लाभान्वित होंगे।।ग्रुप एक सालभर 12 हज़ार नीम के पोधे रोपित करेगा।जिसके लिए उप वन सरंक्षक लक्ष्मण दास गर्ग ने वन विभाग से पोधे उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान कर दी हैं।।उन्होंने बताया की प्रथम चरण में बाड़मेर शहर और आसपास दो हज़ार नीम के पोधे सावन मॉस में लगाये जायेंगे।बाद में सीमा सुरक्षा बल के साथ अभियान आगे बढ़ाया जायेगा।।


दैनिक भास्कर के बाड़मेर प्रभारी पवन जोशी ने बताया की सामाजिक सरोकार निभाने और आम जन को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से दैनिक भास्कर नीम महोत्सव को आगे बढ़ने में साथ निभाएगा।।।ताकि पर्यावरण के प्रति आम जन को जागरूक किया जाये।

मारवाड़ी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश राठी ने बताया की महासभा पुरे भारत में ढाई करोड़ नीम के पोधे नीम महोत्सव में लगाने का लक्ष्य लेकर चल रहा हैं ।राजस्थान में जोधपुर जिले में अभियान का आगाज़ करने के बाद बाड़मेर जैसलमेर जिलो में नीम महोत्सव की शुरुआत की जा रही हैं।।

इधर नीम महोत्सव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लंगेरा में तैयारिया जोर शोर से शुरू हो गयी।विद्यालय के प्राचार्य डॉ लक्ष्मीनारायण जोशी ने बताया की नीम महोत्सव के जिला स्तरीय आयोजन की तैयारिया आरम्भ कर दी।विद्यालय में शनिवार को स्टाफ और विद्यार्थियो ने श्रमदान कर पौधरोपण के लिए गड्ढे तैयार किये।।करीब साथ गड्डे आज तैयार किये बाकि एक दिन और श्रमदान कर तैयार करवाएंगे।




नीम महोत्सव को कमिटी का गठन




जिले में वृहद स्तर पर चलाये जाने वाले नीम महोत्सव के सफल आयोजन के लिए चालीस सदस्यीय कमिटी का गठन किया जा रहा हैं।।

सोमवार, 25 जुलाई 2016

मारवाड़ी महासभा ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ बाड़मेर जिले में नीम महोत्सव आयोजित करेगी भाटी नीम महोत्सव के जिला संयोजक मनोनीत

मारवाड़ी महासभा ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ बाड़मेर जिले में नीम महोत्सव आयोजित करेगी


भाटी नीम महोत्सव के जिला संयोजक मनोनीत


बाड़मेर विश्व के प्रगतिशील मारवाड़ियों की संसथान  मारवाड़ी महासभा बाड़मेर जिले में नीम महोत्सव के आयोजन ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ शुरू करेगी ,इसके लिए महासभा के राष्ट्रिय अध्यक्ष महेश राठी केकड़ीवाल ने चन्दन सिंह भाटी को मारवाड़ी महासभा बाड़मेर का जिला संयोजक मनोनीत किया ,

मारवाड़ी महासभा के महेश राठी ने बताया की रेगिस्तानी बाड़मेर जिले में शुद्ध पर्यावरण के लिए नीम के पेड़ बहुतायत लगाने की आवश्यकता को देखते हुए बाड़मेर जिले में महासभा ग्रुप फॉर पीपुल्स के साथ नीम महोत्सव का शुभारम्भ करेगी ,

नवनियुक्त संयोजक चन्दन सिंह भाटी ने बताया की बाड़मेर जिले में महासभा के देश भर में ढाई करोड़ नीम लगने के अभियान की कड़ी  जिले में नीम महोत्सव के आयोजन किये जाएंगे ,इसके लिए विशेष कमिटी का गठन किया जाना हैं ,बाड़मेर जिले से जो भी इस अभियान से जुड़ना चाहे संपर्क कर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं ,उन्होंने बताया की प्रथम चरण की शुरुआत आगामी सप्ताह में की जायेगी ताकि सावन माह में करीब दो हज़ार नीम लग जाए ,