रविवार, 14 अक्तूबर 2018

पश्चिमी सरहद पर सीमा सुरक्षा बल के महानिरिक्षक ने जवानों के सुख दुख जाने


पश्चिमी सरहद पर सीमा सुरक्षा बल के महानिरिक्षक ने जवानों के सुख दुख जाने

आज दिनांक 14अक्टूबर 2018 को आज प्रातः श्री जी एस मलिक, भारतीय पुलिस सेवा, महानिरीक्षक सीमा सुरक्षा बल, सीमांत मुख्यालय गुजरात अपने दो दिवसीय बाड़मेर सेक्टर दौरे के दौरान आज द्वितीय चरण में सुबह श्री राज सिंह राठौड़, उप महानिरीक्षक, श्री शाम कपूर, कार्यवाहक उप महा निरीक्षक, श्री प्रदीप कुमार शर्मा, समादेष्टा, श्री मनोज कुमार, उप समादेष्टा के साथ बाड़मेर स्थित  वाहिनी मुख्यालयो तथा सेक्टर मुख्यालय का भ्रमण किया। इसके उपरांत महा निरीक्षक महोदय तथा अन्य सभी अधिकारीगन  बॉर्डर के लिये प्रस्थान हुए जहा सबसे पहले  सीमा चौकी केलनोर लगभग 12:50 बजे पंहुचे तथा वहा उपस्थित कंपनी कमांडर तथा कार्यवाहक समादेष्टा से इलाके की जानकारी तथा जायजा लिया साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए और इसके बाद लगभग  2:30 बजे सीमा चौकी बी के डी पहुचे। वहा भी उपस्थित अधिकारियों तथा कम्पनी कमांडर से सुरक्षा व्यवस्था के बारे मे जानकारी ली और इसके साथ मौजूद अधिकारियो के साथ बैठक की जिसमें  आस-पास के इलाके की सुरक्षा की दृष्टि से विचार-विमर्श तथा जरूरी दिशा-निर्देश दिए। महानिरीक्षक महोदय ने सीमा भ्रमण के दौरान सीमा चौकी केलनोर एवं बी के डी में उपस्थित जवानों से  बातचीत की व  उनके द्वारा की जा रही ड्यूटी की समीक्षा की साथ ही उनके ऊंचे हौसले की प्रंशसा की। इसके पश्चात शाम लगभग 03:55 बजे महानिरीक्षक महोदय बाखासर से  गांधीनगर के लिए रवाना हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें