सोमवार, 12 नवंबर 2018

बाड़मेर 850 ग्राम अफीम व 06 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता, एक आरोपी गिरफतार

बाड़मेर 850 ग्राम अफीम व 06 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता, 
एक आरोपी गिरफतार                           
           
   
             मनीष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक द्वारा विधानसभा चुनाव के मध्यनजर अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 11.11.2018 को मुखबीर की ईत्तला पर श्री मानाराम गर्ग उप अधीक्षक पुलिस थानाधिकारी षिव मय हैड कानि. कमलसिंह 721, रामचन्द्र कानि.639, मोहनलाल कानि.319, तुलसाराम कानि.630, मुकनचन्द कानि.1131, सोनाराम कानि.1372 व गुणेशदान कानि. चालक 997 की टीम द्वारा सरहद राजबेरा में अभियुक्त लाखाराम पुत्र श्री खंगाराराम जाति जाट निवासी राजबेरा पुलिस थाना शिव को दस्तयाब कर उसके कब्जे से 850 ग्राम अवैध विनिर्मित अफीम व 06 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर अभियुक्त लाखाराम को गिरफतार किया जाकर पुलिस थाना षिव पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुंसधान किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें